Posted in

SECL Apprentice Recruitment 2026: 1600 पदों पर भर्ती, बिना फीस करें आवेदन

SECL Apprentice Recruitment 2026: 1600 पदों पर भर्ती, बिना फीस करें आवेदन
SECL Apprentice Recruitment 2026: 1600 पदों पर भर्ती, बिना फीस करें आवेदन

SECL Apprentice Recruitment 2026: मिनी रत्न कंपनी साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (एसईसीएल), बिलासपुर (छत्तीसगढ़) ने ग्रेजुएट अप्रेंटिस और टेक्निशियन अप्रेंटिस की कुल 1600 भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। चयनित उम्मीदवारों को एक वर्ष का प्रशिक्षण दिया जाएगा। इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की अंतिम तिथि 31 मार्च 2026 निर्धारित की गई है। बता दें कि आवेदन करने से पहले अभ्यर्थी को एनएटीएस पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करना होगा।

विस्तृत जानकारी इस प्रकार हैं।

आवेदन शुल्क : किसी वर्ग के लिए कोई शुल्क देय नहीं है।

ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि : 31 मार्च 2026

आधिकारिक वेबसाइट : https://secl-cil.in/

ई-मेल आईडी : gmhrd.secl@coalindia.in

फोन नंबर : 07752-255059

ग्रेजुएट अप्रेंटिस, पद : 500 (अनारक्षित-250)

(ब्रांच के अनुसार रिक्त पदों की संख्या)

●माइनिंग इंजीनियरिंग पद : 200

●सिविल इंजीनियरिंग पद : 20

●इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग पद : 30

●मेकेनिकल इंजीनियरिंग पद : 30

●इलेक्ट्रॉनिक्स एंड टेलिकम्युनिकेशन इंजीनियरिंग, पद : 10

●बैचलर ऑफ बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन (बीबीए) पद : 25

●बैचलर ऑफ कंप्यूटर एप्लीकेशन (बीसीए) पद : 100

●बैचलर ऑफ कॉमर्स (बीकॉम) पद : 50

●बैचलर ऑफ साइंस (बीएससी) पद : 35

योग्यता : मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय/ संस्थान से संबंधित ब्रांच में स्नातक की डिग्री हो।

स्टाइपेंड : 10,900 रुपये।

टेक्निशियन अप्रेंटिस, पद : 1100 (अनारक्षित-550)

(ब्रांच के अनुसार रिक्त पदों की संख्या)

●माइनिंग इंजीनियरिंग पद : 900

●माइन सर्वेइंग इंजीनियरिंग पद : 40

●सिविल इंजीनियरिंग पद : 40

●इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग पद : 50

●मेकेनिकल इंजीनियरिंग पद : 50

●इलेक्ट्रॉनिक्स एंड टेलिकम्युनिकेशन इंजीनियरिंग, पद : 20

योग्यता : मान्यता प्राप्त तकनीकी संस्थान से संबंधित इंजीनियरिंग ब्रांच में तीन वर्षीय डिप्लोमा किया हो।

स्टाइपेंड : 12,300 रुपये।

आयु सीमा : न्यूनतम 18 वर्ष हो। आयु सीमा की गणना 31 मार्च 2026 को आधार मानकर की जाएगी।

चयन प्रक्रिया

● शैक्षिक योग्यता में प्राप्त अंकों की मेरिट सूची और दस्तावेज सत्यापन के आधार पर योग्य उम्मीदवारों का चयन होगा।

जरूरी सूचनाएं

● केवल एनएटीएस पोर्टल पर पंजीकृत उम्मीदवार ही आवेदन के लिए पात्र होंगे।

● डाक/ ईमेल या किसी अन्य माध्यम से भेजे गए आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे।

● आवेदन पत्र जमा करने के बाद उसमें भरे गए किसी भी डेटा में बदलाव नहीं किया जाएगा।

● दस्तावेज़ सत्यापन या प्रशिक्षण के लिए कोई टीए/डीए या आवास प्रदान नहीं किया जाएगा।

● इस अधिसूचना की तारीख के बाद मेडिकल फिटनेस प्रमाणपत्र जारी किया जाना चाहिए।

आवेदन शुल्क : किसी वर्ग के लिए कोई शुल्क देय नहीं है।

आवेदन प्रक्रिया

● सबसे पहले अभ्यर्थियों को एनएटीएस पोर्टल (https://nats.education.gov.in) पर पंजीकरण करना होगा।

● अब साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड की आधिकारिक वेबसाइट (https://secl-cil.in/) पर लॉगइन करें। होमपेज पर SECL Departments पर क्लिक करें।

● नए पेज पर Human Resource पर क्लिक करें। अगले पेज पर HRD पर क्लिक करें। अगले पेज पर Apprentice पर क्लिक करें।

● खुलने वाले पेज पर भर्ती से संबंधित नोटिफिकेशन Notification for inviting applications for Graduate and Technician Apprenticeship Training in FY 2026-27 in Opencast/Under Ground Mines and Establishments in SECL under the Apprentices Act 1961 के आगे डाउनलोड लिंक पर क्लिक करें।

● नए पेज पर नोटिफिकेशन की पीडीएफ फाइल डाउनलोड हो जाएगी। अब इसे अच्छी तरह से पढ़ लें और अपनी योग्यता की जांच कर लें।

● पिछले पेज पर वापस आएं और Application link for Graduate and Technician Apprenticeship FY 2026-27 के आगे डाउनलोड लिंक पर क्लिक करें।

● नए पेज पर New User- Register Here! पर क्लिक करें। नए पेज पर रजिस्ट्रेशन फॉर्म खुल जाएगा। यहां नाम, पिता का नाम, मोबाइल नंबर, ई-मेल आईडी, पासवर्ड समेत मांगी गई जानकारी दर्ज करें और अंत में कैप्चा भरकर ‘सब्मिट’ पर क्लिक करें। इससे आपकी रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।

● पिछले पेज पर वापस आएं। SECL Apprenticeship Login के नीचे यूजर नेम, पासवर्ड दर्जकर कैप्चा भरें और लॉगइन पर क्लिक करें।

● नए पेज पर आवेदन पत्र खुल जाएगा। यहां मांगी गई जानकारी दर्ज करें। फोटोग्राफ, हस्ताक्षर और दस्तावेजों को निर्धारित प्रारूप में अपलोड करें।

● अंत में आवेदन पत्र को सब्मिट कर दें। आवेदन पत्र का प्रिंट निकालकर भविष्य के लिए अपने पास सुरक्षित रख लें।

FAQs (अक्सर पूछे जाने वाले सवाल)

Q1. SECL अप्रेंटिस भर्ती 2026 के लिए आवेदन की अंतिम तिथि क्या है?
इस भर्ती के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 31 मार्च 2026 निर्धारित की गई है। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि अंतिम तिथि से पहले ही आवेदन पूरा कर लें।

Q2. क्या इस भर्ती के लिए आवेदन शुल्क देना होगा?
नहीं, इस भर्ती में किसी भी वर्ग के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क नहीं रखा गया है

Q3. आवेदन करने से पहले क्या NATS पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन जरूरी है?
हाँ, आवेदन करने से पहले उम्मीदवार को NATS (National Apprenticeship Training Scheme) पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करना अनिवार्य है, तभी वह आवेदन के लिए पात्र होगा।

Q4. SECL अप्रेंटिस भर्ती में चयन प्रक्रिया क्या है?
उम्मीदवारों का चयन शैक्षिक योग्यता में प्राप्त अंकों की मेरिट लिस्ट और दस्तावेज़ सत्यापन के आधार पर किया जाएगा। इसमें कोई लिखित परीक्षा नहीं होगी।

Q5. ग्रेजुएट और टेक्निशियन अप्रेंटिस को कितना स्टाइपेंड मिलेगा?

  • ग्रेजुएट अप्रेंटिस को लगभग ₹10,900 प्रति माह

  • टेक्निशियन अप्रेंटिस को लगभग ₹12,300 प्रति माह स्टाइपेंड दिया जाएगा।

Q6. इस भर्ती के लिए न्यूनतम आयु सीमा क्या है?
उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 18 वर्ष होनी चाहिए। आयु की गणना 31 मार्च 2026 के आधार पर की जाएगी।

Q7. क्या ऑफलाइन या ईमेल के माध्यम से आवेदन स्वीकार किए जाएंगे?
नहीं, आवेदन केवल ऑनलाइन मोड में ही स्वीकार किए जाएंगे। डाक या ईमेल के जरिए भेजे गए आवेदन मान्य नहीं होंगे।

Q8. क्या आवेदन जमा करने के बाद उसमें बदलाव किया जा सकता है?
नहीं, एक बार आवेदन फॉर्म सबमिट करने के बाद उसमें किसी भी प्रकार का संशोधन नहीं किया जा सकता।

Q9. प्रशिक्षण की अवधि कितनी होगी?
चयनित उम्मीदवारों को 1 वर्ष का अप्रेंटिसशिप प्रशिक्षण दिया जाएगा।

Q10. क्या चयन के बाद TA/DA या रहने की सुविधा मिलेगी?
नहीं, दस्तावेज़ सत्यापन या प्रशिक्षण के दौरान कोई TA/DA या आवास सुविधा प्रदान नहीं की जाएगी

Current Patrika संदेश

अगर आप एक फ्रेश ग्रेजुएट या डिप्लोमा धारक हैं और सरकारी सेक्टर में अपने करियर की शुरुआत करना चाहते हैं, तो SECL अप्रेंटिस भर्ती 2026 आपके लिए एक शानदार अवसर है। बिना किसी आवेदन शुल्क के, सीधे मेरिट के आधार पर चयन और अच्छा स्टाइपेंड इसे और भी आकर्षक बनाता है।

ध्यान रखें कि आवेदन से पहले NATS पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करना अनिवार्य है और सभी जानकारी सही तरीके से भरें, क्योंकि बाद में बदलाव का मौका नहीं मिलेगा। अंतिम तिथि का इंतजार न करें और समय रहते आवेदन पूरा कर लें, ताकि इस बेहतरीन अवसर का लाभ उठा सकें।

Also Read :- HPPSC Law Officer Recruitment 2026: 6 पदों पर भर्ती, जानें योग्यता, सैलरी और आवेदन प्रक्रिया

।।शेयर करें।।

लेखक परिचय - [Current Patrika]
नाम: रूपेश कुमार पद: संस्थापक और मुख्य लेखक – [currentpatrika.com] अनुभव: 7+ वर्षों का अनुभव जॉब अपडेट्स, करियर गाइड और एजुकेशन न्यूज में।

मेरे बारे में:
नमस्कार! मैं रूपेश कुमार, [Current Patrika] ब्लॉग का संस्थापक और मुख्य लेखक हूँ। यह वेबसाइट खासकर उन छात्रों और युवाओं के लिए बनाई गई है जो सरकारी नौकरियों, निजी नौकरियों, प्रवेश परीक्षाओं और करियर से जुड़ी सटीक और समय पर जानकारी पाना चाहते हैं।
मेरा उद्देश्य है कि युवाओं को बिना किसी भ्रम के एकदम साफ और भरोसेमंद जानकारी मिले — जिससे वे अपने करियर के फैसले खुद ले सकें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *