RCFL भर्ती 2026: राष्ट्रीय रसायन एवं उर्वरक लिमिटेड (आरसीएफएल) ने ऑपरेटर (केमिकल) ट्रेनी के 188 पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी की है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आरसीएफएल की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की अंतिम तिथि 27 अप्रैल 2026 निर्धारित की गई है। भर्ती से संबंधित विस्तृत जानकारी इस प्रकार है।
●आवेदन शुल्क : 700 रुपये। एससी/एसटी/दिव्यांगों/एक्स सर्विसमैन और महिला उम्मीदवारों के लिए कोई शुल्क देय नहीं है।
●ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि : 27 अप्रैल 2026
●आधिकारिक वेबसाइट : https://rcfltd.com/
●ईमेल आईडी : dt@rcfltd.com
ऑपरेटर (केमिकल) ट्रेनी , कुल पद :188
(वर्गों के अनुसार रिक्तियां)
●सामान्य वर्ग पद : 85
●एससी वर्ग पद : 18
●एसटी वर्ग पद : 17
●ओबीसी वर्ग पद : 50
●ईडब्यूएस वर्ग पद : 18
योग्यता : केमिकल और फिजिक्स विषय के साथ बीएससी की डिग्री हो। साथ ही एओ (सीपी) ट्रेड का प्रमाणपत्र हो। या केमिकल इंजीनियरिंग/टेक्नोलॉजी में डिप्लोमा हो। साथ ही एक वर्ष का प्रशिक्षण हो।
वेतनमान : 22,000 से 60,000 रुपये।
आयु सीमा
●अधिकतम 35 वर्ष से कम हो। आयु सीमा की गणना 01 फरवरी 2025 को आधार मानकर की जाएगी।
●अधिकतम आयु सीमा में आरक्षित वर्गों को छूट दी जाएगी।
चयन प्रक्रिया
●ऑनलाइन परीक्षा और स्किल टेस्ट के आधार पर योग्य उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा।
आवेदन शुल्क
●700 रुपये। एससी/एसटी/दिव्यांगों/एक्स सर्विसमैन और महिला उम्मीदवारों के लिए कोई शुल्क देय नहीं है। आवेदन शुल्क का भुगतान डेबिट कार्ड/क्रेडिट कार्ड या नेट बैंकिंग के माध्यम से ऑनलाइन करना होगा।
आवेदन प्रक्रिया
●राष्ट्रीय केमिकल्स एवं फर्टिलाइजर्स लिमिटेड की आधिकारिक वेबसाइट (https://rcfltd.com/) पर जाएं।
●होमपेज पर HR के सेक्शन में Recruitment पर जाएं। अब स्क्रॉल करते हुए नीचे आएं और Commencement of On-Line registration of application by candidates for “OPERATOR (CHEMICAL) TRAINEE- 188 POSTS” के नीचे Download Detailed Advertisement पर क्लिक करें।
●नये पेज पर संबंधित नोटिफिकेशन खुल जाएगी। इसे अच्छी तरह से पढ़कर अपनी योग्यता की जांच कर लें।
●आवेदन करने के लिए पिछले पेज पर वापस आएं। यहां Apply Online के सामने Click Here पर क्लिक करें।
●नए पेज पर दायीं ओर ‘Click here for New Registration’ पर क्लिक करें। ऐसा करने के साथ ही ऑनलाइन आवेदन फॉर्म खुलेगा।
●फॉर्म के छह भाग नजर आएंगे। पहला भाग बेसिक इंफो का है। इसमें अपना नाम, मोबाइल नंबर और ई-मेल आईडी दर्ज कर ‘सेव एंड नेक्सट’ बटन पर क्लिक कर दें।
●इस भाग के पूरा होने पर कंप्यूटर स्क्रीन पर रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड जेनरेट होगा। उम्मीदवार के रजिस्टर्ड ई-मेल और मोबाइल नंबर पर भी रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड प्राप्त होगा।
●दूसरा भाग ‘फोटो एंड सिग्नेचर’ का है। यहां अपनी फोटो और हस्ताक्षर की स्कैनकॉपी अपलोड करें। दोनों ही फाइलें जेपीजी या जेपीईजी फॉर्मेट में होनी चाहिए।
●तीसरा भाग यानी ‘डिटेल्स’ में जाकर बची हुई शेष महत्वपूर्ण जानकारियां दर्ज करें। चौथा भाग ‘प्रीव्यू’ का है। इस भाग से आवेदन फॉर्म में दर्ज की गई सूचनाओं की जांच करें।
●पांचवें भाग में मांगे गए अन्य दस्तावेजों की स्कैन कॉपी निर्धारित प्रारूप में अपलोड करनी होगी। छठा यानी अंतिम भाग ‘पेमेंट’ का है। इसमें निर्देशानुसार आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
●शुल्क के सफलतापूर्वक जमा होने के बाद आपको एक ई-रिसीट प्राप्त होगी। ई-रिसीट और ऑनलाइन जमा हुए फॉर्म का प्रिंटआउट निकालकर भविष्य के लिए अपने पास सुरक्षित रख लें। इसके साथ ही आपकी आवेदन प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।
अधिक जानकारी के लिए यहां संपर्क करें
फोन नंबर : 022-2552 3000
ईमेल आईडी: dt@rcfltd.com
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न (FAQs)
Q1. आरसीएफएल ऑपरेटर (केमिकल) ट्रेनी भर्ती 2026 में कितने पद हैं?
इस भर्ती अभियान के तहत कुल 188 पदों पर नियुक्ति की जाएगी, जिसमें विभिन्न श्रेणियों के लिए अलग-अलग सीटें निर्धारित हैं।
Q2. इस भर्ती के लिए आवेदन की अंतिम तिथि क्या है?
इच्छुक उम्मीदवार 27 अप्रैल 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इसके बाद आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे।
Q3. आवेदन शुल्क कितना है?
सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 700 रुपये निर्धारित है, जबकि SC/ST, दिव्यांग, एक्स-सर्विसमैन और महिला उम्मीदवारों के लिए कोई शुल्क नहीं है।
Q4. इस पद के लिए आवश्यक योग्यता क्या है?
उम्मीदवार के पास केमिकल और फिजिक्स विषय के साथ बीएससी डिग्री, साथ ही संबंधित ट्रेड सर्टिफिकेट होना चाहिए।
या फिर केमिकल इंजीनियरिंग/टेक्नोलॉजी में डिप्लोमा और एक वर्ष का प्रशिक्षण अनिवार्य है।
Q5. चयन प्रक्रिया कैसे होगी?
उम्मीदवारों का चयन ऑनलाइन परीक्षा और स्किल टेस्ट के आधार पर किया जाएगा।
Q6. इस नौकरी में सैलरी कितनी मिलेगी?
चयनित उम्मीदवारों को ₹22,000 से ₹60,000 प्रति माह तक वेतन दिया जाएगा, जो एक अच्छी शुरुआती सैलरी मानी जाती है।
Q7. आयु सीमा क्या निर्धारित की गई है?
उम्मीदवार की अधिकतम आयु 35 वर्ष से कम होनी चाहिए। आरक्षित वर्गों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु में छूट मिलेगी।
Q8. आवेदन कैसे करें?
उम्मीदवार आरसीएफएल की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह डिजिटल है और इसमें रजिस्ट्रेशन, दस्तावेज अपलोड और शुल्क भुगतान शामिल है।
निष्कर्ष (Conclusion)
अगर आप केमिकल फील्ड में करियर बनाना चाहते हैं, तो यह भर्ती आपके लिए एक शानदार अवसर साबित हो सकती है। आरसीएफएल जैसी प्रतिष्ठित सरकारी कंपनी में नौकरी न सिर्फ अच्छा वेतन देती है, बल्कि स्थिर भविष्य और करियर ग्रोथ के कई रास्ते भी खोलती है।
ध्यान रखें कि आवेदन की अंतिम तिथि नजदीक है, इसलिए बिना देर किए जल्द से जल्द आवेदन करें और सभी जरूरी दस्तावेज पहले से तैयार रखें। सही तैयारी और समय पर आवेदन ही सफलता की पहली सीढ़ी है।
Also Read :- सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया SO भर्ती 2026: 26 पदों पर आवेदन शुरू, सैलरी ₹1 लाख।