ESIC पटना भर्ती 2026: कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ईएसआईसी) मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल, पटना (बिहार) ने सीनियर रेजिडेंट के 17 पदों पर भर्ती निकाली है। ये नियुक्तियां विभिन्न विभागों में अनुबंध के आधार पर एक वर्ष के लिए की जाएंगी। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट से आवेदन पत्र डाउनलोड कर भर लें। अब आवेदन पत्र, डिमांड ड्राफ्ट और संबंधित दस्तावेजों के साथ तय पते पर साक्षात्कार के लिए पहुंचें। साक्षात्कार का आयोजन 17 अप्रैल 2026 को सुबह 09:00 बजे से होगा। विस्तृत जानकारी इस प्रकार है।
सीनियर रेजिडेंट, कुल पद : 17 (अनारक्षित-06)
(विभाग के अनुसार रिक्त पदों की संख्या)
● पैथोलॉजी पद : 02
● माइक्रोबायोलॉजी पद : 01
● चेस्ट पद : 03
● जनरल मेडिसिन पद : 01
● पीडियाट्रिक्स पद : 01
● रेडियो-डायग्नोसिस पद : 03
● जनरल सर्जरी पद : 01
● एनाटॉमी पद : 01
● फिजियोलॉजी पद : 01
● फार्माकोलॉजी पद : 01
● एफएमटी पद : 02
योग्यता : मान्यता प्राप्त चिकित्सा विश्वविद्यालय/ संस्थान से एमबीबीएस की डिग्री हो। संबंधित विशेषज्ञता में स्नातकोत्तर मेडिकल डिग्री (एमडी/ एमएस/डीएनबी) हो।
●उम्मीदवार के पास नेशनल मेडिकल काउंसिल/ स्टेट मेडिकल काउंसिल का पंजीकरण हो।
वेतनमान : 67,700 रुपये।
आयु सीमा : अधिकतम 45 वर्ष से कम हो। आयु सीमा की 17 अप्रैल 2026 को आधार मानकर की जाएगी।
चयन प्रक्रिया
● साक्षात्कार और दस्तावेज सत्यापन के आधार पर योग्य उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा।
आवेदन शुल्क
● 500 रुपये। शुल्क का भुगतान डिमांड ड्राफ्ट के माध्यम से करना होगा। ड्राफ्ट ईएसआई बचत खाता नंबर-3, हॉस्पिटल बिहटा के पक्ष में बिहटा, पटना में देय होगा।
● एससी/ एसटी वर्ग, महिलाओं और दिव्यांगों के लिए कोई शुल्क देय नहीं है।
आवेदन प्रक्रिया
● कर्मचारी राज्य बीमा निगम की आधिकारिक वेबसाइट (https://www.esic.gov.in/) पर लॉगइन करें। होमपेज पर Recruitments सेक्शन पर क्लिक करें।
● खुलने वाले पेज पर भर्ती से संबंधित कई नोटिफिकेशन दिखाई देंगे। इनमें से Advertisement No.08 of 2026 regarding Recruitment of Senior Resident on contract basis.नोटिफिकेशन पर क्लिक करें।
● नए पेज पर विज्ञापन की पीडीएफ फाइल खुल जाएगी। अब इसे अच्छी तरह से पढ़ लें और अपनी योग्यता की जांच कर लें।
● पिछले पेज पर वापस आएं और नोटिफिकेशन के नीचे Application Form पर क्लिक करें।
● नए पेज पर आवेदन पत्र के प्रारूप की पीडीएफ फाइल खुल जाएगी। ए-4 साइज पेपर पर इसका प्रिंट निकाल लें।
● आवेदन पत्र में आवेदित पद का नाम, अभ्यर्थी का नाम, पिता का नाम, पता सहित सभी मांगी गई जानकारियां भर दें। अब निर्धारित स्थान पर रंगीन पासपोर्ट साइज फोटो चिपका दें और सबसे नीचे अपने हस्ताक्षर कर दें।
● अब भरे हुए आवेदन पत्र, डिमांड ड्राफ्ट और संबंधित दस्तावेजों के साथ तय पते पर साक्षात्कार के लिए पहुंचें।
साक्षात्कार स्थल
● काउंसिल कक्ष, कॉलेज भवन, कर्मचारी राज्य बीमा निगम मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल, बिहटा, पटना-801103
FAQs (अक्सर पूछे जाने वाले सवाल)
Q1. ESIC पटना में सीनियर रेजिडेंट के कितने पदों पर भर्ती निकली है?
इस भर्ती के तहत कुल 17 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी, जो अलग-अलग विभागों में विभाजित हैं।
Q2. इस भर्ती के लिए आवेदन कैसे करना होगा?
उम्मीदवारों को ऑनलाइन आवेदन नहीं करना है। आधिकारिक वेबसाइट से आवेदन फॉर्म डाउनलोड कर उसे भरकर दस्तावेजों और डिमांड ड्राफ्ट के साथ सीधे साक्षात्कार स्थल पर पहुंचना होगा।
Q3. साक्षात्कार की तारीख और समय क्या है?
साक्षात्कार 17 अप्रैल 2026 को सुबह 09:00 बजे से आयोजित किया जाएगा।
Q4. इस भर्ती के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता क्या है?
उम्मीदवार के पास MBBS डिग्री के साथ संबंधित विषय में MD/MS/DNB होना जरूरी है। साथ ही मेडिकल काउंसिल में पंजीकरण भी अनिवार्य है।
Q5. आवेदन शुल्क कितना है और किन्हें छूट मिलेगी?
सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों के लिए 500 रुपये शुल्क निर्धारित है। जबकि SC/ST, महिला और दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए कोई शुल्क नहीं है।
Q6. चयन प्रक्रिया क्या होगी?
उम्मीदवारों का चयन साक्षात्कार और दस्तावेज सत्यापन के आधार पर किया जाएगा।
Q7. अधिकतम आयु सीमा क्या रखी गई है?
आवेदन के लिए उम्मीदवार की अधिकतम आयु 45 वर्ष निर्धारित की गई है।
Q8. चयनित उम्मीदवारों को कितना वेतन मिलेगा?
चयनित उम्मीदवारों को प्रति माह 67,700 रुपये वेतन दिया जाएगा।
Current Patrika संदेश
अगर आप मेडिकल फील्ड में करियर बना रहे हैं और आपके पास आवश्यक योग्यता है, तो ESIC पटना की यह भर्ती आपके लिए एक अच्छा अवसर साबित हो सकती है। खास बात यह है कि चयन प्रक्रिया सरल है और इसमें केवल साक्षात्कार के आधार पर चयन किया जाएगा, जिससे योग्य उम्मीदवारों के लिए मौके और भी बेहतर हो जाते हैं।
हालांकि यह नियुक्ति अनुबंध के आधार पर है, फिर भी अनुभव हासिल करने और सरकारी संस्थान में काम करने का यह एक शानदार मौका है। इसलिए यदि आप पात्र हैं, तो समय रहते सभी दस्तावेज तैयार करें और निर्धारित तिथि पर साक्षात्कार में शामिल होना न भूलें।
Also Read :- SAI Assistant Coach Recruitment 2026: 323 पदों पर भर्ती, ऐसे करें आवेदन।