NGEL भर्ती 2026: एनटीपीसी ग्रीन एनर्जी लिमिटेड (एनजीईएल) ने असिस्टेंट मैनेजर के 30 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे है। योग्य अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की अंतिम तिथि 05 मई 2026 है। भर्ती से संबंधित विस्तृत जानकारी इस प्रकार है।
असिस्टेंट मैनेजर- आरई, पद : 28
योग्यता : मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय/संस्थान से न्यूनतम 60 फीसदी अंकों के साथ से इलेक्ट्रिकल/इलेक्ट्रिकल एंड इलेक्ट्रॉनिक्स/इंस्ट्रूमेंटेशन एंड कंट्रोल/सिविल/मेकेनिकल/ इलेक्ट्रॉनिक्स/इलेक्ट्रॉनिक्स एंड दूरसंचार/इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन में बीई/ बीटेक की डिग्री हो। नवीकरणीय ऊर्जा के क्षेत्र में कम से कम तीन वर्ष का अनुभव हो।
असिस्टेंट मैनेजर- फाइनेंस, पद : 02
योग्यता : चार्टर्ड अकाउंटेंट (सीए) / कॉस्ट एंड मैनेजमेंट अकाउंटेंट (सीएमए) की योग्यता हो। नवीकरणीय ऊर्जा के क्षेत्र में वित्त/लेखा में न्यूनतम तीन वर्ष का अनुभव हो।
वेतनमान : 50,000 से 1,60,000 रुपये ।
आयु सीमा
●अधिकतम 30 वर्ष से कम हो। आयु सीमा की गणना 05 मई 2026 को आधार मानकर की जाएगी।
●आयु सीमा में एससी/ एसटी वर्ग को पांच वर्ष, ओबीसी वर्ग को तीन वर्ष, दिव्यांगों को 10 वर्ष की छूट दी जाएगी।
आवेदन शुल्क
●500 रुपये। एससी/ एसटी वर्ग, महिलाओं और दिव्यांगों के लिए कोई शुल्क देय नहीं है।
●शुल्क का भुगतान क्रेडिट कार्ड/डेबिट कार्ड/इंटरनेट बैंकिंग या यूपीआई के माध्यम से ऑनलाइन करना होगा।
चयन प्रक्रिया
●लिखित परीक्षा, समूह चर्चा और साक्षात्कार के आधार पर योग्य उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। अधिक आवेदन आने पर चयन प्रक्रिया में बदलाव भी हो सकता है।
आवेदन प्रक्रिया
●एनटीपीसी ग्रीन एनर्जी लिमिटेड (एनजीईएल) की आधिकारिक वेबसाइट (https://www.ngel.in/ngel-home) पर जाएं।
●होम पेज पर Career पर क्लिक करें। खुलने वाले पेज पर भर्ती से संबंधित कई नोटिफिकेशन दिखाई देंगे। इनमें से Recruitment of Experienced Professionals at the level of DGM (E-6) & Assistant Manager (E-2) in the area of Renewable energy and Finance on Regular Rolls of NGEL. Advt.: 01/26 Start Date: 15.04.2026, Last date: 05.05.2026. Please visit Application Link for applying… के सामने Advertisement पर क्लिक करें।
●नये पेज पर संबंधित नोटिफिकेशन खुल जाएगा। इसे अच्छी तरह से पढ़कर अपनी योग्यता की जांच कर लें। आवेदन करने के लिए पिछले पेज पर वापस आएं और ‘Application Link’ पर क्लिक करें। अब खुलने वाले पेज पर https://careers.ngel.in/ पर क्लिक करें।
●यहां सबसे पहले रजिस्ट्रेशन करना होगा। इसके लिए Sign up पर क्लिक करें। खुलने वाली विंडो में ईमेल आईडी, मोबाइल नंबर, पासवर्ड और कैप्चा भरकर GET STARTED पर क्लिक करें।
●अब निर्देशानुसार ईमेल आईडी, पासवर्ड और कैप्चा भरकर लॉगइन करें।
●नए पेज पर आवेदन फॉर्म खुल जाएगा। यहां पर सबसे पहले जिस पद के लिए आवेदन करना चाहते हैं उसे चुनें। उसके बाद अपना नाम, पिता का नाम, लिंग, जन्मतिथि समेत मांगी गई सभी जानकारी को ध्यानपूर्वक दर्ज करें।
●उसके बाद फोटोग्राफ, हस्ताक्षर और मांगे गए संबंधित दस्तावेजों को निधारित प्रारूम में अपलोड कर दें।
●अंत में दिए गए निर्देशानुसार आवेदन शुल्क का भुगतान करें और आवेदन पत्र को सबमिट कर दें। इसके साथ ही आपकी आवेदन प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।
●आवेदन पत्र का एक प्रिंट आउट निकालकर भविष्य के लिए अपने पास सुरक्षित रख लें।
अधिक जानकारी के लिए यहां संपर्क करें
●ई-मेल : ngelcareers@ntpc.co.in, it_ngel@ntpc.co.in
●हेल्पलाइन नंबर : +911202356687
❓ FAQs (अक्सर पूछे जाने वाले सवाल)
Q1. एनजीईएल असिस्टेंट मैनेजर भर्ती 2026 के लिए आवेदन की अंतिम तिथि क्या है?
इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 05 मई 2026 निर्धारित की गई है। अभ्यर्थियों को सलाह है कि अंतिम तिथि से पहले ही आवेदन पूरा कर लें।
Q2. इस भर्ती में कुल कितने पद उपलब्ध हैं?
एनटीपीसी ग्रीन एनर्जी लिमिटेड (NGEL) ने कुल 30 पदों पर भर्ती निकाली है, जिसमें 28 पद असिस्टेंट मैनेजर (RE) और 2 पद असिस्टेंट मैनेजर (फाइनेंस) के हैं।
Q3. असिस्टेंट मैनेजर (RE) के लिए योग्यता क्या है?
उम्मीदवार के पास संबंधित इंजीनियरिंग शाखा में कम से कम 60% अंकों के साथ बीई/बीटेक डिग्री और नवीकरणीय ऊर्जा क्षेत्र में न्यूनतम 3 वर्ष का अनुभव होना चाहिए।
Q4. असिस्टेंट मैनेजर (फाइनेंस) के लिए क्या योग्यता जरूरी है?
इस पद के लिए उम्मीदवार के पास सीए (CA) या सीएमए (CMA) की डिग्री और संबंधित क्षेत्र में कम से कम 3 वर्ष का अनुभव होना चाहिए।
Q5. आवेदन शुल्क कितना है?
सामान्य और ओबीसी वर्ग के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क ₹500 है, जबकि SC/ST, महिला और दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए आवेदन निःशुल्क है।
Q6. चयन प्रक्रिया में क्या-क्या शामिल है?
उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा, समूह चर्चा (GD) और इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा। आवश्यकता अनुसार प्रक्रिया में बदलाव भी किया जा सकता है।
Q7. इस भर्ती में अधिकतम आयु सीमा क्या है?
उम्मीदवार की अधिकतम आयु 30 वर्ष होनी चाहिए। आरक्षित वर्गों को नियमानुसार आयु में छूट दी जाएगी।
Q8. वेतनमान कितना मिलेगा?
चयनित उम्मीदवारों को ₹50,000 से ₹1,60,000 प्रति माह तक का आकर्षक वेतन दिया जाएगा।
निष्कर्ष (Conclusion)
एनटीपीसी ग्रीन एनर्जी लिमिटेड (NGEL) की यह भर्ती उन उम्मीदवारों के लिए एक शानदार अवसर है, जो इंजीनियरिंग या फाइनेंस बैकग्राउंड से हैं और नवीकरणीय ऊर्जा क्षेत्र में अपना करियर बनाना चाहते हैं। अच्छी सैलरी, प्रतिष्ठित संगठन और भविष्य में ग्रोथ की संभावनाएं इसे और भी खास बनाती हैं।
अगर आप इस भर्ती के लिए पात्र हैं, तो बिना देरी किए समय रहते आवेदन जरूर करें और सभी जरूरी दस्तावेज सही तरीके से अपलोड करें। सही तैयारी और ध्यानपूर्वक आवेदन प्रक्रिया अपनाकर आप इस सुनहरे मौके का लाभ उठा सकते हैं।
Also Read :- NPS Trust Recruitment 2026: 15 पदों पर भर्ती, ₹1.5 लाख सैलरी | ऐसे करें आवेदन