Posted in

SSC Stenographer Recruitment 2026: 731 पदों पर भर्ती, 12वीं पास करें आवेदन | अंतिम तिथि 15 मई।

SSC Stenographer Recruitment 2026
SSC Stenographer Recruitment 2026

SSC Stenographer Recruitment 2026: कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) ने स्टेनोग्राफर ग्रेड-सी एवं डी परीक्षा-2026 के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इसके जरिए 731 पदों को भरा जाएगा। पदों की संख्या घट या बढ़ सकती है। 12वीं पास युवा उम्मीदवार इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं। आयोग ने इसके लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू कर दी है। सीमा सड़क संगठन में स्टेनोग्राफर ग्रेड डी पद के लिए केवल पुरुष उम्मीदवार ही पात्र हैं। आवेदन करने की अंतिम तिथि 15 मई 2026 निर्धारित की गई है। विस्तृत जानकारी इस प्रकार है।

आवेदन शुल्क : 100 रुपये। भुगतान ऑनलाइन करना होगा। एससी/ एसटी वर्ग, दिव्यांगों और महिलाओं के लिए कोई शुल्क देय नहीं है।

ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि : 15 मई 2026

शुल्क भुगतान करने की अंतिम तिथि : 16 मई 2026

आधिकारिक वेबसाइट : https://ssc.gov.in

स्टेनोग्राफर ग्रेड-सी

योग्यता : मान्यता प्राप्त बोर्ड/ संस्थान से 12वीं पास हो।

वेतनमान : 9,300 से 34,800 रुपये। ग्रेड पे 4200 रुपये।

आयु सीमा : न्यूनतम 18 और अधिकतम 30 वर्ष से कम हो।

स्टेनोग्राफर ग्रेड-डी

योग्यता : मान्यता प्राप्त बोर्ड/ संस्थान से 12वीं पास हो।

वेतनमान : 5,200 से 20,200 रुपये। ग्रेड पे 2400 रुपये।

आयु सीमा : न्यूनतम 18 और अधिकतम 27 वर्ष से कम हो।

आयु सीमा में छूट

● अधिकतम आयु में ओबीसी वर्ग को तीन वर्ष, एससी/ एसटी वर्ग को पांच वर्ष और दिव्यांगों को 10 वर्ष की छूट होगी।

● आयु सीमा की गणना 01 अगस्त 2026 को आधार मानकर की जाएगी।

चयन प्रक्रिया

● कंप्यूटर आधारित परीक्षा, कौशल परीक्षण, दस्तावेज सत्यापन और चिकित्सा परीक्षण के आधार पर चयन होगा।

परीक्षा का प्रारूप

● कंप्यूटर आधारित परीक्षा (सीबीटी) 200 अंकों की होगी, जिसमें 200 बहुविकल्पीय प्रकार के प्रश्न होंगे।

● जनरल इंटेलिजेंस एंड रीजनिंग, जनरल अवेयरनेस से 50-50 प्रश्न और इंग्लिश लैंग्वेज से 100 प्रश्न होंगे।

● परीक्षा में प्रश्न अंग्रेजी और हिंदी दोनों भाषाओं में होंगे।

● परीक्षा की अवधि दो घंटा होगी। प्रत्येक गलत उत्तर पर एक चौथाई अंक की कटौती होगी।

कौशल परीक्षण

● कंप्यूटर आधारित परीक्षा में शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को कौशल परीक्षा में उपस्थित होना होगा।

● स्टेनोग्राफर ग्रेड ‘सी’ पद के लिए अंग्रेजी या हिंदी में 10 मिनट के लिए 100 शब्द प्रति मिनट की गति और स्टेनोग्राफर ग्रेड डी के पद के लिए 80 शब्द प्रति मिनट की गति से एक श्रुतलेख दिया जाएगा।

● मैटर को कंप्यूटर पर ट्रांसक्राइब करना होगा।

● स्टेनोग्राफर ग्रेड-डी के लिए अंग्रेजी में 50 मिनट और हिंदी में 65 मिनट के हिसाब से प्रतिलेखन स्पीड हो।

● स्टेनोग्राफर ग्रेड-ग्रुप सी के लिए अंग्रेजी में 40 मिनट और हिंदी में 55 मिनट प्रतिलेखन स्पीड हो।

शारीरिक मानदंड (सीमा सड़क संगठन विभाग)

पूर्वी यूपी, बिहार और झारखंड के अभ्यर्थियों के लिए

● लंबाई : न्यूनतम 157 सेंटीमीटर।

● सीना : 75 सेंटीमीटर। पांच सेमी का फुलाव हो।

● वजन : न्यूनतम 50 किलोग्राम हो।

पश्चिमी उत्तर प्रदेश और दिल्ली के अभ्यर्थियों के लिए

● लंबाई : न्यूनतम 162.5 सेंटीमीटर।

● सीना : 76 सेंटीमीटर। पांच सेमी का फुलाव हो।

● वजन : न्यूनतम 50 किलोग्राम हो।

शारीरिक दक्षता परीक्षा

● दौड़ : 10 मिनट में एक मील दौड़ना होगा। (यह सिर्फ क्वालीफाइंग है)

जरूरी सूचना : 12वीं की परीक्षा देने वाले या परीक्षा परिणाम का इंतजार कर रहे उम्मीदवार भी आवेदन कर सकते हैं। बशर्ते उन्हें परीक्षा में पास होने का प्रमाण (मार्कशीट, प्रोविजनल सर्टिफिकेट) कौशल परीक्षण के समय प्रस्तुत करना होगा।

आवेदन शुल्क

● 100 रुपये। एससी/एसटी वर्ग, महिलाओं और दिव्यांगों के लिए कोई शुल्क देय नहीं है।

● शुल्क का भुगतान क्रेडिट कार्ड/ डेबिट कार्ड या नेट बैंकिंग के जरिए ऑनलाइन करना होगा।

आवेदन प्रक्रिया

● कर्मचारी चयन आयोग की आधिकारिक वेबसाइट (https://ssc.gov.in) पर लॉगइन करें।

● होमपेज पर Notice Board के नीचे भर्ती से संबंधित कई नोटिफिकेशन दिखाई देंगे। इनमें से Notice of Stenographer Grade ‘C’ and ‘D’ Examination, 2026 विज्ञापन पर क्लिक करें।

● नए पेज पर विज्ञापन की पीडीएफ फाइल खुल जाएगी। इसे ध्यानपूर्वक पढ़ लें और अपनी योग्यता की जांच कर लें।

● पिछले पेज पर वापस आएं और दाईं ओर Apply लिंक पर क्लिक करें। अगले पेज पर Stenographer Grade ‘C’ and ‘D’ Examination, 2026 के आगे Apply पर क्लिक कर आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लें।

अधिक जानकारी के लिए यहां संपर्क करें

● हेल्पलाइन नंबर : 18003093063

❓FAQs (अक्सर पूछे जाने वाले सवाल)

Q1. SSC Stenographer Grade C & D भर्ती 2026 के लिए आवेदन की अंतिम तिथि क्या है?
इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 15 मई 2026 निर्धारित की गई है, जबकि शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि 16 मई 2026 है।

Q2. इस भर्ती के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता क्या है?
उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं पास होना अनिवार्य है। जो छात्र रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं, वे भी आवेदन कर सकते हैं।

Q3. आवेदन शुल्क कितना है और किन्हें छूट मिलेगी?
सामान्य और ओबीसी वर्ग के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 100 रुपये है। जबकि एससी/एसटी, महिला और दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए कोई शुल्क नहीं रखा गया है।

Q4. चयन प्रक्रिया में कौन-कौन से चरण शामिल हैं?
चयन प्रक्रिया में मुख्य रूप से चार चरण होते हैं:

  • कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT)

  • कौशल परीक्षण (Skill Test)

  • दस्तावेज सत्यापन

  • मेडिकल परीक्षण

Q5. क्या परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग होती है?
हाँ, परीक्षा में प्रत्येक गलत उत्तर पर 1/4 अंक की कटौती की जाएगी।

Q6. स्टेनोग्राफर स्किल टेस्ट में क्या करना होता है?
उम्मीदवार को दिए गए श्रुतलेख (Dictation) को सुनकर कंप्यूटर पर टाइप करना होता है। इसमें ग्रेड C के लिए 100 WPM और ग्रेड D के लिए 80 WPM की स्पीड जरूरी है।

Q7. क्या महिलाएं सभी पदों के लिए आवेदन कर सकती हैं?
नहीं, सीमा सड़क संगठन (BRO) में स्टेनोग्राफर ग्रेड D पद के लिए केवल पुरुष उम्मीदवार ही पात्र हैं।

Q8. आयु सीमा में छूट किसे मिलेगी?
ओबीसी को 3 वर्ष, एससी/एसटी को 5 वर्ष और दिव्यांग उम्मीदवारों को 10 वर्ष की छूट प्रदान की गई है।

निष्कर्ष (Conclusion)

अगर आप 12वीं पास हैं और एक सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे हैं, तो SSC Stenographer Grade C & D भर्ती 2026 आपके लिए एक शानदार अवसर साबित हो सकती है। इसमें न सिर्फ अच्छा वेतन मिलता है, बल्कि करियर ग्रोथ के भी बेहतरीन मौके होते हैं।

इस भर्ती में सफलता पाने के लिए आपको लिखित परीक्षा के साथ-साथ स्किल टेस्ट की भी अच्छी तैयारी करनी होगी, खासकर टाइपिंग और शॉर्टहैंड स्पीड पर ध्यान देना जरूरी है।

Also Read :- NGEL भर्ती 2026: असिस्टेंट मैनेजर के 30 पदों पर आवेदन शुरू, सैलरी ₹1.6 लाख तक।

।।शेयर करें।।

लेखक परिचय - [Current Patrika]
नाम: रूपेश कुमार पद: संस्थापक और मुख्य लेखक – [currentpatrika.com] अनुभव: 7+ वर्षों का अनुभव जॉब अपडेट्स, करियर गाइड और एजुकेशन न्यूज में।

मेरे बारे में:
नमस्कार! मैं रूपेश कुमार, [Current Patrika] ब्लॉग का संस्थापक और मुख्य लेखक हूँ। यह वेबसाइट खासकर उन छात्रों और युवाओं के लिए बनाई गई है जो सरकारी नौकरियों, निजी नौकरियों, प्रवेश परीक्षाओं और करियर से जुड़ी सटीक और समय पर जानकारी पाना चाहते हैं।
मेरा उद्देश्य है कि युवाओं को बिना किसी भ्रम के एकदम साफ और भरोसेमंद जानकारी मिले — जिससे वे अपने करियर के फैसले खुद ले सकें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *