BPSC Civil Judge Recruitment 2026: बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) ने सिविल जज (जूनियर डिविजन) के 173 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। ये नियुक्तियां बिहार न्यायिक सेवा प्रतियोगिता परीक्षा के जरिए की जाएंगी। इच्छुक एवं योग्य अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की अंतिम तिथि बढ़कर 30 अप्रैल 2026 हो गई है। पहले यह तिथि 18 मार्च 2026 थी।
विस्तृत जानकारी इस प्रकार है।
●आवेदन शुल्क : 100 रुपये। भुगतान ऑनलाइन या ऑफलाइन करना होगा।
●ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि : 30 अप्रैल 2026
●आधिकारिक वेबसाइट : https://bpsc.bihar.gov.in/
●ई-मेल आईडी : bpscpat-bih@nic.in
●हेल्पलाइन नंबर : 9297739013, 8235422948
सिविल जज (जूनियर डिविजन), पद : 173 (अना.-69)
योग्यता : मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय/ संस्थान से एलएलबी की डिग्री हो। बार में लीगल प्रैक्टिशनर के रूप में न्यूनतम तीन वर्ष का कार्यानुभव हो।
वेतनमान : 77,840 से 1,36,520 रुपये।
आयु सीमा : न्यूनतम 22 और अधिकतम 35 वर्ष से कम हो। आयु की गणना 01 अगस्त 2025 को आधार मानकर होगी।
● अधिकतम आयु सीमा में बिहार के आरक्षित वर्गों को सरकार के नियमानुसार छूट दी जाएगी।
चयन प्रक्रिया
● प्रारंभिक परीक्षा, लिखित (मुख्य) परीक्षा और साक्षात्कार के आधार पर योग्य उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा।
परीक्षा का प्रारूप
● प्रारंभिक परीक्षा कुल 250 अंकों की होगी, जिसमें दो प्रश्न पत्र होंगे। सभी प्रश्न बहुविकल्पीय प्रकार के होंगे।
● प्रथम प्रश्न पत्र 100 अंकों का होगा, जिसमें सामान्य अध्ययन से 100 प्रश्न होंगे।
● परीक्षा की अवधि एक घंटा 30 मिनट होगी।
● दूसरा प्रश्न पत्र 150 अंकों का होगा, जिसमें विधि से 150 प्रश्न पूछे जाएंगे।
● परीक्षा की अवधि दो घंटे होगी। प्रत्येक गलत उत्तर पर एक चौथाई अंक की कटौती होगी।
● प्रारंभिक परीक्षा में सफल उम्मीदवारों को लिखित परीक्षा के लिए आमंत्रित किया जाएगा।
● लिखित परीक्षा पांच विषयों सामान्य हिंदी, सामान्य अंग्रेजी, सामान्य ज्ञान, प्रारंभिक सामान्य विज्ञान और साक्ष्य एवं प्रक्रिया विधि की होगी।
● सामान्य हिंदी, सामान्य अंग्रेजी और प्रारंभिक सामान्य विज्ञान विषय 100-100 अंकों का होगा।
● सामान्य ज्ञान और साक्ष्य एवं प्रक्रिया विधि विषय 150-150 अंकों का होगा।
● सभी प्रश्न पत्रों की परीक्षा अवधि तीन घंटे होगी।
● सामान्य हिंदी, सामान्य अंग्रेजी में न्यूनतम 30 अंक प्राप्त करना अनिवार्य है।
● उम्मीदवार को पांच विषयों-भारत की सांविधानिक एवं प्रशासनिक विधि, हिंदू विधि एवं मुस्लिम विधि, संपत्ति अंतरण विधि एवं साम्य सिद्धांत, संविदा एवं अपकृत्य विधि, वाणिज्य विधि में किन्हीं तीन विषयों को चुनना होगा।
● तीनों विषय 150-150 अंकों के होंगे। तीन प्रश्न पत्रों की परीक्षा अवधि तीन-तीन घंटे होगी।
● लिखित परीक्षा में सफल उम्मीदवारों को साक्षात्कार के लिए आमंत्रित किया जाएगा।
● साक्षात्कार 100 अंकों का होगा।
आवेदन शुल्क
● सभी वर्गों के लिए 100 रुपये देय है। भुगतान ऑफलाइन या ऑनलाइन माध्यम से करना होगा।
● आवेदन पत्र में आधार संख्या अंकित न होने पर बायोमेट्रिक शुल्क के रूप में 200 रुपये अतिरिक्त भुगतान करना होगा।
आवेदन प्रक्रिया
● बिहार लोक सेवा आयोग की आधिकारिक वेबसाइट (https://bpsc.bihar.gov.in) पर लॉगइन करें। होमपेज पर Advertisements पर क्लिक करें।
● खुलने वाले पेज पर भर्ती से संबंधित कई नोटिफिकेशन दिखाई देंगे। इनमें से 33rd Bihar Judicial Services Competitive Examination. नोटिफिकेशन के आगे Advertisement पर क्लिक करें।
● नए पेज पर विज्ञापन की पीडीएफ फाइल डाउनलोड हो जाएगी। अभ्यर्थी इसे ध्यानपूर्वक पढ़ लें और अपनी योग्यता की जांच कर लें।
● पिछले पेज पर वापस आएं और ‘Online Application’ पर क्लिक कर आवेदन प्रक्रिया को पूरी कर लें। आवेदन-पत्र का एक प्रिंटआउट निकालकर अपने पास सुरक्षित रख लें।
FAQs (अक्सर पूछे जाने वाले सवाल)
1. बीपीएससी सिविल जज भर्ती 2026 के लिए आवेदन की अंतिम तिथि क्या है?
आवेदन करने की अंतिम तिथि अब बढ़ाकर 30 अप्रैल 2026 कर दी गई है। इसलिए अभ्यर्थियों के पास तैयारी और आवेदन के लिए अतिरिक्त समय है।
2. इस भर्ती में कुल कितने पद हैं?
इस भर्ती के तहत सिविल जज (जूनियर डिविजन) के कुल 173 पद भरे जाएंगे।
3. आवेदन शुल्क कितना है?
सभी वर्गों के लिए आवेदन शुल्क 100 रुपये रखा गया है। यदि आधार नंबर नहीं दिया जाता है, तो 200 रुपये अतिरिक्त बायोमेट्रिक शुल्क देना होगा।
4. आवेदन करने के लिए न्यूनतम योग्यता क्या है?
उम्मीदवार के पास एलएलबी की डिग्री होनी चाहिए और साथ ही कम से कम 3 साल का वकालत का अनुभव भी आवश्यक है।
5. उम्मीदवार की आयु सीमा क्या होनी चाहिए?
अभ्यर्थी की आयु 22 से 35 वर्ष के बीच होनी चाहिए। आरक्षित वर्गों को नियमानुसार छूट दी जाएगी।
6. चयन प्रक्रिया कैसे होगी?
चयन तीन चरणों में होगा:
-
प्रारंभिक परीक्षा (Prelims)
-
मुख्य लिखित परीक्षा (Mains)
-
साक्षात्कार (Interview)
7. प्रारंभिक परीक्षा का पैटर्न कैसा होगा?
प्रारंभिक परीक्षा में 250 अंक के दो पेपर होंगे, जिसमें सभी प्रश्न ऑब्जेक्टिव (MCQ) होंगे। गलत उत्तर पर 1/4 अंक की कटौती होगी।
8. क्या आवेदन केवल ऑनलाइन ही करना होगा?
हाँ, आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन है, जिसे आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से पूरा करना होगा।
9. वेतनमान कितना मिलेगा?
चयनित उम्मीदवारों को ₹77,840 से ₹1,36,520 प्रति माह का आकर्षक वेतन मिलेगा।
10. मुख्य परीक्षा में कौन-कौन से विषय शामिल हैं?
मुख्य परीक्षा में सामान्य विषयों के साथ-साथ कानून के विभिन्न विषय शामिल होंगे, जिनमें से कुछ वैकल्पिक विषय भी चुनने होंगे।
Current Patrika संदेश
अगर आप न्यायिक सेवा में करियर बनाने का सपना देख रहे हैं, तो यह भर्ती आपके लिए एक शानदार अवसर साबित हो सकती है। बीपीएससी सिविल जज भर्ती 2026 न सिर्फ एक प्रतिष्ठित पद प्रदान करती है, बल्कि इसमें अच्छा वेतन, सम्मान और स्थिर करियर भी मिलता है।
ध्यान रखने वाली बात यह है कि आवेदन की अंतिम तिथि अब बढ़ चुकी है, इसलिए बिना देरी किए समय रहते आवेदन कर दें और अपनी तैयारी को मजबूत बनाएं। सही रणनीति, नियमित अभ्यास और आत्मविश्वास के साथ आप इस परीक्षा में सफलता हासिल कर सकते हैं।
अंत में यही कहा जा सकता है कि यह मौका उन सभी अभ्यर्थियों के लिए बेहद खास है, जो न्यायपालिका में अपनी पहचान बनाना चाहते हैं—बस जरूरत है सही दिशा में मेहनत करने की।
Also Read :- MNNIT इलाहाबाद भर्ती 2026: GDMO और स्टाफ नर्स के पदों पर आवेदन, जानें योग्यता व प्रक्रिया