EIL Recruitment 2026: इंजीनियर्स इंडिया लिमिटेड (ईआईएल) ने मैनेजमेंट ट्रेनी के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। इस भर्ती के तहत केमिकल, मैकेनिकल, सिविल और इलेक्ट्रिकल विभागों में कुल 59 पद भरे जाएंगे। योग्य उम्मीदवारों का चयन गेट में प्राप्त अंकों और साक्षात्कार के आधार पर किया जाएगा। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार ईआईएल की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की अंतिम तिथि 13 अप्रैल 2026 है।
●आवेदन शुल्क : किसी भी वर्ग के लिए कोई शुल्क देय नहीं है।
●ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि : 13 अप्रैल 2026
●आधिकारिक वेबसाइट : recruitment.eil.co.in/
●ई-मेल आईडी : rectt@eil.co.in
●हेल्पलाइन नंबर : 011-26763297 / 26762336
मैनेजमेंट ट्रेनी, कुल पद : 59
(विभाग के अनुसार रिक्तियां)
●केमिकल पद : 07
●मेकेनिकल पद : 24
●सिविल पद : 21
●इलेक्ट्रिकल पद : 07
योग्यता : मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय/ संस्थान से संबंधित ब्रांच में न्यूनतम 65% अंकों के साथ बीई/बीटेक या बीएससी (इंजीनियरिंग) की डिग्री हो। संबंधित विषय में वर्ष 2026 की गेट परीक्षा पास की हो।
●वर्ष 2024 या उससे पहले पास होने वाले उम्मीदवार आवेदन के पात्र नहीं होंगे।
वेतनमान : 60,000 रुपये।
आयु सीमा
●अधिकतम 25 वर्ष से कम हो। आयु सीमा की गणना 01 जुलाई 2026 को आधार मानकर की जाएगी।
●अधिकतम आयु सीमा में एससी/एसटी वर्ग को पांच वर्ष, ओबीसी वर्ग (नॉन क्रीमीलेयर) को तीन वर्ष और दिव्यांगों को 10 वर्ष की छूट होगी।
चयन प्रक्रिया
●संबंधित विषय में गेट में प्राप्त अंकों के आधार पर योग्य उम्मीदवारों को शॉर्टलिस्ट किया जाएगा।
●शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को इंटरव्यू और ग्रुप डिस्कशन के लिए बुलाया जाएगा।
आवेदन शुल्क : किसी भी वर्ग के लिए कोई शुल्क देय नहीं है।
आवेदन प्रक्रिया
●इंजीनियर्स इंडिया लिमिटेड (ईआईएल) की भर्ती से संबंधित वेबसाइट ( recruitment.eil.co.in/) पर जाएं।
●होमपेज पर Management Trainee(Adv:HRD/RECTT. /ADVT./2025-26/18) के सेक्शन में Advertisement Details पर क्लिक करें।
●नए पेज पर नोटिफिकेशन की पीडीएफ फाइल खुल जाएगी। इसे ध्यानपूर्वक पढ़ लें और अपनी योग्यता की जांचकर लें।
●भर्ती से संबंधित अधिक जानकारी के लिए Frequently Asked Questions पर क्लिक कर निर्देशों को पढ़ लें।
●अब आवेदन करने के लिए पिछले पेज पर वापस जाएं और ‘Click to Apply ’ पर क्लिक करें।
●आवेदन करने का वेबपेज खुल जाएगा। यहां पर सबसे पहले जिस पोस्ट के लिए आवेदन करना चाहते हैं उसका चयन करें। नीचे रजिस्ट्रेशन से संबंधित कॉलम खुल जाएंगे।
●यहां सबसे पहले New Registration Details पर क्लिक करें। रजिस्ट्रेशन फॉर्म खुल जाएगा। यहां सबसे पहले ईमेल आईडी फिर अपना नाम, वर्ग, लिंग, जन्म तिथि, गेट का रजिस्ट्रेशन नंबर, आधार नंबर और शैक्षणिक योग्यता समेत मांगी गई सभी जानकारी भरें।
●अब नीचे सब्मिट पर क्लिक करें। पंजीकरण संख्या जेनरेट होगी। इसे नोट कर लें, भविष्य में इसकी जरूरत पड़ेगी।
●इसके साथ ही आपकी रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी हो जाएगी। अब पिछले पेज पर वापस आएं और Complete your Registration पर क्लिक करें।
●अब Login का कॉलम खुल जाएगा। यहां रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्म तिथि डालकर Proceed पर क्लिक करें। आवेदन फॉर्म खुल जाएगा। इसमें मांगी गई सभी जानकारी को एक-एक कर ध्यान पूर्वक भर लें।
●आवेदन फॉर्म भरने के बाद निर्धारित प्रारूप में मांगे गए सभी दस्वेजों को अपलोड करें।
●इसके साथ ही आवेदन प्रक्रिया पूरी हो जाएगी। इसकी एक कंन्फर्मेशन मेल रजिस्टर्ड ईमेल आईडी पर आ जाएगी।
●आवेदन पत्र का प्रिंटआउट निकालकर भविष्य के लिए अपने पास सुरक्षित रख लें।
FAQs (अक्सर पूछे जाने वाले सवाल)
Q1. इंजीनियर्स इंडिया लिमिटेड (EIL) में मैनेजमेंट ट्रेनी के कितने पद हैं?
इस भर्ती के तहत कुल 59 पद निर्धारित किए गए हैं, जो विभिन्न इंजीनियरिंग शाखाओं में बांटे गए हैं।
Q2. आवेदन करने की अंतिम तिथि क्या है?
उम्मीदवार 13 अप्रैल 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इसके बाद आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे।
Q3. क्या इस भर्ती के लिए कोई आवेदन शुल्क देना होगा?
नहीं, इस भर्ती के लिए किसी भी वर्ग के उम्मीदवारों से कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा।
Q4. इस भर्ती के लिए शैक्षणिक योग्यता क्या होनी चाहिए?
उम्मीदवार के पास संबंधित ब्रांच में कम से कम 65% अंकों के साथ BE/BTech या BSc (Engineering) की डिग्री होनी चाहिए और GATE 2026 क्वालिफाई होना अनिवार्य है।
Q5. क्या 2024 या उससे पहले GATE पास उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं?
नहीं, केवल GATE 2026 में सफल उम्मीदवार ही आवेदन के पात्र हैं।
Q6. चयन प्रक्रिया कैसे होगी?
चयन GATE स्कोर के आधार पर शॉर्टलिस्टिंग, उसके बाद ग्रुप डिस्कशन और इंटरव्यू के जरिए किया जाएगा।
Q7. आयु सीमा क्या निर्धारित की गई है?
उम्मीदवार की अधिकतम आयु 25 वर्ष होनी चाहिए (01 जुलाई 2026 के अनुसार)। आरक्षित वर्गों को नियमानुसार छूट मिलेगी।
Q8. चयनित उम्मीदवारों को कितनी सैलरी मिलेगी?
चयनित उम्मीदवारों को लगभग ₹60,000 प्रति माह वेतन दिया जाएगा।
Q9. आवेदन कैसे किया जा सकता है?
उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन और फॉर्म भरकर आवेदन कर सकते हैं।
Current Patrika संदेश
अगर आप इंजीनियरिंग फील्ड से हैं और एक प्रतिष्ठित सरकारी कंपनी में करियर बनाने का सपना देख रहे हैं, तो यह भर्ती आपके लिए एक शानदार मौका है। बिना किसी आवेदन शुल्क, अच्छी सैलरी और स्पष्ट चयन प्रक्रिया इसे और भी आकर्षक बनाती है।
ध्यान रखें कि केवल GATE 2026 स्कोर वाले उम्मीदवार ही पात्र हैं, इसलिए आवेदन करने से पहले अपनी योग्यता को अच्छे से जांच लें। साथ ही, अंतिम तिथि का इंतजार न करें और समय रहते आवेदन पूरा कर लें ताकि किसी तकनीकी समस्या से बचा जा सके।
Also Read :- Jamia Millia Islamia Recruitment 2026: असिस्टेंट प्रोफेसर के 22 पदों पर भर्ती, जल्द करें आवेदन