Posted in

UPSSSC ASO/ARO Recruitment 2026: 929 पदों पर भर्ती, योग्यता, अंतिम तिथि और पूरी जानकारी।

UPSSSC ASOARO Recruitment 2026
UPSSSC ASOARO Recruitment 2026

UPSSSC ASO/ARO Recruitment 2026: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (यूपीएसएसएससी) लखनऊ ने सहायक सांख्यिकी अधिकारी और सहायक शोध अधिकारी (सांख्यिकी) के कुल 929 पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है। ये नियुक्तियां राज्य के विभिन्न विभागों में की जाएंगी। प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी) 2025 उत्तीर्ण उम्मीदवार ही आवेदन के लिए पात्र होंगे। सभी तरह के आरक्षण का लाभ उत्तर प्रदेश के मूल निवासियों को ही मिलेगा। अन्य राज्यों के सभी वर्गों के अभ्यर्थी अनारक्षित श्रेणी में आवेदन कर सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 11 मई 2026 है। विस्तृत जानकारी इस प्रकार है। 

आवेदन शुल्क : सभी वर्गों के लिए 25 रुपये देय है।

ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि : 11 मई 2026

शुल्क जमा करने एवं आवेदन में संशोधन की अंतिम तिथि : 18 मई 2026

आधिकारिक वेबसाइट : https://upsssc.gov.in

ई-मेल आईडी : online.upsssc@nic.in

सहायक सांख्यिकी अधिकारी, पद : 916 (अना.-339)

(विभाग के अनुसार रिक्त पदों की संख्या)

● अर्थ एवं संख्या प्रभाग, पद : 501

● राज्यकर आयुक्त कार्यालय, पद : 75

● कार्यालय प्रधान मुख्य वन संरक्षक एवं विभागाध्यक्ष, पद : 68

● प्रशिक्षण एवं सेवायोजन निदेशालय, पद : 40

● राज्य नियोजन संस्थान (नवीन प्रभाग), पद : 40

● कार्यालय आयुक्त एवं निबंधक सहकारिता, पद : 17

● अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति, शोध एवं प्रशिक्षण संस्थान, पद : 10

● पशुपालन निदेशालय, पद : 72

● गन्ना अधिष्ठान एवं चीनी अधिष्ठान, पद : 38

● चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवा निदेशालय, पद : 44

● सिंचाई एवं जल संसाधन निदेशालय, पद : 11

सहायक शोध अधिकारी, पद : 13 (अनारक्षित-05)

(विभाग के अनुसार रिक्त पदों की संख्या)

● वित्तीय योजना और संसाधन निदेशालय, पद : 13

योग्यता (उपरोक्त दोनों पद) : मान्यता प्राप्त संस्थान/ विश्वविद्यालय से गणित/ गणितीय सांख्यिकी/ वाणिज्य/ अर्थशास्त्र/ सांख्यिकी में स्नातकोत्तर की डिग्री हो।

●डोएक सोसाइटी से कंप्यूटर में ओ लेवल डिप्लोमा किया हो। या कंप्यूटर साइंस में एक वर्षीय डिप्लोमा किया हो।

●देवनागरी लिपि में हिंदी का ज्ञान हो।

वेतनमान : 35,400 से 1,12,400 रुपये।

आयु सीमा

● न्यूनतम 21 और अधिकतम 40 वर्ष से कम हो। आयु की गणना 01 जनवरी 2026 को आधार मानकर की जाएगी।

● अधिकतम आयु सीमा में यूपी के आरक्षित वर्गों को सरकार के नियमानुसार छूट दी जाएगी।

चयन प्रक्रिया

● शार्टलिस्टिंग, लिखित परीक्षा और दस्तावेज सत्यापन के आधार पर योग्य उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा।

परीक्षा का प्रारूप

● लिखित परीक्षा 100 अंकों की होगी, जिसमें 100 प्रश्न बहुविकल्पीय प्रकार के होंगे।

● प्रश्न पत्र तीन भागों में होगा। पहले भाग में सांख्यिकी, आंकड़ों का संग्रहण एवं प्रस्तुतिकरण, केंद्रीय प्रवृत्ति एवं प्रकीर्णन के मापांक, सूचकांक, दरें एवं अनुपात, सहसंबंध एवं प्रतिगमन, मौलिक गणितीय अवधारणाएं, क्रमचय और संचय, प्रारंभिक प्रायिकता सिद्धांत, भारतीय अर्थव्यवस्था के सांख्यिकीय मापांक, भारतीय सांख्यिकीय प्रणाली से संबंधित जानकारी से 65 प्रश्न होंगे।

● दूसरे भाग में कंप्यूटर एवं सूचना प्रौद्योगिकी की अवधारणाओं एवं इस क्षेत्र में समसामयिक प्रौद्योगिकी विकास एवं नवाचार का ज्ञान से 15 प्रश्न होंगे।

● तीसरे एवं अंतिम भाग में उत्तर प्रदेश से संबंधित सामान्य जानकारी से 20 प्रश्न होंगे।

● परीक्षा की अवधि दो घंटा होगी। प्रत्येक गलत उत्तर के लिए एक चौथाई अंक की कटौती होगी।

जरूरी निर्देश

● आवेदन के लिए प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी) 2025 का वैध स्कोर कार्ड होना अनिवार्य है।

● उत्तर प्रदेश के आरक्षित श्रेणी के सभी अभ्यर्थी आवेदन में अपनी श्रेणी अवश्य अंकित करें।

● एक से अधिक आरक्षित श्रेणी का दावा करने वाले अभ्यर्थियों को अधिक लाभकारी एक छूट ही दी जाएगी।

● उत्तर प्रदेश की महिला अभ्यर्थियों के मामले में पिता पक्ष से निर्गत जाति प्रमाण पत्र ही मान्य होगा।

● जो अभ्यर्थी उत्तर प्रदेश के निवासी नहीं हैं, उन्हें आरक्षण का लाभ नहीं दिया जाएगा।

● जो अभ्यर्थी केंद्र या राज्य सरकार की सेवा में सेवारत हैं, वे सेवायोजक से अनापत्ति प्रमाण-पत्र प्राप्त कर लें।

● हाईस्कूल या समकक्ष उत्तीर्ण परीक्षा के प्रमाण-पत्र में अंकित जन्मतिथि ही मान्य होगी।

● एक से अधिक आवेदन करने की दशा में अंतिम सब्मिट किया गया आवेदन-पत्र ही स्वीकार होगा।

● उत्कृष्ट खिलाड़ियों के लिए 02% आरक्षण अनुमन्य होगा।

आवेदन शुल्क

● सभी वर्गों के अभ्यर्थी के लिए ऑनलाइन प्रक्रिया शुल्क 25 रुपये देय होगा।

● शुल्क का भुगतान डेबिट कार्ड/ क्रेडिट कार्ड/ इंटरनेट बैंकिंग/ यूपीआई के जरिए ऑनलाइन या एसबीआई के ई-चालान के माध्यम से करना होगा।

आवेदन प्रक्रिया

● उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की आधिकारिक वेबसाइट (https://upsssc.gov.in//default.aspx) पर लॉगइन करें। होमपेज पर ‘Notice Board’ के सामने ‘View All’ पर क्लिक करें।

● खुलने वाले पेज पर भर्ती से संबंधित कई नोटिफिकेशन दिखाई देंगे। इनमें से विज्ञापन संख्या-05-परीक्षा/2026, सहायक सांख्यिकीय अधिकारी / सहायक शोध अधिकारी (सांख्यिकी) मुख्य परीक्षा (प्रा0अ0प0-2025)/06 का विज्ञापन पर क्लिक करें।

● नए पेज पर नोटिफिकेशन की पीडीएफ फाइल खुल जाएगी। इसे अच्छी तरह से पढ़ लें और अपनी योग्यता जांच लें।

● होमपेज पर वापस आएं और Applicant Segment सेक्शन में ‘Candidate Registration’ पर क्लिक करें। नए पेज पर सामने ही ‘जॉब नोटिफिकेशन’ के नीचे ‘यूजर इंस्ट्रक्शन’ विकल्प पर क्लिक करें।

● नए पेज पर ‘ऑनलाइन अप्लीकेशन फिलिंग इंस्ट्रक्शंस एंड प्रोसेस’ के नीचे ‘क्लिक हियर टू इंस्ट्रक्शन’ पर क्लिक कर आवेदन-पत्र भरने से संबंधित दिशा-निर्देश पढ़ लें।

● पिछले पेज पर वापस आएं। अब यहां ‘सेंपल ऑफ डिटेल्ड अप्लीकेशन फॉर्म सब्मिशन प्रोसेस’ पर क्लिक करें। अगले पेज पर आवेदन-पत्र भरने की प्रक्रिया को पढ़ लें।

● पिछले पेज पर वापस आएं और ‘अप्लाई’ पर क्लिक कर आवेदन प्रक्रिया को पूरी कर लें।

❓ अक्सर पूछे जाने वाले सवाल (FAQs)

Q1. यूपीएसएसएससी सहायक सांख्यिकी अधिकारी भर्ती 2026 के लिए कौन आवेदन कर सकता है?
इस भर्ती के लिए वही उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं जिन्होंने प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (PET) 2025 पास की हो और संबंधित विषयों में स्नातकोत्तर डिग्री प्राप्त की हो।

Q2. इस भर्ती में कुल कितने पद हैं?
कुल 929 पदों पर भर्ती की जाएगी, जिसमें अधिकतर पद सहायक सांख्यिकी अधिकारी के हैं।

Q3. आवेदन की अंतिम तिथि क्या है?
ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 11 मई 2026 है, जबकि शुल्क जमा और संशोधन की अंतिम तिथि 18 मई 2026 है।

Q4. आवेदन शुल्क कितना है?
सभी वर्गों के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क मात्र 25 रुपये निर्धारित किया गया है।

Q5. क्या अन्य राज्य के उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं?
हाँ, अन्य राज्यों के उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं, लेकिन उन्हें अनारक्षित (General) श्रेणी में ही माना जाएगा।

Q6. चयन प्रक्रिया कैसे होगी?
उम्मीदवारों का चयन शॉर्टलिस्टिंग, लिखित परीक्षा और दस्तावेज सत्यापन के आधार पर किया जाएगा।

Q7. लिखित परीक्षा का पैटर्न कैसा रहेगा?
परीक्षा में कुल 100 प्रश्न होंगे, जो बहुविकल्पीय होंगे। इसमें नेगेटिव मार्किंग भी लागू होगी।

Q8. इस भर्ती में सैलरी कितनी मिलेगी?
चयनित उम्मीदवारों को 35,400 रुपये से 1,12,400 रुपये तक का वेतनमान मिलेगा।

Q9. आयु सीमा क्या निर्धारित की गई है?
उम्मीदवार की आयु 21 से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए, जबकि आरक्षित वर्ग को नियमानुसार छूट मिलेगी।

Q10. क्या कंप्यूटर ज्ञान जरूरी है?
हाँ, उम्मीदवार के पास O Level या कंप्यूटर से संबंधित डिप्लोमा होना अनिवार्य है।

निष्कर्ष (Conclusion)

यूपीएसएसएससी की यह भर्ती उन उम्मीदवारों के लिए एक शानदार अवसर है जो सांख्यिकी या संबंधित विषयों में अपना करियर बनाना चाहते हैं। कम आवेदन शुल्क, अच्छी सैलरी और सरकारी नौकरी की स्थिरता इसे और भी आकर्षक बनाती है।

अगर आपने PET 2025 पास किया है और निर्धारित योग्यता पूरी करते हैं, तो बिना देर किए आवेदन जरूर करें। अंतिम तिथि का इंतजार करने के बजाय समय रहते आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लेना बेहतर रहेगा, ताकि किसी भी तकनीकी समस्या से बचा जा सके।

Also Read :- SSB SI Recruitment 2026: 51 पदों पर भर्ती, अंतिम तिथि बढ़ी, जानें योग्यता, सैलरी व आवेदन प्रक्रिया।

।।शेयर करें।।

लेखक परिचय - [Current Patrika]
नाम: रूपेश कुमार पद: संस्थापक और मुख्य लेखक – [currentpatrika.com] अनुभव: 7+ वर्षों का अनुभव जॉब अपडेट्स, करियर गाइड और एजुकेशन न्यूज में।

मेरे बारे में:
नमस्कार! मैं रूपेश कुमार, [Current Patrika] ब्लॉग का संस्थापक और मुख्य लेखक हूँ। यह वेबसाइट खासकर उन छात्रों और युवाओं के लिए बनाई गई है जो सरकारी नौकरियों, निजी नौकरियों, प्रवेश परीक्षाओं और करियर से जुड़ी सटीक और समय पर जानकारी पाना चाहते हैं।
मेरा उद्देश्य है कि युवाओं को बिना किसी भ्रम के एकदम साफ और भरोसेमंद जानकारी मिले — जिससे वे अपने करियर के फैसले खुद ले सकें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *