Posted in

NPS Trust Recruitment 2026: 15 पदों पर भर्ती, ₹1.5 लाख सैलरी | ऐसे करें आवेदन

NPS Trust Recruitment 2026
NPS Trust Recruitment 2026

NPS Trust Recruitment 2026: राष्ट्रीय पेंशन प्रणाली ट्रस्ट (एनपीएस ट्रस्ट) ने एग्जिक्यूटिव समेत 15 पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है। ये नियुक्ति अनुबंध के आधार पर तीन वर्ष के लिए की जाएंगी। इसे कार्य प्रदर्शन के आधार पर दो वर्ष के लिए बढ़ाया जा सकता है। योग्य उम्मीदवार इसकी वेबसाइट से आवेदन पत्र डाउनलोड कर भर लें। अब आवेदन पत्र और दस्तावेजों को स्कैन कर संस्थान की ई-मेल आईडी भेज दें। आवेदन स्वीकार होने की अंतिम तिथि 29 अप्रैल 2026 है।

एग्जिक्यूटिव, कुल पद : 04

(विभाग के अनुसार रिक्त पदों की संख्या)

●एग्जिट्स एंड विड्रॉल्स पद : 01

●ग्रीवांसेस पद : 02

●सोशल मीडिया एवं कोऑर्डिनेशन पद : 01

योग्यता : न्यूनतम 60 फीसदी अंकों के साथ स्नातक की डिग्री हो। प्रबंधन/वाणिज्य/कानून में परास्नातक या सीए (इंटरमीडिएट) को प्राथमिकता दी जाएगी। सोशल मीडिया के पदों पर बीबीए/पत्रकारिता एवं जनसंचार या समकक्ष योग्यता वाले आवेदन कर सकते हैं। तीन वर्ष का कार्य अनुभव हो।

वेतनमान : 70,000 रुपये।

आयु सीमा : न्यूनतम 23 वर्ष और अधिकतम 35 वर्ष।

सीनियर एग्जिक्यूटिव, कुल पद : 05

(विभाग के अनुसार रिक्त पदों की संख्या)

●मार्केटिंग एवं कम्युनिकेशन पद : 01

●आईटी एवं ऑपरेशंस पद : 01

●नेटवर्क एवं ऑपरेशंस पद : 01

●एचआर एवं एडमिनिस्ट्रेशन पद : 01

●लीगल पद : 01

योग्यता : पदानुसार बीबीए/एमबीए/बीई/बीटेक/एमई/ एमटेक/ एलएलबी हो। तीन से पांच वर्ष का कार्यानुभव हो।

वेतनमान : 80,000 रुपये।

आयु सीमा : न्यूनतम 25 वर्ष और अधिकतम 40 वर्ष।

एनालिस्ट, कुल पद : 02

योग्यता : सीए/एमबीए/पीजीडीएम/एमकॉम/सीएफए हो।

वेतनमान : 1,00,000 रुपये।

आयु सीमा : न्यूनतम 23 वर्ष और अधिकतम 35 वर्ष।

सीनियर एनालिस्ट, कुल पद : 04

योग्यता : सीए/एमबीए/पीजीडीएम/एमकॉम/सीएफए/ एफआरएम की डिग्री हो। तीन वर्ष काम करने का अनुभव हो।

वेतनमान : 1,50,000 रुपये।

आयु सीमा : न्यूनतम आयु 25 और अधिकतम 40 वर्ष।

●सभी पदों पर आयु सीमा की गणना 28 फरवरी 2026 को आधार मानकर की जाएगी।

चयन प्रक्रिया

●शॉर्टलिस्टिंग, साक्षात्कार और दस्तावेज सत्यापन के आधार पर योग्य उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा।

आवेदन शुल्क : कोई शुल्क देय नहीं है।

आवेदन प्रक्रिया

●एनपीएस ट्रस्ट) की वेबसाइट (npstrust.org.in/) पर जाएं। होमपेज पर सबसे नीचे ‘Careers’ पर क्लिक करें। अब खुलने वाले पेज पर Vacancies पर क्लिक करें।

●नए पेज पर भर्ती से संबंधित कई नोटिफिकेशन दिखाई देंगी। इनमें से Recruitment of Staff on Contract in NPS Trust पर क्लिक करें।

●नए पेज पर विज्ञापन की पीडीएफ फाइल खुल जाएगी। इसे अच्छी तरह से पढ़ लें और अपनी योग्यता की जांचकर लें।

●नोटिफिकेशन के नीचे आवेदन पत्र का प्रारूप दिया गया है। ए-4 साइज के पेपर पर इसका प्रिंट आउट निकाल लें।

●इसे भर लें और संबंधित दस्तावेजों की स्वप्रमाणित फोटोकॉपी के साथ स्कैन कर ईमेल आईडी पर भेज दें।

इस ई-मेल आईडी पर भेजें आवेदन

ई-मेल आईडी : dept-hrd@npstrust.org

FAQs (अक्सर पूछे जाने वाले सवाल)

Q1. एनपीएस ट्रस्ट भर्ती 2026 में कुल कितने पद हैं?
इस भर्ती के तहत कुल 15 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी, जिनमें एग्जिक्यूटिव, सीनियर एग्जिक्यूटिव, एनालिस्ट और सीनियर एनालिस्ट शामिल हैं।

Q2. आवेदन करने की अंतिम तिथि क्या है?
उम्मीदवार 29 अप्रैल 2026 तक अपना आवेदन ईमेल के माध्यम से भेज सकते हैं। इसके बाद आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे।

Q3. क्या इस भर्ती में आवेदन शुल्क देना होगा?
नहीं, इस भर्ती प्रक्रिया में किसी भी प्रकार का आवेदन शुल्क नहीं रखा गया है, यानी आप मुफ्त में आवेदन कर सकते हैं।

Q4. आवेदन करने का तरीका क्या है?
उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट से आवेदन फॉर्म डाउनलोड करना होगा, उसे भरकर आवश्यक दस्तावेजों के साथ स्कैन करके ईमेल आईडी पर भेजना होगा।

Q5. चयन प्रक्रिया कैसे होगी?
उम्मीदवारों का चयन शॉर्टलिस्टिंग, इंटरव्यू और दस्तावेज सत्यापन के आधार पर किया जाएगा।

Q6. क्या यह नौकरी स्थायी है?
नहीं, यह नियुक्ति शुरुआत में 3 साल के कॉन्ट्रैक्ट पर होगी, जिसे प्रदर्शन के आधार पर 2 साल तक बढ़ाया जा सकता है।

Q7. न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता क्या है?
अलग-अलग पदों के लिए योग्यता अलग है, लेकिन सामान्य तौर पर स्नातक (Graduation) के साथ कुछ पदों के लिए पोस्ट ग्रेजुएशन या प्रोफेशनल डिग्री मांगी गई है।

Q8. आयु सीमा क्या निर्धारित की गई है?
पद के अनुसार न्यूनतम आयु 23 वर्ष और अधिकतम आयु 40 वर्ष तक रखी गई है।

Q9. सैलरी कितनी मिलेगी?
वेतन पद के अनुसार अलग-अलग है, जो ₹70,000 से ₹1,50,000 प्रति माह तक है।

Q10. आवेदन कहां भेजना होगा?
उम्मीदवारों को अपना आवेदन निर्धारित ईमेल आईडी dept-hrd@npstrust.org पर भेजना होगा।

निष्कर्ष (Conclusion)

अगर आप एक अच्छी सैलरी और प्रतिष्ठित संस्थान में काम करने का अवसर तलाश रहे हैं, तो एनपीएस ट्रस्ट की यह भर्ती आपके लिए बेहतरीन मौका साबित हो सकती है। खास बात यह है कि इसमें कोई आवेदन शुल्क नहीं है और चयन प्रक्रिया भी स्पष्ट और पारदर्शी रखी गई है।

हालांकि, चूंकि आवेदन की प्रक्रिया ऑफलाइन (ईमेल के जरिए) है, इसलिए फॉर्म भरते समय और दस्तावेज भेजते समय विशेष सावधानी बरतें। आखिरी तारीख का इंतजार न करें और समय रहते आवेदन कर दें, ताकि किसी भी तकनीकी या अन्य समस्या से बचा जा सके।

Also Read :- SSB Head Constable Recruitment 2026: 233 पदों पर भर्ती, अंतिम तिथि 04 मई, ऐसे करें आवेदन।

।।शेयर करें।।

लेखक परिचय - [Current Patrika]
नाम: रूपेश कुमार पद: संस्थापक और मुख्य लेखक – [currentpatrika.com] अनुभव: 7+ वर्षों का अनुभव जॉब अपडेट्स, करियर गाइड और एजुकेशन न्यूज में।

मेरे बारे में:
नमस्कार! मैं रूपेश कुमार, [Current Patrika] ब्लॉग का संस्थापक और मुख्य लेखक हूँ। यह वेबसाइट खासकर उन छात्रों और युवाओं के लिए बनाई गई है जो सरकारी नौकरियों, निजी नौकरियों, प्रवेश परीक्षाओं और करियर से जुड़ी सटीक और समय पर जानकारी पाना चाहते हैं।
मेरा उद्देश्य है कि युवाओं को बिना किसी भ्रम के एकदम साफ और भरोसेमंद जानकारी मिले — जिससे वे अपने करियर के फैसले खुद ले सकें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *