Posted in

UP Cooperative Bank Bharti 2026: 116 पदों पर भर्ती, 15 अप्रैल तक करें आवेदन | पूरी जानकारी

UP Cooperative Bank Bharti 2026
UP Cooperative Bank Bharti 2026

UP Cooperative Bank Bharti 2026: यूपी सहकारी संस्थागत सेवा बोर्ड, लखनऊ ने राज्य के विभिन्न जिला सहकारी बैंक लिमिटेड में 116 पदों पर विशेष भर्ती के लिए यूपी के अनुसूचित जाति एवं अन्य पिछड़ा वर्ग के अभ्यर्थियों से आवेदन मांगे हैं। ये भर्तियां मैनेजर, जूनियर मैनेजर, असिस्टेंट/ कैशियर, असिस्टेंट/टाइपिस्ट, असिस्टेंट सिविल इंजीनियर के पदों पर की जाएंगी। इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार संस्थान की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की अंतिम तिथि 15 अप्रैल 2026 है।

विस्तृत जानकारी इस प्रकार है।

आवेदन शुल्क : यूपी के ओबीसी वर्ग के लिए 500 रुपये, एससी वर्ग के लिए 250 रुपये और दिव्यांगों के लिए कोई शुल्क देय नहीं है।

ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि : 15 अप्रैल 2026

आधिकारिक वेबसाइट : https://www.upcisb.upsdc.gov.in

मैनेजर, पद : 07

योग्यता : न्यूनतम 55% अंकों के साथ कंप्यूटर साइंस/ आईटी में बीई/बीटेक या बीसीए/ एमसीए की डिग्री हो। या

●न्यूनतम 55% अंकों के साथ बैंकिंग/ फाइनेंस/ एचआर में बीबीए/एमबीए की डिग्री हो।

वेतनमान : 34,000 से 88,000 रुपये।

जूनियर मैनेजर, पद : 45

योग्यता : न्यूनतम 55% अंकों के साथ कंप्यूटर साइंस/ आईटी में बीई/बीटेक या बीसीए/ एमसीए की डिग्री हो। या

●न्यूनतम 55% अंकों के साथ बैंकिंग/ फाइनेंस/ एचआर में बीबीए/ एमबीए की डिग्री हो।

वेतनमान : 29,600 से 82,100 रुपये।

असिस्टेंट/ कैशियर, पद : 57

योग्यता : न्यूनतम 55% अंकों के साथ किसी विषय में स्नातक की डिग्री हो। कंप्यूटर में सीसीसी प्रमाणपत्र हो।

वेतनमान : 25,620 से 64,670 रुपये।

असिस्टेंट/टाइपिस्ट, पद : 02

योग्यता : स्नातक की डिग्री हो। कंप्यूटर पर हिंदी टाइपिंग में 30 शब्द प्रति मिनट और अंग्रेजी में 40 शब्द प्रति मिनट की गति हो। ●कंप्यूटर में सीसीसी प्रमाणपत्र हो।

वेतनमान : 25,620 से 64,670 रुपये।

असिस्टेंट सिविल इंजीनियर, पद : 05

योग्यता : मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय/संस्थान से सिविल इंजीनियरिंग में बीई/ बीटेक की डिग्री हो।

वेतनमान : 56,100 से 1,77,500 रुपये।

आयु सीमा : न्यूनतम 21 और अधिकतम 40 वर्ष से कम हो। आयु की गणना 01 जनवरी 2026 को आधार मानकर होगी।

● अधिकतम आयु सीमा में दिव्यांगों को 15 वर्ष की छूट होगी।

चयन प्रक्रिया

● प्रारंभिक परीक्षा, मुख्य परीक्षा और साक्षात्कार के आधार पर उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा।

आवेदन शुल्क

● यूपी के ओबीसी वर्ग के लिए 500 रुपये, एससी वर्ग के लिए 250 रुपये और दिव्यांगों के लिए कोई शुल्क देय नहीं है। शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से करना होगा।

आवेदन प्रक्रिया

● यूपी सहकारी संस्थागत सेवा बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट (https://www.upcisb.upsdc.gov.in) पर लॉगइन करें।

● होमपेज पर ‘Advertisements’ सेक्शन में भर्ती से संबंधित नोटिफिकेशन Combined Co-operative Banking and Technical Services Examination (Special Recruitment) – 2026 के आगे अंग्रेजी या हिंदी भाषा पर क्लिक करें।

● नए पेज पर नोटिफिकेशन की पीडीएफ फाइल डाउनलोड हो जाएगी। अब इसे ध्यानपूर्वक पढ़ लें और अपनी योग्यता की जांचकर लें।

● पिछले पेज पर वापस आएं और Apply Online सेक्शन में Apply पर क्लिक कर आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लें।

अधिक जानकारी के लिए यहां संपर्क करें

● हेल्पलाइन नंबर : 0522-7118317

● ई-मेल आईडी : helpdesk@upcisb.org

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल (FAQs)

Q1. यूपी सहकारी बैंक भर्ती 2026 के लिए आवेदन की अंतिम तिथि क्या है?
इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 15 अप्रैल 2026 निर्धारित की गई है। अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि अंतिम तिथि का इंतजार न करें और समय रहते आवेदन पूरा कर लें।

Q2. इस भर्ती में किन-किन पदों पर आवेदन किया जा सकता है?
इस भर्ती के तहत मैनेजर, जूनियर मैनेजर, असिस्टेंट/कैशियर, असिस्टेंट/टाइपिस्ट और असिस्टेंट सिविल इंजीनियर जैसे कुल 116 पदों पर आवेदन मांगे गए हैं।

Q3. आवेदन शुल्क कितना है और किसे छूट मिलेगी?
ओबीसी वर्ग के उम्मीदवारों के लिए 500 रुपये, एससी वर्ग के लिए 250 रुपये शुल्क तय किया गया है, जबकि दिव्यांग अभ्यर्थियों को आवेदन शुल्क से पूरी तरह छूट दी गई है।

Q4. आवेदन करने के लिए न्यूनतम योग्यता क्या है?
अलग-अलग पदों के लिए योग्यता अलग है, लेकिन सामान्य तौर पर उम्मीदवार के पास संबंधित विषय में स्नातक या इंजीनियरिंग डिग्री और कुछ पदों के लिए कंप्यूटर का ज्ञान (CCC प्रमाणपत्र) होना जरूरी है।

Q5. आयु सीमा क्या निर्धारित की गई है?
उम्मीदवार की आयु 01 जनवरी 2026 के अनुसार न्यूनतम 21 वर्ष और अधिकतम 40 वर्ष होनी चाहिए। दिव्यांग उम्मीदवारों को अधिकतम आयु सीमा में 15 वर्ष की छूट दी गई है।

Q6. चयन प्रक्रिया कैसे होगी?
चयन प्रक्रिया तीन चरणों में पूरी होगी — प्रारंभिक परीक्षा, मुख्य परीक्षा और साक्षात्कार। सभी चरणों में सफल होने के बाद ही अंतिम चयन होगा।

Q7. क्या आवेदन केवल ऑनलाइन ही किया जा सकता है?
हाँ, इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन है। उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ही आवेदन करना होगा।

Q8. वेतन कितना मिलेगा?
पद के अनुसार वेतन अलग-अलग है, जो लगभग 25,620 रुपये से लेकर 1,77,500 रुपये प्रति माह तक हो सकता है।

Current Patrika संदेश

यूपी सहकारी बैंक भर्ती 2026 उन अभ्यर्थियों के लिए एक शानदार अवसर है जो बैंकिंग और तकनीकी क्षेत्र में सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे हैं। खासतौर पर एससी और ओबीसी वर्ग के उम्मीदवारों के लिए यह एक महत्वपूर्ण मौका है, जहां अच्छी सैलरी के साथ स्थिर करियर बनाया जा सकता है।

अगर आप निर्धारित योग्यता रखते हैं, तो बिना देर किए आवेदन प्रक्रिया पूरी करें और परीक्षा की तैयारी अभी से शुरू कर दें। सही रणनीति और मेहनत के साथ आप इस अवसर को अपने करियर की बड़ी सफलता में बदल सकते हैं।

Also Read :- Bihar State Cooperative Bank Recruitment 2026: 7 पदों पर भर्ती, 55,000 सैलरी

।।शेयर करें।।

लेखक परिचय - [Current Patrika]
नाम: रूपेश कुमार पद: संस्थापक और मुख्य लेखक – [currentpatrika.com] अनुभव: 7+ वर्षों का अनुभव जॉब अपडेट्स, करियर गाइड और एजुकेशन न्यूज में।

मेरे बारे में:
नमस्कार! मैं रूपेश कुमार, [Current Patrika] ब्लॉग का संस्थापक और मुख्य लेखक हूँ। यह वेबसाइट खासकर उन छात्रों और युवाओं के लिए बनाई गई है जो सरकारी नौकरियों, निजी नौकरियों, प्रवेश परीक्षाओं और करियर से जुड़ी सटीक और समय पर जानकारी पाना चाहते हैं।
मेरा उद्देश्य है कि युवाओं को बिना किसी भ्रम के एकदम साफ और भरोसेमंद जानकारी मिले — जिससे वे अपने करियर के फैसले खुद ले सकें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *