Posted in

UPSSSC शिक्षक भर्ती 2026: 58 पदों पर आवेदन शुरू, जानें योग्यता, सैलरी और अंतिम तिथि।

UPSSSC शिक्षक भर्ती 2026
UPSSSC शिक्षक भर्ती 2026

UPSSSC शिक्षक भर्ती 2026: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (यूपीएसएसएससी), लखनऊ ने प्रशिक्षित अवर स्नातक शिक्षक के 58 पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है। ये नियुक्तियां राज्य के दिव्यांगजन सशक्तिकरण निदेशालय के लिए की जाएंगी। प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी) 2025 उत्तीर्ण उम्मीदवार ही आवेदन के लिए पात्र होंगे। सभी तरह के आरक्षण का लाभ उत्तर प्रदेश के मूल निवासियों को ही मिलेगा। अन्य राज्यों के सभी वर्गों के अभ्यर्थी अनारक्षित श्रेणी में आवेदन कर सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 27 अप्रैल 2026 है।

प्रशिक्षित अवर स्नातक शिक्षक, पद : 58 (अना-27)

(विद्यालय के अनुसार रिक्त पदों की संख्या)

●संकेत मूक बधिर विद्यालय पद : 24

●दृष्टिबाधित विद्यालय पद : 08

●स्पर्श दृष्टिबाधित विद्यालय पद : 08

●शारीरिक रूप से अक्षम विद्यालय पद : 04

●प्रयास शारीरिक रूप से विकलांग और मानसिक रूप से अक्षम विद्यालय पद : 02

●ममता मानसिक रूप से अविकसित विद्यालय पद : 10

●स्पर्श दृष्टिबाधित विद्यालय पद : 02

योग्यता : 12वीं पास या समकक्ष योग्यता हो।

●विशिष्ट शिक्षा (श्रवण क्षीणता/ क्षीण दृष्टि/ प्रमस्तिष्क घात/ मानसिक रूप से अविकसित) में डिप्लोमा किया हो।

●सांकेतिक भाषा हिंदी/ अंग्रेजी में पढ़ने-लिखने का ज्ञान हो।

●विशिष्ट शिक्षक के रूप में भारतीय पुनर्वास परिषद में पंजीकरण हो।

वेतनमान : 35,400 से 1,12,400 रुपये।

आयु सीमा

● न्यूनतम 21 वर्ष और अधिकतम 40 वर्ष से कम हो। आयु की गणना 01 जुलाई 2026 को आधार मानकर की जाएगी।

●अधिकतम आयु सीमा में यूपी के आरक्षित वर्गों को सरकार के नियमानुसार छूट दी जाएगी।

चयन प्रक्रिया

●शार्टलिस्टिंग, लिखित परीक्षा और दस्तावेज सत्यापन के आधार पर योग्य उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा।

आवेदन शुल्क

●सभी वर्गों के अभ्यर्थी के लिए ऑनलाइन प्रक्रिया शुल्क 25 रुपये देय होगा।

●भुगतान डेबिट कार्ड/ क्रेडिट कार्ड/यूपीआई के जरिए ऑनलाइन या एसबीआई के ई-चालान से करना होगा।

आवेदन प्रक्रिया

●उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की वेबसाइट (https://upsssc.gov.in//default.aspx) पर जाएं।

●होमपेज पर ‘Notice Board’ के सामने ‘View All’ पर क्लिक करें। खुलने वाले पेज परे विज्ञापन संख्या-03-परीक्षा/2026, दिव्यांगजन सशक्तिकरण निदेशालय (शिक्षक संवर्ग) मुख्य परीक्षा (प्रा0अ0प0-2025)/04 का विज्ञापन पर क्लिक करें।

●नए पेज पर नोटिफिकेशन खुल जाएगी। इसे पढ़कर योग्यता की जांचकर लें। अब होमपेज पर आएं और Applicant Segment सेक्शन पर क्लिक कर आवेदन कर लें।

FAQs (अक्सर पूछे जाने वाले सवाल)

Q1. इस भर्ती में आवेदन करने की अंतिम तिथि क्या है?
इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 27 अप्रैल 2026 निर्धारित की गई है। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि अंतिम तिथि से पहले ही आवेदन पूरा कर लें।

Q2. क्या बिना PET 2025 पास किए आवेदन कर सकते हैं?
नहीं, इस भर्ती के लिए केवल वही उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं जिन्होंने PET 2025 परीक्षा उत्तीर्ण की हो।

Q3. इस भर्ती में कुल कितने पद हैं?
प्रशिक्षित अवर स्नातक शिक्षक के कुल 58 पदों पर भर्ती की जाएगी।

Q4. आवेदन शुल्क कितना है?
सभी वर्गों के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क केवल ₹25 रखा गया है, जिसे ऑनलाइन माध्यम या SBI ई-चालान के जरिए जमा किया जा सकता है।

Q5. इस भर्ती के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता क्या है?
उम्मीदवार का 12वीं पास होना आवश्यक है, साथ ही संबंधित विशेष शिक्षा में डिप्लोमा और भारतीय पुनर्वास परिषद में पंजीकरण भी जरूरी है।

Q6. आयु सीमा क्या निर्धारित की गई है?
उम्मीदवार की आयु 21 से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को नियमानुसार आयु में छूट मिलेगी।

Q7. चयन प्रक्रिया कैसे होगी?
चयन प्रक्रिया में शॉर्टलिस्टिंग, लिखित परीक्षा और दस्तावेज सत्यापन शामिल हैं।

Q8. क्या अन्य राज्यों के उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं?
हाँ, अन्य राज्यों के उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं, लेकिन उन्हें अनारक्षित (General) श्रेणी में ही माना जाएगा।

निष्कर्ष

उत्तर प्रदेश में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए यह भर्ती एक अच्छा अवसर है, खासकर उन अभ्यर्थियों के लिए जो विशेष शिक्षा के क्षेत्र में अपना करियर बनाना चाहते हैं। कम आवेदन शुल्क, आकर्षक वेतनमान और सामाजिक सेवा से जुड़ा कार्य इस नौकरी को और भी खास बनाता है।

हालांकि, आवेदन से पहले सभी पात्रता शर्तों को ध्यानपूर्वक पढ़ना बेहद जरूरी है, ताकि किसी भी तरह की गलती से बचा जा सके। समय रहते आवेदन करना और परीक्षा की तैयारी शुरू करना सफलता की दिशा में पहला कदम हो सकता है।

Also Read :- BEL Recruitment 2026: रिसर्च स्टाफ के 10 पदों पर भर्ती, ₹1.60 लाख तक सैलरी।

।।शेयर करें।।

लेखक परिचय - [Current Patrika]
नाम: रूपेश कुमार पद: संस्थापक और मुख्य लेखक – [currentpatrika.com] अनुभव: 7+ वर्षों का अनुभव जॉब अपडेट्स, करियर गाइड और एजुकेशन न्यूज में।

मेरे बारे में:
नमस्कार! मैं रूपेश कुमार, [Current Patrika] ब्लॉग का संस्थापक और मुख्य लेखक हूँ। यह वेबसाइट खासकर उन छात्रों और युवाओं के लिए बनाई गई है जो सरकारी नौकरियों, निजी नौकरियों, प्रवेश परीक्षाओं और करियर से जुड़ी सटीक और समय पर जानकारी पाना चाहते हैं।
मेरा उद्देश्य है कि युवाओं को बिना किसी भ्रम के एकदम साफ और भरोसेमंद जानकारी मिले — जिससे वे अपने करियर के फैसले खुद ले सकें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *