Posted in

IRCTC भर्ती 2026: हॉस्पिटैलिटी मॉनिटर के 84 पद, बिना फीस इंटरव्यू से चयन।

IRCTC भर्ती 2026
IRCTC भर्ती 2026

IRCTC भर्ती 2026: इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉर्पोरेशन (आईआरसीटीसी) में हॉस्पिटैलिटी मॉनिटर के 84 पदों के लिए भर्ती के लिए आवेदन मांगे गए हैं। ये नियुक्तियां अनुबंध के आधार पर दो वर्ष के लिए की जाएंगी, जिसे अधिकतम एक वर्ष तक बढ़ाया जा सकता है। इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट से आवेदन पत्र डाउनलोड कर भर लें और संबंधित देस्तावेजों के साथ तय पते पर साक्षात्कार के लिए पहुंचे। साक्षात्कार का आयोजन 25 अप्रैल, 27 अप्रैल और 28 अप्रैल 2026 को सुबह 10:30 बजे से किया जाएगा। विस्तृत जानकारी इस प्रकार है।

आवेदन शुल्क : किसी भी वर्ग के लिए कोई शुल्क देय नहीं है।

साक्षात्कार की तिथियां : 25, 27 और 28 अप्रैल 2026

साक्षात्कार का समय : सुबह 10:30 से 5:30 बजे तक

नियुक्ति : अनुबंध के आधार पर होगी।

आधिकारिक वेबसाइट : https://www.irctc.com/

हॉस्पिटैलिटी मॉनिटर, पद : 84

योग्यता : मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय/ संस्थान से हॉस्पिटैलिटी एंड होटल एडमिनिस्ट्रेशन में बीएससी की डिग्री हो। या पाक कला में बीबीए/एमबीए की डिग्री हो। या होटल मैनेजमेंट एंड कैटरिंग साइंस में बीएससी की डिग्री हो। या पर्यटन एवं होटल प्रबंधन में एमबीए की डिग्री हो।

वेतनमान : 30,000 रुपये।

आयु सीमा

● अधिकतम 27 वर्ष से कम हो। आयु सीमा की गणना 01 अप्रैल 2026 को आधार मानकर की जाएगी।

● अधिकतम आयु में ओबीसी वर्ग को तीन वर्ष, एससी/ एसटी वर्ग को पांच वर्ष और दिव्यांगों को 10 वर्ष की छूट होगी।

चयन प्रक्रिया : साक्षात्कार और शारीरिक चिकित्सा परीक्षण के आधार पर योग्य उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा।

● वॉक-इन इंटरव्यू में शामिल होने के लिए उम्मीदवारों को कोई टीए/डीए नहीं दिया जाएगा।

आवेदन शुल्क : किसी भी वर्ग के लिए कोई शुल्क देय नहीं है।

आवेदन प्रक्रिया

● इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉर्पोरेशन की आधिकारिक वेबसाइट (https://www.irctc.com/) पर लॉगइन करें।

● होमपेज पर career पर क्लिक करें। अगले पेज पर Recruitment के नीचे new openings पर क्लिक करें।

● खुलने वाले पेज पर भर्ती से संबंधित कई नोटिफिकेशन दिखाई देंगे। इनमें से Notification for Walk-in-Interview for the post of Hospitality Monitor at IRCTC/South Zone के आगे Download पर क्लिक करें।

● नए पेज पर नोटिफिकेशन की पीडीएफ फाइल डाउनलोड हो जाएगी। अब इसे अच्छी तरह से पढ़ लें और अपनी योग्यता की जांच कर लें।

● नोटिफिकेशन के नीचे आवेदन पत्र का प्रारूप दिया गया है। ए-4 साइज के पेपर पर इसका प्रिंटआउट निकाल लें।

● आवेदन पत्र में आवेदित पद का नाम, अभ्यर्थी का नाम, पिता का नाम जन्म तिथि, आयु, ई-मेल आईडी, मोबाइल नंबर आदि मांगी गई जानकारी को भर लें।

● अब निर्धारित स्थान पर अपनी स्व-प्रमाणित पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ चिपकाएं और नीचे अपना हस्ताक्षर कर दें।

● अब भरे हुए आवेदन पत्र, मांगे गए दस्तावेजों की मूल प्रति एवं स्वप्रमाणित फोटोकॉपी के साथ तय पते पर साक्षात्कार के लिए पहुंचें।

साक्षात्कार स्थल

● 6ए, द रेन ट्री प्लेस, नंबर-9, मैक निकोलस रोड, चेटपेट, चेन्नई (तमिलनाडु)-600031

● साक्षात्कार की तिथियां : 25, 27 और 28 अप्रैल 2026

● साक्षात्कार का समय : सुबह 10:30 से 05:30 बजे तक

FAQs (अक्सर पूछे जाने वाले सवाल)

Q1. IRCTC में हॉस्पिटैलिटी मॉनिटर के कितने पद निकले हैं?
इस भर्ती के तहत कुल 84 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी।

Q2. क्या इस भर्ती के लिए कोई आवेदन शुल्क देना होगा?
नहीं, इस भर्ती के लिए किसी भी वर्ग के उम्मीदवारों से कोई आवेदन शुल्क नहीं लिया जा रहा है।

Q3. चयन प्रक्रिया क्या है?
उम्मीदवारों का चयन वॉक-इन इंटरव्यू और मेडिकल फिटनेस (शारीरिक परीक्षण) के आधार पर किया जाएगा।

Q4. साक्षात्कार कब और कहां होगा?
साक्षात्कार 25, 27 और 28 अप्रैल 2026 को सुबह 10:30 बजे से चेन्नई स्थित निर्धारित पते पर आयोजित किया जाएगा।

Q5. क्या इंटरव्यू में शामिल होने के लिए कोई यात्रा भत्ता (TA/DA) मिलेगा?
नहीं, इंटरव्यू में शामिल होने के लिए किसी भी प्रकार का TA/DA नहीं दिया जाएगा।

Q6. इस पद के लिए शैक्षणिक योग्यता क्या है?
उम्मीदवार के पास हॉस्पिटैलिटी, होटल मैनेजमेंट, कैटरिंग या संबंधित क्षेत्र में बीएससी, बीबीए/एमबीए जैसी डिग्री होना जरूरी है।

Q7. अधिकतम आयु सीमा क्या है?
उम्मीदवार की अधिकतम आयु 27 वर्ष होनी चाहिए। आरक्षित वर्गों को नियमानुसार छूट दी जाएगी।

Q8. इस नौकरी की अवधि कितनी होगी?
यह नियुक्ति 2 साल के अनुबंध पर होगी, जिसे अधिकतम 1 साल तक बढ़ाया जा सकता है।

Q9. चयनित उम्मीदवारों को कितनी सैलरी मिलेगी?
चयनित अभ्यर्थियों को प्रति माह 30,000 रुपये वेतन दिया जाएगा।

Q10. आवेदन कैसे करना होगा?
उम्मीदवारों को IRCTC की आधिकारिक वेबसाइट से आवेदन फॉर्म डाउनलोड कर भरना होगा और जरूरी दस्तावेजों के साथ इंटरव्यू स्थल पर उपस्थित होना होगा।

निष्कर्ष

अगर आप होटल मैनेजमेंट या हॉस्पिटैलिटी सेक्टर में करियर बनाना चाहते हैं, तो IRCTC की यह भर्ती एक शानदार मौका साबित हो सकती है। खास बात यह है कि इसमें कोई आवेदन शुल्क नहीं है और चयन प्रक्रिया भी सीधे इंटरव्यू के आधार पर रखी गई है, जिससे योग्य उम्मीदवारों के लिए चयन आसान हो सकता है।

हालांकि यह नौकरी अनुबंध के आधार पर है, फिर भी रेलवे से जुड़ी प्रतिष्ठित संस्था में काम करने का अनुभव आपके करियर को नई दिशा दे सकता है। इसलिए यदि आप पात्रता मानदंड को पूरा करते हैं, तो बिना देरी किए सभी जरूरी दस्तावेज तैयार करें और तय तिथि पर इंटरव्यू में जरूर शामिल हों।

Also Read :- पटना हाईकोर्ट जिला जज भर्ती 2026: 8 पदों पर आवेदन शुरू, जानें योग्यता, सैलरी और अंतिम तिथि।

।।शेयर करें।।

लेखक परिचय - [Current Patrika]
नाम: रूपेश कुमार पद: संस्थापक और मुख्य लेखक – [currentpatrika.com] अनुभव: 7+ वर्षों का अनुभव जॉब अपडेट्स, करियर गाइड और एजुकेशन न्यूज में।

मेरे बारे में:
नमस्कार! मैं रूपेश कुमार, [Current Patrika] ब्लॉग का संस्थापक और मुख्य लेखक हूँ। यह वेबसाइट खासकर उन छात्रों और युवाओं के लिए बनाई गई है जो सरकारी नौकरियों, निजी नौकरियों, प्रवेश परीक्षाओं और करियर से जुड़ी सटीक और समय पर जानकारी पाना चाहते हैं।
मेरा उद्देश्य है कि युवाओं को बिना किसी भ्रम के एकदम साफ और भरोसेमंद जानकारी मिले — जिससे वे अपने करियर के फैसले खुद ले सकें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *