Posted in

PNB SO Recruitment 2026: 30 इंजीनियर पदों पर भर्ती, जल्द करें आवेदन | पूरी जानकारी

PNB SO Recruitment 2026
PNB SO Recruitment 2026

PNB SO Recruitment 2026: पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) ने ऑफिसर (सिविल इंजीनियर, इलेक्ट्रिकल इंजीनियर और मेकेनिकल इंजीनियर) के 30 पदों पर भर्ती निकाली है। इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की अंतिम तिथि 05 मई 2026 है।

ऑफिसर, कुल पद : 30 (अनारक्षित-17)

(कार्य क्षेत्र के अनुसार रिक्त पदों की संख्या)

● सिविल इंजीनियर पद : 21

● इलेक्ट्रिकल इंजीनियर पद : 07

● मेकेनिकल इंजीनियर पद : 02

योग्यता : मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय/ संस्थान से न्यूनतम 60% अंकों के साथ संबंधित ब्रांच में बीई/ बीटेक की डिग्री हो।

●संबंधित क्षेत्र में न्यूनतम एक वर्ष का कार्यानुभव हो।

वेतनमान : तय मानकों के अनुसार देय होगा।

आयु सीमा : न्यूनतम 20 और अधिकतम 30 वर्ष से कम हो। आयु सीमा की गणना 01 जनवरी 2026 से होगी। यानी,

● अधिकतम आयु सीमा में एससी/ एसटी वर्ग को पांच वर्ष, ओबीसी (एनसीएल) वर्ग को तीन वर्ष और दिव्यांगों को 10 वर्ष की छूट होगी।

चयन प्रक्रिया

● लिखित परीक्षा और साक्षात्कार के आधार पर योग्य उम्मीदवारों का चयन होगा।

परीक्षा का प्रारूप

● ऑनलाइन परीक्षा 200 अंकों की होगी, जिसमें 150 प्रश्न बहुविकल्पीय प्रकार के होंगे। प्रश्न पत्र में दो भाग होंगे।

● प्रथम भाग 100 अंकों का होगा, जिसमें तर्कशक्ति, अंग्रेजी से 25-25 प्रश्न और गणित से 50 प्रश्न होंगे।

● दूसरा भाग 100 अंकों का होगा, जिसमें व्यावसायिक ज्ञान से 50 प्रश्न होंगे। परीक्षा की अवधि 120 मिनट होगी।

जरूरी सूचना

● चयनित उम्मीदवारों को न्यूनतम तीन वर्ष तक बैंक में सेवा देने के लिए सेवा क्षतिपूर्ति बांड भरना होगा।

● यदि अभ्यर्थी तीन वर्ष की सेवा पूरी करने से पहले बैंक छोड़ देता है तो उसे तीन लाख रुपये का भुगतान करना होगा।

आवेदन शुल्क

● 1180 रुपये। एससी/ एसटी वर्ग और दिव्यांगों के लिए 59 रुपये देय है। भुगतान ऑनलाइन माध्यम से करना होगा।

आवेदन प्रक्रिया

● पंजाब नेशनल बैंक की आधिकारिक वेबसाइट (https://pnb.bank.in) पर लॉगइन करें। होमपेज पर स्क्रॉल करते हुए नीचे ‘Recruitments’ पर क्लिक करें।

● खुलने वाले पेज पर भर्ती से संबंधित नोटिफिकेशन RECRUITMENT OF 30 SPECIALIST OFFICERS UNDER HRP 2026-27 के नीचे DETAILED ADVERTISEMENT (ENGLISH) पर क्लिक करें।

● नए पेज पर विज्ञापन की पीडीएफ फाइल खुल जाएगी। इसे ध्यानपूर्वक पढ़ लें और अपनी योग्यता की जांचकर लें।

● पिछले पेज पर वापस जाएं और CLICK HERE TO APPLY विकल्प पर क्लिक करें। अगले पेज पर दायीं ओर ‘Click here for New Registration’ पर क्लिक करें।

● नए पेज पर आवेदन पत्र खुल जाएगा। फॉर्म के छह भाग नजर आएंगे। पहला भाग बेसिक इंफो का है। इसमें नाम, मोबाइल नंबर और ई-मेल आईडी दर्ज कर ‘सेव एंड नेक्सट’ पर क्लिक कर दें। इस भाग के पूरा होने पर कंप्यूटर स्क्रीन पर रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड जेनरेट होगा।

● दूसरा भाग ‘फोटो एंड सिग्नेचर’ का है। यहां फोटो और हस्ताक्षर की स्कैनकॉपी को अपलोड करें। तीसरा भाग यानी ‘डिटेल्स’ में जाकर शेष जानकारियां दर्ज करें।

● चौथा भाग ‘प्रीव्यू’ का है। पांचवें भाग में मांगे गए दस्तावेजों को निर्धारित प्रारूप में अपलोड करना होगा।

● छठा भाग ‘पेमेंट’ का है। निर्देशानुसार आवेदन शुल्क का भुगतान करें। इस तरह आवेदन प्रक्रिया पूर्ण हो जाएगी।

FAQs (अक्सर पूछे जाने वाले सवाल)

प्रश्न 1: पीएनबी ऑफिसर भर्ती 2026 में कितने पद निकाले गए हैं?
इस भर्ती के तहत कुल 30 पदों पर नियुक्ति की जाएगी, जिनमें सिविल, इलेक्ट्रिकल और मेकेनिकल इंजीनियर शामिल हैं।

प्रश्न 2: आवेदन करने की अंतिम तिथि क्या है?
इच्छुक उम्मीदवार 05 मई 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इसके बाद आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे।

प्रश्न 3: इस भर्ती के लिए शैक्षणिक योग्यता क्या है?
उम्मीदवार के पास मान्यता प्राप्त संस्थान से संबंधित ब्रांच में न्यूनतम 60% अंकों के साथ बीई/बीटेक की डिग्री होनी चाहिए, साथ ही कम से कम एक वर्ष का कार्यानुभव भी जरूरी है।

प्रश्न 4: चयन प्रक्रिया कैसे होगी?
उम्मीदवारों का चयन ऑनलाइन लिखित परीक्षा और साक्षात्कार (इंटरव्यू) के आधार पर किया जाएगा।

प्रश्न 5: आवेदन शुल्क कितना है?
सामान्य वर्ग के लिए आवेदन शुल्क 1180 रुपये है, जबकि एससी/एसटी और दिव्यांग वर्ग के लिए यह 59 रुपये निर्धारित किया गया है।

प्रश्न 6: आयु सीमा क्या निर्धारित की गई है?
उम्मीदवार की आयु 20 से 30 वर्ष के बीच होनी चाहिए। आरक्षित वर्गों को नियमानुसार आयु में छूट भी दी जाएगी।

प्रश्न 7: क्या चयन के बाद कोई बांड भरना होगा?
हाँ, चयनित उम्मीदवारों को कम से कम तीन साल तक सेवा देने के लिए बांड भरना होगा। यदि वे पहले नौकरी छोड़ते हैं, तो उन्हें 3 लाख रुपये का भुगतान करना होगा।

प्रश्न 8: परीक्षा का पैटर्न क्या होगा?
परीक्षा कुल 200 अंकों की होगी, जिसमें 150 बहुविकल्पीय प्रश्न होंगे। इसमें रीजनिंग, इंग्लिश, गणित और प्रोफेशनल नॉलेज से जुड़े सवाल पूछे जाएंगे।

निष्कर्ष

अगर आप इंजीनियरिंग फील्ड में एक स्थिर और प्रतिष्ठित सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे हैं, तो पीएनबी की यह भर्ती आपके लिए एक शानदार अवसर साबित हो सकती है। सीमित पद होने के कारण प्रतिस्पर्धा कड़ी रहने वाली है, इसलिए समय रहते आवेदन करना और परीक्षा की सही रणनीति के साथ तैयारी करना बेहद जरूरी है। सही दिशा में मेहनत करने से इस मौके को आप अपने करियर का मजबूत आधार बना सकते हैं।

Also Read :- UP Cooperative Recruitment 2026: 2085 पदों पर भर्ती, 15 मई तक करें आवेदन।

।।शेयर करें।।

लेखक परिचय - [Current Patrika]
नाम: रूपेश कुमार पद: संस्थापक और मुख्य लेखक – [currentpatrika.com] अनुभव: 7+ वर्षों का अनुभव जॉब अपडेट्स, करियर गाइड और एजुकेशन न्यूज में।

मेरे बारे में:
नमस्कार! मैं रूपेश कुमार, [Current Patrika] ब्लॉग का संस्थापक और मुख्य लेखक हूँ। यह वेबसाइट खासकर उन छात्रों और युवाओं के लिए बनाई गई है जो सरकारी नौकरियों, निजी नौकरियों, प्रवेश परीक्षाओं और करियर से जुड़ी सटीक और समय पर जानकारी पाना चाहते हैं।
मेरा उद्देश्य है कि युवाओं को बिना किसी भ्रम के एकदम साफ और भरोसेमंद जानकारी मिले — जिससे वे अपने करियर के फैसले खुद ले सकें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *