BTSC Lab Assistant Exam 2026: बिहार तकनीकी सेवा आयोग (बीटीएससी) प्रयोगशाला सहायक की बंपर भर्तियां करने जा रहा है। ये नियुक्तियां ऑटोमोबाइल/ डीजल मेकेनिक, टेक्सटाइल्स, इलेक्ट्रिकल, इलेक्ट्रॉनिक्स/ इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन, केमिकल, प्रिंटिंग, सिरेमिक, कंप्यूटर साइंस एंड इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, सिविल/ रूरल, मेकेनिकल, साइंस और एग्रीकल्चर एंड मशीनरी ब्रांच में की जाएंगी। इन ब्रांच में इंजीनियरिंग डिप्लोमा धारकों के लिए सरकारी नौकरी पाने का यह सुनहरा अवसर है। इस परीक्षा में सभी प्रश्न संबंधित ब्रांच के विषय से ही पूछे जाएंगे। इसलिए ब्रांच से संबंधित विषय पर ही पर फोकस करके आसानी से सफलता पाई जा सकती है।
परीक्षा का पैटर्न
● कंप्यूटर आधारित लिखित परीक्षा होगी। परीक्षा कुल अंक 100 होंगे। परीक्षा की अवधि दो घंटे की होगी।
● प्रश्न पत्र में कुल 100 प्रश्न होंगे, और सभी प्रश्न संबंधित ब्रांच से पूछे जाएंगे।
● प्रश्न पत्र हिंदी एवं अंग्रेजी दोनों भाषा में होंगे।
● गलत उत्तर देने पर 0.25 अंक की कटौती की जाएगी।
संविदा पर कार्य अनुभव (25 अंक)
● यदि आपके पास प्रयोगशाला सहायक या समान पद पर संविदा के आधार पर कार्य करने का अनुभव है, तो आपको अतिरिक्त अंक दिए जाएंगे ।
● प्रति कार्यरत वर्ष के लिए 05 अंक दिए जाएंगे, जिसकी अधिकतम सीमा 25 अंक होगी ।
● कार्य अनुभव बिहार सरकार या बिहार राज्य में अवस्थित केंद्र सरकार/केंद्र सरकार के अधीन किसी उपक्रम/निगम/निकाय/प्राधिकार/स्वशासी निकाय के कार्यालय का होना चाहिए।
लिखित परीक्षा की विषयवार तैयारी
ऑटोमोबाइल / डीजल मैकेनिक
टॉपिक : इंजन के प्रकार, मुख्य पार्ट्स तथा 2-स्ट्रोक और 4-स्ट्रोक इंजन, फ्यूल इंजेक्शन और कार्ब्यूरेटर की कार्यप्रणाली, क्लच और गियर बॉक्स की कार्यप्रणाली, वाहन की सर्विसिंग और सामान्य खराबियों से संबंधित प्रश्न पूछे जाएंगे।
सिस्टम को समझें
● इस विषय में केवल रटने से काम नहीं चलेगा, इसलिए इंजन और अन्य सिस्टम को चित्र के माध्यम से समझना जरूरी है।
● पुराने आईटीआई नोट्स या किताब से पार्ट्स और उनकी वर्किंग को जोड़कर पढ़ें। सामान्य फॉल्ट और उनके कारण-समाधान को अलग से नोट बनाकर तैयार करें।
टेक्सटाइल्स
टॉपिक : प्राकृतिक और कृत्रिम फाइबर के प्रकार तथा उनके गुण, स्पिनिंग प्रक्रिया, कपड़ा बनाने की विधि, रंगाई और फिनिशिंग प्रक्रिया पर आधारित प्रश्न पूछे जाएंगे।
प्रक्रियाओं को क्रम में समझें
● टेक्सटाइल्स में प्रक्रियाओं को क्रम में समझना सबसे महत्वपूर्ण है। हर स्टेप को फ्लो चार्ट बनाकर पढ़ें, जिससे याद रखना आसान होगा।
● फाइबर और उनके उपयोग को उदाहरण के साथ जोड़कर पढ़ें, इससे प्रश्न जल्दी समझ में आएंगे।
इलेक्ट्रिकल
टॉपिक : ओह्म का नियम, किरचॉफ के नियम, आरएलसी सर्किट, मोटर और ट्रांसफॉर्मर की कार्यप्रणाली तथा प्रकार, बिजली उत्पादन, पारेषण और वितरण, विभिन्न मापक उपकरणों के उपयोग और कार्यप्रणाली से प्रश्न पूछे जाएंगे।
अभ्यास सबसे जरूरी
● इलेक्ट्रिकल में फॉर्मूले और न्यूमेरिकल का अभ्यास सबसे जरूरी है। हर टॉपिक के बाद 10–15 प्रश्न हल करें।
● सर्किट को खुद बनाकर समझने की आदत डालें और मशीनों के सिद्धांत को डायग्राम के साथ पढ़ें, जिससे कॉन्सेप्ट मजबूत होगा।
इलेक्ट्रॉनिक्स / इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन
टॉपिक : डायोड और ट्रांजिस्टर के गुण तथा कार्यप्रणाली, रेक्टिफायर और एम्पलीफायर, सिग्नल और मॉड्यूलेशन, लॉजिक गेट और उनके उपयोग से प्रश्न पूछे जाएंगे।
खुद प्रैक्टिस करें
● इलेक्ट्रॉनिक्स में ग्राफ, सर्किट और ट्रुथ टेबल पर पकड़ बनाना जरूरी है।
● हर सर्किट को बार-बार देखकर समझें और उसे खुद ड्रॉ करने की प्रैक्टिस करें।
● छोटे-छोटे कॉन्सेप्ट को क्लियर रखते हुए इसे संबंधित बहुविकल्पीय प्रश्न हल करें। इससे परीक्षा की तैयारी में बहुत मदद मिलेगी।
केमिकल
टॉपिक : केमिकल रिएक्शन और यूनिट ऑपरेशन, उर्वरक और पेट्रोकेमिकल उद्योग, ताप और दाब, केमिकल सुरक्षा से संबंधित प्रश्न पूछे जाएंगे।
केमिकल प्रक्रियाओं को समझें
● केमिकल में प्रक्रियाओं को समझना जरूरी है, इसलिए हर रिएक्शन और यूनिट ऑपरेशन का बेसिक सिद्धांत साफ रखें।
● ताप-दाब से जुड़े फॉर्मूले और इकाइयों को लिखकर बार-बार रिवीजन करें। इंडस्ट्री के उदाहरण याद रखने से प्रश्न आसानी से हल होंगे।
प्रिंटिंग
टॉपिक : ऑफसेट और स्क्रीन प्रिंटिंग, इंक और पेपर के प्रकार तथा गुण, प्रिंटिंग मशीनों की कार्यप्रणाली, प्रिंट डिफेक्ट से जुड़े प्रश्न पूछे जाएंगे।
प्रिंटिंग प्रक्रिया को समझें
● प्रिंटिंग में प्रक्रिया को स्टेप-बाय-स्टेप समझना जरूरी है।
● मशीन की कार्यप्रणाली को आसान भाषा में नोट करें और डिफेक्ट को पहचानने के लिए उदाहरण देखें। इससे सीधे सवाल आसानी से बनेंगे।
सिरेमिक
टॉपिक : क्ले और अन्य कच्चा माल, मोल्डिंग और फायरिंग प्रक्रिया, टाइल और पॉटरी का उपयोग, स्ट्रेंथ और अन्य परीक्षण से प्रश्न पूछे जाएंगे।
कच्चे माल के गुण समझें
● सिरेमिक में मटेरियल और प्रक्रिया को जोड़कर पढ़ें।
● पहले कच्चे माल के गुण समझें, फिर उसी से बनने वाले प्रोडक्ट को लिंक करें।
● टेस्टिंग के बेसिक सिद्धांत को समझकर छोटे नोट्स बनाएं।
कंप्यूटर साइंस एंड इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी
टॉपिक : कंप्यूटर के मूल सिद्धांत, इनपुट-आउटपुट डिवाइस, इंटरनेट और नेटवर्किंग, प्रोग्रामिंग लॉजिक से प्रश्न पूछे जाएंगे।
थ्योरी-प्रैक्टिकल दोनों जरूरी
● कंप्यूटर में थ्योरी और प्रैक्टिकल दोनों जरूरी हैं।
● बेसिक टर्म और फंक्शन को समझें, साथ ही छोटे-छोटे प्रोग्राम या लॉजिक खुद लिखकर देखें।
● नेटवर्किंग के टॉपिक को डायग्राम के साथ पढ़ें।
सिविल / रूरल
टॉपिक : सीमेंट और कंक्रीट के प्रकार, अनुपात और गुण, चेन और कम्पास से मापन, आरसीसी कंक्रीट और स्टील ग्रेड, बीम शियर फोर्स और बेंडिंग मोमेंट से प्रश्न पूछे जाएंगे।
फॉर्मूले और डायग्राम दोनों जरूरी
● सिविल में फॉर्मूले और डायग्राम दोनों जरूरी हैं।
● सीमेंट और कंक्रीट के रेशियो को समझें, सर्वेइंग उपकरणों के उपयोग को विजुअलाइज करें और बीम के डायग्राम बनाकर अभ्यास करें।
मैकेनिकल
टॉपिक : थर्मोडायनामिक्स के नियम और साइकिल, इंजन के पार्ट्स और कार्यप्रणाली, मशीन गियर और मशीन डिजाइन, मशीन टूल्स से प्रश्न पूछे जाएंगे।
कॉन्सेप्ट क्लियर करें
● मैकेनिकल में कॉन्सेप्ट क्लियर होना जरूरी है।
● थर्मोडायनामिक्स के नियम और साइकिल को डायग्राम के साथ समझें।
● मशीन और गियर के काम को उदाहरण के साथ जोड़कर पढ़ें और मैन्युफैक्चरिंग टॉपिक को प्रैक्टिकल तरीके से समझें।
साइंस और एग्रीकल्चर एंड मशीनरी
टॉपिक : साइंस : भौतिकी, रसायन और जीव विज्ञान के मूल सिद्धांतों से प्रश्न पूछे जाएंगे।
एग्रीकल्चर : खेती की तकनीकों और फसलों से संबंधित प्रश्न पूछे जाएंगे।
मशीनरी : कृषि उपकरणों और मशीनों से प्रश्न पूछे जाएंगे।
कॉन्सेप्ट पर ध्यान दें
● साइंस की तैयारी के लिए एनसीईआरटी के बेसिक कॉन्सेप्ट पर ध्यान दें।
● एग्रीकल्चर में फसल चक्र और तकनीकों को समझें।
● मशीनरी के लिए उपकरणों के उपयोग और कार्यप्रणाली को उदाहरण के साथ पढ़ें।
अध्ययन योजना बनाएं : पढ़ाई के लिए समय निकालना तभी सार्थक है जब आप वास्तव में अपनी योजना पर टिके रहें। परीक्षा के लिए पढ़ाई करना एक मैराथन होगा, इसलिए सुनिश्चित करना चाहिए कि प्रत्येक विषय की तैयारी के लिए समान समय व्यतीत हो। परीक्षा के लिए पिछले एक सप्ताह का अध्ययन पालन देखें।
टाइम टेबल बनाकर पढ़ें : पढ़ाई का टाइम टेबल एक सुविधाजनक, आसान सा रास्ता है जो कि आपको अपने पढ़ने के समय पर नियंत्रण रखने में सहायता प्रदान करता है। यदि आप भी इस परीक्षा में शामिल होना चाहते हैं तो टाइम टेबल बनाकर पढ़ाई करना बेहतर होगा। अच्छी तैयारी के लिए एक दिन में न्यूनतम आठ घंटे पढ़ाई बेहद जरूरी है।
नोट्स बनाएं : किसी भी परीक्षा की तैयारी के लिए नोट्स बनाना काफी अहम होता है। इसके कई फायदे होते हैं जिसके कारण अभ्यर्थी नोट्स बनाकर पढ़ाई करते हैं। अगर आप नोट्स बनाते है तो इससे आपकी लेखन में सुधार आता है।
मॉक टेस्ट से अभ्यास करें : परीक्षा की बेहतर तैयारी में मॉक टेस्ट अहम भूमिका निभाते हैं। सिलेबस को कवर करने के बाद मॉक टेस्ट का प्रैक्टिस किया जाना चाहिए। यह आपको परीक्षा प्रारूप को समझने, समय प्रबंधन में सुधार करने और आपकी ताकत और कमजोरियों की पहचान करने में मदद करते हैं।
पिछले वर्ष के प्रश्न पत्र हल करें : पिछले वर्षों के प्रश्न पत्र हल किए बिना परीक्षा की तैयारी अधूरी रहेगी। इसलिए पुराने प्रश्न पत्रों को देखना बहुत ही आवश्यक है। पुराने प्रश्न पत्रों को हल करने से उम्मीदवारों को उनके कमजोर बिंदुओं और टाइम मैनेजमेंट स्किल का अंदाजा लगाने में मदद मिलती है।
FAQs (अक्सर पूछे जाने वाले सवाल)
1. बीटीएससी लैब असिस्टेंट परीक्षा में कितने प्रश्न पूछे जाते हैं?
इस परीक्षा में कुल 100 प्रश्न पूछे जाते हैं और सभी प्रश्न आपकी संबंधित ब्रांच (ट्रेड) से ही आते हैं।
2. क्या परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग होती है?
हाँ, हर गलत उत्तर पर 0.25 अंक काटे जाते हैं, इसलिए सोच-समझकर उत्तर देना जरूरी है।
3. परीक्षा किस भाषा में होगी?
प्रश्न पत्र हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में उपलब्ध होगा, जिससे अभ्यर्थियों को सुविधा मिलती है।
4. क्या केवल थ्योरी पढ़कर इस परीक्षा में सफलता मिल सकती है?
नहीं, केवल रटने से काम नहीं चलेगा। कॉन्सेप्ट समझना, डायग्राम बनाना और प्रैक्टिस करना बेहद जरूरी है।
5. कार्य अनुभव का कितना महत्व है?
यदि आपके पास संबंधित कार्य अनुभव है, तो आपको अधिकतम 25 अतिरिक्त अंक मिल सकते हैं, जो मेरिट में काफी मददगार साबित होते हैं।
6. तैयारी के लिए सबसे जरूरी चीज क्या है?
नियमित अभ्यास, सही टाइम टेबल, नोट्स बनाना और मॉक टेस्ट देना — ये चारों सफलता की कुंजी हैं।
7. क्या पिछले साल के प्रश्न पत्र हल करना जरूरी है?
हाँ, पिछले वर्षों के प्रश्न पत्र हल करने से परीक्षा पैटर्न और प्रश्नों के स्तर को समझने में काफी मदद मिलती है।
8. क्या सभी ब्रांच के लिए तैयारी का तरीका अलग होता है?
हाँ, हर ब्रांच का सिलेबस अलग होता है, इसलिए उसी के अनुसार तैयारी करनी चाहिए। हालांकि, कॉन्सेप्ट क्लियर करना हर ब्रांच में समान रूप से जरूरी है।
निष्कर्ष
अगर आप बीटीएससी लैब असिस्टेंट भर्ती की तैयारी कर रहे हैं, तो यह आपके लिए एक शानदार मौका है सरकारी नौकरी पाने का। सही रणनीति, नियमित अभ्यास और कॉन्सेप्ट की मजबूत पकड़ आपको इस परीक्षा में सफलता दिला सकती है। याद रखें, यह कोई शॉर्टकट वाली परीक्षा नहीं है, बल्कि समझ और निरंतर मेहनत का खेल है।
अपनी तैयारी को व्यवस्थित रखें, हर विषय को समय दें और खुद पर भरोसा बनाए रखें। थोड़ी सी अनुशासन और सही दिशा में मेहनत आपको आपके लक्ष्य तक जरूर पहुंचाएगी।
Also Read :- एम्स रायबरेली में सीनियर रेजिडेंट भर्ती 2026: 82 पदों पर वॉक-इन इंटरव्यू, बिना फीस आवेदन।