Posted in

एमपी पुलिस कांस्टेबल (बैंड) भर्ती 2026: 679 पदों पर आवेदन शुरू, योग्यता व पूरी जानकारी।

एमपी पुलिस कांस्टेबल (बैंड) भर्ती 2026
एमपी पुलिस कांस्टेबल (बैंड) भर्ती 2026

एमपी पुलिस कांस्टेबल (बैंड) भर्ती 2026: मध्य प्रदेश पुलिस ने कांस्टेबल (बैंड) के 679 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। ये नियुक्तियां राज्य के पुलिस मुख्यालय, गृह (पुलिस) विभाग के लिए मध्य प्रदेश पुलिस आरक्षक (बैंड) भर्ती परीक्षा-2026 के जरिए की जाएंगी। पुरुष उम्मीदवार ही आवेदन के पात्र होंगे। हर तरह के आरक्षण का लाभ मध्य प्रदेश के मूल निवासियों को मिलेगा। अन्य राज्यों के सभी वर्गों के उम्मीदवार अनारक्षित श्रेणी में आवेदन कर सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 19 अप्रैल 2026 है। अभ्यर्थी का आधार पंजीयन अनिवार्य है।

आवेदन शुल्क : 500 रुपये। मध्य प्रदेश के एससी/ एसटी वर्ग, ओबीसी वर्ग और ईडब्ल्यूएस के लिए 250 रुपये देय है।

ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि : 19 अप्रैल 2026

आवेदन पत्र में संशोधन करने की अंतिम तिथि : 24 अप्रैल 2026

आधिकारिक वेबसाइट : https://www.mppolice.gov.in/en

कांस्टेबल (बैंड), कुल पद : 679 (अनारक्षित-184)

●ओपन पद : 509

●होमगार्ड पद : 102

●भूतपूर्व सैनिक पद : 68

योग्यता : मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं/ 12वीं पास हो।

●अनुसूचित जनजाति वर्ग के लिए आठवीं कक्षा पास हो।

●पिकलो/ कंसर्ट फिल्यूट/ ओबो/ क्लारिनेट/ आल्टो सेक्सोफोन/ टेनर सेक्सोफोन/ फ्रेंच हार्न/ ट्रम्पिट/ कॉरनेट/ ट्रम्बोन/ बसून/ इफोनियम/ बेस ट्यूबा/ बैग पाइप/ टेनर ड्रम/ बिगुल/ साइड ड्रम/ बिगुल/ साइड ड्रम / बेस ड्रम में किसी एक वाद्ययंत्र का बजाने का ज्ञान हो।

वेतनमान : 19,500 से 62,000 रुपये।

आयु सीमा

●अधिकतम 33 वर्ष से कम हो। आयु सीमा की गणना 19 अप्रैल 2026 को आधार मानकर की जाएगी।

●अधिकतम आयु सीमा में मध्य प्रदेश के एससी/एसटी वर्ग, ओबीसी वर्ग और होमगार्ड को पांच वर्ष की छूट होगी।

चयन प्रक्रिया

●स्किल टेस्ट, बैंड वादन टेस्ट और साक्षात्कार के आधार पर योग्य उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा।

न्यूनतम शारीरिक मापदंड

लंबाई : 168 सेंटीमीटर। एससी/ एसटी वर्ग, मराठा के लिए 165 सेंटीमीटर और गोरखा/ गढ़वाली/ कुमाऊं के अभ्यर्थियों लिए 158 सेमी हो।

सीना (पुरुष) : 81 सेंटीमीटर। एससी/ एसटी वर्ग, मराठा के लिए 79 सेमी और गोरखा/ गढ़वाली/ कुमाऊं के अभ्यर्थियों लिए 76 सेमी हो। (पांच सेंटीमीटर का फुलाव होना चाहिए)

आवेदन शुल्क

●500 रुपये। मध्य प्रदेश के एससी/ एसटी वर्ग, ओबीसी वर्ग और ईडब्ल्यूएस के लिए 250 रुपये देय है।

●शुल्क का भुगतान डेबिट कार्ड²/ क्रेडिट कार्ड/ नेट बैंकिंग या यूपीआई के जरिए ऑनलाइन करना होगा।

आवेदन प्रक्रिया

●मध्य प्रदेश पुलिस की आधिकारिक वेबसाइट (https:// www. zmppolice.gov.in/en) पर लॉगइन करें।

●होमपेज पर What’s New सेक्शन के आगे Police Band Recruitment 2026 – Online Applications Invited पर क्लिक करें।

●खुलने वाले पेज पर Police Band Recruitment 2026 – Online Applications Invited पर क्लिक करें।

●नए पेज पर नोटिफिकेशन की पीडीएफ फाइल खुल जाएगी। अब इसे अच्छी तरह से पढ़ लें और अपनी योग्यता की जांच कर लें।

●आवेदन करने के लिए एमपी ऑनलाइन लिमिटेड की वेबसाइट (https://mponline.gov.in/portal/) पर जाएं।

●होमपेज पर Citizen Services सेक्शन के अंदर Recruitment पर क्लिक करें। अगले पेज पर IFORMS पर क्लिक करें।

●अगले पेज पर पुलिस मुख्यालय, गृह (पुलिस) विभाग के अंतर्गत एमपी पुलिस आरक्षक (बैंड) भर्ती परीक्षा- 2026 के आवेदन फॉर्म हेतु क्लिक करें के आगे क्लिक करें।

●नए पेज पर मध्यप्रदेश पुलिस आरक्षक (बैंड) भर्ती परीक्षा – 2026 पर क्लिक करें।

●नए पेज पर रजिस्ट्रेशन के लिए Not registered? Create account पर क्लिक करें।

●नए पेज पर रजिस्ट्रेशन फॉर्म खुल जाएगा। यहां मांगी गई जानकारी दर्जकर सब्मिट कर दें।

●पिछल पेज पर वापस आएं। यूजर नेम, पासवर्ड दर्ज करें और कैप्चा भरकर लॉगइन पर क्लिक करें।

●नए पेज पर आवेदन पत्र खुलेगा। यहां मांगी गई जानकारी भरकर दस्तावेजों की स्कैन काॅपी अपलोड करें।

●अब निर्देशानुसार आवेदन शुल्क का भुगतान करें और अंत में आवेदन-पत्र सब्मिट कर दें।

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल (FAQs)

Q1. एमपी पुलिस कांस्टेबल (बैंड) भर्ती 2026 में कितने पद हैं?
इस भर्ती के तहत कुल 679 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी, जिनमें ओपन, होमगार्ड और भूतपूर्व सैनिकों के लिए अलग-अलग पद शामिल हैं।

Q2. इस भर्ती के लिए आवेदन कौन कर सकता है?
केवल पुरुष उम्मीदवार ही आवेदन कर सकते हैं। साथ ही उम्मीदवार का मध्य प्रदेश का मूल निवासी होना जरूरी है, तभी उसे आरक्षण का लाभ मिलेगा।

Q3. आवेदन की अंतिम तिथि क्या है?
ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 19 अप्रैल 2026 निर्धारित की गई है।

Q4. न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता क्या है?
सामान्य वर्ग के लिए 10वीं या 12वीं पास होना जरूरी है, जबकि अनुसूचित जनजाति वर्ग के उम्मीदवारों के लिए 8वीं पास भी मान्य है।

Q5. क्या बैंड वाद्ययंत्र का ज्ञान जरूरी है?
हाँ, उम्मीदवार को किसी एक बैंड वाद्ययंत्र जैसे ट्रम्पिट, ड्रम, क्लारिनेट आदि बजाने का ज्ञान होना अनिवार्य है।

Q6. आवेदन शुल्क कितना है?
सामान्य वर्ग के लिए 500 रुपये और मध्य प्रदेश के एससी/एसटी, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के लिए 250 रुपये शुल्क निर्धारित किया गया है।

Q7. चयन प्रक्रिया क्या होगी?
उम्मीदवारों का चयन स्किल टेस्ट, बैंड वादन टेस्ट और साक्षात्कार के आधार पर किया जाएगा।

Q8. आयु सीमा क्या निर्धारित की गई है?
उम्मीदवार की अधिकतम आयु 33 वर्ष होनी चाहिए। आरक्षित वर्ग को नियमानुसार छूट भी दी जाएगी।

Q9. क्या अन्य राज्य के उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं?
हाँ, अन्य राज्यों के उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं, लेकिन उन्हें अनारक्षित (General) श्रेणी में ही माना जाएगा।

Q10. आवेदन कैसे करें?
उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट या MP Online पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

निष्कर्ष

अगर आप पुलिस विभाग में करियर बनाना चाहते हैं और संगीत वाद्ययंत्र बजाने में रुचि रखते हैं, तो एमपी पुलिस कांस्टेबल (बैंड) भर्ती 2026 आपके लिए एक शानदार अवसर है। इस भर्ती में न सिर्फ अच्छी सैलरी दी जा रही है, बल्कि सरकारी नौकरी की स्थिरता और सम्मान भी मिलता है।

आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन है, इसलिए अंतिम तिथि का इंतजार किए बिना समय रहते आवेदन करना बेहतर रहेगा। साथ ही, आवेदन से पहले सभी जरूरी योग्यताओं और शर्तों को ध्यान से जरूर पढ़ लें ताकि बाद में किसी तरह की परेशानी न हो।

Also Read :- ESIC Alwar Recruitment 2026: सीनियर रेजिडेंट के 68 पद, इंटरव्यू 16 अप्रैल, योग्यता, वेतन।

।।शेयर करें।।

लेखक परिचय - [Current Patrika]
नाम: रूपेश कुमार पद: संस्थापक और मुख्य लेखक – [currentpatrika.com] अनुभव: 7+ वर्षों का अनुभव जॉब अपडेट्स, करियर गाइड और एजुकेशन न्यूज में।

मेरे बारे में:
नमस्कार! मैं रूपेश कुमार, [Current Patrika] ब्लॉग का संस्थापक और मुख्य लेखक हूँ। यह वेबसाइट खासकर उन छात्रों और युवाओं के लिए बनाई गई है जो सरकारी नौकरियों, निजी नौकरियों, प्रवेश परीक्षाओं और करियर से जुड़ी सटीक और समय पर जानकारी पाना चाहते हैं।
मेरा उद्देश्य है कि युवाओं को बिना किसी भ्रम के एकदम साफ और भरोसेमंद जानकारी मिले — जिससे वे अपने करियर के फैसले खुद ले सकें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *