HPPSC Law Officer Recruitment 2026: हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग (एचपीपीएससी) ने लॉ ऑफिसर (अंग्रेजी) के छह पदों पर भर्ती के लिए मांगे हैं। ये नियुक्तियां राज्य के कार्मिक विभाग में की जाएंगी। आरक्षण का लाभ हिमाचल प्रदेश के मूल निवासियों को ही मिलेगा। अन्य राज्यों के अभ्यर्थी सामान्य श्रेणी में आवेदन कर सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 28 मार्च 2026 है। आवेदन प्रक्रिया समेत अन्य जानकारी नीचे दी गई है।
लॉ ऑफिसर (अंग्रेजी), पद 06 (अनारक्षित-03)
योग्यता : मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय/ संस्थान से एलएलबी की डिग्री हो।
●अधिवक्ता के रूप में न्यूनतम पांच वर्ष का कार्यानुभव हो।
वेतनमान : 28,100 रुपये।
आयु सीमा
●न्यूनतम 18 और अधिकतम 45 वर्ष से कम हो। आयु सीमा की गणना 01 जनवरी 2026 के आधार पर की जाएगी।
●अधिकतम आयु सीमा में हिमाचल प्रदेश के आरक्षित वर्गों को पांच वर्ष की छूट प्रदान की जाएगी।
चयन प्रक्रिया
●स्क्रीनिंग टेस्ट, सब्जेक्ट एप्टीट्यूड टेस्ट और पर्सनालिटी टेस्ट के आधार पर उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा।
आवेदन शुल्क
●600 रुपये। हिमाचल के एससी/ एसटी वर्ग और ओबीसी वर्ग के लिए 150 रुपये देय है।
●शुल्क का भुगतान डेबिट कार्ड/ क्रेडिट कार्ड/ नेट बैंकिंग या यूपीआई के जरिए ऑनलाइन माध्यम से करना होगा।
आवेदन प्रक्रिया
●हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग की वेबसाइट (https:// hppsc.hp.gov.in/hppsc/) पर लॉगइन करें।
●होमपेज पर दिए गए ‘Notifications’ के सेक्शन में ‘Advertisement’ पर क्लिक करें।
●खुलने वाले पेज पर भर्ती से संबंधित कई नोटिफिकेशन दिखाई देंगे। इनमें से Advertisement Number: 3/2-2026 Law officer -English (Job Trainee) in the department of Personnel H.PAdvertisement Number: 3/2-2026 Law officer -English (Job Trainee) in the department of Personnel H.P. पर क्लिक करें।
●नए पेज पर नोटिफिकेशन की पीडीएफ फाइल खुल जाएगी। अब इसे अच्छी तरह से पढ़ लें और अपनी योग्यता की जांच कर लें।
●पिछले पेज पर वापस जाएं और पेज को स्क्रॉल करते हुए नीचे आएं। यहां ‘Apply Online’ पर क्लिक करें।
●नए पेज पर ‘One Time Registration (OTR) for Examinations’ पर क्लिक करें। अगले पेज पर ‘न्यू रजिस्ट्रेशन’ पर क्लिक करें।
●नए पेज पर रजिस्ट्रेशन फॉर्म खुल जाएगा। यहां ई-मेल आईडी, मोबाइल नंबर, सिक्योरिटी क्वेश्चन, सिक्योरिटी एंसर, पासवर्ड, कंफर्म पासवर्ड और सिक्योरिटी की भरकर आई एग्री टू टर्म एंड कंडीशंस पर टिक लगाकर रजिस्टर पर क्लिक कर रजिस्ट्रेशन कर लें।
●पिछले पेज पर वापस जाएं और ‘रजिस्टर्ड एप्लीकेंट साइन इन’ के ठीक नीचे रजिस्ट्रेशन आईडी और पासवर्ड दर्ज कर कैप्चा भरकर लॉग इन पर क्लिक करें।
●नए पेज पर आवेदन फॉर्म खुल जाएगा। यहां मांगी गई जानकारियां दर्ज करें। संबंधित दस्तावेज, फोटोग्राफ, हस्ताक्षर को निर्धारित प्रारूप में अपलोड कर दें।
●निर्देशानुसार आवेदन शुल्क का भुगतान कर दें। अंत में आवेदन पत्र को सब्मिट कर दें।
●आवेदन-पत्र सब्मिट करने से पहले उसका प्रिंट निकालकर भविष्य के लिए अपने पास सुरक्षित रख लें।
अधिक जानकारी के लिए यहां संपर्क करें
●हेल्पलाइन नंबर : 0177-2629739, 18001808004
FAQs (अक्सर पूछे जाने वाले सवाल)
1. एचपीपीएससी लॉ ऑफिसर भर्ती 2026 के लिए आवेदन की अंतिम तिथि क्या है?
इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 28 मार्च 2026 निर्धारित की गई है। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि अंतिम समय की भीड़ से बचने के लिए समय रहते आवेदन कर लें।
2. लॉ ऑफिसर (अंग्रेजी) पद के लिए आवश्यक योग्यता क्या है?
उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से एलएलबी (LLB) की डिग्री होनी चाहिए। साथ ही, कम से कम 5 वर्ष का अधिवक्ता के रूप में अनुभव भी जरूरी है।
3. इस भर्ती में कुल कितने पद उपलब्ध हैं?
इस भर्ती के तहत कुल 6 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी, जिनमें से 3 पद अनारक्षित (General Category) के लिए हैं।
4. आयु सीमा क्या निर्धारित की गई है?
उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 45 वर्ष होनी चाहिए। आयु की गणना 1 जनवरी 2026 के आधार पर की जाएगी।
5. क्या अन्य राज्यों के उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं?
हाँ, अन्य राज्यों के उम्मीदवार भी आवेदन कर सकते हैं, लेकिन उन्हें सामान्य श्रेणी (General Category) में ही माना जाएगा।
6. चयन प्रक्रिया कैसे होगी?
चयन प्रक्रिया तीन चरणों में पूरी होगी—
-
स्क्रीनिंग टेस्ट
-
सब्जेक्ट एप्टीट्यूड टेस्ट
-
पर्सनालिटी टेस्ट
7. आवेदन शुल्क कितना है?
सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 600 रुपये है, जबकि हिमाचल प्रदेश के एससी/एसटी/ओबीसी वर्ग के लिए यह शुल्क 150 रुपये निर्धारित किया गया है।
8. आवेदन कैसे किया जा सकता है?
उम्मीदवारों को एचपीपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया पूरी करनी होगी, जिसमें रजिस्ट्रेशन, फॉर्म भरना, दस्तावेज अपलोड करना और शुल्क भुगतान शामिल है।
Current Patrika संदेश
अगर आप कानून के क्षेत्र में एक मजबूत करियर बनाना चाहते हैं, तो एचपीपीएससी द्वारा निकाली गई यह लॉ ऑफिसर (अंग्रेजी) भर्ती 2026 आपके लिए एक शानदार अवसर साबित हो सकती है। सीमित पदों और स्पष्ट चयन प्रक्रिया के कारण प्रतियोगिता कड़ी रहने वाली है, इसलिए जरूरी है कि आप समय पर आवेदन करें और पूरी तैयारी के साथ परीक्षा में शामिल हों।
सही योग्यता, अनुभव और मेहनत के साथ आप इस अवसर को अपने करियर की नई शुरुआत में बदल सकते हैं। इसलिए देर न करें, सभी निर्देशों को ध्यान से पढ़ें और निर्धारित तिथि से पहले अपना आवेदन पूरा कर लें।
Also Read :- AIIMS Raipur Recruitment 2026: जानें योग्यता, आवेदन प्रक्रिया, फीस और अंतिम तिथि 24 मार्च 2026।