Indian Navy Agniveer SSR Recruitment 2027: भारतीय नौसेना अग्निपथ योजना के तहत महिला और पुरुष ‘अग्निवीर नौसैनिकों’ की बंपर भर्तियां करने जा रहा है। ये नियुक्तियां ‘अग्निवीर (एसएसआर)- 01/2027 और 02/2027 बैच के लिए की जाएंगी। केवल अविवाहित अभ्यर्थी आवेदन करने के योग्य हैं। 12वीं पास उम्मीदवार नौसेना की वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की अंतिम तिथि 06 अप्रैल 2026 है।
●आवेदन शुल्क : 550 रुपये। शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से करना होगा।
●ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि : 06 अप्रैल 2026
●आवेदन में सुधार करने की तिथियां : 10 अप्रैल से 11 अप्रैल 2026
●आधिकारिक वेबसाइट : www.joinindiannavy.gov.in, https://agniveernavy.cdac.in
●ई-मेल आईडी : sailor@navy.gov.in
अग्निवीर (एसएसआर)
योग्यता : न्यूनतम 50% अंकों के साथ गणित और भौतिकी विषयों से 12वीं पास हो। या न्यूनतम 50% अंकों के साथ मेकेनिकल/ इलेक्ट्रिकल/ ऑटोमोबाइल/ सीएम/ इंस्ट्रूमेंटेशन टेक्नोलॉजी/ आईटी में तीन वर्षीय डिप्लोमा किया हो। या
●न्यूनतम 50% अंकों के साथ भौतिकी और गणित में दो वर्ष का व्यावसायिक पाठ्यक्रम उत्तीर्ण किया हो।
●12वीं की पढ़ाई कर रहे अभ्यर्थी भी आवेदन कर सकते हैं। बशर्ते वे अन्य सभी पात्रता मानदंडों को पूरा करते हों।
●ऐसे उम्मीदवारों का चयन केवल तभी किया जाएगा जब वे भर्ती प्रक्रिया के चरण-2 के दौरान मूल मार्कशीट प्रस्तुत करेंगे।
सेवा निधि और अन्य सुविधाएं-भत्ते
●पहले वर्ष : 30 हजार रुपये।
●दूसरे वर्ष : 33,000 रुपये।
●तीसरे वर्ष : 36,500 रुपये।
●अंतिम वर्ष : 40,000 रुपये।
नोट : वेतन के साथ रिस्क एवं हार्डशिप, राशन, ड्रेस और यात्रा भत्ता मिलेगा। महंगाई भत्ता अलाउंस नहीं मिलेगा।
●बीमा : 48 लाख रुपये का बीमा कवर भी दिया जाएगा।
●दिव्यांगता मुआवजा : अग्निवीरों के 100% दिव्यांगता पर 44 लाख रुपये, 75% दिव्यांगता पर 25 लाख रुपये, 50% दिव्यांगता पर 15 लाख रुपये दिए जाएंगे।
●छुट्टी : प्रत्येक वर्ष 30 दिन की छुट्टी मिलेगी। बीमार होने पर चिकित्सा प्राधिकारी की सलाह के अनुसार छुट्टी मिलेगी।
आयु सीमा
●अग्निवीर (एसएसआर) 01/2027 बैच के लिए आवेदक का जन्म 01 दिसंबर 2004 और 31 मई 2009 के बीच हुआ हो। (दोनों तिथियां सम्मिलित)
●अग्निवीर (एसएसआर) 02/2027 बैच के लिए आवेदक का जन्म 01 मई 2005 और 31 अक्तूबर 2008 के बीच हुआ हो। (दोनों तिथियां सम्मिलित)
चयन प्रक्रिया : यह दो चरणों में पूरी होगी। पहले चरण में इंडियन नेवी एंट्रेंस टेस्ट (आईएनईटी) कंप्यूटर आधारित परीक्षा आयोजित की जाएगी।
●सफल अभ्यर्थियों को दूसरे चरण में शारीरिक परीक्षण, लिखित परीक्षा और मेडिकल जांच के लिए बुलाया जाएगा।
परीक्षा का प्रारूप
●कंप्यूटर आधारित परीक्षा (सीबीटी) 100 अंकों की होगी, जिसमें 100 प्रश्न बहुविकल्पीय प्रकार के होंगे।
●प्रश्न पत्र में अंग्रेजी, विज्ञान, गणित, सामान्य जागरूकता विषयों से प्रश्न पूछे जाएंगे।
●परीक्षा की अवधि 60 मिनट होगी। प्रत्येक गलत उत्तर पर एक चौथाई अंक की कटौती की जाएगी।
शारीरिक दक्षता परीक्षा (पीएफटी)
●दौड़ : पुरुषों को 1.6 किलोमीटर की दौड़ 6 मिनट 30 सेकेंड में और महिलाओं को 08 मिनट में पूरी करनी होगी।
●उठक-बैठक : पुरुषों को 20 और महिलाओं को 15।
●पुश-अप : पुरुषों 15, महिलाओं को 10 पुश-अप ।
●सीट-अप (घुटने मोड़कर) : पुरुष उम्मीदवारों को 15 और महिलाओं को 10 सीट-अप लगाने होंगे।
नोट : खेल, तैराकी और अन्य क्षता वांछनीय है।
न्यूनतम शारीरिक मापदंड
●कद : पुरुष और महिला के लिए 157 सेंटीमीटर।
●वजन : कद और उम्र के सही अनुपात में।
प्रशिक्षण की शुरुआत : 01/2027 बैच के लिए प्रशिक्षण की शुरुआत दिसंबर 2026 और 02/2027 बैच के लिए प्रशिक्षण की शुरुआत मई 2027 से भारतीय नौसेना पोत (आईएनएस) चिल्का, ओडिशा में होगी।
चार वर्ष की सेवा के बाद
●सेवा निधि फंड : अग्निवीर को चार वर्ष बाद सेवा से मुक्त होने पर 10.4 लाख रुपये और इस पर ब्याज मिलेगा। इसमें 5.2 लाख रुपये अग्निवीर के कॉर्प्स फंड के होंगे और इतनी ही धनराशि सरकार देगी।
●कौशल प्रमाण पत्र : सेवा पूरी होने के बाद कौशल प्रमाण पत्र और 12वीं के समकक्ष योग्यता का प्रमाण पत्र मिलेगा।
●स्थायी नियुक्ति : नौसेना की आवश्यकता के अनुसार 25 फीसदी अग्निवीरों को स्थायी सेवा में रखा जाएगा।
जरूरी सूचनाएं
●अग्निवीरों को नौसेना अधिनियम 1957 के तहत चार वर्ष की अवधि के लिए नामांकित किया जाएगा।
●अग्निवीर एक अलग रैंक बनाएंगे, जो किसी भी अन्य मौजूदा रैंक से अलग होगा।
●भारतीय नौसेना अग्निवीरों को चार साल की अनुबंध अवधि से अधिक बनाए रखने के लिए बाध्य नहीं है।
●भर्ती होने वाले सैनिकों को चार साल तक सेना छोड़ने की अनुमति नहीं होगी। अविवाहित भारतीय पुरुष और महिला उम्मीदवार ही नामांकन के लिए पात्र हैं।
●अग्निवीरों को भारतीय नौसेना में पूरे चार साल के कार्यकाल के दौरान शादी करने की अनुमति नहीं दी जाएगी।
आवेदन शुल्क
●सभी वर्गों के लिए 550 रुपये शुल्क देय होगा। शुल्क का भुगतान ऑनलाइन करना होगा।
आवेदन प्रक्रिया
●भारतीय नौसेना की आधिकारिक वेबसाइट (https:// www.joinindiannavy.gov.in) पर लॉगइन करें।
●होमपेज पर Sailors/Agniveers के आगे Application window for AVR (SSR), AVR (MR) and SSR (Med) for INET 26 will be live from 14 Mar 26 Download Advertisement पर क्लिक करें।
●अगले पेज पर Agniveer (SSR) के आगे हिंदी या अंग्रेजी पर क्लिक करें।
●नए पेज पर नोटिफिकेशन की पीडीएफ फाइल डाउनलोड हो जाएगी। अब इसे ध्यानपूर्वक पढ़ लें और अपनी योग्यता की जांच कर लें।
●आवेदन करने के लिए होमपेज पर वापस आएं। यहां ‘Apply Online’ विकल्प पर क्लिक करें।
●खुलने वाले पेज पर Correspondence State का चयन करें और कैप्चा भरकर सेव बटन पर क्लिक करें।
●नए पेज पर बाईं ओर ‘Create An Account’ के नीचे दिए Register पर क्लिक करें। अगले पेज पर आधार नंबर या अन्य पहचान पत्र का विकल्प चुनें और उसकी जानकारी दर्ज कर सेव का बटन दबाएं।
●नए पेज पर रजिस्ट्रेशन फॉर्म खुल जाएगा। यहां अपनी व्यक्तिगत जानकारी, शैक्षणिक ब्योरा दर्ज करें। फिर ईमेल आईडी दें और पासवर्ड जनरेट करें।
●अब आपने अपना जो ईमेल आईडी रजिस्टर्ड किया है, उस पर जाकर नेवी द्वारा भेजे लिंक को क्लिक कर अपना ईमेल वेरिफाई कर दें।
●पिछले पेज पर वापस आएं और ईमेल और पासवर्ड डालकर लॉगइन करें। यहां करंट आप्चुर्निटी में अग्निवीर विकल्प पर क्लिक करें। इसके बाद मांगी गई अन्य जानकारियों को सावधानी पूर्वक दर्ज करें।
●अब संबंधित दस्तावेजों, पासपोर्ट साइज फोटो, हस्ताक्षर और आधारकार्ड को निर्धारित प्रारूप में अपलोड करें।
●निर्देशानुसार आवेदन शुल्क का भुगतान करें और अंत में पूर्णरूप से भरे गए आवेदन को ‘सब्मिट’कर दें। इस तरह आपकी आवेदन प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।
●ऑटोजेनरेटेड फॉर्म का प्रिंटआउट निकालकर भविष्य के लिए अपने पास सुरक्षित रख लें।
FAQs (अक्सर पूछे जाने वाले सवाल)
Q1. अग्निवीर (SSR) भर्ती 2027 के लिए आवेदन की अंतिम तिथि क्या है?
इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 06 अप्रैल 2026 निर्धारित की गई है। उम्मीदवारों को समय रहते आवेदन पूरा कर लेना चाहिए।
Q2. क्या महिला उम्मीदवार भी इस भर्ती के लिए आवेदन कर सकती हैं?
हाँ, भारतीय नौसेना अग्निवीर (SSR) भर्ती में महिला और पुरुष दोनों उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं, बशर्ते वे सभी पात्रता शर्तों को पूरा करते हों।
Q3. इस भर्ती के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता क्या है?
उम्मीदवार का 12वीं पास (Physics और Math के साथ) होना जरूरी है या संबंधित ट्रेड में डिप्लोमा/वोकेशनल कोर्स भी मान्य है, जिसमें कम से कम 50% अंक हों।
Q4. आवेदन शुल्क कितना है और कैसे जमा करना होगा?
सभी वर्गों के उम्मीदवारों के लिए 550 रुपये आवेदन शुल्क निर्धारित है, जिसे केवल ऑनलाइन माध्यम से जमा करना होगा।
Q5. चयन प्रक्रिया में कौन-कौन से चरण शामिल हैं?
चयन प्रक्रिया मुख्यतः दो चरणों में होगी:
-
INET (कंप्यूटर आधारित परीक्षा)
-
फिजिकल टेस्ट, लिखित परीक्षा और मेडिकल जांच
Q6. अग्निवीरों को कितनी सैलरी मिलेगी?
शुरुआत में 30,000 रुपये प्रति माह से सैलरी शुरू होगी, जो चौथे वर्ष तक बढ़कर 40,000 रुपये प्रति माह हो जाएगी। इसके अलावा भत्ते भी दिए जाएंगे।
Q7. क्या अग्निवीरों को स्थायी नौकरी मिलती है?
चार साल की सेवा के बाद, प्रदर्शन और आवश्यकता के आधार पर लगभग 25% अग्निवीरों को स्थायी सेवा में रखा जा सकता है।
Q8. क्या आवेदन के समय 12वीं में पढ़ रहे छात्र भी अप्लाई कर सकते हैं?
हाँ, ऐसे उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं, लेकिन चयन के समय उन्हें मूल मार्कशीट प्रस्तुत करना अनिवार्य होगा।
Q9. क्या अग्निवीरों को सेवा के दौरान शादी करने की अनुमति है?
नहीं, अग्निवीरों को चार साल की सेवा अवधि के दौरान शादी करने की अनुमति नहीं होती।
Q10. सेवा पूरी होने के बाद क्या लाभ मिलते हैं?
चार वर्ष की सेवा के बाद लगभग 10.4 लाख रुपये सेवा निधि, कौशल प्रमाण पत्र और 12वीं के समकक्ष प्रमाण पत्र दिया जाता है, जो आगे के करियर में मददगार होता है।
Current Patrika संदेश
भारतीय नौसेना अग्निवीर (SSR) भर्ती 2027 युवाओं के लिए एक शानदार अवसर है, खासकर उन उम्मीदवारों के लिए जो देश की सेवा करने के साथ-साथ एक अनुशासित और सम्मानजनक करियर बनाना चाहते हैं। इस योजना के तहत न सिर्फ अच्छी सैलरी और सुविधाएं मिलती हैं, बल्कि चार साल के बाद मिलने वाली सेवा निधि और कौशल प्रमाण पत्र भविष्य को मजबूत बनाने में सहायक साबित होते हैं।
यदि आप पात्रता मानदंडों को पूरा करते हैं, तो बिना देर किए आवेदन करें और अपनी तैयारी को सही दिशा में आगे बढ़ाएं। सही रणनीति और मेहनत के साथ इस भर्ती में सफलता पाना बिल्कुल संभव है।
Also Read :- IPRCL Apprentice Recruitment 2026: 10 पदों पर भर्ती, बिना परीक्षा चयन, जल्दी करें आवेदन