Posted in

दिल्ली विश्वविद्यालय भर्ती 2026: प्रोजेक्ट साइंटिस्ट सहित 11 पदों पर आवेदन, सैलरी ₹1.25 लाख तक

दिल्ली विश्वविद्यालय भर्ती 2026
दिल्ली विश्वविद्यालय भर्ती 2026

दिल्ली विश्वविद्यालय भर्ती 2026: दिल्ली विश्वविद्यालय (डीयू) ने सेंटर फॉर एनवायरनमेंटल मैनेजमेंट ऑफ डिग्रेडेड इकोसिस्टम्स के ज्ञान सह कौशल विकास केंद्र में प्रोजेक्ट साइंटिस्ट, एकाउंट ऑफिसर समेत 11 पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है। उम्मीदवार बायोटाडा और संबंधित दस्तावेजों की स्वप्रमाणित फोटोकॉपी को तय पते पर रजिस्टर्ड डाक से भेज दें। आवेदन स्वीकार होने की अंतिम तिथि 30 अप्रैल 2026 है।

●प्रोजेक्ट साइंटिस्ट पद : 04

योग्यता : जल विज्ञान/ भू विज्ञान/ पारिस्थितिकी तंत्र/ पारिस्थितिकी/ समाजशास्त्र/ पर्यावरण/ बायोटेक्नोलॉजी में पीएचडी हो। रिसर्च/ शिक्षण कार्य का छह से आठ वर्ष का अनुभव हो।

वेतनमान : 1,25,000 रुपये।

●ट्रेनिंग को-ऑर्डिनेटर पद : 01

योग्यता : एमसीए/ एमबीए की डिग्री हो। संबंधित क्षेत्र में न्यूनतम तीन वर्ष का कार्यानुभव हो।

वेतनमान : 80,000 रुपये।

●एकाउंट ऑफिसर पद : 01

योग्यता : कॉमर्स/ फाइनेंस/ बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन में स्नातक की डिग्री हो। न्यूनतम दो वर्ष का कार्यानुभव हो।

वेतनमान : 70,000 रुपये।

●डाटाबेस ऑपरेटर पद : 01

योग्यता : बीई/ बीटेक या इंजीनियरिंग में डिप्लोमा किया हो।

वेतनमान : 40,000 रुपये।

●एमटीएस पद : 04

योग्यता : किसी विषय में स्नातक की डिग्री या डिप्लोमा हो।

वेतनमान : 30,000 रुपये।

आयु सीमा / चयन प्रक्रिया : तय मानकों के अनुसार।

आवेदन शुल्क : किसी वर्ग के लिए कोई शुल्क देय नहीं है।

आधिकारिक वेबसाइट : https://www.du.ac.in

यहां भेजें आवेदन : प्रोजेक्ट इंचार्ज, सेंटर फॉर एनवायरनमेंटल मैनेजमेंट ऑफ डिग्रेडेड इकोसिस्टम्स, ज्ञान सह कौशल विकास केंद्र, यमुना जैव विविधता उद्यान, दिल्ली विश्वविद्यालय, नई दिल्ली- 110007

FAQs (अक्सर पूछे जाने वाले सवाल)

1. दिल्ली विश्वविद्यालय की इस भर्ती में कितने पदों पर आवेदन मांगे गए हैं?
इस भर्ती के तहत कुल 11 पदों पर आवेदन आमंत्रित किए गए हैं, जिनमें प्रोजेक्ट साइंटिस्ट, ट्रेनिंग को-ऑर्डिनेटर, एकाउंट ऑफिसर, डाटाबेस ऑपरेटर और एमटीएस शामिल हैं।

2. आवेदन करने की अंतिम तिथि क्या है?
उम्मीदवारों को अपना आवेदन 30 अप्रैल 2026 तक निर्धारित पते पर भेजना होगा।

3. क्या इस भर्ती के लिए कोई आवेदन शुल्क देना होगा?
नहीं, इस भर्ती प्रक्रिया के लिए किसी भी वर्ग के उम्मीदवारों से कोई आवेदन शुल्क नहीं लिया जाएगा।

4. आवेदन प्रक्रिया क्या है?
उम्मीदवारों को अपना बायोडाटा और जरूरी दस्तावेजों की स्वप्रमाणित फोटोकॉपी रजिस्टर्ड डाक के माध्यम से दिए गए पते पर भेजनी होगी।

5. चयन प्रक्रिया कैसे होगी?
उम्मीदवारों का चयन निर्धारित मानकों के आधार पर किया जाएगा, जिसमें अनुभव और योग्यता का मूल्यांकन शामिल हो सकता है।

6. क्या फ्रेशर्स इस भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं?
ज्यादातर पदों के लिए अनुभव आवश्यक है, इसलिए फ्रेशर्स के लिए अवसर सीमित हो सकते हैं।

7. सबसे अधिक वेतन किस पद के लिए निर्धारित है?
प्रोजेक्ट साइंटिस्ट पद के लिए सबसे अधिक 1,25,000 रुपये मासिक वेतन निर्धारित किया गया है।

निष्कर्ष

दिल्ली विश्वविद्यालय द्वारा निकाली गई यह भर्ती उन उम्मीदवारों के लिए एक बेहतरीन अवसर है जो शिक्षा, रिसर्च और प्रशासनिक क्षेत्रों में अपना करियर बनाना चाहते हैं। खास बात यह है कि इसमें आवेदन शुल्क नहीं रखा गया है, जिससे अधिक से अधिक योग्य अभ्यर्थियों को मौका मिल सके। यदि आप निर्धारित योग्यता और अनुभव रखते हैं, तो बिना देर किए समय सीमा से पहले आवेदन जरूर करें। सही दस्तावेजों के साथ सावधानीपूर्वक आवेदन करना आपकी सफलता की दिशा में पहला कदम हो सकता है।

Also Read :- IGM Noida Recruitment 2026: 94 पदों पर भर्ती, 10वीं/ITI/Graduate के लिए मौका, 27 अप्रैल तक करें आवेदन

।।शेयर करें।।

लेखक परिचय - [Current Patrika]
नाम: रूपेश कुमार पद: संस्थापक और मुख्य लेखक – [currentpatrika.com] अनुभव: 7+ वर्षों का अनुभव जॉब अपडेट्स, करियर गाइड और एजुकेशन न्यूज में।

मेरे बारे में:
नमस्कार! मैं रूपेश कुमार, [Current Patrika] ब्लॉग का संस्थापक और मुख्य लेखक हूँ। यह वेबसाइट खासकर उन छात्रों और युवाओं के लिए बनाई गई है जो सरकारी नौकरियों, निजी नौकरियों, प्रवेश परीक्षाओं और करियर से जुड़ी सटीक और समय पर जानकारी पाना चाहते हैं।
मेरा उद्देश्य है कि युवाओं को बिना किसी भ्रम के एकदम साफ और भरोसेमंद जानकारी मिले — जिससे वे अपने करियर के फैसले खुद ले सकें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *