Posted in

अग्निवीर वायु (स्पोर्ट्स) भर्ती 2026: ऐसे करें आवेदन, योग्यता, सैलरी और पूरी जानकारी

अग्निवीर वायु (स्पोर्ट्स) भर्ती 2026: ऐसे करें आवेदन, योग्यता, सैलरी और पूरी जानकारी
अग्निवीर वायु (स्पोर्ट्स) भर्ती 2026: ऐसे करें आवेदन, योग्यता, सैलरी और पूरी जानकारी

अग्निवीर वायु (स्पोर्ट्स) भर्ती 2026: भारतीय वायुसेना ने अग्निपथ योजना के तहत विभिन्न खेल विषयों में ‘अग्निवीर वायु (स्पोर्ट्स)’ की भर्तियां करने के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। ये नियुक्तियां 01/2026 बैच के लिए की जाएंगी। उत्कृष्ट खिलाड़ियों की भर्ती के लिए ट्रायल 08 अप्रैल 2026 से 10 अप्रैल 2026 तक होगा। अविवाहित पुरुष उम्मीदवार आवेदन के योग्य हैं।

इन पदों पर योग्य उम्मीदवारों की भर्ती चार साल के लिए की जाएगी और चयन 12वीं में पढ़े गए विषयों के अनुसार किया जाएगा। इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवारों को वायुसेना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर रजिस्ट्रेशन कराना होगा। आवेदन प्रक्रिया 23 मार्च 2026 से शुरू हो चुकी है। ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 29 मार्च 2026 है। अभ्यर्थी के पास आधार कार्ड होना अनिवार्य है।

पंजीकरण शुल्क : : 100 रुपये। भुगतान ऑनलाइन माध्यम से करना होगा।

ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि : 29 मार्च 2026

आधिकारिक वेबसाइट : https://agnipathvayu.cdac.in

ई-मेल आईडी : casbiaf@cdac.in

हेल्पलाइन नंबर : 020-25503105/ 25503106

अग्निवीर वायु (स्पोर्ट्स)

(खेलों का विवरण)

एथलेटिक्स : 400 मीटर और 4×400 मीटर रिले, 1500 मीटर, 5000 मीटर, 10000 मीटर, 3000 मीटर स्टीपल चेज, 110 मीटर बाधा दौड़, लंबी कूद, डिस्कस थ्रो, भाला फेंक, हैमर थ्रो, 20 किमी पैदल चाल, डेकाथलॉन

बास्केटबॉल : सेंटर और प्वाइंट गॉर्ड।

बॉक्सिंग : 50 किलोग्राम, 80 किलोग्राम, 85 किलोग्राम, 90 किलोग्राम, 90 किलोग्राम से अधिक।

शतरंज : खिलाड़ी

क्रिकेट : विकेटकीपर/बल्लेबाज, मध्यम गति का गेंदबाज, ऑलराउंडर, स्पिन गेंदबाज।

साइकिल पोलो : डिफेंडर, ऑलराउंडर।

साइकिलिंग : चार किलोमीटर व्यक्तिगत पीछा, 10 किलोमीटर स्क्रैच रेस।

फुटबॉल : स्ट्राइकर, राइट विंगर, डिफेंडर (आरएफबी)

गोल्फ : खिलाड़ी।

जिम्नास्टिक : ऑल राउंडर फॉर सिक्स एपरैटस

हैंडबॉल : गोलकीपर, ऑलराउंडर

हॉकी : गोलकीपर, अटैकर और डिफेंडर।

कबड्डी : राइट कवर, लेफ्ट राइडर, राइट कॉर्नर और ऑल राउंडर।

लॉन टेनिस : सिंगल/ डबल्स।

शूटिंग : 10 मीटर एयर पिस्टल, 10 मीटर एयर राइफल, 50 मीटर राइफल 3पी और 25 मीटर रैपिड फायर पिस्टल।

स्क्वॉश : सिंगल/डबल्स।

स्विमिंग/ डाइविंग : डाइविंग-हाई बोर्ड डाइवर, स्प्रिंग बोर्ड डाइवर, बटरफ्लाई-1 (50, 100 और 200 मीटर), इंडिविजुअल मिडले (200 और 400 मीटर), फ्री स्टाइल-(400, 800 और 1500 मीटर), बैकस्ट्रोक-(50, 100 और 200 मीटर), ब्रेस्ट स्ट्रोक-(50, 100 और 200 मीटर)।

वालीबॉल : अटैकर, सेंटर, ब्लॉकर।

वाटर पोलो : ऑल राउंडर, सेंटर फारवर्ड और फुल बैक।

वेट लिफ्टिंग : 60 किलोग्राम, 65 किलोग्राम, 71 किलोग्राम, 79 किलोग्राम, 88 किलोग्राम।

रेसलिंग : ग्रीको रोमन- 67 किलोग्राम, 82 किलोग्राम और 87 किलोग्राम, फ्री स्टाइल-70 किलोग्राम और 86 किलोग्राम।

वुशु : सैंडा-56 किलोग्राम, 65 किलोग्राम और 90-100 किलोग्राम (ताओलू-नान ग्रुप)।

स्पोर्ट्स क्लाइम्बिंग : लीड क्लाइम्बिंग, बोल्डरिंग एंड स्पीड क्लाइम्बिंग।

माउंटेन बाइक : क्रॉस कंट्री ओलंपिक, क्रॉस कंट्री शॉर्ट सर्किट, क्रॉस कंट्री एलिमिनेटर।

साइंस विषय के अनुसार योग्यता

●मान्यता प्राप्त बोर्ड/संस्थान से न्यूनतम 50 फीसदी अंकों के साथ गणित, भौतिकी और अंग्रेजी विषयों से 12वीं पास हो। अंग्रेजी विषय में न्यूनतम 50% अंक होने चाहिए। या

●मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी/संस्थान से न्यूनतम 50 फीसदी अंकों के साथ मेकेनिकल/इलेक्ट्रिकल/ इलेक्ट्रॉनिक्स/ ऑटोमोबाइल/ कंप्यूटर साइंस/इंस्ट्रूमेंटेशन टेक्नोलॉजी/ आईटी में तीन वर्षीय इंजीनियरिंग डिप्लोमा किया हो।

●डिप्लोमा कोर्स में अंग्रेजी एक विषय के तौर पर पढ़ा हो और इसमें 50 फीसदी अंक प्राप्त हो। अगर अभ्यर्थी ने डिप्लोमा कोर्स में अंग्रेजी का एक विषय के तौर पर अध्ययन नहीं किया है तो 10वीं स्तर पर अंग्रेजी में 50 फीसदी अंक होना जरूरी है। या

●न्यूनतम 50 फीसदी अंकों के साथ दो वर्षीय वोकेशनल कोर्स किया हो। दसवीं/बारहवीं में अंग्रेजी विषय में 50 फीसदी अंक होने चाहिए।

अन्य विषयों के अनुसार योग्यता

●मान्यता प्राप्त बोर्ड/संस्थान से न्यूनतम 50% अंकों के साथ किसी भी विषय से 12वीं की परीक्षा पास की हो। इस स्तर पर अंग्रेजी विषय में 50% अंक प्राप्त हों। या

●न्यूनतम 50% अंकों के साथ दो वर्षीय वोकेशनल कोर्स किया हो। दसवीं/बारहवीं में अंग्रेजी विषय में 50 फीसदी अंक होने चाहिए।

खेल उपलब्धियां

●अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति (आईओए) द्वारा मान्यता प्राप्त अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में देश का प्रतिनिधित्व किया हो।

●जूनियर राष्ट्रीय प्रतियोगिता में न्यूनतम पांचवां स्थान प्राप्त किया हो, सीनियर में राज्य/केंद्र शासित प्रदेश का प्रतिनिधित्व किया हो।

●किसी भी खेल विधा में राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में जूनियर/ सीनियर में राज्य का प्रतिनिधित्व किया हो।

आयु सीमा

●अभ्यर्थी का जन्म 02 जुलाई 2005 और 02 जनवरी 2009 के बीच में होना चाहिए। आयु सीमा की गणना में दोनों तिथियां शामिल होंगी।

●अगर अभ्यर्थी चयन प्रक्रिया पास कर लेता है तो नामांकन की तारीख तक अधिकतम आयु 21 वर्ष होनी चाहिए।

न्यूनतम शारीरिक मानदंड

कद : 152 सेंटीमीटर

वजन : कद और आयु के सही अनुपात में।

सीना : 77 सेंटीमीटर। (पांच सेमी का फुलाव हो)

सुनने की क्षमता : उम्मीदवार प्रत्येक कान से छह मीटर की दूरी से तेज आवाज स्पष्ट सुनने में सक्षम हो।

दृष्टि क्षमता : 6/12 से 6/6 की दृष्टि होना आवश्यक है। कॉर्नियल सर्जरी न करवाई हो।

टैटू : शरीर के किसी भी हिस्से पर स्थायी टैटू मान्य नहीं होगा। हालांकि कोहनी से लेकर हथेली के बीच अंदर की ओर तथा हथेली के पीछे बने टैटू कुछ मामलों में स्वीकार्य होंगे।

वेतन भत्ते और अन्य सुविधाएं

पहले वर्ष : 30 हजार रुपये

दूसरे वर्ष : 33000 रुपये

तीसरे वर्ष : 36500 रुपये

आखिरी वर्ष : 40000 रुपये

●वेतन के साथ रिस्क एवं हार्डशिप, राशन, ड्रेस और यात्रा भत्ता मिलेगा। जबकि महंगाई भत्ता अलाउंस और मिलिट्री सर्विस पे नहीं मिलेगा।

बीमा : अग्निवीरों को 48 लाख रुपये का बीमा कवर दिया जाएगा।

छुट्टी : प्रत्येक वर्ष 30 दिन की छुट्टी मिलेगी। इसके अलावा बीमार होने की स्थिति में डॉक्टर की सलाह के अनुसार छुट्टी भी मिलेगी।

चार साल की सेवा के बाद ये मिलेगा

सेवा निधि फंड : अग्निवीर को चार बाद सेवा से मुक्त होने पर 10.4 लाख रुपये और इस पर ब्याज मिलेगा। इसमें 5.2 लाख रुपये अग्निवीर के कॉर्प्स फंड के होंगे और इतनी ही धनराशि सरकार देगी।

कौशल प्रमाण पत्र : चार साल की सेवा के बाद कौशल प्रमाण पत्र भी मिलेगा।

जरूरी सूचनाएं

●अग्निवीर वायु एक अलग रैंक होगी। ये वर्तमान में मौजूद किसी भी रैंक से पूरी तरह से अलग होगी।

●भर्ती होने वाले वायु सैनिकों को चार साल पूरा करने से पहले सेना छोड़ने की इजाजत नहीं होगी।

●चार साल बाद 25 फीसदी उम्मीदवारों को नियमित नियुक्ति दी जा सकती है।

●चयनित होेने वाले उम्मीदवारों को एयरमैन का पद दिया जाएगा और नियमित वेतन और भत्ते प्रदान किए जाएंगे।

चयन प्रक्रिया

●शारीरिक दक्षता परीक्षण, खेल कौशल परीक्षण, दस्तावेज सत्यापन और चिकित्सा परीक्षण के आधार पर योग्य उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा।

शारीरिक दक्षता परीक्षा

दौड़ : उम्मीदवारों को 1.6 किलोमीटर की दौड़ सात मिनट में पूरी करनी होगी।

पुश-अप्स : उम्मीदवारों को 10 पुश-अप्स 01 मिनट में लगाने होंगे।

सीट-अप्स : 10 सीट-अप्स 01 मिनट में लगाने होंगे।

उठक-बैठक : 20 उठक-बैठक 01 मिनट में लगाने होंगे।

सूचना : फिजिकल फिटनेस टेस्ट में पास होना अनिवार्य है।

पंजीकरण शुल्क

●100 रुपये। भुगतान डेबिट कार्ड/क्रेडिट कार्ड/इंटरनेट बैंकिंग या यूपीआई के जरिए पेमेंट गेटवे से करना होगा।

आवेदन प्रक्रिया

●अग्निवीर वायु की आधिकारिक वेबसाइट (https:// agnipathvayu.cdac.in) पर लॉगइन करें।

●होमपेज पर अनाउंसमेंट टैब पर क्लिक करें। इससे नई विंडो खुलेगी। इसमें ADVERTISEMENT FOR RECRUITMENT OF AGNIVEERVAYU (SPORTS) INTAKE 02/2026 के आगे Click Here पर क्लिक करें।

●नए पेज पर नोटिफिकेशन की पीडीएफ फाइल डाउनलोड हो जाएगी। आवेदन करने से पहले इसे अच्छी तरह से पढ़ लें और अपनी योग्यता की जांचकर लें।

●आवेदन करने के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करें। इससे लॉगइन पेज खुलेगा। सबसे पहले रजिस्ट्रेशन करना होगा। इसके लिए क्लिक हियर टू रजिस्टर लिंक पर जाएं।

●नए पेज पर रजिस्ट्रेशन फार्म खुल जाएगा। यहां नाम, ईमेल पता और मोबाइल नंबर दर्ज करें। फिर ओपीटी जेनरेट करें।

●आपके ईमेल और मोबाइल नंबर, दोनों पर ओपीटी आएगा। दोनों को दर्ज कर इन्हें सत्यापित करें। इससे आपको ईमेल आईडी पर पासवर्ड प्राप्त होगा।

●अब ईमेल आईडी और पासवर्ड दर्ज कर लॉगइन करें।

●नए पेज पर आवेदन पत्र खुल जाएगा। इसे निर्देशानुसार भर लें। अब अपनी फोटो, हस्ताक्षर और मांगे गए दस्तावेजों को निर्धारित प्रारूप में अपलोड करें।

●अब निर्देशानुसार आवेदन शुल्क का भुगतान करें और अंत में आवेदन पत्र को सब्मिट कर दें।

●कंप्यूटर स्क्रीन पर ऑटोजेनरेटेड फॉर्म प्रदर्शित हो जाएगा। इसका प्रिंट आउट निकालकर अपने पास रख लें।

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल (FAQs)

Q1. अग्निवीर वायु (स्पोर्ट्स) भर्ती के लिए कौन आवेदन कर सकता है?
इस भर्ती के लिए केवल अविवाहित पुरुष उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं, जिनके पास मान्यता प्राप्त बोर्ड से आवश्यक शैक्षणिक योग्यता और खेल उपलब्धियां हों।

Q2. आवेदन की अंतिम तिथि क्या है?
ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 29 मार्च 2026 है, इसलिए उम्मीदवारों को समय रहते आवेदन कर लेना चाहिए।

Q3. चयन प्रक्रिया में क्या-क्या शामिल है?
चयन प्रक्रिया में शारीरिक दक्षता परीक्षण, खेल कौशल परीक्षण, दस्तावेज सत्यापन और मेडिकल टेस्ट शामिल हैं।

Q4. क्या बिना खेल उपलब्धियों के आवेदन किया जा सकता है?
नहीं, इस भर्ती में आवेदन के लिए संबंधित खेल में राष्ट्रीय या अंतरराष्ट्रीय स्तर की उपलब्धियां होना जरूरी है।

Q5. अग्निवीर वायु की नौकरी कितने समय के लिए होती है?
यह भर्ती चार साल के लिए होती है, जिसके बाद 25% उम्मीदवारों को स्थायी नियुक्ति मिल सकती है।

Q6. आवेदन शुल्क कितना है और कैसे जमा करें?
आवेदन शुल्क 100 रुपये है, जिसे ऑनलाइन माध्यम (डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, यूपीआई या नेट बैंकिंग) से जमा करना होगा।

Q7. न्यूनतम शारीरिक योग्यता क्या है?
उम्मीदवार की न्यूनतम लंबाई 152 सेमी, सीना 77 सेमी (5 सेमी फुलाव के साथ) और निर्धारित फिटनेस टेस्ट पास करना जरूरी है।

Q8. फिजिकल टेस्ट में क्या करना होगा?
उम्मीदवार को 1.6 किमी दौड़ 7 मिनट में पूरी करनी होगी, साथ ही पुश-अप्स, सीट-अप्स और उठक-बैठक भी निर्धारित समय में करने होंगे।

Q9. अग्निवीर वायु को कितनी सैलरी मिलती है?
पहले साल 30,000 रुपये से शुरू होकर चौथे साल तक 40,000 रुपये प्रति माह तक वेतन मिलता है, साथ ही अन्य भत्ते भी दिए जाते हैं।

Q10. चार साल बाद क्या फायदा मिलेगा?
चार साल बाद उम्मीदवार को लगभग 10.4 लाख रुपये सेवा निधि, स्किल सर्टिफिकेट और भविष्य के लिए बेहतर करियर अवसर मिलते हैं।

Current Patrika संदेश

अग्निवीर वायु (स्पोर्ट्स) भर्ती उन युवाओं के लिए एक बेहतरीन मौका है जो खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ना चाहते हैं और देश सेवा का सपना रखते हैं। यह न सिर्फ एक सम्मानजनक करियर का रास्ता खोलता है, बल्कि युवाओं को अनुशासन, फिटनेस और आत्मनिर्भरता भी सिखाता है।

अगर आपके पास खेल में अच्छा अनुभव और योग्यता है, तो इस अवसर को बिल्कुल न छोड़ें। समय पर आवेदन करें, तैयारी पूरी रखें और अपने सपनों को उड़ान देने के लिए तैयार हो जाएं।

Also Read :- AIIMS Raipur Recruitment 2026: जानें योग्यता, आवेदन प्रक्रिया, फीस और अंतिम तिथि 24 मार्च 2026।

।।शेयर करें।।

लेखक परिचय - [Current Patrika]
नाम: रूपेश कुमार पद: संस्थापक और मुख्य लेखक – [currentpatrika.com] अनुभव: 7+ वर्षों का अनुभव जॉब अपडेट्स, करियर गाइड और एजुकेशन न्यूज में।

मेरे बारे में:
नमस्कार! मैं रूपेश कुमार, [Current Patrika] ब्लॉग का संस्थापक और मुख्य लेखक हूँ। यह वेबसाइट खासकर उन छात्रों और युवाओं के लिए बनाई गई है जो सरकारी नौकरियों, निजी नौकरियों, प्रवेश परीक्षाओं और करियर से जुड़ी सटीक और समय पर जानकारी पाना चाहते हैं।
मेरा उद्देश्य है कि युवाओं को बिना किसी भ्रम के एकदम साफ और भरोसेमंद जानकारी मिले — जिससे वे अपने करियर के फैसले खुद ले सकें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *