Posted in

Indian Navy Agniveer Musician Recruitment 2026: 10वीं पास के लिए सुनहरा मौका, ऐसे करें आवेदन।

Indian Navy Agniveer Musician Recruitment 2026
Indian Navy Agniveer Musician Recruitment 2026

Indian Navy Agniveer Musician Recruitment 2026: भारतीय नौसेना ने अग्निपथ योजना के तहत ‘अग्निवीर (म्यूजिशियन)’ की भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है। ये भर्तियां 02/2026 बैच के लिए की जाएंगी। अविवाहित पुरुष और महिला अभ्यर्थी आवेदन के पात्र होंगे। उम्मीदवार की नियुक्ति चार वर्ष के लिए होगी। इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की अंतिम तिथि 26 अप्रैल 2026 निर्धारित की गई है। विस्तृत जानकारी इस प्रकार है।

आवेदन शुल्क : किसी वर्ग के लिए कोई शुल्क देय नहीं है।

ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि : 26 अप्रैल 2026

आधिकारिक वेबसाइट : www.joinindiannavy.gov.in,

ईमेल आईडी : sailor@navy.gov.in

अग्निवीर (म्यूजिशियन)

योग्यता : मान्यता प्राप्त बोर्ड/संस्थान से न्यूनतम 50% अंकों के साथ 10वीं पास या समकक्ष योग्यता हो।

●उम्मीदवार को एक या एक से अधिक वाद्ययंत्रों पर महारत के साथ प्रदर्शन करना होगा।

●वाद्य यंत्रों पर हिंदुस्तानी/ कर्नाटक शास्त्रीय संगीत प्रस्तुत करने पर मान्यता प्राप्त संस्थान से संगीत में अनुभव प्रमाण पत्र प्रस्तुत करना होगा।

●वाद्य यंत्रों पर पश्चिमी नोटेशन/ पश्चिमी संगीत प्रस्तुत करने पर ट्रिनिटी कॉलेज ऑफ म्यूजिक लंदन या रॉयल स्कूल ऑफ म्यूजिक लंदन बोर्ड से न्यूनतम प्रारंभिक ग्रेड का प्रमाण पत्र हो।

●अन्य उम्मीदवारों को विभिन्न कार्यक्रमों में भागीदारी/ पुरस्कारों के प्रमाण पत्र प्रस्तुत करने होंगे।

सेवा निधि और अन्य सुविधाएं-भत्ते

● पहले साल : 30 हजार रुपये।

● दूसरे साल : 33,000 रुपये।

● तीसरे साल : 36,500 रुपये।

● आखिरी साल : 40,000 रुपये।

● बीमा : अग्निवीरों को 48 लाख रुपये का बीमा मिलेगा।

● दिव्यांगता मुआवजा : अग्निवीरों के 100% दिव्यांगता पर 44 लाख रुपये, 75% दिव्यांगता पर 25 लाख रुपये, 50% दिव्यांगता पर 15 लाख रुपये दिए जाएंगे।

● अवकाश : प्रत्येक वर्ष 30 दिन की छुट्टी मिलेगी। बीमार होने में चिकित्सा प्राधिकारी की सलाह पर छुट्टी मिलेगी।

आयु सीमा : उम्मीदवार का जन्म 01 जुलाई 2004 और 31 दिसंबर 2008 के बीच हुआ हो। (दोनों तिथियां शामिल)

चयन प्रक्रिया

● शॉर्टलिस्टंग, शारीरिक दक्षता परीक्षा, लिखित परीक्षा, संगीत योग्यता परीक्षा के आधार पर चयन किया जाएगा।

फिजिकल फिटनेस टेस्ट (पीएफटी) का प्रारूप

● दौड़ : 1.6 किलोमीटर की दौड़ पुरुषों को 6 मिनट 30 सेकेंड में और महिलाओं को 8 मिनट में पूरी करनी होगी।

● उठक बैठक : पुरुषों को 20 और महिलाओं को 15 उठक बैठक करनी होगी।

● पुश अप : पुरुषों को 15 और महिलाओं को 10 लगाने होंगे

● बेंट नी सीट अप : पुरुषों को 15 और महिलाओं को 10 बेंट नी सीट अप लगाने होंगे।

न्यूनतम शारीरिक मापदंड

● कद : पुरुष और महिलओं के लिए 157 सेंटीमीटर हो।

● वजन : कद और उम्र के सही अनुपात में।

परीक्षा का प्रारूप

● लिखित परीक्षा 50 अंकों की होगी, जिसमें 50 प्रश्न बहुविकल्पीय प्रकार के होंगे। परीक्षा की अवधि 30 होगी।

● प्रश्न पत्र में विज्ञान, गणित और सामान्य ज्ञान से संबंधित प्रश्न होंगे। प्रश्नपत्र अंग्रेजी और हिंदी दोनों भाषाओं में होगा।

चार साल की सेवा के बाद मिलेगा

● सेवा निधि फंड : अग्निवीर को चार साल बाद सेवा से मुक्त होने पर 10.4 लाख रुपये और इस पर ब्याज मिलेगा।

● कौशल प्रमाण पत्र : चार साल की सेवा के बाद कौशल प्रमाण पत्र और 12वीं के समकक्ष योग्यता का प्रमाण पत्र।

● स्थायी नियुक्ति : नौसेना की आवश्यकता के अनुसार 25% अग्निवीरों को स्थायी सेवा पर रखा जाएगा।

आवेदन शुल्क : किसी वर्ग के लिए कोई शुल्क देय नहीं है।

आवेदन प्रक्रिया

● इंडियन नेवी की वेबसाइट (www.joinindiannavy.gov.in) पर लॉगइन करें। होमपेज पर Sailors/ Agniveers के आगे Online application window for Agniveer-MR (Musician) – 02/26 entry will be live from 11 Apr – 26 Apr 26. Download Advertisement नोटिफिकेशन के आगे हिंदी/ अंग्रेजी पर क्लिक करें।

● नए पेज पर नोटिफिकेशन की पीडीएफ फाइल खुल जाएगी। अब इसे ध्यानपूर्वक पढ़ लें और अपनी योग्यता जांच लें।

● होमपेज पर वापस आएं। यहां ‘Apply Online’ विकल्प पर क्लिक कर अपनी आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लें।

FAQs (अक्सर पूछे जाने वाले सवाल)

1. अग्निवीर (म्यूजिशियन) भर्ती 2026 के लिए आवेदन की अंतिम तिथि क्या है?
इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 26 अप्रैल 2026 निर्धारित की गई है। इच्छुक उम्मीदवार समय रहते आवेदन जरूर कर लें।

2. क्या इस भर्ती के लिए कोई आवेदन शुल्क देना होगा?
नहीं, इस भर्ती में किसी भी वर्ग के उम्मीदवारों के लिए कोई आवेदन शुल्क नहीं रखा गया है

3. अग्निवीर (म्यूजिशियन) के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता क्या है?
उम्मीदवार को मान्यता प्राप्त बोर्ड से कम से कम 50% अंकों के साथ 10वीं पास होना जरूरी है। साथ ही, संगीत में कौशल और वाद्ययंत्र बजाने का अनुभव भी आवश्यक है।

4. क्या महिला उम्मीदवार भी इस भर्ती के लिए आवेदन कर सकती हैं?
हाँ, इस भर्ती में अविवाहित पुरुष और महिला दोनों उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं

5. चयन प्रक्रिया में कौन-कौन से चरण शामिल हैं?
चयन प्रक्रिया में शॉर्टलिस्टिंग, फिजिकल फिटनेस टेस्ट, लिखित परीक्षा और म्यूजिक टेस्ट शामिल हैं।

6. फिजिकल फिटनेस टेस्ट में क्या-क्या करना होगा?
उम्मीदवारों को दौड़, उठक-बैठक, पुश-अप्स और बेंट नी सीट-अप्स जैसे शारीरिक परीक्षणों को निर्धारित समय और मानकों के अनुसार पूरा करना होगा।

7. इस भर्ती में कितने साल की सेवा होगी?
अग्निवीर के रूप में चयनित उम्मीदवारों को 4 वर्षों के लिए सेवा करनी होगी।

8. चार साल की सेवा के बाद क्या मिलेगा?
सेवा पूरी होने के बाद उम्मीदवारों को लगभग 10.4 लाख रुपये सेवा निधि, कौशल प्रमाण पत्र और 12वीं के समकक्ष प्रमाण पत्र मिलेगा। साथ ही, कुछ उम्मीदवारों को स्थायी नौकरी का अवसर भी मिल सकता है।

9. क्या इस भर्ती में बीमा सुविधा भी मिलेगी?
हाँ, चयनित अग्निवीरों को 48 लाख रुपये का बीमा कवर प्रदान किया जाएगा।

10. आवेदन कैसे करें?
उम्मीदवार इंडियन नेवी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भर सकते हैं और नोटिफिकेशन को ध्यान से पढ़कर प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं।

निष्कर्ष

अगर आप संगीत में रुचि रखते हैं और देश सेवा का सपना देखते हैं, तो अग्निवीर (म्यूजिशियन) भर्ती 2026 आपके लिए एक शानदार अवसर हो सकता है। इस भर्ती की खास बात यह है कि इसमें कोई आवेदन शुल्क नहीं है, साथ ही पुरुष और महिला दोनों को समान अवसर दिया गया है।

चार साल की सेवा के दौरान न केवल आपको अच्छा वेतन और सुविधाएं मिलेंगी, बल्कि सेवा के बाद एक मजबूत आर्थिक सहायता (सेवा निधि) और करियर के लिए उपयोगी प्रमाण पत्र भी मिलेगा।

इसलिए अगर आप पात्र हैं, तो बिना देर किए आवेदन करें और अपनी तैयारी अभी से शुरू कर दें। सही दिशा में मेहनत आपको इस सुनहरे मौके तक जरूर पहुंचा सकती है।

Also Read :- NTPC भर्ती 2026: मेडिकल प्रोफेशनल के 55 पदों पर आवेदन शुरू, सैलरी ₹2 लाख तक।

।।शेयर करें।।

लेखक परिचय - [Current Patrika]
नाम: रूपेश कुमार पद: संस्थापक और मुख्य लेखक – [currentpatrika.com] अनुभव: 7+ वर्षों का अनुभव जॉब अपडेट्स, करियर गाइड और एजुकेशन न्यूज में।

मेरे बारे में:
नमस्कार! मैं रूपेश कुमार, [Current Patrika] ब्लॉग का संस्थापक और मुख्य लेखक हूँ। यह वेबसाइट खासकर उन छात्रों और युवाओं के लिए बनाई गई है जो सरकारी नौकरियों, निजी नौकरियों, प्रवेश परीक्षाओं और करियर से जुड़ी सटीक और समय पर जानकारी पाना चाहते हैं।
मेरा उद्देश्य है कि युवाओं को बिना किसी भ्रम के एकदम साफ और भरोसेमंद जानकारी मिले — जिससे वे अपने करियर के फैसले खुद ले सकें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *