Posted in

RITES Recruitment 2026: असिस्टेंट (HR) के 15 पदों पर भर्ती, ऐसे करें आवेदन।

RITES Recruitment 2026
RITES Recruitment 2026

RITES Recruitment 2026: रेल इंडिया टेक्निकल एंड इकोनॉमिक सर्विस (राइट्स), गुरुग्राम नियमित आधार पर असिस्टेंट(एचआर) के 15 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। इच्छुक एवं पात्र अभ्यर्थी संस्थान की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की अंतिम तिथि 27 अप्रैल 2026 है।

आवेदन शुल्क : सामान्य और ओबीसी वर्ग के लिए 300 रुपये। एससी/ एसटी/ईडब्ल्यूएस और दिव्यांगों के लिए 100 रुपये।

ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि : 27 अप्रैल 2026

आधिकारिक वेबसाइट : https://rites.com/

ईमेल आईडी : rectt@rites.com

असिस्टेंट (एचआर), कुल पद : 15

(वर्गों के अनुसार रिक्त पदों का ब्योरा)

●सामान्य वर्ग पद : 08

●एससी वर्ग पद : 03

●एसटी वर्ग पद : 01

●ओबीसी (एनएलसी) पद : 01

● ईडब्ल्यूएस पद: 02

योग्यता : मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय/संस्थान से किसी भी विषय में स्नातक की डिग्री हो।

वेतनमान : 20,000 से 66,000 रुपये।

आयु सीमा

●अधिकतम 30 वर्ष से कम हो। आयु सीमा की गणना 27 अप्रैल 2026 को आधार मानकर की जाएगी।

●अधिकतम आयु सीमा में एससी/ एसटी वर्ग को पांच वर्ष, ओबीसी (एनएलसी) वर्ग को तीन वर्ष, दिव्यांगों को 10 वर्ष की छूट दी जाएगी।

आवेदन शुल्क

●सामान्य और ओबीसी वर्ग के लिए 300 रुपये। एससी/ एसटी/ईडब्ल्यूएस और दिव्यांगों के लिए100 रुपये।

●शुल्क का भुगतान क्रेडिट कार्ड/डेबिट कार्ड/इंटरनेट बैंकिंग या यूपीआई के माध्यम से ऑनलाइन करना होगा।

चयन प्रक्रिया

●लिखित परीक्षा के आधार पर योग्य उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा।

परीक्षा केंद्र : दिल्ली/गुरुग्राम, मुंबई, बेंगलुरु, कोलकाता, भुवनेश्वर, हैदराबाद, भिलाई, चेन्नई, पटना और लखनऊ में लिखित परीक्षा आयोजित की जाएगी।

आवेदन प्रक्रिया

●रेल इंडिया टेक्निकल एंड इकोनॉमिक सर्विस (राइट्स) की आधिकारिक वेबसाइट (https://rites.com/) पर लॉगइन करें। यहां सबसे पहले अपनी सुविधानुसार हिंदी या अंग्रेजी भाषा चुनें। होमपेज पर करियर सेक्शन के अंदर ‘Vacancies’ पर क्लिक करें।

●खुलने वाले पेज पर भर्ती से संबंधित कई नोटिफिकेशन दिखाई देंगे। इनमें से ‘Recruitment of Assistant (HR) on Regular Basis’ के सामने व्यू पर क्लिक करें।

●नये पेज पर संबंधित नोटिफिकेशन खुल जाएगा। इसे अच्छी तरह से पढ़कर अपनी योग्यता की जांच कर लें।

●आवेदन करने के लिए पिछले पेज पर वापस आएं। यहां सबसे पहले रजिस्ट्रेशन करना होगा। इसके लिए बाएं ओर ऑनलाइन पंजीकरण पर क्लिक करें।

●नए पेज पर रजिस्ट्रेशन फॉर्म खुल जाएगा। यहां पर सबसे पहले जिस पद के लिए आवेदन करना चाहते हैं उसे चुनें। उसके बाद अपना नाम, पिता का नाम, लिंग, जन्मतिथि, मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी आदि दर्ज करें। और अंत में नीचे सबमिट पर क्लिक कर दें। इसके साथ ही आपकी रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया पूरी हो जाएगाी।

●आपका रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी पर भेज दिया जाएगा।

●अब ‘Applicant Login’ पर क्लिक करें। यहां पर लॉगइन आईडी, पासवर्ड या जन्मतिथि डालकर लॉगइन कर लें।

●आवेदन पत्र खुलकर आ जाएगा। यहां पर मांगी गई सभी जानकारी को सावधानी पूर्वक दर्ज करें। उसके बाद फोटोग्राफ, हस्ताक्षर और मांगे गए संबंधित दस्तावेजों को निधारित प्रारूम में अपलोड कर दें।

●अंत में दिए गए निर्देशानुसार आवेदन शुल्क का भुगतान करें और आवेदन पत्र को सबमिट कर दें।

FAQs (अक्सर पूछे जाने वाले सवाल)

Q1. RITES Assistant (HR) भर्ती 2026 के लिए आवेदन की अंतिम तिथि क्या है?
इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 27 अप्रैल 2026 निर्धारित की गई है। अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे अंतिम तारीख से पहले आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लें।

Q2. इस भर्ती में कुल कितने पद उपलब्ध हैं?
रेल इंडिया टेक्निकल एंड इकोनॉमिक सर्विस (RITES) द्वारा Assistant (HR) के कुल 15 पदों पर भर्ती की जा रही है।

Q3. आवेदन करने के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता क्या है?
उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से किसी भी विषय में स्नातक (Graduation) की डिग्री होना अनिवार्य है।

Q4. आवेदन शुल्क कितना है और भुगतान कैसे करना होगा?
सामान्य और ओबीसी वर्ग के उम्मीदवारों के लिए 300 रुपये, जबकि एससी/एसटी/ईडब्ल्यूएस और दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए 100 रुपये आवेदन शुल्क निर्धारित है। भुगतान ऑनलाइन माध्यम (डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, यूपीआई या नेट बैंकिंग) से किया जाएगा।

Q5. चयन प्रक्रिया कैसे होगी?
इस भर्ती में उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा के आधार पर किया जाएगा। परीक्षा देश के विभिन्न शहरों में आयोजित होगी।

Q6. अधिकतम आयु सीमा क्या निर्धारित की गई है?
उम्मीदवार की अधिकतम आयु 30 वर्ष होनी चाहिए। आरक्षित वर्गों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु में छूट भी दी जाएगी।

Q7. वेतनमान कितना मिलेगा?
चयनित उम्मीदवारों को 20,000 रुपये से 66,000 रुपये प्रति माह तक का वेतन प्रदान किया जाएगा।

Q8. परीक्षा किन-किन शहरों में आयोजित होगी?
लिखित परीक्षा दिल्ली/गुरुग्राम, मुंबई, बेंगलुरु, कोलकाता, भुवनेश्वर, हैदराबाद, भिलाई, चेन्नई, पटना और लखनऊ में आयोजित की जाएगी।

Q9. आवेदन कैसे करें?
उम्मीदवार RITES की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर पहले रजिस्ट्रेशन करें, फिर लॉगिन करके आवेदन फॉर्म भरें, आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें और अंत में शुल्क जमा कर आवेदन सबमिट करें।

निष्कर्ष (Conclusion)

अगर आप एक स्थिर और प्रतिष्ठित सरकारी नौकरी की तलाश में हैं, तो RITES द्वारा निकाली गई Assistant (HR) भर्ती 2026 आपके लिए एक बेहतरीन अवसर साबित हो सकती है। खास बात यह है कि इसमें केवल स्नातक योग्यता मांगी गई है, जिससे अधिक से अधिक उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। साथ ही आकर्षक वेतनमान और देशभर में परीक्षा केंद्र होने से यह भर्ती और भी सुविधाजनक बन जाती है।

Also Read :- देशबंधु कॉलेज भर्ती 2026: फील्ड इंवेस्टिगेटर के 6 पद, इंटरव्यू से होगा चयन।

।।शेयर करें।।

लेखक परिचय - [Current Patrika]
नाम: रूपेश कुमार पद: संस्थापक और मुख्य लेखक – [currentpatrika.com] अनुभव: 7+ वर्षों का अनुभव जॉब अपडेट्स, करियर गाइड और एजुकेशन न्यूज में।

मेरे बारे में:
नमस्कार! मैं रूपेश कुमार, [Current Patrika] ब्लॉग का संस्थापक और मुख्य लेखक हूँ। यह वेबसाइट खासकर उन छात्रों और युवाओं के लिए बनाई गई है जो सरकारी नौकरियों, निजी नौकरियों, प्रवेश परीक्षाओं और करियर से जुड़ी सटीक और समय पर जानकारी पाना चाहते हैं।
मेरा उद्देश्य है कि युवाओं को बिना किसी भ्रम के एकदम साफ और भरोसेमंद जानकारी मिले — जिससे वे अपने करियर के फैसले खुद ले सकें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *