Posted in

NTPC भर्ती 2026: मेडिकल प्रोफेशनल के 55 पदों पर आवेदन शुरू, सैलरी ₹2 लाख तक।

NTPC भर्ती 2026
NTPC भर्ती 2026

NTPC भर्ती 2026: नेशनल थर्मल पावर कॉर्पोरेशन (एनटीपीसी) में मेडिकल के प्रोफेशनल 55 पद भरे जाएंगे। इनमें जीडीएमओ, फिजिशियन समेत अन्य पद शामिल हैं। इच्छुक एवं पात्र अभ्यर्थी संस्थान की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की अंतिम तिथि 23 अप्रैल 2026 है।

मेडिकल प्रोफेशनल, कुल पद : 55

(विभाग के अनुसार रिक्तियां)

●जीडीएमओ पद : 20 (अनारक्षित-12)

योग्यता : एमबीबीएस की डिग्री हो।

वेतनमान : 50,000 से 1,60,000 रुपये।

●फिजिशियन (जनरल मेडिसिन) पद : 25 (अना-11)

योग्यता : जनरल मेडिसिन में एमडी/डीएनबी की डिग्री हो। संबंधित क्षेत्र में एक वर्ष का अनुभव हो।

●पीडियाट्रिक्स पद : 01

योग्यता : बाल रोग में में एमडी/ डीएनबी हो। या बाल स्वास्थ्य में एमबीबीएस के साथ डिप्लोमा हो। एक वर्ष का अनुभव हो।

●आफ्थैल्मालजी पद : 01

योग्यता : आफ्थैल्मालजी में एमडी/एमएस/ डीएनबी हो। या आफ्थैल्मालजी में एमबीबीएस के साथ पीजी डिप्लोमा हो। संबंधित क्षेत्र में एक वर्ष का अनुभव हो।

●ओ एंड जी पद : 08

योग्यता : प्रसूति एवं स्त्रीरोग विज्ञान में एमडी/एमएस/ डीएनबी हो। या एमबीबीएस के साथ पीजी डिप्लोमा हो।

संबंधित क्षेत्र में एक वर्ष का अनुभव हो।

वेतनमान(उक्त तीन पद) : 70, 000 से 2,00,000 रुपये

आयु सीमा (उक्त सभी पद) : अधिकतम 37 वर्ष से कम हो। आयु सीमा की गणना 23 अप्रैल 2026 को आधार मानकर की जाएगी।

●अधिकतम आयु में एससी/ एसटी वर्ग को पांच वर्ष, ओबीसी वर्ग को तीन वर्ष, दिव्यांगों को 10 वर्ष की छूट दी जाएगी।

आवेदन शुल्क

●500 रुपये। एससी/ एसटी वर्ग, महिलाओं और दिव्यांगों के लिए कोई शुल्क देय नहीं है।

●शुल्क का भुगतान क्रेडिट कार्ड/डेबिट कार्ड/इंटरनेट बैंकिंग या यूपीआई के माध्यम से ऑनलाइन करना होगा।

चयन प्रक्रिया : संस्थान के तय मानकों के अनुसार योग्य उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा।

आवेदन प्रक्रिया

●नेशनल थर्मल पावर कॉर्पोरेशन की आधिकारिक वेबसाइट (https://careers.ntpc.co.in/recruitment//) पर जाएं।

●खुलने वाले पेज पर ‘ecruitment of GDMO and Medical Specialists (Advt. No. 04/26). Online application window will remain open from 09.04.2026 to 23.04.2026’ पर क्लिक करें।

●नये पेज पर संबंधित नोटिफिकेशन खुल जाएगा। इसे अच्छी तरह से पढ़कर अपनी योग्यता की जांच कर लें।

●आवेदन करने के लिए पिछले पेज पर आएं और ‘Apply’ पर क्लिक कर पंजीकरण कर लें।

●आपका रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी पर भेज दिया जाएगा।

●अब ‘Applicant Login’ पर क्लिक कर लॉगइन कर लें। नये पेज पर आवेदन पत्र खुल जाएगा। इसमें मांगी गई जानकारियां दर्ज कर आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लें।

FAQs (अक्सर पूछे जाने वाले सवाल)

प्रश्न 1: NTPC मेडिकल प्रोफेशनल भर्ती 2026 में कुल कितने पद हैं?
इस भर्ती के तहत कुल 55 पद भरे जाएंगे, जिनमें GDMO, फिजिशियन, पीडियाट्रिक्स, आफ्थैल्मोलॉजी और O&G जैसे पद शामिल हैं।

प्रश्न 2: आवेदन करने की अंतिम तिथि क्या है?
इच्छुक उम्मीदवार 23 अप्रैल 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इसके बाद आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे।

प्रश्न 3: GDMO पद के लिए क्या योग्यता आवश्यक है?
GDMO पद के लिए उम्मीदवार के पास MBBS की डिग्री होना अनिवार्य है।

प्रश्न 4: क्या मेडिकल स्पेशलिस्ट पदों के लिए अनुभव जरूरी है?
हाँ, अधिकांश स्पेशलिस्ट पदों के लिए संबंधित क्षेत्र में कम से कम एक वर्ष का अनुभव जरूरी है।

प्रश्न 5: आवेदन शुल्क कितना है और किन्हें छूट मिलेगी?
सामान्य और ओबीसी वर्ग के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 500 रुपये है। जबकि SC/ST, महिला और दिव्यांग उम्मीदवारों को शुल्क में पूरी छूट दी गई है।

प्रश्न 6: उम्मीदवारों की आयु सीमा क्या निर्धारित की गई है?
अधिकतम आयु 37 वर्ष निर्धारित है। आरक्षित वर्गों को नियमानुसार छूट भी दी जाएगी।

प्रश्न 7: चयन प्रक्रिया कैसे होगी?
उम्मीदवारों का चयन NTPC द्वारा तय मानकों के आधार पर किया जाएगा, जिसमें योग्यता और अनुभव को प्राथमिकता दी जाएगी।

प्रश्न 8: आवेदन कैसे करें?
उम्मीदवार NTPC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। पहले रजिस्ट्रेशन करना होगा, फिर लॉगिन करके आवेदन फॉर्म भरना होगा।

निष्कर्ष

अगर आप मेडिकल फील्ड में करियर बनाने की सोच रहे हैं, तो NTPC की यह भर्ती एक शानदार अवसर साबित हो सकती है। अच्छी सैलरी, प्रतिष्ठित संस्था में काम करने का मौका और स्थिर करियर — ये सभी इस भर्ती को खास बनाते हैं।

ध्यान रखें कि आवेदन की अंतिम तिथि 23 अप्रैल 2026 है, इसलिए समय रहते अपनी तैयारी पूरी कर लें और आवेदन प्रक्रिया को बिना किसी गलती के पूरा करें। सही योग्यता और अनुभव रखने वाले उम्मीदवारों के लिए यह मौका भविष्य को नई दिशा दे सकता है।

Also Read :- UPSSSC शिक्षक भर्ती 2026: 58 पदों पर आवेदन शुरू, जानें योग्यता, सैलरी और अंतिम तिथि।

।।शेयर करें।।

लेखक परिचय - [Current Patrika]
नाम: रूपेश कुमार पद: संस्थापक और मुख्य लेखक – [currentpatrika.com] अनुभव: 7+ वर्षों का अनुभव जॉब अपडेट्स, करियर गाइड और एजुकेशन न्यूज में।

मेरे बारे में:
नमस्कार! मैं रूपेश कुमार, [Current Patrika] ब्लॉग का संस्थापक और मुख्य लेखक हूँ। यह वेबसाइट खासकर उन छात्रों और युवाओं के लिए बनाई गई है जो सरकारी नौकरियों, निजी नौकरियों, प्रवेश परीक्षाओं और करियर से जुड़ी सटीक और समय पर जानकारी पाना चाहते हैं।
मेरा उद्देश्य है कि युवाओं को बिना किसी भ्रम के एकदम साफ और भरोसेमंद जानकारी मिले — जिससे वे अपने करियर के फैसले खुद ले सकें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *