Posted in

ESIC Alwar Recruitment 2026: सीनियर रेजिडेंट के 68 पद, इंटरव्यू 16 अप्रैल, योग्यता, वेतन।

ESIC Alwar Recruitment 2026
ESIC Alwar Recruitment 2026

ESIC Alwar Recruitment 2026: कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ईएसआईसी) मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल, अलवर (राजस्थान) ने सीनियर रेजिडेंट के 68 पदों पर भर्ती की अधिसूचना जारी की है। ये नियुक्तियां विभिन्न विभागों में अनुबंध के आधार पर तीन वर्ष के लिए की जाएंगी। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट से आवेदन पत्र डाउनलोड कर भर लें। अब आवेदन पत्र, डिमांड ड्राफ्ट और संबंधित दस्तावेजों को स्कैन कर संस्थान की ई-मेल आईडी पर भेज दें। अब आवेदन पत्र, डिमांड ड्राफ्ट और संबंधित दस्तावेजों के साथ तय पते पर साक्षात्कार के लिए पहुंचें। साक्षात्कार का आयोजन 16 अप्रैल 2026 को सुबह 09 :00 बजे से होगा। विस्तृत जानकारी इस प्रकार है।

सीनियर रेजिडेंट, कुल पद : 68 (अनारक्षित-24)

(विभाग के अनुसार रिक्त पदों की संख्या)

●एनेस्थीसियोलॉजी पद : 01

●आई पद : 01

●मेडिसिन पद : 04

●आर्थोपेडिक्स पद : 01

●पीडियाट्रिक्स पद : 02

●रेडियोलॉजी पद : 03

●सर्जरी पद : 02

●कम्युनिटी मेडिसिन पद : 01

●रिप्रोडक्टिव मेडिसिन एंड सर्जरी पद : 02

●आईसीयू पद : 06

●एनआईसीयू पद : 06

●पीआईसीयू पद : 05

●एनेस्थीसियोलॉजी विद सर्जिकल सुपर स्पेशियलिटी पद : 02

●बर्न एंड प्लास्टिक सर्जरी पद : 03

●कार्डियोलॉजी पद : 05

●एंडोक्रिनोलॉजी एंड मेटाबॉलिज्म पद : 02

●हेमेटोलॉजी पद : 02

●गैस्ट्रोएंटरोलॉजी पद : 02

●मेडिकल ऑन्कोलॉजी पद : 02

●नेफ्रोलॉजी पद : 05

●न्यूरोलॉजी पद : 04

●पीडियाट्रिक सर्जरी पद : 02

●यूरोलॉजी पद : 05

योग्यता : मान्यता प्राप्त चिकित्सा विश्वविद्यालय/ संस्थान से एमबीबीएस की डिग्री हो।

●संबंधित विशेषज्ञता में स्नातकोत्तर मेडिकल डिग्री (एमडी/ एमएस/डीएनबी) या डिप्लोमा हो।

वेतनमान : 1,34,047 रुपये।

आयु सीमा

●उम्मीदवार कीअधिकतम आयु 45 वर्ष से कम हो। आयु सीमा की गणना साक्षात्कार की तिथि (16 अप्रैल 2026) को आधार मानकर की जाएगी।

चयन प्रक्रिया : साक्षात्कार और दस्तावेज सत्यापन के आधार पर योग्य उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा।

आवेदन शुल्क

●500 रुपये। शुल्क का भुगतान डिमांड ड्राफ्ट के माध्यम से करना होगा।

●एससी/ एसटी वर्ग, महिलाओं और दिव्यांगों के लिए कोई शुल्क देय नहीं है।

आवेदन प्रक्रिया

●कर्मचारी राज्य बीमा निगम की आधिकारिक वेबसाइट (https://www.esic.gov.in/) पर लॉगइन करें। होमपेज पर Recruitments सेक्शन पर क्लिक करें।

●खुलने वाले पेज पर भर्ती से संबंधित कई नोटिफिकेशन दिखाई देंगे। इनमें से Adv. No 3 for recruitment to the posts of Teaching Faculty and Senior Residents (3 Years) on Contract Basis at ESICMC, Alwar (Interview date 16.4.26) नोटिफिकेशन पर क्लिक करें।

●नए पेज पर विज्ञापन की पीडीएफ फाइल खुल जाएगी। अब विज्ञापन में दी गई जानकारी को अच्छी तरह से पढ़ लें और अपनी योग्यता की जांच कर लें।

●पिछले पेज पर वापस आएं और नोटिफिकेशन के नीचे FORMAT OF APPLICATION FOR THE ADVERTISEMENT No. 10 OF 2025 पर क्लिक करें।

●नये पेज पर आवेदन पत्र के प्रारूप की पीडीएफ फाइल खुल जाएगी। ए-4 साइज के पेपर पर आवेदन पत्र का प्रिंट निकाल लें।

●आवेदन पत्र में आवेदित पद का नाम, अभ्यर्थी का नाम, पिता का नाम, पता सहित सभी मांगी गई जानकारियां भर दें।

●अब निर्धारित स्थान पर रंगीन पासपोर्ट साइज फोटो चिपका दें और सबसे नीचे अपने हस्ताक्षर कर दें।

●अब भरे हुए आवेदन पत्र, डिमांड ड्राफ्ट और मांगे गए सभी दस्तावेजों को स्कैन कर संस्थान की ई-मेल आईडी पर भेज दें।

●अब आवेदन पत्र, डिमांड ड्राफ्ट और संबंधित दस्तावेजों के साथ तय पते पर साक्षात्कार के लिए पहुंचें।

इस ई-मेल आईडी पर भेजें आवेदन

ई-मेल आईडी : dean-alwar.rj@esic.nic.in

साक्षात्कार स्थल

●कॉन्फ्रेंस हॉल, भूतल, कर्मचारी राज्य बीमा निगम मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल, देसूला, एमआईए, अलवर (राजस्थान)-301030

अधिक जानकारी के लिए यहां संपर्क करें

फोन नंबर : 0144-2887501/02

ई-मेल आईडी : dean-alwar.rj@esic.nic.in

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल (FAQs)

Q1. ESIC अलवर में सीनियर रेजिडेंट के लिए कुल कितने पद निकले हैं?
इस भर्ती के तहत कुल 68 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी, जो अलग-अलग मेडिकल विभागों में विभाजित हैं।

Q2. इस भर्ती के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता क्या है?
उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से MBBS डिग्री के साथ संबंधित विषय में MD/MS/DNB या डिप्लोमा होना अनिवार्य है।

Q3. आवेदन करने की प्रक्रिया क्या है?
उम्मीदवारों को पहले आवेदन फॉर्म डाउनलोड कर भरना होगा, फिर जरूरी दस्तावेजों के साथ उसे स्कैन करके ई-मेल पर भेजना होगा और इंटरव्यू के दिन हार्ड कॉपी साथ लेकर पहुंचना होगा।

Q4. साक्षात्कार कब और कहां आयोजित होगा?
साक्षात्कार 16 अप्रैल 2026 को सुबह 9:00 बजे ESIC मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल, अलवर (राजस्थान) में आयोजित किया जाएगा।

Q5. आवेदन शुल्क कितना है?
सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों के लिए 500 रुपये शुल्क निर्धारित है, जबकि SC/ST, महिलाओं और दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए कोई शुल्क नहीं रखा गया है।

Q6. उम्मीदवार की अधिकतम आयु सीमा क्या है?
इस भर्ती के लिए अधिकतम आयु 45 वर्ष निर्धारित की गई है, जिसकी गणना इंटरव्यू की तारीख के अनुसार की जाएगी।

Q7. चयन प्रक्रिया कैसे होगी?
चयन पूरी तरह से साक्षात्कार और दस्तावेज सत्यापन के आधार पर किया जाएगा।

Q8. चयनित उम्मीदवारों को कितना वेतन मिलेगा?
चयनित उम्मीदवारों को लगभग 1,34,047 रुपये प्रतिमाह वेतन दिया जाएगा।

निष्कर्ष

अगर आप मेडिकल फील्ड में करियर बनाने की सोच रहे हैं, तो ESIC अलवर की यह भर्ती आपके लिए एक शानदार अवसर साबित हो सकती है। खास बात यह है कि चयन प्रक्रिया सरल है और केवल इंटरव्यू के आधार पर ही उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा, जिससे योग्य अभ्यर्थियों को सीधे मौका मिल सकता है।

हालांकि, आवेदन प्रक्रिया में थोड़ी सावधानी जरूरी है—जैसे समय पर ई-मेल भेजना और इंटरव्यू के दिन सभी जरूरी दस्तावेज साथ रखना। इसलिए बिना देर किए अपनी तैयारी पूरी करें और इस मौके का पूरा लाभ उठाएं।

Also Read :- CSC Aadhaar Supervisor/Operator Recruitment 2026: 45 पदों पर भर्ती, बिना फीस करें आवेदन।

।।शेयर करें।।

लेखक परिचय - [Current Patrika]
नाम: रूपेश कुमार पद: संस्थापक और मुख्य लेखक – [currentpatrika.com] अनुभव: 7+ वर्षों का अनुभव जॉब अपडेट्स, करियर गाइड और एजुकेशन न्यूज में।

मेरे बारे में:
नमस्कार! मैं रूपेश कुमार, [Current Patrika] ब्लॉग का संस्थापक और मुख्य लेखक हूँ। यह वेबसाइट खासकर उन छात्रों और युवाओं के लिए बनाई गई है जो सरकारी नौकरियों, निजी नौकरियों, प्रवेश परीक्षाओं और करियर से जुड़ी सटीक और समय पर जानकारी पाना चाहते हैं।
मेरा उद्देश्य है कि युवाओं को बिना किसी भ्रम के एकदम साफ और भरोसेमंद जानकारी मिले — जिससे वे अपने करियर के फैसले खुद ले सकें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *