Bihar State Cooperative Bank Recruitment 2026: बिहार राज्य सहकारी बैंक ने सोशल मोबिलाइजेशन एक्सपर्ट, लॉ/अकाउंट,फसल उत्पादन विशेषज्ञ के सात पदों पर भर्ती निकाली है। ये नियुक्तियां अनुबंध के आधार पर की जाएंगी। योग्य एवं इच्छुक उम्मीदवार संस्थान की वेबसाइट से आवेदन-पत्र डाउनलोड कर भर लें। अब आवेदन पत्र और संबंधित दस्तावेजों को स्कैन कर संस्थान की ई-मेल आईडी पर भेज दें। आवेदन पत्र और संबंधित दस्तावेजों की स्वप्रमाणित फोटोकॉपी को डाक से भी भेजना होगा। आवेदन स्वीकार होने की अंतिम तिथि 15 अप्रैल 2026 है।
सोशल मोबिलाइजेशन एक्सपर्ट (स्टेट हेड ),पद : 01
योग्यता : ग्रामीण विकास/समाज कार्य में स्नातक की डिग्री हो। या स्नातक के साथ ग्रामीण विकास/समाज कार्य में डिप्लोमा किया हो।
●किसानों को संगठित करने/ क्षेत्रीय प्रदर्शन/ ग्राम स्तरीय बैठक करने का न्यूनतम पांच वर्ष का अनुभव हो।
वेतनमान : 55, 000 रुपये।
लॉ/अकाउंट, पद: 01
योग्यता : बीकॉम के साथ पांच वर्ष का अनुभव हो। या
●सीए / सीएस के साथ तीन वर्ष का अनुभव हो।
वेतनमान: 45,000 रुपये।
फसल उत्पादन विशेषज्ञ, पद : 01
योग्यता : कृषि में स्नातक के साथ पांच वर्ष का अनुभव हो।
वेतनमान : 45,000 रुपये।
कृषि विपणन/मूल्य संवर्धन, पद : 04
योग्यता : एग्रीबिजनेस मैनेजमेंट में एमबीए की डिग्री हो। संबंधित क्षेत्र में न्यूनतम पांच वर्ष का कार्यानुभव हो।
वेतनमान : 30,000 रुपये।
आयु सीमा : अधिकतम 40 वर्ष से कम हो। आयु सीमा की गणना 01 मार्च 2026 को आधार मानकर की जाएगी।
● अधिकतम आयु में एससी/एसटी वर्ग को पांच वर्ष,ओबीसी वर्ग को तीन वर्ष, दिव्यांगों को 10 वर्ष की छूट होगी।
चयन प्रक्रिया
● ग्रुप डिस्कशन/पर्सनल इंटरव्यू के आधार पर योग्य उम्मीदवार का चयन किया जाएगा।
आवेदन शुल्क
● सभी वर्गों के लिए 500 रुपये शुल्क देय है। शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से करना होगा।
आवेदन प्रक्रिया
● बिहार राज्य सहकारी बैंक की आधिकारिक वेबसाइट (https://biharscb.co.in) पर लॉगइन करें। होमपेज पर ‘career’ सेक्शन पर क्लिक करें।
● खुलने वाले पेज पर भर्ती से संबंधित कई नोटिफिकेशन दिखाई देंगे। इनमें से ‘Notice Regarding Inviting Application for Project Implementing Team in The Bihar State Co-operative Bank Ltd.& DCCB’s on Contractual Basis’ विकल्प पर क्लिक करें।
● नए पेज पर विज्ञापन की पीडीएफ फाइल डाउनलोड हो जाएगी। अब इसे पढ़ लें और अपनी योग्यता जांच लें।
● नोटिफिकशन के नीचे ही आवेदन-पत्र का प्रारूप दिया गया है। ए-4 साइज पेपर में इसका प्रिंट आउट निकाल लें।
● आवेदन पत्र में नाम, पिता का नाम,जन्मतिथि,पता, ई-मेल आईडी समेत मांगी गई जानकारी को भर लें। फोटोग्राफ को निर्धारित स्थान पर चिपका दें और नीचे हस्ताक्षर कर दें।
● आवेदन पत्र के साथ संबंधित दस्तावेजों की स्वप्रमाणित फोटोकापी संलग्न कर दें। अब आवेदन पत्र को लिफाफे में भरकर पंजीकृत डाक/स्पीड पोस्ट से तय पते पर भेज दें।
यहां भेजें आवेदन
● प्रबंधन निदेशक, बिहार राज्य सहकारी बैंक लिमिटेड अशोक राजपथ, गांधी मैदान, पटना (बिहार)- 800004
● ई-मेल आईडी : hr@biharscb.co.in
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल (FAQs)
1. बिहार राज्य सहकारी बैंक भर्ती 2026 के लिए आवेदन की अंतिम तिथि क्या है?
इस भर्ती के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 15 अप्रैल 2026 निर्धारित की गई है। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे अंतिम तिथि से पहले ही आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लें।
2. इस भर्ती में कुल कितने पदों पर नियुक्ति की जाएगी?
इस भर्ती अभियान के तहत कुल 7 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी, जिनमें सोशल मोबिलाइजेशन एक्सपर्ट, लॉ/अकाउंट, फसल उत्पादन विशेषज्ञ और कृषि विपणन से जुड़े पद शामिल हैं।
3. क्या यह भर्ती स्थायी है या अनुबंध आधारित?
यह भर्ती पूरी तरह से अनुबंध (Contractual Basis) पर की जा रही है, इसलिए चयनित उम्मीदवारों की नियुक्ति निश्चित अवधि के लिए होगी।
4. आवेदन कैसे करना होगा?
उम्मीदवारों को पहले आधिकारिक वेबसाइट से आवेदन पत्र डाउनलोड कर भरना होगा, फिर उसे स्कैन करके ई-मेल के माध्यम से भेजना होगा। इसके साथ ही, आवेदन पत्र और दस्तावेजों की हार्ड कॉपी डाक द्वारा भी भेजनी अनिवार्य है।
5. चयन प्रक्रिया क्या है?
उम्मीदवारों का चयन ग्रुप डिस्कशन (GD) और पर्सनल इंटरव्यू (Interview) के आधार पर किया जाएगा।
6. आवेदन शुल्क कितना है और कैसे जमा करना होगा?
सभी वर्गों के उम्मीदवारों के लिए 500 रुपये आवेदन शुल्क निर्धारित है, जिसका भुगतान ऑनलाइन माध्यम से करना होगा।
7. आयु सीमा क्या रखी गई है?
आवेदन करने के लिए अधिकतम आयु 40 वर्ष से कम होनी चाहिए। हालांकि, आरक्षित वर्गों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु में छूट दी जाएगी।
8. क्या बिना अनुभव के उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं?
नहीं, सभी पदों के लिए संबंधित क्षेत्र में न्यूनतम अनुभव अनिवार्य है। बिना अनुभव के उम्मीदवार इस भर्ती के लिए पात्र नहीं होंगे।
Current Patrika संदेश
अगर आप बैंकिंग और कृषि से जुड़े क्षेत्र में अनुभव रखते हैं और एक अच्छी नौकरी की तलाश में हैं, तो बिहार राज्य सहकारी बैंक की यह भर्ती आपके लिए एक बेहतरीन मौका साबित हो सकती है। खास बात यह है कि यहां अलग-अलग प्रोफाइल के लिए आकर्षक वेतन और स्पष्ट चयन प्रक्रिया दी गई है, जिससे उम्मीदवारों को पारदर्शिता का भरोसा मिलता है।
हालांकि, यह नियुक्ति अनुबंध के आधार पर है, लेकिन फिर भी यह अनुभव हासिल करने और अपने करियर को मजबूत बनाने का अच्छा अवसर प्रदान करती है। इसलिए, योग्य उम्मीदवार समय रहते आवेदन प्रक्रिया पूरी करें और इस मौके को हाथ से जाने न दें।
Also Read :- BTSC Lab Assistant Recruitment 2026: 1091 पदों पर भर्ती, 12वीं पास करें आवेदन