SSB Constable Tradesman Recruitment 2026: महानिदेशक कार्यालय, सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) ने कांस्टेबल (ट्रेड्समैन) के 827 पदों पर भर्ती निकाली है। शुरू में नियुक्ति अस्थायी होगी, जिसे बाद में नियमित किया जा सकता है। ड्राइवर पद के लिए सिर्फ पुरुष उम्मीदवार ही पात्र होंगे। इच्छुक अभ्यर्थी वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की अंतिम तिथि बढ़ाकर 04 मई 2026 कर दी गई है। पहले यह तिथि 20 अप्रैल 2026 थी।
●आवेदन शुल्क : 100 रुपये। एससी/एसटी वर्ग और महिलाओं के लिए निशुल्क।
●ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि : 04 मई 2026
●आधिकारिक वेबसाइट : https://ssb.gov.in/
●ई-मेल आईडी : helpdesk.ssbrectt@gmail.com
●मोबाइल नंबर : +91-8121584411, 8121581133
कांस्टेबल (ट्रेड्समैन), कुल पद : 827 (अना. -383)
(ट्रेड के अनुसार रिक्तियों का ब्योरा)
●वेटरिनरी पद : 34 (अनारक्षित-21)
योग्यता : विज्ञान वर्ग में 10वीं पास हो। एक वर्ष का अनुभव हो।
●ड्राइवर पद : 553 (अना.- 244)
योग्यता : 10वीं पास हो। भारी वाहन का ड्राइविंग लाइसेंस हो।
●नर्सिंग आर्डरली पद : 01 (अनारक्षित- 01)
योग्यता : 10वीं पास हो। इंडियन रेड क्रास सोसाइटी से प्राथमिक उपचार का सर्टिफिकेट कोर्स किया हो। संबंधित क्षेत्र में न्यूनतम एक वर्ष का कार्यानुभव हो।
आयु सीमा (उपरोक्त तीनों पद) : 18 से 27 वर्ष के बीच हो।
●माली पद : 41 (अनारक्षित- 18)
●वाटर कैरियर पद : 05 (अनारक्षित-05)
●मोची पद : 25 (अनारक्षित- 15)
●दर्जी पद : 41 (अनारक्षित- 19)
●वाशरमैन पद : 74 (अनारक्षित- 32)
●नाई पद : 43 (अनारक्षित- 21)
●वेटर पद : 03 (अनारक्षित- 03)
आयु सीमा (उपरोक्त सात पद) : 18 से 23 वर्ष के बीच हो।
●कारपेंटर पद : 07 (अनारक्षित- 04)
योग्यता (उपरोक्त आठ पद) : 10वीं पास हो।
●संबंधित क्षेत्र में न्यूनतम दो वर्ष का कार्यानुभव हो। या
●संबंधित ट्रेड में आईटीआई का सर्टिफिकेट/ डिप्लोमा हो।
आयु सीमा : न्यूनतम 18 वर्ष और अधिकतम 25 वर्ष।
वेतनमान : 21,700 से 69,100 रुपये।
आयु सीमा में छूट
●अधिकतम आयु सीमा में ओबीसी वर्ग को तीन वर्ष और एससी/ एसटी वर्ग को पांच वर्ष की छूट होगी। आयु सीमा की गणना 20 अप्रैल 2026 को आधार मानकर की जाएगी।
चयन प्रक्रिया
●शारीरिक मानक परीक्षण, शारीरिक दक्षता परीक्षा, लिखित परीक्षा, दस्तावेज सत्यापन, ट्रेड टेस्ट और चिकित्सा परीक्षण के आधार पर योग्य उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा।
न्यूनतम शारीरिक मापदंड
●कद (पुरुष) : 167.5 सेंटीमीटर। वेटरिनरी/ ड्राइवर के लिए 170 सेंटीमीटर और नर्सिंग आर्डरली के लिए 165 सेंटीमीटर हो।
●कद (महिला) : 157 सेंटीमीटर हो। नर्सिंग आर्डरली के लिए 155 सेंटीमीटर हो।
●सीना (सिर्फ पुरुष) : 78 सेंटीमीटर। वेटरिनरी/ ड्राइवर के लिए 80 सेंटीमीटर और नर्सिंग आर्डरली के लिए 75 सेंटीमीटर हो। (पांच सेंटीमीटर का फुलाव हो)
●दृष्टि क्षमता (दोनों आंखें) : 6/6 और 6/9
●वजन (पुरुष/ महिला) : कद के अनुपात में।
नोट : एसटी वर्ग, गढ़वाली, कुमाऊंनी, गोरखा, डोगरा, मराठा, सिक्किम, नगालैंड, अरुणाचल प्रदेश, मणिपुर, त्रिपुरा, मिजोरम, मेघालय, असम, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, लेह, लद्दाख के उम्मीदवारों के मामले में नियमानुसार छूट होगी।
शारीरक दक्षता परीक्षा
●पुरुष उम्मीदवारों को 4.8 किलोमीटर की दौड़ 24 मिनट में पूरी करनी होगी। महिलाओं को 2.4 किलोमीटर की दौड़ 18 मिनट में पूरी करनी होगी।
●ये टेस्ट क्वालिफाइंग होगा। इनके अंक मेरिट लिस्ट में नहीं जोड़े जाएंगे।
●टेस्ट में उत्तीर्ण उम्मीदवारों को लिखित परीक्षा के लिए आमंत्रित किया जाएगा।
परीक्षा का प्रारूप
●कंप्यूटर आधारित परीक्षा (सीबीटी) 100 अंकों की होगी, जिसमें 100 बहुविकल्पीय प्रश्न होंगे।
●प्रश्न पत्र में सामान्य ज्ञान, गणित, तर्कशक्ति, सामान्य हिंदी और सामान्य अंग्रेजी से प्रश्न होंगे।
●प्रश्नों का स्तर 10वीं कक्षा के अनुसार होगा।
●परीक्षा अवधि दो घंटे की होगी। गलत उत्तर पर नकारात्मक अंकन नहीं होगा।
आवेदन शुल्क
●100 रुपये। भुगतान डेबिट कार्ड/ क्रेडिट कार्ड/ नेट बैंकिंग या यूपीआई के जरिए ऑनलाइन करना होगा। एससी/एसटी वर्ग और महिलाओं के लिए कोई शुल्क देय नहीं है।
आवेदन प्रक्रिया
●सशस्त्र सीमा बल की आधिकारिक वेबसाइट (https://ssb.gov.in/) पर लॉगइन करें।
●होमपेज पर HR के अंदर ‘RECRUITMENT’ विकल्प पर क्लिक करें।
●अगले पेज पर Advertisement पर क्लिक करें।
●खुलने वाले पेज पर भर्ती से संबंधित कई नोटिफिकेशन दिखाई देंगे। इनमें से Advertisement for the post of Constables (Non-GD) in SSB के आगे डाउनलोड पर क्लिक करें।
●नए पेज पर नोटिफिकेशन की पीडीएफ फाइल डाउनलोड हो जाएगी। अब इसे अच्छी तरह से पढ़ लें और अपनी योग्यता की जांच कर लें।
●पिछले पेज पर वापस आएं और नोटिफिकेशन के आगे ‘Apply’ पर क्लिक कर आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लें।
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल (FAQs)
1. SSB कांस्टेबल (ट्रेड्समैन) भर्ती 2026 में कुल कितने पद हैं?
इस भर्ती के तहत कुल 827 पदों पर नियुक्ति की जाएगी, जिसमें अलग-अलग ट्रेड्स शामिल हैं।
2. आवेदन करने की अंतिम तिथि क्या है?
ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 04 मई 2026 निर्धारित की गई है। इच्छुक उम्मीदवारों को इस तारीख से पहले आवेदन करना जरूरी है।
3. आवेदन शुल्क कितना है?
सामान्य और ओबीसी वर्ग के उम्मीदवारों के लिए 100 रुपये शुल्क रखा गया है, जबकि एससी/एसटी और महिलाओं के लिए आवेदन पूरी तरह निशुल्क है।
4. ड्राइवर पद के लिए कौन आवेदन कर सकता है?
ड्राइवर पद के लिए केवल पुरुष उम्मीदवार ही आवेदन कर सकते हैं और उनके पास भारी वाहन चलाने का वैध लाइसेंस होना चाहिए।
5. न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता क्या है?
अधिकतर पदों के लिए 10वीं पास होना जरूरी है। कुछ पदों के लिए संबंधित ट्रेड में अनुभव या आईटीआई सर्टिफिकेट भी मांगा गया है।
6. चयन प्रक्रिया कैसे होगी?
उम्मीदवारों का चयन शारीरिक परीक्षण, लिखित परीक्षा, ट्रेड टेस्ट, दस्तावेज सत्यापन और मेडिकल टेस्ट के आधार पर किया जाएगा।
7. क्या लिखित परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग है?
नहीं, इस परीक्षा में गलत उत्तर पर कोई नकारात्मक अंकन नहीं किया जाएगा।
8. आयु सीमा क्या है?
अलग-अलग पदों के अनुसार आयु सीमा 18 से 27 वर्ष तक रखी गई है। आरक्षित वर्गों को नियमानुसार छूट भी मिलेगी।
9. वेतन कितना मिलेगा?
चयनित उम्मीदवारों को ₹21,700 से ₹69,100 प्रति माह तक वेतन दिया जाएगा।
10. आवेदन कैसे करें?
उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन से पहले नोटिफिकेशन को ध्यान से पढ़ना बेहद जरूरी है।
निष्कर्ष (Conclusion)
अगर आप 10वीं पास हैं और सरकारी नौकरी की तलाश में हैं, तो SSB कांस्टेबल (ट्रेड्समैन) भर्ती 2026 आपके लिए एक शानदार अवसर हो सकता है। खास बात यह है कि इसमें कई तरह के ट्रेड्स के लिए पद निकाले गए हैं, जिससे अलग-अलग कौशल वाले उम्मीदवारों को मौका मिलता है।
भर्ती प्रक्रिया थोड़ी विस्तृत जरूर है, लेकिन सही तैयारी और फिटनेस के साथ इसे आसानी से पार किया जा सकता है। आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ाकर 04 मई 2026 कर दी गई है, इसलिए अब आपके पास तैयारी और आवेदन करने का अच्छा समय है।
Also Read :- RITES Recruitment 2026: असिस्टेंट (HR) के 15 पदों पर भर्ती, ऐसे करें आवेदन।