Posted in

एम्स पटना में असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती 2026: 19 पदों पर आवेदन शुरू, सैलरी ₹1.67 लाख तक

एम्स पटना में असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती 2026
एम्स पटना में असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती 2026

एम्स पटना में असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती 2026: अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स), पटना (बिहार) ने असिस्टेंट प्रोफेसर के 19 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। ये नियुक्तियां एम्स के विभिन्न विभागों में की जाएंगी। योग्य एवं इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की अंतिम तिथि 04 मई 2026 है।

असिस्टेंट प्रोफेसर, कुल पद : 19 (अनारक्षित-14)

(विभाग/ कार्यक्षेत्र के अनुसार रिक्तियां)

●एनेस्थीसियोलॉजी पद : 01

●बायोकेमिस्ट्री पद : 01

●कार्डियोथोरेसिक सर्जरी पद : 02

●कम्युनिटी एंड फैमिली मेडिसिन पद : 01

●एंडोक्राइनोलॉजी एंड मेटाबॉलिज्म पद : 01

●ईएनटी पद : 02

●मेडिकल ऑन्कोलॉजी/ हेमेटोलॉजी पद : 01

●माइक्रोबायोलॉजी पद : 01

●न्यूरोलॉजी पद : 01

●न्यूक्लियर मेडिसिन पद : 01

●पीडियाट्रिक्स पद : 01

●पैथोलॉजी/लैब मेडिसिन पद : 01

●फिजियोलॉजी पद : 02

●साइकाइट्री पद : 01

●सर्जिकल गैस्ट्रोएंटरोलॉजी पद : 01

●ट्रॉमा एंड इमरजेंसी पद : 01

योग्यता : एमबीबीएस की डिग्री हो। साथ ही संबंधित विशेषज्ञता में एमडी/ एमएस या डीएनबी हो। संबंधित विषय में तीन वर्ष का शिक्षण/ रिसर्च का अनुभव हो।

वेतनमान : 1,01,500 से 1,67,400 रुपये।

आयु सीमा

●अधिकतम 50 वर्ष से कम हो। आयु सीमा की गणना 04 मई 2026 को आधार मानकर की जाएगी।

●अधिकतम आयु में एससी/एसटी वर्ग को पांच वर्ष, ओबीसी वर्ग को तीन वर्ष, दिव्यांगों को 10 वर्ष की छूट होगी।

चयन प्रक्रिया

●शार्टलिस्टिंग, साक्षात्कार और दस्तावेज सत्यापन के आधार पर योग्य उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा।

आवेदन शुल्क

●2000 रुपये। एससी/ एसटी वर्ग, ईडब्ल्यूएस के लिए 1200 रुपये है।

●शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से करना होगा। दिव्यांगों के लिए कोई शुल्क देय नहीं है।

आवेदन प्रक्रिया

●अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान, पटना की आधिकारिक वेबसाइट (https://aiimspatna.edu.in/) पर लॉगइन करें।

●होमपेज पर ‘Opportunities’ सेक्शन के recruitments Notices पर क्लिक करें।

●खुलने वाले पेज पर भर्ती से संबंधित कई नोटिफिकेशन दिखाई देंगे। इनमें से ‘Recruitment of Faculty Posts on Direct Recruitment Basis in various departments at AIIMS Patna’ नोटिफिकेशन के आगे Download पर क्लिक करें।

●नए पेज पर विज्ञापन की पीडीएफ फाइल खुल जाएगी। इसे अच्छी तरह से पढ़ लें और अपनी योग्यता की जांचकर लें।

●पिछले पेज पर वापस आएं। नोटिफिकेशन के आगे APPLY पर क्लिक करें। अगले पेज पर Don’t have an account? Sign Up पर क्लिक करें।

●नए पेज पर रजिस्ट्रेशन फॉर्म खुल जाएगा। यहां नाम, मोबाइल नंबर, ई-मेल आईडी, पासवर्ड समेत मांगी गई जानकारी दर्ज कर Create Account पर क्लिक करें।

●पिछले पेज पर वापस आएं। यहां रजिस्ट्रेशन के दौरान प्राप्त ई-मेल आईडी और पासवर्ड दर्ज कर साइन इन करें।

●नए पेज पर आवेदन-पत्र खुल जाएगा। यहां मांगी गई जानकारी दर्ज करें। दस्तावेज, फोटोग्राफ और हस्ताक्षर को निर्धारित प्रारूप में अपलोड कर दें।

●अब निर्देशानुसार शुल्क का भुगतान करें और अंत में आवेदन-पत्र को सब्मिट कर दें।

अधिक जानकारी के लिए यहां संपर्क करें

●ई-मेल आईडी : recruitment@aiimspatna.org

FAQs (अक्सर पूछे जाने वाले सवाल)

1. एम्स पटना में असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती 2026 के लिए आवेदन की अंतिम तिथि क्या है?
इस भर्ती के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 04 मई 2026 निर्धारित की गई है। उम्मीदवारों को सलाह है कि अंतिम तारीख से पहले ही आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लें।

2. इस भर्ती में कुल कितने पद उपलब्ध हैं?
असिस्टेंट प्रोफेसर के कुल 19 पद विभिन्न विभागों में निकाले गए हैं, जिनमें अधिकांश पद अनारक्षित श्रेणी के लिए हैं।

3. आवेदन करने के लिए आवश्यक शैक्षणिक योग्यता क्या है?
उम्मीदवार के पास एमबीबीएस डिग्री के साथ संबंधित विषय में एमडी/एमएस या डीएनबी होना अनिवार्य है। इसके अलावा कम से कम 3 वर्ष का शिक्षण या रिसर्च अनुभव भी जरूरी है।

4. चयन प्रक्रिया कैसे होगी?
उम्मीदवारों का चयन शॉर्टलिस्टिंग, इंटरव्यू और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के आधार पर किया जाएगा।

5. इस पद के लिए वेतन कितना मिलेगा?
चयनित उम्मीदवारों को ₹1,01,500 से ₹1,67,400 प्रति माह के बीच आकर्षक वेतन दिया जाएगा।

6. आवेदन शुल्क कितना है?
सामान्य वर्ग के लिए ₹2000, जबकि एससी/एसटी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के लिए ₹1200 शुल्क निर्धारित है। दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए आवेदन निशुल्क है।

7. आयु सीमा क्या रखी गई है?
उम्मीदवार की अधिकतम आयु 50 वर्ष होनी चाहिए। आरक्षित वर्गों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु में छूट दी जाएगी।

8. आवेदन कैसे करें?
उम्मीदवार एम्स पटना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। पहले रजिस्ट्रेशन करना होगा, फिर लॉगिन कर फॉर्म भरकर सबमिट करना होगा।

निष्कर्ष

अगर आप मेडिकल क्षेत्र में एक प्रतिष्ठित संस्थान के साथ करियर बनाने का सपना देख रहे हैं, तो एम्स पटना में निकली यह असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती आपके लिए एक बेहतरीन अवसर साबित हो सकती है। अच्छी सैलरी, सम्मानजनक पद और ग्रोथ के शानदार मौके इस नौकरी को खास बनाते हैं।

हालांकि, आवेदन करने से पहले अपनी योग्यता और सभी जरूरी दस्तावेजों की जांच जरूर कर लें, ताकि आवेदन प्रक्रिया में किसी प्रकार की गलती न हो। समय पर आवेदन करना भी बेहद जरूरी है, क्योंकि अंतिम समय में वेबसाइट पर तकनीकी दिक्कतें आ सकती हैं।

Also Read :- NCPOR Recruitment 2026: 23 पदों पर सीधी भर्ती, ₹60,909 सैलरी

।।शेयर करें।।

लेखक परिचय - [Current Patrika]
नाम: रूपेश कुमार पद: संस्थापक और मुख्य लेखक – [currentpatrika.com] अनुभव: 7+ वर्षों का अनुभव जॉब अपडेट्स, करियर गाइड और एजुकेशन न्यूज में।

मेरे बारे में:
नमस्कार! मैं रूपेश कुमार, [Current Patrika] ब्लॉग का संस्थापक और मुख्य लेखक हूँ। यह वेबसाइट खासकर उन छात्रों और युवाओं के लिए बनाई गई है जो सरकारी नौकरियों, निजी नौकरियों, प्रवेश परीक्षाओं और करियर से जुड़ी सटीक और समय पर जानकारी पाना चाहते हैं।
मेरा उद्देश्य है कि युवाओं को बिना किसी भ्रम के एकदम साफ और भरोसेमंद जानकारी मिले — जिससे वे अपने करियर के फैसले खुद ले सकें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *