बलरामपुर KGBV भर्ती 2026: कार्यालय, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, बलरामपुर (यूपी) ने कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालयों में पीजीटी, लैब असिस्टेंट, कार्यालय अधीक्षक/ लिपिक, केयरटेकर, रसोइया, चपरासी और चौकीदार के कुल 51 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। ये नियुक्तियां जिले के रेहरा बाजार, उतरौला और श्रीदत्तगंज ब्लॉक में संविदा के आधार पर 11 माह 29 दिन के लिए की जाएंगी, जिसे कार्य प्रदर्शन के आधार पर प्रति वर्ष बढ़ाया जा सकता है। योग्य एवं इच्छुक महिला उम्मीदवार जिले की वेबसाइट से आवेदन पत्र डाउनलोड कर भर लें और मांगे गए दस्तावेजों की स्वप्रमाणित फोटोकॉपी के साथ तय पते पर रजिस्टर्ड डाक/ स्पीड पोस्ट से भेज दें। आवेदन स्वीकार होने की अंतिम तिथि 18 मार्च 2026 है।
●आवेदन शुल्क : किसी वर्ग के लिए कोई शुल्क देय नहीं है।
●डाक से आवेदन स्वीकार होने की अंतिम तिथि : 18 मार्च 2026
●आवेदन को प्रिंट करने की अंतिम तिथि :
●आधिकारिक वेबसाइट : https://balrampur.nic.in/
लैब असिस्टेंट, पद : 09 (अनारक्षित-03)
योग्यता : मान्यता प्राप्त बोर्ड/ संस्थान से विज्ञान वर्ग में 10वीं पास हो। लैबोरेटरी टेक्निशियन में डिप्लोमा किया हो। या
●विज्ञान वर्ग में 12वीं पास हो।
वेतनमान : 7,147 रुपये।
पीजीटी, कुल पद : 21 (अनारक्षित-07)
(विषय के अनुसार रिक्त पदों की संख्या)
●हिंदी पद : 03
●अंग्रेजी पद : 03
●गणित पद : 03
●भौतिक विज्ञान पद : 03
●रसायन विज्ञान पद : 03
●जीव विज्ञान पद : 03
●कंप्यूटर विज्ञान पद : 03
योग्यता : मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय/ संस्थान से संबंधित विषय में स्नातकोत्तर की डिग्री या समकक्ष योग्यता हो।
वेतनमान : 22,000 रुपये।
कार्यालय अधीक्षक/ लिपिक, पद : 03 (अना.-01)
योग्यता : मान्यता प्राप्त बोर्ड/ संस्थान से विज्ञान वर्ग में 12वीं पास हो। कंप्यूटर में सर्टिफिकेट कोर्स किया हो।
●कंप्यूटर पर हिंदी टाइपिंग में 25 शब्द प्रति मिनट और अंग्रेजी टाइपिंग में 35 शब्द प्रति मिनट की गति हो।
वेतनमान : 12,430 रुपये।
रसोइया, पद : 09 (अनारक्षित-03)
योग्यता : आठवीं पास हो।
वेतनमान : 6,433 रुपये।
चपरासी/चौकीदार, पद : 06 (अनारक्षित-02)
योग्यता : आठवीं पास हो।
वेतनमान : 7,147 रुपये।
केयरटेकर, पद : 03 (अनारक्षित-02)
योग्यता : स्नातकोत्तर की डिग्री और बीएड हो।
वेतनमान : 24,200 रुपये।
आयु सीमा
●न्यूनतम 25 और अधिकतम 45 वर्ष से कम हो। आयु सीमा की गणना 01 अप्रैल 2025 को आधार मानकर की जाएगी।
●अधिकतम आयु सीमा में आरक्षित वर्गों को छूट दी जाएगी।
चयन प्रक्रिया : शैक्षिक योग्यता में प्राप्त अंकों की मेरिट सूची और साक्षात्कार के आधार पर योग्य उम्मीदवारों का चयन होगा।
●रसोइया, चपरासी और चौकीदार के पद पर चयन साक्षात्कार के आधार पर होगा।
आवेदन शुल्क : किसी वर्ग के लिए कोई शुल्क देय नहीं है।
आधिकारिक वेबसाइट : https://balrampur.nic.in/
यहां भेजें आवेदन
●कार्यालय, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, बलरामपुर, यूपी
FAQs (अक्सर पूछे जाने वाले सवाल)
1. कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय बलरामपुर भर्ती 2026 में कुल कितने पद हैं?
इस भर्ती के तहत कुल 51 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। इनमें पीजीटी, लैब असिस्टेंट, कार्यालय अधीक्षक/लिपिक, केयरटेकर, रसोइया, चपरासी और चौकीदार जैसे पद शामिल हैं।
2. इस भर्ती के लिए आवेदन की अंतिम तिथि क्या है?
इच्छुक उम्मीदवारों को अपना आवेदन 18 मार्च 2026 तक स्पीड पोस्ट या रजिस्टर्ड डाक के माध्यम से भेजना होगा।
3. क्या इस भर्ती के लिए आवेदन शुल्क देना होगा?
नहीं, इस भर्ती में किसी भी वर्ग के उम्मीदवारों से आवेदन शुल्क नहीं लिया जाएगा। सभी अभ्यर्थी नि:शुल्क आवेदन कर सकते हैं।
4. इस भर्ती में आवेदन कौन कर सकता है?
इन पदों के लिए केवल महिला उम्मीदवार ही आवेदन कर सकती हैं। साथ ही पद के अनुसार निर्धारित शैक्षणिक योग्यता पूरी होना आवश्यक है।
5. उम्मीदवारों की आयु सीमा क्या निर्धारित की गई है?
आवेदन करने के लिए उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 25 वर्ष और अधिकतम आयु 45 वर्ष होनी चाहिए। आरक्षित वर्गों को अधिकतम आयु सीमा में नियमानुसार छूट मिलेगी।
6. चयन प्रक्रिया कैसे होगी?
ज्यादातर पदों पर उम्मीदवारों का चयन शैक्षणिक योग्यता में प्राप्त अंकों की मेरिट सूची और साक्षात्कार के आधार पर किया जाएगा। वहीं रसोइया, चपरासी और चौकीदार पद के लिए चयन केवल साक्षात्कार के आधार पर होगा।
7. इस भर्ती के लिए आवेदन कैसे करना होगा?
उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट से आवेदन फॉर्म डाउनलोड कर उसे भरना होगा और आवश्यक दस्तावेजों की स्वप्रमाणित प्रतियों के साथ डाक द्वारा निर्धारित पते पर भेजना होगा।
Current Patrika संदेश
अगर आप शिक्षा क्षेत्र में काम करने की इच्छा रखने वाली महिला उम्मीदवार हैं, तो बलरामपुर जिले के कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालयों में निकली यह भर्ती एक अच्छा अवसर साबित हो सकती है। खास बात यह है कि इसमें आवेदन के लिए कोई शुल्क नहीं रखा गया है और कई अलग-अलग पदों के लिए अवसर उपलब्ध हैं।
इसलिए योग्य उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे सभी पात्रता शर्तों को ध्यान से पढ़ें और समय रहते अपना आवेदन 18 मार्च 2026 से पहले भेज दें। सही तरीके से भरा गया आवेदन और आवश्यक दस्तावेज आपके चयन की प्रक्रिया को आसान बना सकते हैं।
Also Read :- TCIL Recruitment 2026: नर्सिंग ऑफिसर, फार्मासिस्ट समेत 6 पदों पर भर्ती, ई-मेल से करें आवेदन