Posted in

SSB Head Constable Recruitment 2026: 233 पदों पर भर्ती, अंतिम तिथि 04 मई, ऐसे करें आवेदन।

SSB Head Constable Recruitment 2026
SSB Head Constable Recruitment 2026

SSB Head Constable Recruitment 2026: महानिदेशक कार्यालय, सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) ने हेड कांस्टेबल के 233 पदों पर भर्ती निकाली है। ये नियुक्तियां अस्थायी तौर पर होंगी, जिसे नियमित किया जा सकता है। इच्छुक अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ाकर 04 मई 2026 कर दी गई है। पहले यह तिथि 20 अप्रैल 2026 थी।

आवेदन शुल्क : 100 रुपये। एससी/एसटी वर्ग और महिलाओं के लिए निशुल्क।

ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि : 04 मई 2026

आधिकारिक वेबसाइट : https://ssb.gov.in/

ई-मेल आईडी : helpdesk.ssbrectt@gmail.com

मोबाइल नंबर : +91-8121584411, 8121581133

हेड कांस्टेबल, कुल पद : 233 (अना.-105)

(ब्रांच/ ट्रेड के अनुसार रिक्तियों का ब्योरा)

स्टीवर्ड, पद : 02 (अनारक्षित-02)

योग्यता : 12वीं पास हो। खानपान एवं रसोई प्रबंधन में दो वर्षीय डिप्लोमा किया हो। न्यूनतम 100 बिस्तर वाले अस्पताल/ मान्यता प्राप्त संस्थान में एक काम किया हो।

कम्युनिकेशन, पद : 197 (अनारक्षित-87)

योग्यता : भौतिकी, रसायन विज्ञान और गणित विषयों के साथ 12वीं पास हो। या मान्यता प्राप्त संस्थान से इलेक्ट्रॉनिक्स/ कम्युनिकेशन/ कंप्यूटर साइंस/ इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी में तीन वर्षीय डिप्लोमा किया हो।

इलेक्ट्रिशियन, पद : 29 (अनारक्षित-13)

योग्यता : 10वीं पास हो। इलेक्ट्रिशियन ट्रेड में दो वर्ष का कार्यानुभव हो या आईटीआई का सर्टिफिकेट हो।

वेटरिनरी, पद : 05 (अनारक्षित-03)

योग्यता : विज्ञान और जीव विज्ञान विषयों से 12वीं पास हो। पशु चिकित्सा एवं पशुधन विकास/ पशुपालन/ वेटरिनरी स्टॉक असिस्टेंट में डिप्लोमा किया हो।

वेतनमान : 25,500 से 81,100 रुपये।

आयु सीमा

●न्यूनतम 18 वर्ष और अधिकतम 27 वर्ष से कम हो। इलेक्ट्रिशियन ट्रेड के लिए अधिकतम 25 वर्ष हो।

●आयु सीमा की गणना 20 अप्रैल 2026 को आधार मानकर की जाएगी।

●अधिकतम आयु सीमा में ओबीसी वर्ग को तीन वर्ष और एससी/ एसटी वर्ग को पांच वर्ष की छूट होगी।

चयन प्रक्रिया

●शारीरिक मानक परीक्षण, शारीरिक दक्षता परीक्षा, लिखित परीक्षा, दस्तावेज सत्यापन और चिकित्सा परीक्षण के आधार पर योग्य उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा।

●इलेक्ट्रिशियन ट्रेड के लिए कौशल परीक्षण भी होगा।

न्यूनतम शारीरिक मापदंड

कद (पुरुष): स्टीवर्ड के लिए 165 सेंटीमीटर, कम्युनिकेशन/ वेटरिनरी के लिए 170 सेमी, इलेक्ट्रिशियन के लिए 167.5 सेमी।

कद (महिला) : स्टीवर्ड के लिए 155 सेंटीमीटर, कम्युनिकेशन/इलेक्ट्रिशियन/ वेटरिनरी के लिए 157 सेमी।

सीना (सिर्फ पुरुष) : स्टीवर्ड के लिए 75 सेंटीमीटर, कम्युनिकेशन/ वेटरिनरी के लिए 80 सेमी, इलेक्ट्रिशियन के लिए 78 सेमी। (पांच सेंटीमीटर का फुलाव हो)

दृष्टि क्षमता (दोनों आंखें) : 6/6 और 6/9

वजन (पुरुष/ महिला) : कद के अनुपात में।

नोट : एसटी वर्ग, गढ़वाली, कुमाऊंनी, गोरखा, डोगरा, मराठा, सिक्किम, नगालैंड, अरुणाचल प्रदेश, मणिपुर, त्रिपुरा, मिज़ोरम, मेघालय, असम, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, लेह, लद्दाख के उम्मीदवारों के मामले में नियमानुसार छूट होगी।

शारीरक दक्षता परीक्षा

●पुरुष उम्मीदवारों को 1.6 किलोमीटर की दौड़ छह मिनट 30 सेकेंड में पूरी करनी होगी। महिलाओं को 800 मीटर की दौड़ चार मिनट में पूरी करनी होगी।

●यह टेस्ट क्वालिफाइंग होगा। इनके अंक मेरिट में नहीं जुड़ेंगे।

●टेस्ट में उत्तीर्ण उम्मीदवारों को लिखित परीक्षा के लिए आमंत्रित किया जाएगा।

परीक्षा का प्रारूप

●कंप्यूटर आधारित परीक्षा (सीबीटी) 150 अंकों की होगी, जिसमें 150 प्रश्न बहुविकल्पीय प्रकार के होंगे।

●प्रश्न पत्र के प्रथम भाग 50 अंकों का होगा, जिसमें सामान्य ज्ञान, गणित, तर्कशक्ति, सामान्य हिंदी/अंग्रेजी से प्रश्न होंगे।

●द्वितीय भाग 100 अंकों का होगा, जिसमें तकनीकी विषय से संबंधित प्रश्न होंगे। परीक्षा अवधि तीन घंटे की होगी। इलेक्ट्रिशियन ट्रेड के लिए ट्रेड टेस्ट भी होगा।

आवेदन शुल्क

●100 रुपये। भुगतान डेबिट कार्ड/ क्रेडिट कार्ड/ नेट बैंकिंग या यूपीआई के जरिए ऑनलाइन करना होगा।

●एससी/एसटी वर्ग और महिलाओं के लिए कोई शुल्क देय नहीं है।

आवेदन प्रक्रिया

●सशस्त्र सीमा बल की आधिकारिक वेबसाइट (https://ssb.gov.in/) पर लॉगइन करें।

●होमपेज पर HR के अंदर ‘RECRUITMENT’ पर क्लिक करें। अगले पेज पर Advertisement पर क्लिक करें।

●खुलने वाले पेज पर भर्ती से संबंधित कई नोटिफिकेशन दिखाई देंगे। इनमें से Advertisement for the post of Head Constables (Non-GD) In SSB विज्ञापन के आगे डाउनलोड पर क्लिक करें।

●नए पेज पर नोटिफिकेशन की पीडीएफ फाइल डाउनलोड हो जाएगी। अब इसे अच्छी तरह से पढ़ लें और अपनी योग्यता की जांच कर लें।

●पिछले पेज पर वापस आएं और नोटिफिकेशन के आगे ‘Apply’ पर क्लिक कर आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लें।

❓ अक्सर पूछे जाने वाले सवाल (FAQs)

1. एसएसबी हेड कांस्टेबल भर्ती 2026 के लिए आवेदन की अंतिम तिथि क्या है?
आवेदन करने की अंतिम तिथि अब बढ़ाकर 04 मई 2026 कर दी गई है। इसलिए इच्छुक उम्मीदवार इस तारीख से पहले आवेदन जरूर कर लें।

2. इस भर्ती में कुल कितने पद हैं?
इस भर्ती के तहत कुल 233 पद भरे जाएंगे, जिनमें अलग-अलग ट्रेड शामिल हैं जैसे कम्युनिकेशन, इलेक्ट्रिशियन, वेटरिनरी और स्टीवर्ड।

3. आवेदन शुल्क कितना है और किन्हें छूट मिलेगी?
सामान्य और ओबीसी वर्ग के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 100 रुपये है। वहीं एससी/एसटी वर्ग और महिलाओं के लिए आवेदन पूरी तरह निशुल्क है।

4. इस भर्ती के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता क्या है?
योग्यता पद के अनुसार अलग-अलग है।

  • कुछ पदों के लिए 10वीं पास + आईटीआई/अनुभव जरूरी है।

  • वहीं अन्य पदों के लिए 12वीं पास + संबंधित डिप्लोमा होना चाहिए।

5. उम्मीदवारों की आयु सीमा क्या निर्धारित की गई है?
आवेदक की आयु 18 से 27 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
इलेक्ट्रिशियन ट्रेड के लिए अधिकतम आयु 25 वर्ष रखी गई है।
आरक्षित वर्गों को नियमानुसार छूट भी दी जाएगी।

6. चयन प्रक्रिया में कौन-कौन से चरण शामिल हैं?
चयन प्रक्रिया में निम्न चरण शामिल हैं:

  • शारीरिक मानक परीक्षण (PST)

  • शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET)

  • लिखित परीक्षा (CBT)

  • दस्तावेज सत्यापन

  • मेडिकल परीक्षण

7. क्या शारीरिक दक्षता परीक्षा के अंक मेरिट में जुड़ते हैं?
नहीं, PET केवल क्वालिफाइंग होता है। इसके अंक अंतिम मेरिट में शामिल नहीं किए जाते।

8. लिखित परीक्षा का पैटर्न कैसा होगा?
परीक्षा 150 अंकों की CBT होगी, जिसमें 150 बहुविकल्पीय प्रश्न होंगे।

  • 50 अंक: सामान्य ज्ञान, गणित, तर्कशक्ति, हिंदी/अंग्रेजी

  • 100 अंक: तकनीकी विषय

9. वेतनमान कितना मिलेगा?
चयनित उम्मीदवारों को 25,500 रुपये से 81,100 रुपये तक का वेतन दिया जाएगा।

10. आवेदन कैसे करें?
उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। पहले नोटिफिकेशन ध्यान से पढ़ें और फिर Apply लिंक के माध्यम से फॉर्म भरें।

निष्कर्ष (Conclusion)

अगर आप सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं और 10वीं या 12वीं पास हैं, तो एसएसबी हेड कांस्टेबल भर्ती 2026 आपके लिए एक अच्छा अवसर साबित हो सकता है। अलग-अलग ट्रेड के अनुसार योग्यताएं तय की गई हैं, जिससे ज्यादा से ज्यादा उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं।

चयन प्रक्रिया थोड़ी विस्तृत जरूर है, लेकिन सही तैयारी और फिटनेस के साथ इसे पार करना मुश्किल नहीं है। खास बात यह है कि आवेदन शुल्क भी काफी कम रखा गया है और कई वर्गों को छूट दी गई है।

Also Read :- पटना हाईकोर्ट कंप्यूटर ऑपरेटर भर्ती 2026: एग्जाम पैटर्न, सिलेबस और तैयारी के आसान टिप्स।

।।शेयर करें।।

लेखक परिचय - [Current Patrika]
नाम: रूपेश कुमार पद: संस्थापक और मुख्य लेखक – [currentpatrika.com] अनुभव: 7+ वर्षों का अनुभव जॉब अपडेट्स, करियर गाइड और एजुकेशन न्यूज में।

मेरे बारे में:
नमस्कार! मैं रूपेश कुमार, [Current Patrika] ब्लॉग का संस्थापक और मुख्य लेखक हूँ। यह वेबसाइट खासकर उन छात्रों और युवाओं के लिए बनाई गई है जो सरकारी नौकरियों, निजी नौकरियों, प्रवेश परीक्षाओं और करियर से जुड़ी सटीक और समय पर जानकारी पाना चाहते हैं।
मेरा उद्देश्य है कि युवाओं को बिना किसी भ्रम के एकदम साफ और भरोसेमंद जानकारी मिले — जिससे वे अपने करियर के फैसले खुद ले सकें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *