सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया SO भर्ती 2026: सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया ने स्पेशलिस्ट ऑफिसर के 26 पदों पर भर्ती निकाली है। ये नियुक्तियां एनालिटिक्स एंड मॉडल रिस्क, एसेट लाइबिलिटी मैनेजमेंट, डिजिटल रिस्क मैनेजमेंट, इंटरप्राइज रिस्क और मार्केट रिस्क के पदों पर की जाएंगी। इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की अंतिम तिथि 30 अप्रैल 2026 है। विस्तृत जानकारी इस प्रकार है।
स्पेशलिस्ट ऑफिसर, कुल पद : 26
(कार्य क्षेत्र के अनुसार रिक्त पदों की संख्या)
एनालिटिक्स एंड मॉडल रिस्क, पद : 06
योग्यता : गणित/ सांख्यिकी में स्नातक की डिग्री हो। या
●डाटा साइंस/ आईटी/ कंप्यूटर साइंस/ साफ्टवेयर इंजीनियरिंग में बीई/ बीटेक की डिग्री हो।
●संबंधित क्षेत्र में तीन से पांच वर्ष का कार्यानुभव हो ।
वेतनमान : 85,920 से 1,02,300 रुपये।
आयु सीमा : न्यूनतम 20 वर्ष और अधिकतम 35 से 45 वर्ष।
एसेट लाइबिलिटी मैनेजमेंट, पद : 05
योग्यता : आईटी/ कंप्यूटर साइंस/ सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग में बीई/ बीटेक की डिग्री हो। या
●एमबीए/ पीडीजीएम हो। या चार्टर्ड अकाउंटेंट हो।
●संबंधित क्षेत्र में तीन से चार वर्ष का कार्यानुभव हो।
वेतनमान : 64,820 से 85,920 रुपये।
आयु सीमा : न्यूनतम 20 वर्ष और अधिकतम 35 वर्ष हो।
डिजिटल रिस्क मैनेजमेंट, पद : 08
योग्यता : कंप्यूटर साइंस/ इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी/ साइबर सिक्योरिटी में स्नातक की डिग्री हो।
●संबंधित क्षेत्र में तीन से चार वर्ष का कार्यानुभव हो।
वेतनमान : 64,820 से 85,920 रुपये।
आयु सीमा : न्यूनतम 20 वर्ष और अधिकतम 35 वर्ष हो।
इंटरप्राइज रिस्क, पद : 05
योग्यता : आईटी/ कंप्यूटर साइंस/ सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग में बीई/ बीटेक की डिग्री हो। या
●एमबीए/ पीडीजीएम हो। या चार्टर्ड अकाउंटेंट हो।
●संबंधित क्षेत्र में न्यूनतम पांच वर्ष का कार्यानुभव हो।
वेतनमान : 85,920 से 1,05,280 रुपये।
आयु सीमा : न्यूनतम 20 वर्ष और अधिकतम 35 वर्ष हो।
मार्केट रिस्क, पद : 02
योग्यता : आईटी/ कंप्यूटर साइंस/ सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग में बीई/ बीटेक की डिग्री हो। या
●एमबीए/ पीडीजीएम हो। या चार्टर्ड अकाउंटेंट हो।
●संबंधित क्षेत्र में तीन से चार वर्ष का कार्यानुभव हो।
वेतनमान : 64,820 से 85,920 रुपये।
आयु सीमा : न्यूनतम 20 वर्ष और अधिकतम 35 वर्ष हो।
आयु सीमा में छूट
●अधिकतम आयु में एससी/ एसटी वर्ग को पांच वर्ष, ओबीसी वर्ग को तीन वर्ष और दिव्यांगों को 10 वर्ष की छूट होगी।
●आयु सीमा की गणना 28 फरवरी 2026 को आधार मानकर की जाएगी।
चयन प्रक्रिया
●ऑनलाइन परीक्षा और साक्षात्कार के आधार पर योग्य उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा।
आवेदन शुल्क
●850 रुपये। एससी/एसटी वर्ग, महिलाओं और दिव्यांगों के लिए 175 रुपये देय है।
●शुल्क का भुगतान डेबिट कार्ड/ क्रेडिट कार्ड/ इंटरनेट बैंकिंग या यूपीआई के जरिए ऑनलाइन करना होगा।
आवेदन प्रक्रिया
●सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया की वेबसाइट (https://www. centralbank.bank.in/en) पर जाएं। होमपेज पर ‘Career with us’ के अंदर Current Vacancies पर क्लिक करें।
●खुलने वाले पेज पर भर्ती से संबंधित नोटिफिकेशन Recruitment Process for Selection of Officers in Specialist Category in Risk Management Streams के नीचे CLICK HERE FOR DETAILS पर क्लिक करें।
●नये पेज पर विज्ञापन की पीडीएफ फाइल डाउनलोड हो जाएगी। इसे ध्यानपूर्वक पढ़ लें और योग्यता जांच लें।
●आवेदन करने के लिए नोटिफिकेशन में दिए गए लिंक-https://ibpsreg.ibps.in/cbirmsmar26/ पर क्लिक करें।
●नए पेज पर दायीं ओर ‘Click here for New Registration’ पर क्लिक करें। इससे ऑनलाइन आवेदन फॉर्म खुलेगा।
●फॉर्म के छह भाग नजर आएंगे। पहला भाग बेसिक इंफो का है। इसमें नाम, मोबाइल नंबर और ई-मेल आईडी दर्ज कर ‘सेव एंड नेक्सट’ पर क्लिक कर दें। इससे कंप्यूटर स्क्रीन पर रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड जेनरेट होगा। ई-मेल और मोबाइल नंबर पर भी रजिस्ट्रेशन नंबर, पासवर्ड प्राप्त होगा।
●दूसरा भाग ‘फोटो एंड सिग्नेचर’ का है। यहां अपनी फोटो और हस्ताक्षर की स्कैन कॉपी अपलोड करें। दोनों ही फाइलें जेपीजी या जेपीईजी फॉर्मेट में होने चाहिए।
●तीसरा भाग यानी ‘डिटेल्स’ में जाकर शेष जानकारियां दर्ज करें। चौथा भाग ‘प्रीव्यू’ का है। इस भाग से आवेदन फॉर्म में दर्ज की गई सूचनाओं की जांच करें।
●पांचवें भाग में दस्तावेजों को निर्धारत प्रारूप में अपलोड करना होगा। छठा भाग ‘पेमेंट’ का है। इससे आवेदन शुल्क का भुगतान करें। शुल्क के सफलतापूर्वक जमा होने के बाद ई-रिसीट प्राप्त होगी। इसे और ऑनलाइन जमा हुए फॉर्म का प्रिंटआउट निकालकर रख लें।
FAQs (अक्सर पूछे जाने वाले सवाल)
प्रश्न 1: सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया में स्पेशलिस्ट ऑफिसर भर्ती 2026 के लिए आवेदन की अंतिम तिथि क्या है?
उत्तर: इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 30 अप्रैल 2026 निर्धारित की गई है। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे अंतिम तिथि से पहले ही आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लें।
प्रश्न 2: इस भर्ती में कुल कितने पद उपलब्ध हैं?
उत्तर: सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया ने स्पेशलिस्ट ऑफिसर के कुल 26 पदों पर भर्ती निकाली है, जो विभिन्न रिस्क मैनेजमेंट क्षेत्रों में विभाजित हैं।
प्रश्न 3: क्या फ्रेशर उम्मीदवार इस भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं?
उत्तर: नहीं, इस भर्ती के लिए अलग-अलग पदों के अनुसार 3 से 5 वर्ष का कार्यानुभव अनिवार्य है। इसलिए केवल अनुभवी उम्मीदवार ही आवेदन कर सकते हैं।
प्रश्न 4: आवेदन शुल्क कितना है?
उत्तर: सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 850 रुपये है, जबकि एससी/एसटी, महिला और दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए 175 रुपये निर्धारित किया गया है।
प्रश्न 5: चयन प्रक्रिया कैसे होगी?
उत्तर: उम्मीदवारों का चयन ऑनलाइन परीक्षा और इंटरव्यू (साक्षात्कार) के आधार पर किया जाएगा।
प्रश्न 6: आयु सीमा क्या निर्धारित की गई है?
उत्तर: न्यूनतम आयु 20 वर्ष है, जबकि अधिकतम आयु पद के अनुसार 35 से 45 वर्ष तक निर्धारित की गई है। आरक्षित वर्गों को नियमानुसार छूट भी मिलेगी।
प्रश्न 7: क्या आवेदन केवल ऑनलाइन ही किया जा सकता है?
उत्तर: हां, इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह से ऑनलाइन है। किसी भी प्रकार का ऑफलाइन आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा।
प्रश्न 8: किन-किन क्षेत्रों में भर्ती की जा रही है?
उत्तर: यह भर्ती एनालिटिक्स, एसेट लाइबिलिटी मैनेजमेंट, डिजिटल रिस्क, इंटरप्राइज रिस्क और मार्केट रिस्क जैसे क्षेत्रों में की जा रही है।
निष्कर्ष
अगर आप बैंकिंग सेक्टर में एक मजबूत करियर बनाना चाहते हैं और आपके पास संबंधित क्षेत्र में अनुभव भी है, तो सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया की यह भर्ती आपके लिए एक शानदार अवसर साबित हो सकती है। आकर्षक वेतनमान, प्रतिष्ठित पद और करियर ग्रोथ के बेहतर मौके इसे और भी खास बनाते हैं।
हालांकि, आवेदन से पहले अपनी योग्यता, अनुभव और सभी शर्तों को अच्छी तरह जांच लेना बेहद जरूरी है। समय रहते आवेदन करना और परीक्षा की सही रणनीति बनाना आपकी सफलता की कुंजी हो सकता है।
Also Read :- SRHC Delhi Recruitment 2026: सीनियर रेजिडेंट के 8 पदों पर भर्ती, सीधे इंटरव्यू से चयन।