Posted in

BSNL भर्ती 2026: 120 सीनियर एग्जीक्यूटिव ट्रेनी पदों पर आवेदन, सैलरी ₹50,500 तक।

BSNL भर्ती 2026
BSNL भर्ती 2026

BSNL भर्ती 2026: भारत संचार निगम लिमिटेड (बीएसएनएल) ने सीनियर एग्जीक्यूटिव ट्रेनी के 120 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। इच्छुक अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ाकर 30 अप्रैल 2026 कर दी गई है। पहले यह तिथि 15 अप्रैल 2026 थी। विसतृत जानकारी इस प्रकार है।

आवेदन शुल्क : सामान्य/ ओबीसी वर्ग, ईडब्ल्यूएस के लिए 2500 रुपये, एससी/ एसटी वर्ग और दिव्यांगों के लिए 1250 रुपये देय है।

ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि : 30 अप्रैल 2026

आवेदन पत्र में सुधार करने की अंतिम तिथि : 01 मई 2026

आधिकारिक वेबसाइट : https://bsnl.co.in/en

सीनियर एग्जीक्यूटिव ट्रेनी, कुल पद : 120

(विभाग के अनुसार रिक्त पदों की संख्या)

टेलीकॉम स्ट्रीम, पद : 95

योग्यता : मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय/संस्थान से न्यूनतम 60% अंकों के साथ इलेक्ट्रॉनिक्स एंड टेलीकम्यूनिकेशन/ कंप्यूटर साइंस/ इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी/ इलेक्ट्रिकल/ इंस्ट्रुमेंटेशन में बीई/ बीटेक की डिग्री या समकक्ष योग्यता हो।

फाइनेंस स्ट्रीम, पद : 25

योग्यता : चार्टर्ड अकाउंटेंट (सीए) या कॉस्ट एंड मैनेजमेंट अकाउंटेंट (सीएमए) हो।

वेतनमान : 24,900 से 50,500 रुपये देय होगा।

आयु सीमा

●न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 30 वर्ष के बीच हो। आयु सीमा की गणना 07 मार्च 2026 को आधार मानकर की जाएगी।

● अधिकतम आयु सीमा में एससी/एसटी वर्ग को पांच वर्ष, ओबीसी वर्ग (नॉन क्रीमीलेयर) को तीन वर्ष और दिव्यांगों को 10 वर्ष की छूट होगी।

चयन प्रक्रिया : कंप्यूटर आधारित परीक्षा, दस्तावेज सत्यापन और चिकित्सा परीक्षण के आधार पर योग्य उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा।

परीक्षा का प्रारूप

●ऑललाइन परीक्षा 200 अंकों की होगी, जिसमें 200 बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाएंगे।

● पेपर-1 में 40 और पेपर-2 में 160 प्रश्न प्रश्न होंगे। हर प्रश्न एक अंक का होगा।

● गलत उत्तर देने पर एक चौथाई अंक की कटौती की जाएगाी।

● पहला पेपर कॉमन होगा। वहीं, दूसरे पेपर में जिस पद के लिए आवेदन किया है उसी से प्रश्न पूछे जाएंगे। दोनों पेपर एक ही शिफ्ट में होंगे।

● प्रश्न पत्र को हल करने के लिए 180 मिनट का समय मिलेगा।

आवेदन शुल्क

● सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस के लिए 2500 रुपये। एससी/एसटी वर्ग और दिव्यांगों के लिए 1250 रुपये देय है। शुल्क का भुगतान डेबिट कार्ड/ क्रेडिट कार्ड/ नेट बैंकिंग या यूपीआई के जरिए ऑनलाइन करना होगा।

आवेदन प्रक्रिया

●भारत संचार निगम लिमिटेड की आधिकारिक वेबसाइट (https://bsnl.co.in/en) पर जाएं। होमपेज पर About Us में ‘Career’ पर क्लिक करें।

● खुलने वाले पेज पर भर्ती से संबंधित नोटफिकेशन Direct Recruitment of Senior Executive Trainee (Telecom & Finance) in BSNL…दिखाई देंगा। इसके नीचे Click here for Last Date Extension Letter पर क्लिक करे। खुलने वाले पेज पर तिथि बढ़ने से संबंधित नोटिफिकेशन खुल जाएगा। इसमें दी गई जानकारी को ध्यान पूर्वक पढ़ लें।

● अब पिछले पेज पर वापस आएं और इसके नीचे Click here for details पर क्लिक करें।

● नये पेज पर नोटिफिकेशन की पीडीएफ फाइल खुल जाएगी। इसे ध्यानपूर्वक पढ़ लें और अपनी योग्यता की जांचकर लें।

●आवेदन करने के लिए पिछले पेज पर वापस आएं और Link for Registration के नीचे https:// externalexam.bsnl.co.in/ लिंक पर क्लिक करें।

● खुलने वाले पेज पर Registration Link पर क्लिक करें। अब खुलने वाले पेज पर Apply now पर क्लिक करें। इसके बाद New Registration पर क्लिक करें।

● नये पेज पर रजिस्ट्रेशन फॉर्म खुल जाएगा। यहां पद का नाम, ई-मेल आईडी, अभ्यर्थी का नाम, मोबाइल नंबर आदि दर्जकर कैप्चा भरें और Register now पर क्लिक करें।

● रजिस्ट्रेशन के बाद रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी पर भेज दिया जाएगा।

● अब पिछले पेज पर वापस आएं और रजिस्ट्रेशन नंबर पासवर्ड और कैप्चा भरकर Login पर क्लिक करें।

● नये पेज पर आवेदन पत्र खुल जाएगा। यहां मांगी गई जानकारी दर्ज करें।

● अब अपनी फोटोग्राफ और हस्ताक्षर और मांगे गए दस्तावेजों को निर्धारित प्रारूप में अपलोड करें। निर्देशानुसार शुल्क का भुगतान करें। अंत में आवेदन पत्र को सब्मिट कर दें।

❓ अक्सर पूछे जाने वाले सवाल (FAQs)

Q1. BSNL Senior Executive Trainee भर्ती 2026 के लिए आवेदन की अंतिम तिथि क्या है?
इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 30 अप्रैल 2026 निर्धारित की गई है। पहले यह तिथि 15 अप्रैल थी, जिसे बढ़ा दिया गया है।

Q2. इस भर्ती में कुल कितने पद उपलब्ध हैं?
BSNL द्वारा कुल 120 पदों पर भर्ती निकाली गई है, जिसमें टेलीकॉम स्ट्रीम के 95 और फाइनेंस स्ट्रीम के 25 पद शामिल हैं।

Q3. आवेदन शुल्क कितना देना होगा?
सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के उम्मीदवारों को 2500 रुपये आवेदन शुल्क देना होगा, जबकि एससी/एसटी और दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए यह 1250 रुपये है।

Q4. इस भर्ती के लिए शैक्षणिक योग्यता क्या होनी चाहिए?
टेलीकॉम स्ट्रीम के लिए संबंधित इंजीनियरिंग शाखा में बीई/बीटेक (कम से कम 60% अंकों के साथ) आवश्यक है। वहीं फाइनेंस स्ट्रीम के लिए उम्मीदवार का CA या CMA होना जरूरी है।

Q5. उम्मीदवारों की आयु सीमा क्या निर्धारित की गई है?
उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 30 वर्ष होनी चाहिए। आरक्षित वर्गों को नियमानुसार छूट भी दी जाएगी।

Q6. चयन प्रक्रिया कैसे होगी?
चयन कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT), दस्तावेज सत्यापन और मेडिकल टेस्ट के आधार पर किया जाएगा।

Q7. परीक्षा का पैटर्न कैसा होगा?
परीक्षा में कुल 200 प्रश्न होंगे, जिनके लिए 180 मिनट का समय मिलेगा। प्रत्येक प्रश्न 1 अंक का होगा और गलत उत्तर पर 0.25 अंक की निगेटिव मार्किंग लागू होगी।

Q8. आवेदन में सुधार कब तक किया जा सकता है?
उम्मीदवार 01 मई 2026 तक अपने आवेदन पत्र में आवश्यक सुधार कर सकते हैं।

निष्कर्ष (Conclusion)

अगर आप सरकारी नौकरी की तलाश में हैं और इंजीनियरिंग या फाइनेंस बैकग्राउंड से आते हैं, तो BSNL की यह भर्ती आपके लिए एक शानदार अवसर साबित हो सकती है। अच्छी सैलरी, प्रतिष्ठित संस्था और करियर ग्रोथ के लिहाज से यह नौकरी काफी आकर्षक है।

हालांकि, प्रतियोगिता को देखते हुए सिर्फ आवेदन करना ही काफी नहीं है—आपको परीक्षा की सही रणनीति और नियमित तैयारी पर भी ध्यान देना होगा। समय सीमा का खास ध्यान रखें और आवेदन प्रक्रिया को अंतिम दिन तक टालने से बचें।

Also Read :- EIL भर्ती 2026: एसोसिएट इंजीनियर के 13 पदों पर आवेदन शुरू, ₹80,000 सैलरी | पूरी जानकारी

।।शेयर करें।।

लेखक परिचय - [Current Patrika]
नाम: रूपेश कुमार पद: संस्थापक और मुख्य लेखक – [currentpatrika.com] अनुभव: 7+ वर्षों का अनुभव जॉब अपडेट्स, करियर गाइड और एजुकेशन न्यूज में।

मेरे बारे में:
नमस्कार! मैं रूपेश कुमार, [Current Patrika] ब्लॉग का संस्थापक और मुख्य लेखक हूँ। यह वेबसाइट खासकर उन छात्रों और युवाओं के लिए बनाई गई है जो सरकारी नौकरियों, निजी नौकरियों, प्रवेश परीक्षाओं और करियर से जुड़ी सटीक और समय पर जानकारी पाना चाहते हैं।
मेरा उद्देश्य है कि युवाओं को बिना किसी भ्रम के एकदम साफ और भरोसेमंद जानकारी मिले — जिससे वे अपने करियर के फैसले खुद ले सकें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *