Posted in

पटना हाईकोर्ट टेक्निकल असिस्टेंट भर्ती 2026: पूरा सिलेबस, एग्जाम पैटर्न और तैयारी के आसान टिप्स।

पटना हाईकोर्ट टेक्निकल असिस्टेंट भर्ती 2026
पटना हाईकोर्ट टेक्निकल असिस्टेंट भर्ती 2026

पटना हाईकोर्ट टेक्निकल असिस्टेंट भर्ती 2026: सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए खुशखबरी है। पटना हाईकोर्ट टेक्निकल असिस्टेंट की भर्तियां करने जा रहा है। यह नौकरी न सिर्फ स्थिर करियर का भरोसा देगी, बल्कि प्रतिष्ठित संस्थान में काम करने का मौका भी प्रदान करेगी। बेहतर वेतनमान, सुरक्षित भविष्य और प्रोफेशनल ग्रोथ की संभावनाएं इसे युवाओं के लिए आकर्षक विकल्प बनाती हैं। इस परीक्षा में सफलता के लिए बेहतर रणनीति बनाना अहम है। कंप्यूटर और तकनीकी विषयों पर फोकस कर आप इस परीक्षा को पास कर सकते हैं।

परीक्षा के चरण : परीक्षा चार चरणों में आयोजित होगी। पहले चरण में स्क्रीनिंग/ प्रारंभिक परीक्षा दूसरे में लिखित परीक्षा, तीसरे चरण में ट्रेड/ स्किल टेस्ट और चौथे चरण में साक्षात्कार होगा।

परीक्षा का प्रारूप

● स्क्रीनिंग/ प्रारंभिक परीक्षा 100 अंकों की होगी, जिसमें 100 प्रश्न बहुविकल्पीय प्रकार के होंगे।

● प्रश्न पत्र में सामान्य ज्ञान से 15 प्रश्न, तर्कशक्ति एवं मात्रात्मक योग्यता से 10 प्रश्न, सामान्य अंग्रेजी से 15 प्रश्न और कंप्यूटर एप्लीकेशन से 60 प्रश्न होंगे।

● परीक्षा की अवधि दो घंटे होगी। प्रत्येक गलत उत्तर पर एक चौथाई अंक की कटौती की जाएगी।

● लिखित परीक्षा 200 अंकों की होगी, जिसमें 200 प्रश्न बहुविकल्पीय प्रकार के होंगे।

● ट्रेड/ स्किल टेस्ट 100 अंकों का होगा, जिसमें 100 प्रश्न बहुविकल्पीय प्रकार के होंगे।

● ट्रेड/ स्किल टेस्ट में सफल उम्मीदवारों को साक्षात्कार के लिए आमंत्रित किया जाएगा।

● साक्षात्कार 30 अंकों का होगा, जिसमें उम्मीदवारों का व्यक्तित्व परीक्षण किया जाएगा

चरण-1

स्क्रीनिंग/प्रारंभिक परीक्षा : इसमें में सामान्य ज्ञान, रीजनिंग व गणित, अंग्रेजी और कंप्यूटर एप्लीकेशन से संबंधित प्रश्न होंग।

सामान्य ज्ञान

इस खंड में भारत और उसके पड़ोसी देश, इतिहास, संस्कृति, भूगोल, राजनीति, अर्थव्यवस्था, करंट अफेयर्स (राष्ट्रीय/अंतरराष्ट्रीय), किताबें और लेखक, खेल-कूद, महत्वपूर्ण योजनाएं, महत्वपूर्ण दिन, चर्चित व्यक्ति, पुरस्कार, सामान्य विज्ञान और पर्यावरण, बिहार से संबंधित सामान्य ज्ञान के बारे में प्रश्न पूछे जाएंगे।

टिप्स: तथ्यों को दोहराएं

● तथ्यों को बार-बार दोहराएं

● आंकड़ों को याद करने के लिए ट्रिक्स का उपयोग करें

● संक्षिप्त नोट्स बनाएं ताकि अंतिम समय में दोहराया जा सके।

रीजनिंग और गणित

रीजनिंग : इसमें समानता व अंतर, स्पेस विजुअलाइजेशन, ऑब्जर्वेशन, समस्या समाधान, कोडिंग-डिकोडिंग, श्रृंखला, वर्गीकरण, संबंध आधारित प्रश्न,

गणित : इसमें संख्या पद्धति, दशमलव, भिन्न, प्रतिशत, अनुपात व समानुपात, औसत, लाभ-हानि, ब्याज, समय और दूरी, समय और कार्य, ऊंचाई व दूरी से संबंध प्रश्न होंगे।

टिप्स : रोज कम से कम 20 प्रश्न हल करें

● पहाड़े, स्क्वॉयर रूट और क्यूब्स तक रट लें।

● रोज कम से कम 20 प्रश्न हल करें।

● प्रतिशत और औसत पर मजबूत पकड़ बनाएं।

अंग्रेजी

इस भाग में शब्दावली, व्याकरण, वाक्य संरचना, समानार्थी और विलोम शब्द, वाक्य में गलती ढूंढना, रिक्त स्थान भरना, सही वर्तनी, मुहावरे और वाक्यांश, एक शब्द में वाक्य, वाक्य सुधार आदि से संबंधित पूछे जाएंगे।

टिप्स : ग्रामर पर पकड़ बनाएं

● पूरा ग्रामर पढ़ने के बजाय महत्वपूण भाग को कवर करें।

● शब्दाबली पर ज्यादा फोकस करें।

● रटने के बजाय समझने पर ध्यान दें।

कंप्यूटर एप्लीकेशन

इसमें कंप्यूटर का बेसिक ज्ञान, प्रोग्रामिंग की मूल बातें (सी लैंग्वेज), डाटा स्ट्रक्चर की शुरुआती जानकारी, इंटरनेट और वेब, क्लाउड कंप्यूटिंग की बेसिक जानकारी, कंप्यूटर नेटवर्क के बेसिक्स, ऑपरेटिंग सिस्टम, हार्डवेयर और डिवाइस की जानकारी, डेटाबेस के बारे में प्रश्न होंगे।

टिप्स : थ्योरी के साथ प्रैक्टिल भी करें

● प्रोग्रामिंग के बेसिक कॉन्सेप्ट मजबूत करें।

● डाटा स्ट्रक्चर की रोज प्रैक्टिस करें।

● नेटवर्किंग और ओएस के बेसिक टॉपिक क्लियर रखें।

चरण-2

लिखित परीक्षा

इस खंड में उम्मीदवारों का प्रोग्रामिंग फंडामेंटल (सी लैंग्वेज), डाटा स्ट्रक्चर, वेब टेक्नोलॉजी व वर्चुअलाइजेशन, कंप्यूटर नेटवर्क, कंप्यूटर संगठन व आर्किटेक्चर, हार्डवेयर, ऑपरेटिंग सिस्टम व ट्रबलशूटिंग से संबंधित ज्ञान परखा जाएगा।

टिप्स : कांसेप्ट क्लीयर रखें, जबाव रटने से काम नहीं चलेगा

● पिछले पैटर्न के हिसाब से प्रैक्टिस करें।

● नेटवर्किंग आदि से संबंधित टॉपिक्स पर पकड़ बनाएं।

● रोज 1–2 घंटे सिर्फ कंप्यूटर विषय को दें।

चरण-3

ट्रेड/ स्किल टेस्ट

इसमें अभ्यर्थियों की कंप्यूटर से संबंधित प्रायोगिक दक्षता और कार्यकुशलता का आकलन किया जाएगा। इसमें कंप्यूटर पर प्रैक्टिकल अभ्यास करना होगा, जिसमें ऑपरेटिंग सिस्टम, नेटवर्किंग और ट्रबलशूटिंग का विशेष अभ्यास जरूरी है। इसके लिए थ्योरी के साथ-साथ कंप्यूटर का इस्तेमाल भी करके देखें।

चरण-4

साक्षात्कार

साक्षात्कार में अभ्यर्थियों की तकनीकी जानकारी और विषय पर पकड़ का आकलन किया जाएगा। उम्मीदवारों से प्रोग्रामिंग, नेटवर्किंग, डाटाबेस जैसे विषयों से जुड़े सवाल पूछे जा सकते हैं। इसके साथ ही समस्या समाधान क्षमता और कार्य के प्रति समझ को परखा जाएगा। आत्मविश्वास, संवाद कौशल और व्यक्तित्व का भी मूल्यांकन किया जाएगा।

टिप्स : आत्मविश्वास बनाएं रखें

● सामान्य प्रश्नों जैसे “अपने बारे में बताइए” का पहले से अभ्यास करें।

● आत्मविश्वास के साथ स्पष्ट बोलने की आदत डालें।

● मॉक इंटरव्यू देकर अपनी तैयारी और बॉडी लैंग्वेज सुधारें।

ये टिप्स भी अपनाएं

● पढ़ाई को छोटे-छोटे टारगेट में बांटें, इससे तैयारी आसान और ट्रैक पर रहती है।

● रोजाना एक तय समय पर पढ़ने की आदत डालें।

● मॉक टेस्ट के जरिए अपनी कमजोरियों को पहचानें और उसी पर काम करें।

● नोट्स बनाकर पढ़ाई करें, इससे अंतिम समय में जल्दी रिवीजन हो पाता है।

● मोबाइल/सोशल मीडिया को सीमित रखें।

तैयारी के दौरान ये न करें

● बिना योजना के पढ़ाई शुरू न करें, इससे समय और मेहनत दोनों बर्बाद होते हैं।

● सिर्फ आसान टॉपिक पर निर्भर न रहें, कठिन हिस्सों को भी बराबर समय दें।

परीक्षा भवन में इन बातों का रखें ध्यान

● परीक्षा भवन में हर परीक्षार्थी की अपनी रणनीति होती है। प्रारंभिक परीक्षा में सारा दारोमदार सामान्य अध्ययन पर होता है। इसलिए पेपर में क्या और कैसे करना है, इस पर ज्यादा ध्यान देने की जरूरत है।

● इस परीक्षा में हर वर्ष हजारों की संख्या में छात्र असफल हो जाते हैं, इसलिए इसे हल्के में नहीं लेना चाहिए। अतः परीक्षार्थियों को यह सलाह दी जाती है कि परीक्षा भवन में प्रवेश करने से पहले एक मुकम्मल रणनीति बनाकर ही जाएं।

● पहली और सबसे जरूरी बात सामान्य अध्ययन की परीक्षा अवधि में समय-प्रबंधन की है। ‘परीक्षा’ निश्चित समय-सीमा में अपने ज्ञान-कौशल के प्रदर्शन का ही दूसरा नाम है, इसलिये समय-प्रबंधन परीक्षा का अनिवार्य पहलू है।

● प्रारम्भिक परीक्षा में प्रश्नों की प्रकृति इतनी गहरी और विकल्प इतने जटिल होते हैं कि अंत में समय-प्रबंधन खुद एक चुनौती बन जाता है। इससे निपटने का तरीका यह है कि वही प्रश्न हल करें आपकी ज्ञान की सीमा के दायरे में हों।

FAQs (अक्सर पूछे जाने वाले सवाल)

Q1. पटना हाईकोर्ट टेक्निकल असिस्टेंट भर्ती में चयन प्रक्रिया क्या है?
इस भर्ती प्रक्रिया में कुल चार चरण होते हैं—प्रारंभिक परीक्षा, लिखित परीक्षा, ट्रेड/स्किल टेस्ट और साक्षात्कार। सभी चरणों को सफलतापूर्वक पास करने के बाद ही अंतिम चयन होता है।

Q2. प्रारंभिक परीक्षा का पैटर्न कैसा होता है?
प्रारंभिक परीक्षा में 100 बहुविकल्पीय प्रश्न होते हैं, जिसमें सामान्य ज्ञान, रीजनिंग, अंग्रेजी और कंप्यूटर से प्रश्न पूछे जाते हैं। हर गलत उत्तर पर नेगेटिव मार्किंग भी लागू होती है।

Q3. इस परीक्षा में सबसे ज्यादा किस विषय पर फोकस करना चाहिए?
कंप्यूटर एप्लीकेशन इस परीक्षा का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा है, इसलिए इस पर मजबूत पकड़ बनाना जरूरी है। साथ ही सामान्य ज्ञान और रीजनिंग को भी नजरअंदाज नहीं करना चाहिए।

Q4. क्या बिना कोचिंग के इस परीक्षा की तैयारी की जा सकती है?
हाँ, सही रणनीति, नियमित अभ्यास और अच्छे स्टडी मटेरियल के साथ बिना कोचिंग के भी इस परीक्षा में सफलता हासिल की जा सकती है।

Q5. स्किल टेस्ट में क्या पूछा जाता है?
स्किल टेस्ट में कंप्यूटर से संबंधित प्रैक्टिकल ज्ञान का परीक्षण होता है, जैसे ऑपरेटिंग सिस्टम, नेटवर्किंग और ट्रबलशूटिंग आदि।

Q6. इंटरव्यू में किस तरह के सवाल पूछे जाते हैं?
साक्षात्कार में तकनीकी विषयों के साथ-साथ आपकी समस्या सुलझाने की क्षमता, आत्मविश्वास और व्यक्तित्व का भी मूल्यांकन किया जाता है।

Q7. तैयारी के दौरान मॉक टेस्ट कितना जरूरी है?
मॉक टेस्ट बेहद जरूरी है, इससे आपको अपनी कमजोरियों का पता चलता है और समय-प्रबंधन बेहतर होता है।

Q8. इस परीक्षा में सफलता के लिए सबसे जरूरी टिप क्या है?
नियमित अभ्यास, सही समय-प्रबंधन और कॉन्सेप्ट की स्पष्ट समझ—ये तीन चीजें सफलता की कुंजी हैं।

निष्कर्ष

पटना हाईकोर्ट टेक्निकल असिस्टेंट भर्ती उन युवाओं के लिए एक शानदार अवसर है जो सरकारी नौकरी के साथ एक सुरक्षित और सम्मानजनक करियर बनाना चाहते हैं। इस परीक्षा में सफलता पाने के लिए केवल मेहनत ही नहीं, बल्कि सही दिशा में की गई स्मार्ट तैयारी भी बेहद जरूरी है।

यदि आप एक स्पष्ट रणनीति के साथ पढ़ाई करते हैं, अपने कमजोर क्षेत्रों पर काम करते हैं और नियमित रूप से अभ्यास करते हैं, तो सफलता निश्चित रूप से आपके कदम चूमेगी। याद रखें, हर बड़ा लक्ष्य छोटे-छोटे प्रयासों से ही हासिल होता है। इसलिए निरंतरता बनाए रखें, आत्मविश्वास रखें और अपने लक्ष्य पर फोकस करें—सफलता जरूर मिलेगी।

Also Read :- BTSC Lab Assistant Exam 2026: तैयारी कैसे करें? पूरा सिलेबस, पैटर्न और टिप्स हिंदी में।

।।शेयर करें।।

लेखक परिचय - [Current Patrika]
नाम: रूपेश कुमार पद: संस्थापक और मुख्य लेखक – [currentpatrika.com] अनुभव: 7+ वर्षों का अनुभव जॉब अपडेट्स, करियर गाइड और एजुकेशन न्यूज में।

मेरे बारे में:
नमस्कार! मैं रूपेश कुमार, [Current Patrika] ब्लॉग का संस्थापक और मुख्य लेखक हूँ। यह वेबसाइट खासकर उन छात्रों और युवाओं के लिए बनाई गई है जो सरकारी नौकरियों, निजी नौकरियों, प्रवेश परीक्षाओं और करियर से जुड़ी सटीक और समय पर जानकारी पाना चाहते हैं।
मेरा उद्देश्य है कि युवाओं को बिना किसी भ्रम के एकदम साफ और भरोसेमंद जानकारी मिले — जिससे वे अपने करियर के फैसले खुद ले सकें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *