Posted in

Ordnance Factory Bhandara Recruitment 2026: प्रोजेक्ट इंजीनियर के 30 पद, बिना फीस आवेदन करें

Ordnance Factory Bhandara Recruitment 2026
Ordnance Factory Bhandara Recruitment 2026

Ordnance Factory Bhandara Recruitment 2026: म्यूनिशंस इंडिया लिमिटेड की इकाई ऑर्डिनेंस फैक्ट्री, भंडारा (महाराष्ट्र) ने प्रोजेक्ट इंजीनियर/ केमिकल ट्रेड के 30 पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है। ये नियुक्ति अनुबंध के आधार पर एक वर्ष के लिए की जाएगी, जिसे अधिकतम चार वर्ष तक बढ़ाया जा सकता है। इच्छुक एवं योग्य अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट से आवेदन पत्र डाउनलोड कर भर लें और मांगे दस्तावेजों की स्वप्रमाणित फोटोकॉपी के साथ संस्थान के तय पते पर रजिस्टर्ड डाक से भेज दें। आवेदन स्वीकार होने की अंतिम तिथि 11 अप्रैल 2026 है।

विस्तृत जानकारी इस प्रकार है।

प्रोजेक्ट इंजीनियर/ केमिकल ट्रेड, पद : 30

(वर्गों के अनुसार रिक्त पदों की संख्या)

●अनारक्षित वर्ग पद : 13

●ओबीसी वर्ग पद : 08

●एससी वर्ग पद : 03

●एसटी वर्ग पद : 03

●ईडब्ल्यूएस पद : 03

योग्यता : मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय/ संस्थान से केमिकल ब्रांच में बीई/ बीटेक की डिग्री या डिप्लोमा हो। या केमिस्ट्री विषय के साथ बीएससी की डिग्री हो। योग्यता के पश्चात अप्रेंटिसशिप की हो।

वेतनमान : 36,000 से 39,338 रुपये।

आयु सीमा

● न्यूनतम 18 वर्ष और अधिकतम 30 वर्ष से कम हो। आयु की गणना 11 अप्रैल 2026 को आधार मानकर होगी।

● अधिकतम आयु सीमा में एससी/ एसटी वर्ग को पांच वर्ष और ओबीसी वर्ग (नान-क्रीमीलेयर) को तीन वर्ष की छूट प्रदान की जाएगी।

चयन प्रक्रिया

● एनसीटीवीटी (एनएसी) और ट्रेड टेस्ट/ प्रैक्टिकल टेस्ट, दस्तावेज सत्यापन और चिकित्सा परीक्षण के आधार पर योग्य उम्मीदवारों का चयन होगा।

● एनसीटीवीटी की परीक्षा में प्राप्त अंकों को 80 प्रतिशत और ट्रेड टेस्ट/ प्रैक्टिकल टेस्ट में प्राप्त अंकों को 20% वेटेज दिया जाएगा।

आवेदन शुल्क : किसी वर्ग के लिए कोई शुल्क देय नहीं है।

आवेदन प्रक्रिया

● म्यूनिशंस इंडिया लिमिटेड की आधिकारिक वेबसाइट (https://munitionsindia.in) पर लॉगइन करें। होमपेज पर ‘Careers’ के विकल्प पर क्लिक करें।

● खुलने वाले पेज पर स्क्रॉल कर नीचे आएं। यहां Careers सेक्शन में भर्ती से संबंधित कई नोटिफिकेशन दिखाई देंगे। इनमें से भर्ती से संबंधित नोटिफिकेशन पर क्लिक करें।

● नए पेज पर नोटिफिकेशन की पीडीएफ फाइल डाउनलोड हो जाएगी। अब इसे अच्छी तरह से पढ़ लें और अपनी योग्यता की जांच कर लें।

● नोटिफिकशन के नीचे ही आवेदन-पत्र का प्रारूप दिया है। ए-4 साइज पेपर में इसका प्रिंट आउट निकाल लें।

● आवेदन पत्र में अभ्यर्थी का नाम, पिता का नाम, जन्मतिथि समेत मांगी गई अन्य जानकारियों को एक-एक भर लें।

● आवेदन पत्र में रंगीन पासपोर्ट साइज का फोटोग्राफ निर्धारित स्थान पर चिपका दें और नीचे अपना हस्ताक्षर कर दें।

● आवेदन पत्र के साथ सभी जरूरी दस्तावेजों की स्वप्रमाणित फोटोकॉपी संलग्न कर दें।

● अब भरे गए आवेदन पत्र को लिफाफे में भरकर पंजीकृत डाक या स्पीड पोस्ट के माध्यम से संस्थान के तय पते पर भेज दें।

● जिस लिफाफे में आवेदन डालकर भेजें, उसके ऊपर “Application for Tenure-Based Project Engineer/ Chemical Trade” अवश्य लिख दें।

यहां भेजें आवेदन

● चीफ जनरल मैनेजर, ऑर्डिनेंस फैक्ट्री, भंडारा (महाराष्ट्र) – 441906

FAQs (अक्सर पूछे जाने वाले सवाल)

Q1. ऑर्डिनेंस फैक्ट्री भंडारा भर्ती 2026 में कितने पद हैं?
इस भर्ती के तहत प्रोजेक्ट इंजीनियर (केमिकल ट्रेड) के कुल 30 पदों पर नियुक्ति की जाएगी।

Q2. आवेदन करने की अंतिम तिथि क्या है?
इच्छुक उम्मीदवार 11 अप्रैल 2026 तक अपना आवेदन भेज सकते हैं। इसके बाद प्राप्त आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे।

Q3. इस भर्ती के लिए शैक्षणिक योग्यता क्या होनी चाहिए?
उम्मीदवार के पास केमिकल ब्रांच में BE/B.Tech या डिप्लोमा या केमिस्ट्री विषय के साथ B.Sc की डिग्री होनी चाहिए। साथ ही संबंधित क्षेत्र में अप्रेंटिसशिप भी जरूरी है।

Q4. क्या इस भर्ती में आवेदन शुल्क देना होगा?
नहीं, इस भर्ती में किसी भी वर्ग के उम्मीदवारों के लिए कोई आवेदन शुल्क नहीं रखा गया है।

Q5. चयन प्रक्रिया कैसे होगी?
उम्मीदवारों का चयन NCTVT (NAC) के अंकों (80%) और ट्रेड टेस्ट/प्रैक्टिकल टेस्ट (20%) के आधार पर किया जाएगा। इसके बाद डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल टेस्ट होगा।

Q6. आयु सीमा क्या निर्धारित की गई है?
उम्मीदवार की आयु 18 से 30 वर्ष के बीच होनी चाहिए। आरक्षित वर्गों को सरकारी नियमों के अनुसार छूट मिलेगी।

Q7. आवेदन कैसे करना है?
उम्मीदवारों को आवेदन पत्र डाउनलोड कर उसे भरना होगा और जरूरी दस्तावेजों के साथ रजिस्टर्ड डाक/स्पीड पोस्ट से दिए गए पते पर भेजना होगा।

Q8. नौकरी की अवधि कितनी होगी?
यह नियुक्ति शुरुआत में 1 वर्ष के लिए होगी, जिसे प्रदर्शन के आधार पर अधिकतम 4 वर्ष तक बढ़ाया जा सकता है।

Current Patrika संदेश

अगर आप केमिकल फील्ड में अपना करियर बनाना चाहते हैं, तो ऑर्डिनेंस फैक्ट्री भंडारा की यह भर्ती आपके लिए एक बेहतरीन अवसर साबित हो सकती है। खास बात यह है कि इसमें कोई आवेदन शुल्क नहीं है और चयन प्रक्रिया भी स्पष्ट एवं पारदर्शी रखी गई है।

योग्य उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे समय रहते आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लें और सभी दस्तावेज सही तरीके से संलग्न करें, ताकि किसी प्रकार की त्रुटि से बचा जा सके। सही तैयारी और पूरी जानकारी के साथ आवेदन करने से सफलता की संभावना और भी बढ़ जाती है।

Also Read :- Indian Army Recruitment 2026: अंतिम तिथि 10 अप्रैल, अभी आवेदन करें।

।।शेयर करें।।

लेखक परिचय - [Current Patrika]
नाम: रूपेश कुमार पद: संस्थापक और मुख्य लेखक – [currentpatrika.com] अनुभव: 7+ वर्षों का अनुभव जॉब अपडेट्स, करियर गाइड और एजुकेशन न्यूज में।

मेरे बारे में:
नमस्कार! मैं रूपेश कुमार, [Current Patrika] ब्लॉग का संस्थापक और मुख्य लेखक हूँ। यह वेबसाइट खासकर उन छात्रों और युवाओं के लिए बनाई गई है जो सरकारी नौकरियों, निजी नौकरियों, प्रवेश परीक्षाओं और करियर से जुड़ी सटीक और समय पर जानकारी पाना चाहते हैं।
मेरा उद्देश्य है कि युवाओं को बिना किसी भ्रम के एकदम साफ और भरोसेमंद जानकारी मिले — जिससे वे अपने करियर के फैसले खुद ले सकें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *