महिला अग्निवीर भर्ती 2026: भारतीय सेना (इंडियन आर्मी) ने अग्निपथ योजना के तहत ‘महिला अग्निवीरों’ की बंपर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है। इसके तहत मिलिट्री पुलिस में महिला अग्निवीर (जीडी) के पदों पर नियुक्तियां होंगी। इसके लिए जोनल रिक्रूटिंग ऑफिस की ओर से भर्ती रैली का आयोजन किया जाएगा। यूपी और उत्तराखंड की अविवाहित महिला उम्मीदवार ही आवेदन के योग्य हैं। हालांकि कुछ मामलों में इस नियम में ढील दी गई है। ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि बढ़कर 10 अप्रैल 2026 हो गई है। पहले यह तिथि 01 अप्रैल 2026 थी।
●आवेदन शुल्क : 250 रुपये। शुल्क का भुगतान ऑनलाइन करना होगा।
●ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि : 10 अप्रैल 2026
●ऑनलाइन परीक्षा की संभावित तिथियां : 01 जून से 15 जून 2026
●आधिकारिक वेबसाइट : www.joinindianarmy.nic.in
●ई-मेल आईडी : wm.joinindianarmy@gov.in
महिला अग्निवीर (जनरल ड्यूटी)
योग्यता : मान्यता प्राप्त बोर्ड/ संस्थान से न्यूनतम 45% अंकों के साथ 10वीं पास हो। प्रत्येक विषय में न्यूनतम 33% अंक हों।
●हल्के वाहन चलाने का लाइसेंस होने पर वरीयता मिलेगी।
वेतन भत्ते और अन्य सुविधाएं
●पहले वर्ष : 30 हजार रुपये महीना।
●दूसरे वर्ष : 33000 रुपये महीना।
●तीसरे वर्ष : 36500 रुपये महीना।
●अंतिम वर्ष : 40000 रुपये महीना।
● रिस्क एवं हार्डशिप, राशन, ड्रेस और यात्रा भत्ता मिलेगा। जबकि महंगाई भत्ता और मिलिट्री सर्विस पे नहीं मिलेगा।
● बीमा : 48 लाख रुपये का बीमा कवर दिया जाएगा।
● छुट्टी : प्रत्येक वर्ष 30 दिन की छुट्टी मिलेगी। बीमार होने की स्थिति में डॉक्टर की सलाह के अनुसार छुट्टी भी मिलेगी।
आयु सीमा : महिला उम्मीदवार का जन्म 01 जुलाई 2005 से पहले और 01 जुलाई 2009 के बाद नहीं हुआ हो।
चयन प्रक्रिया
● पहले चरण में सामान्य प्रवेश परीक्षा होगी। दूसरे में शारीरिक दक्षता/शारीरिक मानक परीक्षण, चिकित्सा परीक्षण होगा।
पहला चरण – सामान्य प्रवेश परीक्षा
● सामान्य प्रवेश परीक्षा का आयोजन 01 जून से 15 जून 2026 तक किया जाएगा।
● यह परीक्षा बहुविकल्पीय प्रश्नों पर आधारित होगी। प्रत्येक गलत उत्तर पर एक चौथाई अंक की कटौती होगी।
दूसरा चरण – भर्ती रैली
शारीरिक दक्षता परीक्षा
● 1.6 किलोमीटर की दौड़ सात मिनट 30 सेकेंड के अंदर पूरी करने पर 60 अंक और सात मिनट 31 सेकेंड से आठ मिनट में दौड़ पूरी करने पर 48 अंक दिए जाएंगे।
● 7 फीट की खाई को पार करना होगा। (क्वालिफाइंग होगी)
● जिग-जैग आकार में बने तंग रास्ते पर बिना गिरे चलना होगा। (क्वालिफाइंग होगी)
● पांच पुल अप्स पर 40 अंक, चार पुल अप्स पर 33 अंक, तीन पुल अप्स पर 27 अंक, दो पुल अप्स पर 21 अंक और एक पुल अप्स पर 16 अंक दिए जाएंगे।
न्यूनतम शारीरिक मापदंड
● कद : 162 सेंटीमीटर।
● वजन : कद के अनुपात के अनुसार हो।
● शारीरिक और मानसिक रूप से पूरी तरह स्वस्थ हो।
● टैटू : शरीर के किसी हिस्से पर स्थायी टैटू मान्य नहीं होगा। हालांकि कोहनी से लेकर हथेली के बीच अंदर की ओर और हथेली के पीछे बने टैटू कुछ मामलों में स्वीकार्य होंगे।
चार वर्ष की सेवा के बाद ये मिलेगा
● सेवा निधि फंड : अग्निवीर को चार वर्ष बाद सेवा से मुक्त होने पर 10.4 लाख रुपये और इस पर ब्याज मिलेगा। इसमें 5.2 लाख रुपये अग्निवीर के कॉर्प्स फंड के होंगे और इतनी ही धनराशि सरकार देगी।
● कौशल प्रमाण पत्र : चार वर्ष की सेवा के बाद कौशल प्रमाण पत्र, 12वीं के समकक्ष योग्यता का प्रमाण पत्र मिलेगा।
जरूरी सूचनाएं
● विधवा या तलाकशुदा महिलाएं भी आवेदन कर सकती हैं। लेकिन इनकी संतान न हो।
● अग्निवीर भारतीय सेना में एक अलग रैंक होगी। ये वर्तमान में मौजूद किसी भी रैंक से पूरी तरह से अलग होगी।
● भर्ती होने वाले सैनिकों को चार साल पूरा करने से पहले सेना छोड़ने की इजाजत नहीं होगी।
आवेदन शुल्क
● 250 रुपये। शुल्क का भुगतान डेबिट कार्ड/ क्रेडिट कार्ड/ नेट बैंकिंग या यूपीआई के जरिए ऑनलाइन करना होगा।
आवेदन प्रक्रिया
● भारतीय सेना की वेबसाइट (https://joinindianarmy. nic.in) पर लॉगइन करें। यहां उपस्थित वेबपेज पर ‘कैप्चा’ दर्ज करें। फिर ‘एंटर वेबसाइट’ बटन पर क्लिक कर दें।
● होमपेज पर ‘JCO / OR / Agniveer Enrolment’ सेक्शन पर क्लिक करें। अगले पेज पर View All पर क्लिक करें।
● अगले पेज पर ZRO UP and Uttarakhand_WMP Notification_Year 2027 विज्ञापन पर क्लिक करें। नये पेज पर विज्ञापन खुल जाएगा। इसे पढ़कर योग्यता जांच लें।
● होमपेज पर वापस आएं और JCO / OR / Agniveer Apply / Login लिंक पर क्लिक कर आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लें।
FAQs (अक्सर पूछे जाने वाले सवाल)
Q1. महिला अग्निवीर भर्ती 2026 के लिए आवेदन की अंतिम तिथि क्या है?
आवेदन करने की अंतिम तिथि अब बढ़ाकर 10 अप्रैल 2026 कर दी गई है। इच्छुक उम्मीदवार इस तारीख तक ऑनलाइन आवेदन कर सकती हैं।
Q2. इस भर्ती के लिए कौन आवेदन कर सकता है?
यह भर्ती खास तौर पर उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड की अविवाहित महिला उम्मीदवारों के लिए है। हालांकि, कुछ विशेष परिस्थितियों में विधवा या तलाकशुदा महिलाएं भी आवेदन कर सकती हैं (बशर्ते उनकी संतान न हो)।
Q3. न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता क्या है?
उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से कम से कम 45% अंकों के साथ 10वीं पास होना जरूरी है, और हर विषय में न्यूनतम 33% अंक होने चाहिए।
Q4. आवेदन शुल्क कितना है और कैसे जमा करना होगा?
आवेदन शुल्क 250 रुपये है, जिसे ऑनलाइन माध्यम (डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग या UPI) से जमा करना होगा।
Q5. चयन प्रक्रिया में कौन-कौन से चरण शामिल हैं?
चयन प्रक्रिया दो चरणों में होगी:
-
ऑनलाइन लिखित परीक्षा (CEE)
-
भर्ती रैली, जिसमें शारीरिक दक्षता, शारीरिक मापदंड और मेडिकल टेस्ट शामिल होंगे।
Q6. शारीरिक परीक्षा में क्या-क्या करना होगा?
उम्मीदवारों को 1.6 किमी दौड़, पुल-अप्स, 7 फीट खाई पार करना और जिग-जैग बैलेंस टेस्ट देना होगा।
Q7. महिला अग्निवीर को कितनी सैलरी मिलेगी?
शुरुआत में ₹30,000 प्रति माह से वेतन शुरू होगा, जो चौथे साल तक बढ़कर ₹40,000 प्रति माह हो जाएगा।
Q8. क्या चार साल के बाद कोई लाभ मिलेगा?
हाँ, चार साल की सेवा पूरी करने पर लगभग ₹10.4 लाख (सेवा निधि), कौशल प्रमाण पत्र और 12वीं के समकक्ष योग्यता प्रमाण पत्र दिया जाएगा।
Q9. आयु सीमा क्या निर्धारित की गई है?
उम्मीदवार का जन्म 01 जुलाई 2005 से 01 जुलाई 2009 के बीच होना चाहिए।
Q10. क्या स्थायी नौकरी मिलेगी?
यह भर्ती चार साल की सेवा अवधि के लिए होती है। इसके बाद कुछ उम्मीदवारों को स्थायी सेवा के लिए चयनित किया जा सकता है।
Current Patrika संदेश
महिला अग्निवीर भर्ती 2026 उन युवतियों के लिए एक शानदार अवसर है, जो देश सेवा का सपना देखती हैं और भारतीय सेना का हिस्सा बनना चाहती हैं। इस योजना के तहत न केवल एक अनुशासित और सम्मानजनक करियर मिलता है, बल्कि आर्थिक रूप से भी मजबूत आधार तैयार होता है।
अगर आप निर्धारित योग्यता पूरी करती हैं, तो बिना देर किए आवेदन जरूर करें। सही तैयारी, फिटनेस और आत्मविश्वास के साथ आप इस सुनहरे मौके को अपने भविष्य की मजबूत नींव में बदल सकती हैं। याद रखें, यह सिर्फ एक नौकरी नहीं, बल्कि देश सेवा का गौरवपूर्ण अवसर है।
Also Read :- UP Cooperative Bank Bharti 2026: 116 पदों पर भर्ती, 15 अप्रैल तक करें आवेदन | पूरी जानकारी