Posted in

AAI Apprentice Recruitment 2026: 133 पदों पर भर्ती, बिना फीस आवेदन करें | पूरी जानकारी

AAI Apprentice Recruitment 2026: 133 पदों पर भर्ती, बिना फीस आवेदन करें | पूरी जानकारी
AAI Apprentice Recruitment 2026: 133 पदों पर भर्ती, बिना फीस आवेदन करें | पूरी जानकारी

AAI Apprentice Recruitment 2026: एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया (एएआई), नई दिल्ली ने ग्रेजुएट, डिप्लोमा और आईटीआई अप्रेंटिस की 133 भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। चयनित उम्मीदवारों को एक वर्ष का प्रशिक्षण दिया जाएगा। उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, दिल्ली समेत 11 राज्यों के अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की अंतिम तिथि 22 मार्च 2026 निर्धारित की गई है।

आवेदन शुल्क : किसी वर्ग के लिए कोई शुल्क देय नहीं है।

ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि : 22 मार्च 2026

आधिकारिक वेबसाइट : https://aai.aero/

हेल्पलाइन नंबर : 0512-2584056/2584057/2580349.

अप्रेंटिस, कुल पद : 133

(योग्यता के अनुसार रिक्तियां)

ग्रेजुएट अप्रेंटिस, कुल पद : 22

(ट्रेड के अनुसार रिक्त पदों की संख्या)

●सिविल पद : 01

●इलेक्ट्रिकल पद : 02

● इलेक्ट्रॉनिक्स पद : 06

●कंप्यूटर साइंस/ इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी पद : 02

●मेकेनिकल/ ऑटोमोबाइल पद : 02

●बीसीए पद : 09

योग्यता : मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय/ संस्थान से संबंधित ब्रांच में बीई/ बीटेक की डिग्री या समकक्ष योग्यता हो।

स्टाइपेंड : 15,000 रुपये।

डिप्लोमा अप्रेंटिस, कुल पद : 64

(ट्रेड के अनुसार रिक्त पदों की संख्या)

●सिविल पद : 15

●इलेक्ट्रिकल पद : 15

●इलेक्ट्रॉनिक्स पद : 14

●कंप्यूटर साइंस/ इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी पद : 06

●मेकेनिकल/ ऑटोमोबाइल पद : 04

●कंप्यूटर एप्लीकेशन/ कंप्यूटर एप्लीकेशन एंड बिजनेस मैनेजमेंट पद : 10

योग्यता : संबंधित ब्रांच में इंजीनियरिंग डिप्लोमा किया हो।

स्टाइपेंड : 12,000 रुपये।

आईटीआई अप्रेंटिस, कुल पद : 47

(ट्रेड के अनुसार रिक्त पदों की संख्या)

●कंप्यूटर ऑपरेटर प्रोग्रामिंग असिस्टेंट पद : 39

●स्टेनो पद : 08

योग्यता : मान्यता प्राप्त संस्थान से संबंधित ट्रेड में आईटीआई/ एनसीवीटी सर्टिफिकेट प्राप्त किया हो।

स्टाइपेंड : 9,600 रुपये।

आयु सीमा : न्यूनतम 18 और अधिकतम 26 वर्ष से कम हो। आयु की गणना 31 मार्च 2026 को आधार मानकर की जाएगी।

● अधिकतम आयु में एससी/एसटी वर्ग को पांच वर्ष, ओबीसी वर्ग को तीन वर्ष और दिव्यांगों को 10 वर्ष की छूट होगी।

चयन प्रक्रिया

● शैक्षिक योग्यता में प्राप्त अंकों की मेरिट सूची और साक्षात्कार के आधार पर योग्य उम्मीदवारों का चयन होगा।

आवेदन शुल्क : किसी वर्ग के लिए कोई शुल्क देय नहीं है।

आवेदन प्रक्रिया

● एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया की आधिकारिक वेबसाइट (www.aai.aero) पर लॉगइन करें। होमपेज पर ‘Careers’ पर क्लिक करें। खुलने वाले पेज पर भर्ती से संबंधित कई नोटिफिकेशन दिखाई देंगे। इनमें से ADVT. NO. 02/2026/APPRENTICE/GRADUATE/DIPLOMA/ITI/NR: Notification for Engagement of Graduate/Diploma & ITI Apprentices (under Apprentices Act, 1961) for year 2025-26 in Airports Authority of India, Northern Region के आगे Updated On 11-03-2026 क्लिक करें।

● अगले पेज पर भर्ती से संबंधित नोटिफिकेशन के ठीक सामने ‘Download’ पर क्लिक करें।

● नए पेज पर नोटिफिकेशन की पीडीएफ फाइल डाउनलोड हो जाएगी। इसे पढ़ लें और अपनी योग्यता जांच लें।

● अभ्यर्थियों को सबसे पहले रजिस्ट्रेशन करना होगा। ग्रेजुएट/ डिप्लोमा अप्रेंटिस के लिए नेशनल अप्रेंटिसशिप ट्रेनिंग स्कीम की वेबसाइट (https://nats.education.gov.in) पर जाकर रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी करें।

● ट्रेड अप्रेंटिस के लिए नेशनल अप्रेंटिसशिप प्रोमोशन स्कीम की वेबसाइट (www.apprenticeshipindia.gov.in) पर जाकर रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी करें।

● रजिस्ट्रेशन के दौरान मोबाइल नंबर और ई-मेल आईडी पर आपको यूजर आईडी और पासवर्ड प्राप्त हो जाएगा।

● अब यूजर आईडी और पासवर्ड की मदद से लॉगइन कर लें। नए वेब पेज पर आवेदन पत्र खुल जाएगा। यहां मांगी गई जानकारियों को दर्ज करें। संबंधित दस्तावेज, फोटोग्राफ और हस्ताक्षर को निर्धारित प्रारूप में अपलोड करें।

● अंत में आवेदन पत्र को सब्मिट कर दें। आवेदन-पत्र का एक प्रिंट निकालकर अपने पास सुरक्षित रख लें।

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल (FAQs)

1. AAI अप्रेंटिस भर्ती 2026 के लिए आवेदन की अंतिम तिथि क्या है?
इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 22 मार्च 2026 निर्धारित की गई है। उम्मीदवारों को सलाह है कि अंतिम तारीख से पहले ही आवेदन पूरा कर लें।

2. क्या इस भर्ती के लिए कोई आवेदन शुल्क देना होगा?
नहीं, इस भर्ती में किसी भी वर्ग के उम्मीदवारों के लिए कोई आवेदन शुल्क नहीं रखा गया है

3. इस भर्ती में कुल कितने पद हैं?
एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया द्वारा कुल 133 अप्रेंटिस पदों पर भर्ती की जा रही है, जिसमें ग्रेजुएट, डिप्लोमा और आईटीआई अप्रेंटिस शामिल हैं।

4. चयन प्रक्रिया क्या होगी?
उम्मीदवारों का चयन शैक्षिक योग्यता में प्राप्त अंकों की मेरिट सूची और साक्षात्कार (इंटरव्यू) के आधार पर किया जाएगा।

5. क्या फ्रेशर्स इस भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं?
हाँ, जिन उम्मीदवारों ने संबंधित योग्यता हाल ही में पूरी की है, वे भी इस अप्रेंटिसशिप के लिए आवेदन कर सकते हैं।

6. स्टाइपेंड कितना मिलेगा?

  • ग्रेजुएट अप्रेंटिस: ₹15,000 प्रति माह

  • डिप्लोमा अप्रेंटिस: ₹12,000 प्रति माह

  • आईटीआई अप्रेंटिस: ₹9,600 प्रति माह

7. आयु सीमा क्या रखी गई है?
उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम 26 वर्ष होनी चाहिए। आरक्षित वर्गों को नियमानुसार आयु में छूट भी दी जाएगी।

8. आवेदन कैसे करना होगा?
उम्मीदवारों को पहले संबंधित अप्रेंटिसशिप पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करना होगा, उसके बाद आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया पूरी करनी होगी।

9. किन राज्यों के उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं?
उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, दिल्ली सहित कुल 11 राज्यों के उम्मीदवार इस भर्ती के लिए पात्र हैं।

10. क्या यह नौकरी स्थायी (Permanent) है?
नहीं, यह एक अप्रेंटिसशिप (प्रशिक्षण) प्रोग्राम है, जिसकी अवधि 1 वर्ष की होगी।

Current Patrika संदेश

एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया की यह अप्रेंटिस भर्ती उन युवाओं के लिए एक बेहतरीन अवसर है, जो अपने करियर की शुरुआत एक प्रतिष्ठित सरकारी संस्था से करना चाहते हैं। बिना किसी आवेदन शुल्क के, अच्छी स्टाइपेंड और एक साल के प्रशिक्षण के साथ यह मौका खासतौर पर फ्रेशर्स के लिए काफी लाभदायक साबित हो सकता है।

अगर आप निर्धारित योग्यता और आयु सीमा को पूरा करते हैं, तो बिना देर किए आवेदन जरूर करें। सही समय पर उठाया गया एक कदम आपके करियर को नई दिशा दे सकता है।

Also Read :- UPSC CMS 2026 Notification: 1358 मेडिकल ऑफिसर पदों पर भर्ती, जानें आवेदन प्रक्रिया व पूरी जानकारी

।।शेयर करें।।

लेखक परिचय - [Current Patrika]
नाम: रूपेश कुमार पद: संस्थापक और मुख्य लेखक – [currentpatrika.com] अनुभव: 7+ वर्षों का अनुभव जॉब अपडेट्स, करियर गाइड और एजुकेशन न्यूज में।

मेरे बारे में:
नमस्कार! मैं रूपेश कुमार, [Current Patrika] ब्लॉग का संस्थापक और मुख्य लेखक हूँ। यह वेबसाइट खासकर उन छात्रों और युवाओं के लिए बनाई गई है जो सरकारी नौकरियों, निजी नौकरियों, प्रवेश परीक्षाओं और करियर से जुड़ी सटीक और समय पर जानकारी पाना चाहते हैं।
मेरा उद्देश्य है कि युवाओं को बिना किसी भ्रम के एकदम साफ और भरोसेमंद जानकारी मिले — जिससे वे अपने करियर के फैसले खुद ले सकें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *