Chandigarh Clerk & Steno Recruitment 2026: चंडीगढ़ प्रशासन ने क्लर्क और स्टेनो-टाइपिस्टके 257 पदों के लिए भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक एवं पात्र अभ्यर्थी संस्थान की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की अंतिम तिथि 26 अप्रैल 2026 है। भर्ती से संबंधित विस्तृत जानकारी इस प्रकार है।
●आवेदन शुल्क : 1000 रुपये। एसटी वर्ग और दिव्यांगों के लिए 500 रुपये देय है। शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से करना होगा।
●ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि : 26 अप्रैल 2026
●आधिकारिक वेबसाइट : https://chandigarh.gov.in/
●हेल्पलाइन नंबर : 0172-2470641
क्लर्क, पद : 234 (अनारक्षित-115)
योग्यता : मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक की डिग्री हो। कंप्यूटर के संचालन में दक्षता हो।
●कंप्यूटर पर अंग्रेजी में 35 शब्द प्रति मिनट की टाइपिंग गति होनी चाहिए। आईसीटी प्रशिक्षण पाठ्यक्रम पूरा किया हो।
वेतनमान : 19,900 से 63,200 रुपये।
स्टेनो-टाइपिस्ट (अंग्रेजी), पद : 23 (अनारक्षित-12)
योग्यता : मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक की डिग्री हो। कंप्यूटर के संचालन में दक्षता हो।
●डिक्टेशन: 10 मिनट में 80 शब्द प्रति मिनट
●ट्रांसक्रिप्शन: 50 मिनट (कंप्यूटर पर) इंग्लिश में
●आईसीटी प्रशिक्षण पाठ्यक्रम 80 घंटे का किया हो।
वेतनमान : 21,700 से 63,100 रुपये।
आयु सीमा
● अधिकतम 27 वर्ष से कम होनी चाहिए। आयु सीमा की गणना 26 अप्रैल 2026 को आधार मानकर की जाएगी।
● अधिकतम आयु सीमा में अनारक्षित वर्गों को सरकार के नियमानुसार छूट दी जाएगी।
आवेदन शुल्क
● 1000 रुपये। एसटी वर्ग और दिव्यांगों के लिए 5 00 रुपये शुल्क देय है।
● शुल्क का भुगतान क्रेडिट कार्ड/डेबिट कार्ड/इंटरनेट बैंकिंग या यूपीआई के माध्यम से ऑनलाइन करना होगा।
चयन प्रक्रिया
● लिखित परीक्षा, टाइपिंग / दक्षता परीक्षा के आधार पर योग्य उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा।
आवेदन प्रक्रिया
● चंडीगढ़ प्रशासन की आधिकारिक वेबसाइट (https://chandigarh.gov.in/) पर लॉगइन करें। होमपेज पर ‘Information’ सेक्शन के अंदर ‘Public Notice’ पर क्लिक करें।
● खुलने वाले पेज पर भर्ती से संबंधित कई नोटिफिकेशन दिखाई देंगे। इनमें से ‘Public Notice for recruitment of Clerk & Steno’ पर क्लिक करें।
● नए पेज पर संबंधित नोटिफिकेशन खुल जाएगी। इसे अच्छी तरह से पढ़कर अपनी योग्यता की जांच कर लें।
● आवेदन करने के लिए पिछले पेज पर वापस आएं और ‘Click here for Online Apply’ पर क्लिक करें।
● यहां सबसे पहले रजिस्ट्रेशन करना होगा। इसके लिए बाएं ओर ऑनलाइन पंजीकरण पर क्लिक करें।
● नए पेज पर रजिस्ट्रेशन फॉर्म खुल जाएगा। यहां पर सबसे पहले जिस पद के लिए आवेदन करना चाहते हैं उसे चुनें। उसके बाद अपना नाम, पिता का नाम, लिंग, जन्मतिथि, मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी समेत मांगी गई जानकारी दर्ज करें। अंत में नीचे सब्मिट बटन पर क्लिक कर दें। इसके साथ ही आपकी रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया पूरी हो जाएगाी।
● रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी पर रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड प्राप्त हो जाएगा।
● अब ‘Applicant Login’ पर क्लिक करें। यहां पर लॉगइन आईडी और पासवर्ड या जन्मतिथि डालकर लॉगइन करें।
● नए पेज पर आवेदन पत्र खुलकर आ जाएगा। यहां पर मांगी गई सभी जानकारी को सावधानी पूर्वक दर्ज करें। इसके बाद फोटोग्राफ, हस्ताक्षर और मांगे गए संबंधित दस्तावेजों को निधारित प्रारूम में अपलोड कर दें।
● निर्देशानुसार आवेदन शुल्क का भुगतान करें। अंत में आवेदन पत्र को अच्छी तरह से जांच लें और सब्मिट बटन पर क्लिक कर दें। इसके साथ ही आपकी आवेदन प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।
● आवेदन पत्र का एक प्रिंट आउट निकालकर भविष्य के लिए अपने पास सुरक्षित रख लें।
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल (FAQs)
Q1. चंडीगढ़ प्रशासन की इस भर्ती के लिए आवेदन कैसे करें?
आवेदन केवल ऑनलाइन माध्यम से किया जा सकता है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर रजिस्ट्रेशन करें, फिर लॉगिन करके आवेदन फॉर्म भरें और शुल्क जमा करें।
Q2. आवेदन करने की अंतिम तिथि क्या है?
इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 26 अप्रैल 2026 निर्धारित की गई है। इसके बाद आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे।
Q3. इस भर्ती में कुल कितने पद हैं?
कुल 257 पद निकाले गए हैं, जिनमें क्लर्क के 234 पद और स्टेनो-टाइपिस्ट के 23 पद शामिल हैं।
Q4. आवेदन शुल्क कितना है?
सामान्य वर्ग के लिए 1000 रुपये, जबकि एसटी वर्ग और दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए 500 रुपये शुल्क निर्धारित किया गया है।
Q5. चयन प्रक्रिया क्या होगी?
उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा और टाइपिंग/दक्षता परीक्षा के आधार पर किया जाएगा।
Q6. क्लर्क पद के लिए टाइपिंग स्पीड कितनी होनी चाहिए?
क्लर्क पद के लिए अंग्रेजी में 35 शब्द प्रति मिनट की टाइपिंग स्पीड आवश्यक है।
Q7. स्टेनो-टाइपिस्ट के लिए क्या स्किल्स जरूरी हैं?
स्टेनो-टाइपिस्ट के लिए 80 शब्द प्रति मिनट की डिक्टेशन और निर्धारित समय में ट्रांसक्रिप्शन करने की क्षमता जरूरी है।
Q8. आयु सीमा क्या रखी गई है?
अभ्यर्थी की अधिकतम आयु 27 वर्ष होनी चाहिए (26 अप्रैल 2026 के अनुसार)। आरक्षित वर्गों को नियमानुसार छूट मिलेगी।
Q9. क्या कंप्यूटर ज्ञान अनिवार्य है?
हाँ, दोनों पदों के लिए कंप्यूटर संचालन का ज्ञान और आईसीटी कोर्स अनिवार्य है।
Q10. आवेदन के बाद क्या करना चाहिए?
फॉर्म सबमिट करने के बाद उसका प्रिंट आउट निकालकर सुरक्षित रखना जरूरी है, ताकि भविष्य में जरूरत पड़ने पर काम आ सके।
निष्कर्ष
चंडीगढ़ प्रशासन की यह भर्ती उन युवाओं के लिए एक शानदार अवसर है जो सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं। खासकर क्लर्क और स्टेनो-टाइपिस्ट जैसे पदों पर अच्छी सैलरी और स्थिर करियर मिलने की संभावना इसे और आकर्षक बनाती है। यदि आप निर्धारित योग्यता रखते हैं, तो अंतिम तिथि से पहले बिना देरी किए आवेदन जरूर करें। सही जानकारी भरना और सभी दस्तावेज समय पर अपलोड करना बेहद जरूरी है, ताकि आपका आवेदन बिना किसी समस्या के स्वीकार हो सके।
Also Read :- CRPF Constable Bharti 2026: तैयारी कैसे करें? जानें Exam Pattern, PET Tips और पूरी Strategy