Posted in

AIIMS Patna Recruitment 2026: 75 सीनियर रेजिडेंट पदों पर भर्ती, सीधे इंटरव्यू से होगा चयन।

AIIMS Patna Recruitment 2026
AIIMS Patna Recruitment 2026

AIIMS Patna Recruitment 2026: अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स), पटना (बिहार) ने सीनियर रेजिडेंट के 75 पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है। ये नियुक्तियां एम्स के विभिन्न विभागों में अनुबंध के आधार पर 89 दिनों के लिए की जाएंगी। योग्य एवं इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट से नोटिफिकेशन डाउनलोड कर अपनी पात्रता सुनिश्चित कर लें। बायोडाटा, डिमांड ड्राफ्ट और संबंधित दस्तावेजों के साथ तये पते साक्षात्कार के लिए पहुंचें। साक्षात्कार का आयोजन 16 अप्रैल से 18 अप्रैल 2026 तक सुबह 09:00 बजे से होगा।

आवेदन शुल्क : 1500 रुपये। एससी/ एसटी वर्ग, ईडब्ल्यूएस के लिए 1200 रुपये, महिलाओं और दिव्यांगों के लिए कोई शुल्क देय नहीं है।

साक्षात्कार की तिथियां : 16 अप्रैल से 18 अप्रैल 2026 तक

रिपोर्टिंग का समय : सुबह 09:00 बजे से 10:00 बजे तक

आधिकारिक वेबसाइट : https://aiimspatna.edu.in/

सीनियर रेजिडेंट, कुल पद : 75 (अनारक्षित- 23)

(विभाग/ कार्यक्षेत्र के अनुसार रिक्तियां)

● एनेस्थीसियोलॉजी पद : 04

● एनाटॉमी पद : 02

● बायोकेमिस्ट्री पद : 01

● सीटीवीएस पद : 03

● क्लिनिकल हेमेटोलॉजी पद : 05

● सीएफएम पद : 03

● डर्मेटोलॉजी पद : 01

● इमरजेंसी मेडिसिन पद : 02

साक्षात्कार की तिथि : 16 अप्रैल 2026

● फोरेंसिक मेडिसिन एंड टॉक्सिकोलॉजी पद : 02

● जनरल मेडिसिन पद : 09

● हॉस्पिटल एडमिनिस्ट्रेशन पद : 01

● माइक्रोबायोलॉजी पद : 01

● न्यूनैटोलॉजी पद : 02

● न्यूक्लियर मेडिसिन पद : 02

● पीडियाट्रिक्स पद : 02

● पैथोलॉजी/ लैब मेडिसिन पद : 09

साक्षात्कार की तिथि : 17 अप्रैल 2026

● जनरल सर्जरी पद : 05

● ऑपथैल्मोलॉजी पद : 04

● ऑर्थोपेडिक्स पद : 01

● फार्माकोलॉजी पद : 02

● फिजिकल मेडिसिन एंड रिहैबिलिटेशन पद : 01

● साइकाइट्री पद : 03

● रेडियो डायग्नोसिस पद : 02

● रेडिएशन ऑन्कोलॉजी पद : 06

● ट्रांसफ्यूजन मेडिसिन एंड ब्लड बैंक पद : 02

साक्षात्कार की तिथि : 18 अप्रैल 2026

योग्यता : मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय/ संस्थान से संबंधित विशेषज्ञता में स्नातकोत्तर डिग्री (एमडी/एमएस/डीएनबी) हो।

वेतनमान : 67,700 से 2,08,700 रुपये।

आयुसीमा : अधिकतम 45 वर्ष से कम हो। आयु सीमा की गणना साक्षात्कार की तिथि को आधार मानकर की जाएगी।

● अधिकतम आयु में एससी/एसटी वर्ग को पांच वर्ष, ओबीसी वर्ग को तीन वर्ष,दिव्यांगों को 10 वर्ष की छूट होगी।

चयन प्रक्रिया : साक्षात्कार और दस्तावेज सत्यापन के आधार पर योग्य उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा।

आवेदन शुल्क

● सामान्य/ओबीसी वर्ग के लिए 1500 रुपये, एससी/ एसटी वर्ग और ईडब्ल्यूएस के लिए 1200 रुपये देय है।

● शुल्क का भुगतान डिमांड ड्राफ्ट के माध्यम से करना होगा। ड्राफ्ट एम्स पटना के पक्ष में एम्स पटना को ही देय होगा। महिलाओं और दिव्यांगों के लिए कोई शुल्क देय नहीं है।

आधिकारिक वेबसाइट : https://aiimspatna.edu.in/

साक्षात्कार स्थल

● ई-क्लासरूम, प्रशासनिक भवन, अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान, पटना (बिहार)

अधिक जानकारी के लिए यहां संपर्क करें

● ई-मेल आईडी : mso@aiimspatna.org

● फोन नंबर : 0612-2451105

❓ अक्सर पूछे जाने वाले सवाल (FAQs)

Q1. एम्स पटना में सीनियर रेजिडेंट के कितने पदों पर भर्ती निकली है?
एम्स पटना में सीनियर रेजिडेंट के कुल 75 पदों पर भर्ती निकाली गई है, जिनमें विभिन्न विभाग शामिल हैं।

Q2. इस भर्ती के लिए आवेदन कैसे करना होगा?
इस भर्ती के लिए कोई ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया नहीं है। उम्मीदवारों को बायोडाटा, डिमांड ड्राफ्ट और जरूरी दस्तावेजों के साथ सीधे साक्षात्कार स्थल पर उपस्थित होना होगा।

Q3. साक्षात्कार की तारीख और समय क्या है?
साक्षात्कार 16 अप्रैल से 18 अप्रैल 2026 तक आयोजित होगा। रिपोर्टिंग का समय सुबह 09:00 बजे से 10:00 बजे तक है।

Q4. आवेदन शुल्क कितना है और किसे छूट मिलेगी?
सामान्य और ओबीसी वर्ग के लिए शुल्क 1500 रुपये है, जबकि एससी/एसटी और ईडब्ल्यूएस के लिए 1200 रुपये है। महिलाओं और दिव्यांग उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क में पूरी छूट दी गई है।

Q5. इस भर्ती के लिए शैक्षणिक योग्यता क्या होनी चाहिए?
उम्मीदवार के पास संबंधित विषय में एमडी/एमएस/डीएनबी जैसी स्नातकोत्तर डिग्री होनी चाहिए।

Q6. चयन प्रक्रिया कैसे होगी?
उम्मीदवारों का चयन साक्षात्कार और दस्तावेज सत्यापन के आधार पर किया जाएगा।

Q7. सीनियर रेजिडेंट पद के लिए वेतन कितना मिलेगा?
चयनित उम्मीदवारों को 67,700 रुपये से लेकर 2,08,700 रुपये तक का वेतन दिया जाएगा।

Q8. आयु सीमा क्या निर्धारित की गई है?
अधिकतम आयु 45 वर्ष रखी गई है। आरक्षित वर्गों को सरकारी नियमों के अनुसार छूट भी मिलेगी।

Q9. क्या यह नौकरी स्थायी है?
नहीं, यह नियुक्ति 89 दिनों के अनुबंध (Contract) के आधार पर की जाएगी।

Q10. साक्षात्कार कहां आयोजित होगा?
साक्षात्कार एम्स पटना के प्रशासनिक भवन स्थित ई-क्लासरूम में आयोजित किया जाएगा।

Current Patrika संदेश

अगर आप मेडिकल क्षेत्र में करियर बनाने का सपना देख रहे हैं और आपके पास संबंधित विशेषज्ञता में पोस्टग्रेजुएट डिग्री है, तो एम्स पटना की यह भर्ती आपके लिए एक बेहतरीन अवसर हो सकती है। खास बात यह है कि यहां चयन प्रक्रिया सीधी और पारदर्शी है, जिसमें केवल साक्षात्कार के आधार पर चयन किया जाएगा।

हालांकि यह नियुक्ति अल्पकालिक (89 दिनों) के लिए है, फिर भी यह आपके अनुभव और प्रोफाइल को मजबूत बनाने में काफी मददगार साबित हो सकती है। इसलिए इच्छुक उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे समय पर सभी जरूरी दस्तावेज तैयार करके साक्षात्कार में भाग लें और इस अवसर का पूरा लाभ उठाएं।

Also Read :- ESIC पटना भर्ती 2026: सीनियर रेजिडेंट के 17 पद, वॉक-इन इंटरव्यू से होगा चयन

।।शेयर करें।।

लेखक परिचय - [Current Patrika]
नाम: रूपेश कुमार पद: संस्थापक और मुख्य लेखक – [currentpatrika.com] अनुभव: 7+ वर्षों का अनुभव जॉब अपडेट्स, करियर गाइड और एजुकेशन न्यूज में।

मेरे बारे में:
नमस्कार! मैं रूपेश कुमार, [Current Patrika] ब्लॉग का संस्थापक और मुख्य लेखक हूँ। यह वेबसाइट खासकर उन छात्रों और युवाओं के लिए बनाई गई है जो सरकारी नौकरियों, निजी नौकरियों, प्रवेश परीक्षाओं और करियर से जुड़ी सटीक और समय पर जानकारी पाना चाहते हैं।
मेरा उद्देश्य है कि युवाओं को बिना किसी भ्रम के एकदम साफ और भरोसेमंद जानकारी मिले — जिससे वे अपने करियर के फैसले खुद ले सकें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *