Posted in

बिहार पुलिस सिपाही ऑपरेटर भर्ती 2026: परीक्षा पैटर्न, PET नियम और तैयारी की पूरी रणनीति

बिहार पुलिस सिपाही ऑपरेटर भर्ती 2026: परीक्षा पैटर्न, PET नियम और तैयारी की पूरी रणनीति
बिहार पुलिस सिपाही ऑपरेटर भर्ती 2026: परीक्षा पैटर्न, PET नियम और तैयारी की पूरी रणनीति

बिहार पुलिस सिपाही ऑपरेटर भर्ती 2026: बिहार के युवाओं के पास कांस्टेबल ऑपरेटर के पदों पर आवेदन करने का सुनहरा मौका है। इन पदों पर भर्ती के लिए केंद्रीय चयन पर्षद (सिपाही भर्ती) ने नोटिफिकेशन जारी किया है। गणित, भौतिकी और रसायन विज्ञान पर अच्छी पकड़ रखने वाले उम्मीदवारों के लिए यह परीक्षा पास करना आसान होगा। हालांकि, परीक्षा में सफलता पाने के लिए लगन के साथ सही रणनीति बेहद आवश्यक है। इसके अलावा पढ़ाई और शारीरिक फिटनेस की तैयारी के बीच संतुलन बनाना भी जरूरी है। नीचे कुछ स्टेप बताए जा रहे हैं, जिन्हें अपनाकर आसानी से सफलता पाई जा सकती है।

दूसरा चरण : शारीरिक दक्षता परीक्षण

बिहार पुलिस सिपाही (ऑपरेटर) के लिए शारीरिक दक्षता परीक्षा (पीईटी) केवल क्वालिफाइंग है, लेकिन इसमें पास होना अनिवार्य है। इसके अंक मेरिट सूची में नहीं जुड़ेंगे, फिर भी इसमें असफल होने पर आप चयन प्रक्रिया से बाहर हो जाएंगे।

शारीरिक दक्षता परीक्षा (पीईटी) के चरण

3. गोला फेंक

● पुरुष अभ्यर्थियों को 16 पाउंड का गोला न्यूनतम 15 फीट फेंकना होगा।

● महिला अभ्यर्थियों को 12 पाउंड का गोला न्यूनतम 08 फीट फेंकना होगा।

● इसके लिए भी अधिकतम 3 मौके दिए जाएंगे।

2. ऊंची कूद

● पुरुष अभ्यर्थियों को न्यूनतम 3 फीट 6 इंच ऊंचा कूदना होगा।

● महिला अभ्यर्थियों को न्यूनतम 2 फीट 6 इंच ऊंचा कूदना होगा।

● इसके लिए अधिकतम 3 मौके दिए जाएंगे।

1. दौड़

● पुरुष अभ्यर्थियों को 1.6 किमी (1 मील) की दौड़ अधिकतम 6 मिनट में पूरी करनी है।

● महिला अभ्यर्थियों को 1 किमी की दौड़ अधिकतम 6 मिनट में पूरी करनी है।

● समय से अधिक लेने पर अभ्यर्थी को अयोग्य घोषित कर दिया जाएगा।

15 दिन सिर्फ अभ्यास करें और स्टैमिना बनाने पर ध्यान दें

● आज से ही सुबह या शाम दौड़ना शुरू करें। पहले 15 दिन समय न देखें, केवल स्टैमिना बनाने के लिए 2-3 किमी लंबी दौड़ें।

● दौड़ने के लिए हल्के और अच्छी ग्रिप वाले स्पोर्ट्स शूज का उपयोग करें ताकि दर्द और चोट से बचा जा सके।

● गोला फेंक केवल ताकत का नहीं, बल्कि तकनीक का खेल है। गोला फेंकते समय शरीर का कोण (45 डिग्री) सही रखें। यूट्यूब पर ‘गोला फेंक तकनीक’ के वीडियो देखें।

● ऊंची कूद के लिए ‘कैंची’ या ‘बेली’ तकनीक का अभ्यास बालू वाले गड्ढे में ही करें ताकि पैरों में चोट न लगे।

● महिला अभ्यर्थी जिनका वजन 48 किलो से कम है, वे अपनी डाइट में केला, दूध और प्रोटीन बढ़ाएं। पुरुष अभ्यर्थी सीने के विस्तार के लिए पुश-अप्स करें।

● सप्ताह में एक बार बिल्कुल परीक्षा वाले माहौल में दौड़, कूद और गोला फेंक का समय और दूरी मापें।

चयन प्रक्रिया और परीक्षा का प्रारूप

● चयन प्रक्रिया तीन मुख्य चरणों (लिखित परीक्षा, शारीरिक दक्षता परीक्षा और दस्तावेज सत्यापन) पर आधारित है ।

● लिखित परीक्षा 100 अंकों की होगी, जिसमें 100 प्रश्न बहुविकल्पीय प्रकार के होंगे।

● परीक्षा अवधि 120 मिनट की होगी। प्रत्येक गलत उत्तर के लिए एक चौथाई अंक की कटौती की जाएगी।

● लिखित परीक्षा में सफल उम्मीदवारों को ही शारीरिक दक्षता परीक्षा में शामिल होने का मौका मिलेगा।

पहला चरण : लिखित परीक्षा

पाठ्यक्रम

● लिखित परीक्षा का स्तर बिहार बोर्ड के इंटरमीडिएट (10+2) स्तर का होगा ।

● सामान्य ज्ञान एवं समसामयिक मुद्दे: 25 प्रश्न ।

● भौतिकी : 25 प्रश्न।

● रसायन विज्ञान : 25 प्रश्न।

● गणित : 25 प्रश्न।

भौतिकी

प्रमुख टॉपिक्स

यांत्रिकी : मात्रक, गति के नियम, कार्य, ऊर्जा और शक्ति।

विद्युत : ओम का नियम, प्रतिरोध, धारा और विभव।

प्रकाशिकी : परावर्तन, अपवर्तन, लेंस और दर्पण के सूत्र।

आधुनिक भौतिकी : परमाणु, नाभिक और रेडियोधर्मिता।

सूत्रों का चार्ट बनाएं

● सभी महत्वपूर्ण सूत्रों का एक चार्ट बनाकर याद करें, क्योंकि सीधे सूत्र आधारित सवाल पूछे जा सकते हैं।

● बल, कार्य, दाब, शक्ति और विद्युत धारा की एसआई यूनिट्स को रट लें, इनसे कम से कम 2-3 प्रश्न पक्के होते हैं।

● प्रमुख भौतिक राशियों के विमीय सूत्र निकालना सीखें।

● बहुत कठिन सवाल न हल करें, केवल बेसिक फॉर्मूला-बेस्ड छोटे सवालों का अभ्यास करें।

● चूंकि यह ऑपरेटर का पद है, इसलिए रेडियो तरंगों, माइक्रोवेव और स्पेक्ट्रम से जुड़े सवाल जरूर तैयार करें।

● डायोड, ट्रांजिस्टर और लॉजिक गेट्स के बेसिक कार्य और उनके चिन्ह याद कर लें।

● कूलम्ब का नियम, संधारित्र और विद्युत विभव के बुनियादी सिद्धांतों को समझें।

● वर्नियर कैलिपर्स, स्क्रूगेज और मल्टीमीटर जैसे मापक यंत्रों का उपयोग कैसे होता है, इसकी बेसिक समझ रखें।

रसायन विज्ञान

महत्वपूर्ण टॉपिक

परमाणु संरचना, आवर्त सारणी, केमिकल बॉडिंग, अम्ल, क्षार और लवण, धातु और अधातु, कार्बनिक रसायन, प्रकार्यात्मक समूह, बहुलक, गैसीय अवस्था, महत्वपूर्ण रासायनिक सूत्र, ईंधन और दहन, रेडियोधर्मिता।

आवर्त सारणी समेत सभी टॉपिक पर ध्यान दें

● इलेक्ट्रॉन, प्रोटॉन, न्यूट्रॉन की खोज, बोर का परमाणु मॉडल और क्वांटम संख्याएं पढ़ें।

● आयनिक और सहसंयोजक बंध, संकरण और अणुओं की आकृति। पीएच मान की गणना, महत्वपूर्ण सूचक और बफर विलयन के बारे में जानें।

● धातुओं के निष्कर्षण की विधियां, मिश्र धातु और उनके उपयोग के बारे में पढ़ें।

● कार्बनिक यौगिकों के नाम रखने की विधि।

● अल्कोहल, एल्डिहाइड, कीटोन और कार्बोक्सिलिक एसिड की पहचान।

● प्लास्टिक, नायलॉन, रबर और टेफ्लॉन जैसे बहुलकों के नाम और उपयोग। बॉयल का नियम, चार्ल्स का नियम और आदर्श गैस समीकरण।

● बेकिंग सोडा, धावन सोडा, प्लास्टर ऑफ पेरिस, ब्लीचिंग पाउडर और फिटकरी जैसे रसायनों के सूत्र और उनके रासायनिक नाम याद करें। कोयला, पेट्रोलियम, एलपीजी और सीएनली की संरचना और कैलोरी मान पढ़ें।

गणित

महत्वपूर्ण टॉपिक्स

समुच्चय सिद्धांत : समुच्चय, उपसमुच्चय, संघ और सर्वनिष्ठ।

त्रिकोणमिति : त्रिकोणमितीय फलन, सर्वसमिकाएं, ऊंचाई और दूरी, प्रतिलोम त्रिकोणमितीय फलन।

बीजगणित : द्विघात समीकरण, सम्मिश्र संख्याएं, श्रेणी (एपी, जीपी, एचपी), क्रमचय और संचय।

कलन : सीमा और सततता, अवकलन और समाकलन के मूल सूत्र।

निर्देशांक ज्यामिति : सरल रेखाएं, वृत्त, परवलय और दीर्घवृत्त के सामान्य समीकरण।

प्रायिकता और सांख्यिकी : माध्य, माध्यिका, बहुलक, मानक विचलन और प्रायिकता के बुनियादी सवाल।

कैलकुलेशन की स्पीड बढ़ाएं

सूत्रों की शीट : कैलकुलस और त्रिकोणमिति के बहुत सारे सूत्र होते हैं। एक चार्ट पेपर पर सभी महत्वपूर्ण सूत्र लिखकर दीवार पर चिपका दें और रोज दोहराएं।

पहाड़े, वर्ग और घन याद रखें : परीक्षा में समय कम होता है, इसलिए पहाड़े, वर्ग और घन कम से कम 30 तक याद रखें ताकि गणना तेज हो सके।

शॉर्टकट ट्रिक्स: समय बचाने के लिए विकल्पों से सवाल हल करना सीखें। कई बार ‘वैल्यू पुटिंग’ मेथड से सवाल जल्दी हल हो जाते हैं।

रोजाना अभ्यास: गणित केवल पढ़ने से नहीं आता। रोज कम से कम 20-25 अलग-अलग टॉपिक्स के सवाल हल करने की आदत डालें।

सांख्यिकी पर विशेष ध्यान: सांख्यिकी से सरल और स्कोरिंग प्रश्न आते हैं, इन्हें छोड़ने की गलती न करें।

सामान्य ज्ञान एवं समसामयिक

महत्वपूर्ण टॉपिक्स :

बिहार विशेष,भारतीय इतिहास, भारतीय भूगोल, भारतीय संविधान, अर्थव्यवस्था, समसामयिक मामले, भारत में प्रथम, विश्व में प्रथम, महत्वपूर्ण दिवस, पुस्तकें और उनके लेखक से प्रश्न पूछे जा सकते हैं।

बिहार के बारे में अच्छे से जान लें

बिहार का ‘मैप’ और स्टेटिक जीके : बिहार के नक्शे को अच्छे से समझें (कौन सा जिला कहां है, कौन सा जिला किस राज्य/देश को छूता है)।

●बिहार के प्रथम मुख्यमंत्री, राज्यपाल और ऐतिहासिक स्थलों की सूची रट लें।

छह महीने की रणनीति: परीक्षा की तारीख से पिछले 6-8 महीनों का करेंट अफेयर्स पर्याप्त है। बिहार सरकार द्वारा हाल ही में शुरू की गई ‘सात निश्चय योजना’ और ‘जल-जीवन-हरियाली’ जैसी योजनाओं पर विशेष ध्यान दें।

संविधान के प्रमुख अनुच्छेद : अनुच्छेद 1 से 51 तक और उसके बाद राष्ट्रपति, संसद, राज्यपाल एवं उच्च न्यायालय से संबंधित प्रमुख अनुच्छेदों को एक जगह लिखकर याद करें।

●भूगोल में ‘नदियां और कृषि’: बिहार की नदियों (गंगा, कोसी, गंडक, सोन) के उद्गम स्थल और बिहार में उनके प्रवेश द्वार को अच्छे से याद करें। फसलों के उत्पादन में बिहार का कौन सा जिला अव्वल है, यह अक्सर पूछा जाता है।

इतिहास में ‘बिहार का योगदान’: चंपारण सत्याग्रह, भारत छोड़ो आंदोलन में बिहार की भूमिका और जयप्रकाश नारायण जैसे व्यक्तित्वों से जुड़े तथ्यों को गहराई से पढ़ें।

तीसरा चारण : दस्तावेज सत्यापन

भर्ती के लिए दस्तावेज सत्यापन अंतिम और अत्यंत महत्वपूर्ण चरण है। शारीरिक दक्षता परीक्षा के समय ही आपके मूल प्रमाण-पत्रों की जांच की जाएगी।

● पहचान पत्र जैसे आधार कार्ड, मतदाता पहचान पत्र या ड्राइविंग लाइसेंस, शैक्षणिक योग्यता, जन्म तिथि प्रमाण, सक्षमता प्रमाण-पत्र, जाति प्रमाण-पत्र, निवास प्रमाण-पत्र, ईडब्ल्यूएस समेत अन्य जरूरी दस्तावेज तैयार रखें।

● ध्यान रहे कि आपके सभी प्रमाण-पत्र आवेदन की अंतिम तिथि से पहले के बने होने चाहिए। इसके बाद के दस्तावेज मान्य नहीं होंगे।

● यदि आपके किसी प्रमाण-पत्र में नाम या पिता के नाम की स्पेलिंग में गलती है, तो उसे अभी सुधारवा लें या शपथ-पत्र तैयार रखें।

● सभी मूल प्रमाण-पत्रों के साथ कम से कम दो सेट स्व-अभिप्रमाणित फोटो कॉपी और आवेदन पत्र की प्रति सुरक्षित रखें। आवेदन के समय अपलोड किए गए फोटो की कम से कम 5-10 प्रतिया अपने पास रखें।

FAQs (अक्सर पूछे जाने वाले सवाल)

1. बिहार पुलिस सिपाही ऑपरेटर भर्ती की चयन प्रक्रिया क्या है?
इस भर्ती में उम्मीदवारों का चयन तीन चरणों के आधार पर किया जाता है—लिखित परीक्षा, शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) और दस्तावेज सत्यापन। लिखित परीक्षा पास करने वाले अभ्यर्थियों को ही आगे के चरण में शामिल होने का मौका मिलता है।

2. लिखित परीक्षा में कितने प्रश्न और कितने अंक होते हैं?
लिखित परीक्षा कुल 100 अंकों की होती है, जिसमें 100 बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाते हैं। परीक्षा के लिए 120 मिनट का समय दिया जाता है और प्रत्येक गलत उत्तर पर 0.25 अंक की नकारात्मक मार्किंग होती है।

3. बिहार पुलिस ऑपरेटर की परीक्षा का स्तर क्या होता है?
इस परीक्षा का स्तर बिहार बोर्ड के इंटरमीडिएट (10+2) के बराबर होता है। इसमें सामान्य ज्ञान, भौतिकी, रसायन विज्ञान और गणित से प्रश्न पूछे जाते हैं।

4. शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) में क्या-क्या शामिल होता है?
PET में मुख्य रूप से तीन गतिविधियां होती हैं—दौड़, ऊंची कूद और गोला फेंक। इन सभी में न्यूनतम मानक तय किए गए हैं, जिन्हें पूरा करना जरूरी है। यह परीक्षा केवल क्वालिफाइंग होती है, लेकिन इसमें असफल होने पर उम्मीदवार आगे की प्रक्रिया से बाहर हो जाता है।

5. क्या शारीरिक दक्षता परीक्षा के अंक मेरिट में जोड़े जाते हैं?
नहीं, शारीरिक दक्षता परीक्षा के अंक अंतिम मेरिट सूची में नहीं जोड़े जाते। यह केवल योग्यता के आधार पर पास या फेल करने के लिए होती है।

6. दौड़ के लिए पुरुष और महिला अभ्यर्थियों के लिए क्या मानक हैं?
पुरुष अभ्यर्थियों को 1.6 किमी की दौड़ 6 मिनट के अंदर पूरी करनी होती है, जबकि महिला अभ्यर्थियों को 1 किमी की दौड़ 6 मिनट के अंदर पूरी करनी होती है।

7. परीक्षा की तैयारी के लिए सबसे जरूरी रणनीति क्या है?
सफलता के लिए सही रणनीति के साथ नियमित पढ़ाई और अभ्यास जरूरी है। विषयों के महत्वपूर्ण टॉपिक्स पर ध्यान देना, सूत्रों को याद रखना और रोजाना सवालों का अभ्यास करना काफी मददगार साबित होता है।

8. दस्तावेज सत्यापन के समय किन-किन कागजातों की जरूरत होती है?
दस्तावेज सत्यापन के समय आधार कार्ड, शैक्षणिक प्रमाण-पत्र, जन्म तिथि प्रमाण, जाति प्रमाण-पत्र, निवास प्रमाण-पत्र, ईडब्ल्यूएस प्रमाण-पत्र (यदि लागू हो) और अन्य आवश्यक दस्तावेज साथ रखना जरूरी होता है।

Current Patrika संदेश

बिहार पुलिस सिपाही (ऑपरेटर) की भर्ती युवाओं के लिए एक शानदार अवसर है। यदि उम्मीदवार सही दिशा में तैयारी करते हैं और पढ़ाई के साथ-साथ शारीरिक फिटनेस पर भी ध्यान देते हैं, तो इस परीक्षा में सफलता पाना मुश्किल नहीं है। जरूरी है कि अभ्यर्थी परीक्षा के पाठ्यक्रम को समझकर नियमित अभ्यास करें और समय-समय पर अपनी तैयारी का मूल्यांकन भी करते रहें।

साथ ही शारीरिक दक्षता परीक्षा के लिए पहले से अभ्यास करना और सभी जरूरी दस्तावेज तैयार रखना भी बेहद महत्वपूर्ण है। अगर आप मेहनत, अनुशासन और सही रणनीति के साथ तैयारी करेंगे, तो इस भर्ती में सफलता की संभावना काफी बढ़ जाएगी।

Also Read :- AIIMS Nursing Officer Exam 2026: की तैयारी कैसे करें? सिलेबस, एग्जाम पैटर्न और जरूरी टिप्स

।।शेयर करें।।

लेखक परिचय - [Current Patrika]
नाम: रूपेश कुमार पद: संस्थापक और मुख्य लेखक – [currentpatrika.com] अनुभव: 7+ वर्षों का अनुभव जॉब अपडेट्स, करियर गाइड और एजुकेशन न्यूज में।

मेरे बारे में:
नमस्कार! मैं रूपेश कुमार, [Current Patrika] ब्लॉग का संस्थापक और मुख्य लेखक हूँ। यह वेबसाइट खासकर उन छात्रों और युवाओं के लिए बनाई गई है जो सरकारी नौकरियों, निजी नौकरियों, प्रवेश परीक्षाओं और करियर से जुड़ी सटीक और समय पर जानकारी पाना चाहते हैं।
मेरा उद्देश्य है कि युवाओं को बिना किसी भ्रम के एकदम साफ और भरोसेमंद जानकारी मिले — जिससे वे अपने करियर के फैसले खुद ले सकें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *