Posted in

NIC Scientist-B Recruitment 2026: 243 पदों पर भर्ती, GATE के जरिए चयन, 24 अप्रैल तक करें आवेदन।

NIC Scientist-B Recruitment 2026
NIC Scientist-B Recruitment 2026

NIC Scientist-B Recruitment 2026: इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय के तहत आने वाले राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र (एनआईसी) ने वैज्ञानिक-बी के 243 पदों की सीधी भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। योग्य उम्मीदवारों का चयन गेट में प्राप्त अंकों और साक्षात्कार के आधार पर किया जाएगा। इच्छुक उम्मीदवार एनआईसी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की अंतिम तिथि 24 अप्रैल 2026 है।

आवेदन शुल्क : सामान्य/ओबीसी वर्ग, ईडब्ल्यूएस के लिए 800 रुपये, एससी/एसटी वर्ग, दिव्यांगों और महिलाओं के लिए कोई शुल्क देय नहीं है।

ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि : 24 अप्रैल 2026

आधिकारिक वेबसाइट : https://www.nic.gov.in/

ईमेल आईडी : helpdesk-nic@nic.in

वैज्ञानिक-बी , कुल पद : 243

(विभाग के अनुसार रिक्तियां)

●कंप्यूटर साइंस एंड आईटी पद : 168

●इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन पद : 25

●डेटा साइंस एंड एआई पद : 50

योग्यता : इलेक्ट्रॉनिक्स/ इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन/ कंप्यूटर साइंस/ कम्युनिकेशन/ कंप्यूटर एंड नेटवर्किंग सिक्योरिटी/ कंप्यूटर एप्लीकेशन/ सॉफ्टवेयर सिस्टम/ आइटी/ इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी मैनेजमेंट/इंफॉर्मेटिक्स/कंप्यूटर मैनेजमेंट /साइबर लॉ/ इलेक्ट्रॉनिक्स एंड इंस्ट्रूमेंटेशन से बीई/बीटेक या एमई/एमटेक/ एमएससी या एमसीए की डिग्री हो।

●संबंधित विषय में वर्ष 2024/2025 या 2026 में गेट पास किया हो।

वेतनमान : 56,100 से 1,77,500 रुपये।

आयु सीमा

●अधिकतम 30 वर्ष से कम हो। आयु सीमा की गणना 31 मार्च 2026 को आधार मानकर की जाएगी।

●अधिकतम आयु सीमा में एससी/एसटी वर्ग को पांच वर्ष, ओबीसी वर्ग (नॉन क्रीमीलेयर) को तीन वर्ष और दिव्यांगों को 10 वर्ष की छूट होगी।

चयन प्रक्रिया

●संबंधित विषय में गेट में प्राप्त अंकों के आधार पर योग्य उम्मीदवारों को शॉर्टलिस्ट किया जाएगा।

●शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को इंटरव्यू/पर्सनैलिटी टेस्ट के लिए बुलाया जाएगा।

दस्तावेज सत्यापन : इंटरव्यू के लिए बुलाए गए उम्मीदवारों को पहले अपने दस्तावेजों का सत्यापन कराना होगा। इसके लिए दस्तावेजों की मूल कॉपी के साथ स्वप्रमाणित फोटोकॉपी का एक सेट लाना अनिवार्य होगा।

●जो अभ्यर्थी दस्तावेजों की मूल कॉपी नहीं लाएंगे, वह साक्षात्कार के शामिल नहीं हो पाएंगे।

●अंतिम चयन गेट स्कोर के 60% वेटेज और साक्षात्कार में प्राप्त अंकों के 40% वेटेज के आधार पर होगा।

नोट : चयनित व्यक्ति को संस्थान की जरूरत के आधार पर भारत में या भारत के बाहर कहीं भी तैनात किया जा सकता है।

आवेदन शुल्क

●सामान्य/ओबीसी/ईडब्ल्यूएस वर्ग के लिए 800 रुपये। शुल्क का भुगतान डेबिट कार्ड/ क्रेडिट कार्ड/ नेट बैंकिंग या यूपीआई के जरिए ऑनलाइन करना होगा।

●एससी/एसटी वर्ग, दव्यांगों और महिलाओं के लिए कोई शुल्क देय नहीं है।

आवेदन प्रक्रिया

●राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र (एनआईसी) की आधिकारिक वेबसाइट (https://www.nic.gov.in/) पर जाएं। होमपेज पर Offerings के सेक्शन में Recruitment पर क्लिक करें।

●खुलने वाले पेज पर कई नोटफिकेशन दिखाई देंगे। इनमें से विज्ञापन क्रमांक : एनआईसी/एससीबी/2026/1 | Advertisement No. : NIC/SCB/2026/1 के नीचे ‘एनआईसी में वैज्ञानिक-बी, ग्रुप-ए (वैज्ञानिक एवं तकनीकी) पदों के लिए विस्तृत विज्ञापन देखने के लिए यहां क्लिक करें’ नोटिफिकेशन पर क्लिक करें।

●नये पेज पर नोटिफिकेशन की पीडीएफ फाइल खुल जाएगी। इसे ध्यानपूर्वक पढ़ लें और अपनी योग्यता की जांचकर लें।

●आवेदन करने के लिए पिछले पेज पर वापस जाएं और ‘उपरोक्त पद के लिए ऑनलाइन आवेदन करने के लिए यहां क्लिक करें (आवेदन करने की अंतिम तिथि: 24/04/2026 (शाम 05:30 बजे))’ पर क्लिक करें।

●अब आवेदन करने का वेबपेज खुल जाएगा। यहां पर सबसे पहले रजिस्ट्रेशन करना होगा। इसके लिए New Registration पर क्लिक करें।

●नए पेज कुछ निर्देश खुलकर आएंगे। आगे बढ़ने से पहले इन्हें ध्यानपूर्वक पढ़ लें। अब नीचे डिक्लरेशन पर टिक लगाकर Click Here to Proceed पर क्लिक करें।

●अब रजिस्ट्रेशन फॉर्म खुलकर आ जाएगा। यहां सबसे पहले अपना नाम, पिता का नाम, माता का नाम, जन्म तिथि और अपने जेंडर की जानकारी भरें।

●अब नीचे के सेक्शन में अपना पता, उसके बाद ईमेल आईडी, मोबाइल नंबर समेत मांगी गई अन्य जानकारी दर्ज करें और दिए गए निर्देशानुसार पासवर्ड बना लें। अब कैप्चा कोड भरें और सब्मिट पर क्लिक करें।

●इसके साथ ही आपकी रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी हो जाएगी। अब पिछले पेज पर वाप आएं और Login पर क्लिक करें।

●अब एप्लीकेशन नंबर, पासवर्ड और कैप्चा भरकर Login पर क्लिक करें। आवेदन फॉर्म खुल जाएगा। इसमें मांगी गई सभी जानकारी को एक-एक कर ध्यान पूर्वक भर लें।

●आवेदन फॉर्म भरने के बाद निर्धारित प्रारूप में मांगे गए सभी दस्तावेजों को अपलोड करना होगा।

●दस्तावेज अपलोड करने के बाद शुल्क भुगतान का पेज खुलकर आएगा।

●दिए गए निर्देशों के अनुसार आवेदन शुल्क का भुगतान करें। इसके साथ ही आपकी आवेदन प्रक्रिया पूरी हो जाएगाी।

●अब आवेदन पत्र का प्रिंटआउट निकालकर भविष्य के लिए अपने पास सुरक्षित रख लें।

अधिक जानकारी के लिए यहां संपर्क करें

ईमेल आईडी : helpdesk-nic@nic.in

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल (FAQs)

Q1. NIC Scientist-B भर्ती 2026 के लिए आवेदन की अंतिम तिथि क्या है?
इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 24 अप्रैल 2026 (शाम 05:30 बजे) निर्धारित की गई है। उम्मीदवारों को सलाह है कि अंतिम समय की भीड़ से बचने के लिए समय रहते आवेदन कर लें।

Q2. इस भर्ती में कुल कितने पद हैं?
राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र (NIC) ने Scientist-B के कुल 243 पदों पर भर्ती निकाली है, जिसमें कंप्यूटर साइंस, इलेक्ट्रॉनिक्स और डेटा साइंस जैसे क्षेत्र शामिल हैं।

Q3. चयन प्रक्रिया कैसे होगी?
उम्मीदवारों का चयन दो चरणों में होगा—

  • GATE स्कोर के आधार पर शॉर्टलिस्टिंग

  • इंटरव्यू/पर्सनैलिटी टेस्ट
    अंतिम मेरिट लिस्ट में GATE को 60% और इंटरव्यू को 40% वेटेज दिया जाएगा।

Q4. आवेदन शुल्क कितना है?

  • सामान्य/ओबीसी/EWS वर्ग के लिए: ₹800

  • SC/ST, दिव्यांग और महिला उम्मीदवारों के लिए: कोई शुल्क नहीं

Q5. इस भर्ती के लिए योग्यता क्या मांगी गई है?
उम्मीदवार के पास संबंधित विषय में BE/B.Tech, ME/M.Tech, MSc या MCA की डिग्री होनी चाहिए। साथ ही GATE 2024, 2025 या 2026 पास होना अनिवार्य है।

Q6. अधिकतम आयु सीमा क्या है?
उम्मीदवार की आयु 31 मार्च 2026 तक 30 वर्ष से कम होनी चाहिए। आरक्षित वर्गों को नियमानुसार छूट भी दी जाएगी।

Q7. क्या बिना GATE के आवेदन किया जा सकता है?
नहीं, इस भर्ती में आवेदन करने के लिए GATE क्वालिफाई होना अनिवार्य है। बिना GATE स्कोर के आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा।

Q8. आवेदन कैसे करें?
उम्मीदवार NIC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर रजिस्ट्रेशन करें, आवेदन फॉर्म भरें, आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें और फीस जमा करके फाइनल सबमिट करें।

Q9. क्या चयन के बाद पोस्टिंग कहीं भी हो सकती है?
हाँ, चयनित उम्मीदवारों की तैनाती संस्थान की आवश्यकता के अनुसार भारत या विदेश में कहीं भी की जा सकती है।

Q10. इंटरव्यू में क्या दस्तावेज जरूरी होंगे?
इंटरव्यू के समय उम्मीदवारों को अपने सभी जरूरी दस्तावेजों की मूल कॉपी और स्वप्रमाणित फोटोकॉपी साथ लानी होगी, अन्यथा उन्हें इंटरव्यू में शामिल नहीं होने दिया जाएगा।

निष्कर्ष

अगर आप टेक्निकल फील्ड में एक मजबूत और सम्मानजनक करियर की तलाश कर रहे हैं, तो NIC Scientist-B भर्ती 2026 आपके लिए एक बेहतरीन अवसर साबित हो सकती है। आकर्षक वेतन, प्रतिष्ठित सरकारी संस्था में काम करने का मौका और देश-विदेश में पोस्टिंग की संभावनाएं इसे और खास बनाती हैं।

ध्यान रखें कि इस भर्ती में GATE स्कोर की अहम भूमिका है, इसलिए जिन उम्मीदवारों के पास वैध GATE स्कोर है, वे बिना देरी किए आवेदन प्रक्रिया पूरी करें। साथ ही, आवेदन भरते समय सभी जानकारी सही और दस्तावेज पूरे रखें, ताकि आगे किसी भी तरह की परेशानी से बचा जा सके।

Also Read :- पटना हाईकोर्ट टेक्निकल असिस्टेंट भर्ती 2026: पूरा सिलेबस, एग्जाम पैटर्न और तैयारी के आसान टिप्स।

।।शेयर करें।।

लेखक परिचय - [Current Patrika]
नाम: रूपेश कुमार पद: संस्थापक और मुख्य लेखक – [currentpatrika.com] अनुभव: 7+ वर्षों का अनुभव जॉब अपडेट्स, करियर गाइड और एजुकेशन न्यूज में।

मेरे बारे में:
नमस्कार! मैं रूपेश कुमार, [Current Patrika] ब्लॉग का संस्थापक और मुख्य लेखक हूँ। यह वेबसाइट खासकर उन छात्रों और युवाओं के लिए बनाई गई है जो सरकारी नौकरियों, निजी नौकरियों, प्रवेश परीक्षाओं और करियर से जुड़ी सटीक और समय पर जानकारी पाना चाहते हैं।
मेरा उद्देश्य है कि युवाओं को बिना किसी भ्रम के एकदम साफ और भरोसेमंद जानकारी मिले — जिससे वे अपने करियर के फैसले खुद ले सकें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *