BECIL भर्ती 2026: ब्रॉडकास्ट इंजीनियरिंग कंसल्टेंट्स इंडिया (बीईसीआईएल) ने मेडिकल लैब टेक्निशियन और परफ्यूजनिस्ट के 28 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। यह भर्ती केंद्रीय सरकारी अस्पताल (दिल्ली एनसीआर) में संविदा के आधार पर की जाएगी। इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार बीईसीआईएल की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन पत्र डाउनलोड करें और इसे भरकर मांगे गए दस्तावेजों की फोटोकॉपी के साथ संस्थान के पते पर भेज दें। डाक से आवेदन पत्र स्वीकार होने की अंतिम तिथि 27 अप्रैल 2026 है।
●आवेदन शुल्क : 295 रुपये। एससी/एसटी वर्ग के लिए कोई शुल्क देय नहीं है। भुगतान डिमांड ड्राफ्ट के माध्यम से करना होगा।
●डाक से आवेदन स्वीकार करने की अंतिम तिथि : 27 अप्रैल 2026
●आधिकारिक वेबसाइट : https://www.becil.com/
●ईमेल आईडी : Hrsection@becil.com
मेडिकल लैब टेक्निशियन, पद : 26
योग्यता : किसी मान्यता प्राप्त संस्थान/विश्वविद्यालय से मेडिकल लैब टेक्नोलॉजी में बीएससी की डिग्री हो। संबंधित क्षेत्र में काम करने का एक वर्ष का अनुभव हो।
वेतनमान : 40,710 रुपये।
आयु सीमा : न्यूनतम 21 वर्ष और अधिकतम 35 वर्ष से कम होनी चाहिए।
परफ्यूजनिस्ट, पद : 02
योग्यता : बीएससी की डिग्री हो। परफ्यूजन टेक्नोलॉजी में सर्टिफिकेट हो। संबंधित क्षेत्र में काम करने का एक वर्ष का अनुभव हो।
वेतनमान : 40,710 रुपये।
आयु सीमा
●अधिकतम 40 वर्ष से कम हो। दोनों पदों पर आयु सीमा की गणना 13 अप्रैल 2026 को आधार मानकर की जाएगी।
चयन प्रक्रिया
●शॉर्टलिस्टिंग, साक्षात्कार और दस्तावेज सत्यापन के आधार पर योग्य अभ्यर्थियों का चयन किया जाएगा।
आवेदन शुल्क
●295 रुपये। एससी/एसटी वर्ग के लिए कोई शुल्क देय नहीं है। भुगतान डिमांड ड्राफ्ट के माध्यम से करना होगा।
●डिमांड ड्राफ्ट ब्रॉडकास्ट इंजीनियरिंग कंसल्टेंट्स इंडिया लिमिटेड, नोएडा के पक्ष में देय होगा।
आवेदन प्रक्रिया
●ब्रॉडकास्ट इंजीनियरिंग कंसल्टेंट्स इंडिया की वेबसाइट (https://www.becil.com/) पर जाएं।
●होमपेज पर Career के सेक्शन में More Details पर क्लिक करें। खुलने वाले पेज पर Vacancies पर क्लिक करें।
●नए पेज पर भर्ती से संबंधित कई नोटिफिकेशन दिखाई देंगी। इनमें से Advt No. 546: Applications are invited for recruitment of manpower purely on contract basis for deployment in the office of Central government Hospital (Delhi NCR). नोटिफिकेशन के नीचे Download Details (size: 312.25 KB) पर क्लिक करें।
●नोटिफिकेशन की पीडीएफ फाइल डाउनलोड हो जाएगाी। इसे ध्यानपूर्वक पढ़कर अपनी योग्यता की जांच कर लें।
●नोटिफिकेशन के नीचे ही आवेदन पत्र का प्रारूप दिया गया है। योग्य पाए जाने पर ए-4 साइज के पेपर पर इसका प्रिंटआउट निकाल लें।
●आवेदन पत्र में सबसे पहले आवेदित पद का चयन करें। इसके बाद अपना नाम, जन्म तिथि, आयु, मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी सहित मांगी गई अन्य जानकारियां दर्ज करें।
●अब शैक्षणिक योग्यताओं से संबंधित विवरण भरें। निर्धारित स्थान पर अपनी नवीनतम स्व-प्रमाणित पासपोर्ट साइज फोटो चिपकाएं। आवेदन पत्र के अंत में हस्ताक्षर करें।
●भरे हुए आवेदन पत्र, संबंधित दस्तावेजों की फोटोकॉपी और डिमांड ड्राफ्ट को लिफाफे में भरकर रजिस्टर्ड डाक या स्पीड पोस्ट से संस्थान के निर्धारित पते पर भेज दें।
●जिस लिफाफे में आवेदन डालकर भेजें, उसके ऊपर आवेदित पद का नाम और विज्ञापन संख्या अवश्य लिखें।
●भरे हुए आवेदन पत्र की एक फोटोकॉपी कराकर भविष्य के लिए अपने पास सुरक्षित रख लें।
आवेदन भेजने का पता
●ब्रॉडकास्ट इंजीनियरिंग कंसल्टेंट्स इंडिया लिमिटेड (बीईसीआईएल), बीईसीआईएल भवन, सी-56/ए-17, सेक्टर-62, नोएडा (उत्तर प्रदेश) – 201307
FAQs (अक्सर पूछे जाने वाले सवाल)
1. इस भर्ती में आवेदन कैसे करना है?
इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन नहीं करना है। उम्मीदवारों को आवेदन पत्र डाउनलोड करके उसे भरना होगा और जरूरी दस्तावेजों के साथ डाक (स्पीड पोस्ट/रजिस्टर्ड पोस्ट) के जरिए निर्धारित पते पर भेजना होगा।
2. आवेदन करने की अंतिम तिथि क्या है?
डाक के माध्यम से आवेदन स्वीकार करने की अंतिम तिथि 27 अप्रैल 2026 निर्धारित की गई है। इसलिए उम्मीदवार समय रहते आवेदन भेज दें।
3. आवेदन शुल्क कितना है और कैसे जमा करना होगा?
सामान्य और अन्य वर्ग के उम्मीदवारों के लिए 295 रुपये आवेदन शुल्क है, जबकि एससी/एसटी वर्ग के लिए कोई शुल्क नहीं है। शुल्क का भुगतान डिमांड ड्राफ्ट के माध्यम से करना होगा।
4. किन पदों पर भर्ती निकली है और कितनी वैकेंसी हैं?
इस भर्ती में मेडिकल लैब टेक्निशियन के 26 पद और परफ्यूजनिस्ट के 2 पद शामिल हैं, यानी कुल 28 पदों पर भर्ती की जाएगी।
5. चयन प्रक्रिया क्या होगी?
उम्मीदवारों का चयन शॉर्टलिस्टिंग, इंटरव्यू (साक्षात्कार) और दस्तावेज सत्यापन के आधार पर किया जाएगा।
6. क्या यह नौकरी स्थायी है?
नहीं, यह भर्ती संविदा (Contract) के आधार पर की जा रही है, जो केंद्रीय सरकारी अस्पताल (दिल्ली एनसीआर) में तैनाती के लिए होगी।
7. आयु सीमा क्या रखी गई है?
मेडिकल लैब टेक्निशियन के लिए अधिकतम आयु 35 वर्ष और परफ्यूजनिस्ट के लिए 40 वर्ष तय की गई है। आयु की गणना 13 अप्रैल 2026 के आधार पर होगी।
8. वेतन कितना मिलेगा?
दोनों पदों के लिए चयनित उम्मीदवारों को लगभग 40,710 रुपये प्रति माह वेतन दिया जाएगा।
निष्कर्ष (Conclusion)
अगर आप मेडिकल फील्ड में काम करने का अनुभव रखते हैं और सरकारी अस्पताल में काम करने का अवसर तलाश रहे हैं, तो यह भर्ती आपके लिए एक अच्छा मौका साबित हो सकती है। खास बात यह है कि चयन प्रक्रिया अपेक्षाकृत सरल है और योग्य उम्मीदवारों को सीधे इंटरव्यू के जरिए मौका मिल सकता है।
हालांकि, आवेदन प्रक्रिया ऑफलाइन है, इसलिए सभी दस्तावेजों को सही तरीके से तैयार करके समय पर भेजना बेहद जरूरी है। छोटी-सी गलती या देरी आपके आवेदन को निरस्त कर सकती है।
Also Read :- IRFC Recruitment 2026: असिस्टेंट व असिस्टेंट मैनेजर के 23 पद, 01 मई तक करें आवेदन