Posted in

MNNIT इलाहाबाद भर्ती 2026: GDMO और स्टाफ नर्स के पदों पर आवेदन, जानें योग्यता व प्रक्रिया

MNNIT इलाहाबाद भर्ती 2026: GDMO और स्टाफ नर्स के पदों पर आवेदन, जानें योग्यता व प्रक्रिया
MNNIT इलाहाबाद भर्ती 2026: GDMO और स्टाफ नर्स के पदों पर आवेदन, जानें योग्यता व प्रक्रिया

MNNIT इलाहाबाद भर्ती 2026: मोतीलाल नेहरू राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान, इलाहाबाद (एमएनएनआईटी इलाहाबाद) ने जनरल ड्यूटी मेडिकल ऑफिसर (जीडीएमओ) और स्टाफ नर्स के पांच पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। इच्छुक एवं योग्य अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट से आवेदन पत्र डाउनलोड कर भर लें और मांगे गए दस्तावेजों की स्वप्रमाणित फोटोकापी के साथ संस्थान के तय पते पर रजिस्टर्ड डाक से भेज दें। डाक से आवेदन स्वीकार करने की अंतिम तिथि 27 मार्च 2026 है।

सामान्य चिकित्सा अधिकारी (जीडीएमओ), पद : 03

योग्यता : एमबीबीएस की डिग्री हो। इंटर्नशिप के बाद एक वर्ष काम करने का अनुभव हो।

वेतनमान : 48,000 रुपये।

स्टाफ नर्स, पद : 02

योग्यता : नर्सिंग में बीएससी (ऑनर्स) या पोस्ट बेसिक बीएससी नर्सिंग डिग्री हो। किसी भी स्टेट नर्सिंग काउंसिल में नर्स या नर्स मिड-वाइफ के तौर पर रजिस्टर्ड हों। 2.5 वर्ष का अनुभव हो।

वेतनमान : 30,000 रुपये।

आयु सीमा : संस्थान के तय नियमानुसार।

चयन प्रक्रिया

● साक्षात्कार और दस्तावेज सत्यापन के आधार पर योग्य उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा।

आवेदन शुल्क : किसी वर्ग के लिए कोई शुल्क देय नहीं है।

आवेदन प्रक्रिया

● मोतीलाल नेहरू राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान, इलाहाबाद की आधिकारिक वेबसाइट (https://www.mnnit.ac.in/) पर जाएं। होमपेज पर Announcements के सेक्शन में View All पर क्लिक करें।

● खुलने वाले पेज पर कई नोटिफिकेशन दिखाई देंगे। इनमें से Advt. No. 02/2026 dt. 27.02.26 for engagement of General Duty Medical Officer/Specialist Doctor/Staff Nurse in the Institute. पर क्लिक करें। नये पेज पर नोटिफिकेशन के नीचे Detailed Advertisement पर क्लिक करें।

● नये पेज पर भर्ती से संबंधित विज्ञापन की पीडीएफ फाइल डाउनलोड हो जाएगी। अब इसे अच्छी तरह से पढ़ लें और अपनी योग्यता की जांच कर लें।

● नोटिफिकेशन के नीचे ही आवेदन-पत्र का प्रारूप दिया है। ए-4 साइज पेपर में इसका प्रिंट आउट निकाल लें।

● आवेदन पत्र में अभ्यर्थी का नाम, पिता का नाम, जन्मतिथि समेत मांगी गई अन्य जानकारियों को एक-एक भर लें।

● आवेदन पत्र में रंगीन पासपोर्ट साइज का फोटोग्राफ निर्धारित स्थान पर चिपका दें और नीचे अपना हस्ताक्षर कर दें।

● आवेदन पत्र के साथ सभी जरूरी दस्तावेजों की स्वप्रमाणित फोटोकॉपी संलग्न कर दें।

● अब आवेदन पत्र को लिफाफे में भरकर पंजीकृत डाक या स्पीड पोस्ट के माध्यम से संस्थान के निर्धारित पते पर भेज दें।

● जिस लिफाफे में आवेदन डालकर भेजें, उसके ऊपर पद का नाम अवश्य लिख दें।

यहां भेजें आवेदन

●कुलसचिव, मोतीलाल नेहरू राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान इलाहाबाद, प्रयागराज-211004

ई-मेल आईडी : secretary@mnnit.ac.in

हेल्पलाइन नंबर : 91-0532-2545404, 2545407

FAQs (अक्सर पूछे जाने वाले सवाल)

1. एमएनएनआईटी इलाहाबाद भर्ती 2026 के लिए आवेदन की अंतिम तिथि क्या है?
इस भर्ती के लिए आवेदन डाक के माध्यम से भेजने की अंतिम तिथि 27 मार्च 2026 तय की गई है। इसलिए उम्मीदवार समय रहते आवेदन जरूर भेज दें।

2. इस भर्ती में किन-किन पदों पर आवेदन मांगे गए हैं?
इस भर्ती के तहत जनरल ड्यूटी मेडिकल ऑफिसर (GDMO) और स्टाफ नर्स के पदों पर आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।

3. जीडीएमओ पद के लिए क्या योग्यता आवश्यक है?
उम्मीदवार के पास MBBS डिग्री होनी चाहिए और इंटर्नशिप के बाद कम से कम 1 वर्ष का कार्य अनुभव होना जरूरी है।

4. स्टाफ नर्स पद के लिए कौन आवेदन कर सकता है?
नर्सिंग में BSc (Hons) या पोस्ट बेसिक BSc नर्सिंग डिग्री रखने वाले उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। साथ ही, स्टेट नर्सिंग काउंसिल में रजिस्ट्रेशन और 2.5 वर्ष का अनुभव होना अनिवार्य है।

5. क्या इस भर्ती के लिए कोई आवेदन शुल्क देना होगा?
नहीं, इस भर्ती प्रक्रिया के लिए किसी भी श्रेणी के उम्मीदवारों से कोई आवेदन शुल्क नहीं लिया जाएगा

6. चयन प्रक्रिया कैसे होगी?
उम्मीदवारों का चयन साक्षात्कार (Interview) और दस्तावेज सत्यापन के आधार पर किया जाएगा।

7. आवेदन कैसे करना होगा? क्या ऑनलाइन आवेदन संभव है?
इस भर्ती के लिए आवेदन ऑफलाइन मोड में करना होगा। आवेदन पत्र डाउनलोड करके भरना है और आवश्यक दस्तावेजों के साथ डाक द्वारा भेजना होगा।

8. आवेदन भेजते समय किन बातों का ध्यान रखना जरूरी है?
लिफाफे के ऊपर पद का नाम स्पष्ट रूप से लिखें और सभी दस्तावेजों की स्वप्रमाणित कॉपी संलग्न करना न भूलें।

Current Patrika संदेश

अगर आप मेडिकल या नर्सिंग क्षेत्र में करियर बनाने की सोच रहे हैं, तो एमएनएनआईटी इलाहाबाद की यह भर्ती एक अच्छा अवसर साबित हो सकती है। खास बात यह है कि इसमें कोई आवेदन शुल्क नहीं है और चयन प्रक्रिया भी सीधी व पारदर्शी रखी गई है।

हालांकि, आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह ऑफलाइन है, इसलिए उम्मीदवारों को थोड़ा अतिरिक्त ध्यान देने की जरूरत है—खासकर समय पर आवेदन भेजने और सभी जरूरी दस्तावेज सही तरीके से संलग्न करने में।

अंत में, यही सलाह रहेगी कि आवेदन करने से पहले पूरी अधिसूचना ध्यान से पढ़ लें और अंतिम तिथि से पहले अपना फॉर्म भेजकर इस मौके का लाभ जरूर उठाएं।

Also Read :- IGIMS पटना में सीनियर रेजिडेंट भर्ती 2026: 6 पद, वॉक-इन इंटरव्यू, पूरी जानकारी

।।शेयर करें।।

लेखक परिचय - [Current Patrika]
नाम: रूपेश कुमार पद: संस्थापक और मुख्य लेखक – [currentpatrika.com] अनुभव: 7+ वर्षों का अनुभव जॉब अपडेट्स, करियर गाइड और एजुकेशन न्यूज में।

मेरे बारे में:
नमस्कार! मैं रूपेश कुमार, [Current Patrika] ब्लॉग का संस्थापक और मुख्य लेखक हूँ। यह वेबसाइट खासकर उन छात्रों और युवाओं के लिए बनाई गई है जो सरकारी नौकरियों, निजी नौकरियों, प्रवेश परीक्षाओं और करियर से जुड़ी सटीक और समय पर जानकारी पाना चाहते हैं।
मेरा उद्देश्य है कि युवाओं को बिना किसी भ्रम के एकदम साफ और भरोसेमंद जानकारी मिले — जिससे वे अपने करियर के फैसले खुद ले सकें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *