UPSC CMS 2026 Notification: संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) ने ‘संयुक्त चिकित्सा सेवा परीक्षा (कंबाइंड मेडिकल सर्विस एग्जामिनेशन)-2026’ के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इस परीक्षा के माध्यम से मेडिकल ऑफिसर, जनरल ड्यूटी मेडिकल ऑफिसर सहित 1358 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। इच्छुक एमबीबीएस डिग्रीधारक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन कर सकते हैं। आवेदन करने की अंतिम तिथि 31 मार्च 2026 है।
विस्तृत जानकारी इस प्रकार हैं।
●आवेदन शुल्क : 200 रुपये। एससी/एसटी वर्ग, महिलाओं और दिव्यांगों के लिए कोई शुल्क देय नहीं है। भुगतान ऑनलाइन माध्यम से करना होगा।
●ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि : 31 मार्च 2026
●परीक्षा की तिथि : 02 अगस्त 2026
●आधिकारिक वेबसाइट : https://upsconline.nic.in, https://upsc.gov.in
मेडिकल ऑफिसर (जनरल ड्यूटी) , पद : 864
नियुक्ति : केंद्रीय स्वास्थ्य सेवा
असिस्टेंट डिविजनल मेडिकल ऑफिसर, पद : 450
नियुक्ति : रेलवे
जनरल ड्यूटी मेडिकल ऑफिसर, पद : 14
नियुक्ति : नई दिल्ली म्यूनिसिपल काउंसिल
जनरल ड्यूटी मेडिकल ऑफिसर ग्रेड-II, पद : 30
नियुक्ति : दिल्ली नगर निगम
योग्यता (सभी पद) : मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय/ संस्थान से एमबीबीएस की अंतिम वर्ष की लिखित और प्रायोगिक परीक्षा पास की हो।
●जो छात्र एमबीबीएस डिग्री पाठ्यक्रम के अंतिम वर्ष की परीक्षा दे चुके हैं या परीक्षा में शामिल होने वाले हैं, वे भी यूपीएससी की इस परीक्षा के लिए आवेदन कर सकते हैं। ऐसे उम्मीदवारों को यूपीएससी की परीक्षा में सफल होने के बाद एमबीबीएस डिग्री प्राप्त होने का प्रमाण प्रस्तुत करना होगा।
●अभ्यर्थियों का शारीरिक और मानसिक तौर पर स्वस्थ होना अनिवार्य है।
वेतनमान : 56,100 से 1,77,500 रुपये।
आयु सीमा
● केंद्रीय स्वास्थ्य सेवा के लिए अधिकतम 35 वर्ष और अन्य पदों के लिए अधिकतम 32 वर्ष से कम हो। आयु सीमा की गणना 01 अगस्त 2026 के आधार पर की जाएगी।
● अधिकतम आयु में एससी/एसटी वर्ग को पांच वर्ष,ओबीसी को तीन वर्ष और दिव्यांगों को 10 वर्ष की छूट होगी।
चयन प्रक्रिया
● लिखित परीक्षा और साक्षात्कार/व्यक्तित्व परीक्षण के आधार पर योग्य उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा।
परीक्षा का प्रारूप
● परीक्षा कुल 600 अंकों की होगी, जो दो भागों में ली जाएगी।
● पहले भाग में लिखित परीक्षा होगी, जिसके लिए कुल 500 अंक निर्धारित हैं।
● दूसरे भाग में पर्सनैलिटी टेस्ट होगा, जिसके लिए 100 अंक निर्धारित हैं।
● लिखित परीक्षा में दो प्रश्न पत्र होंगे और प्रत्येक प्रश्न पत्र 250 अंकों का होगा।
● पहले प्रश्न पत्र में जनरल मेडिसिन और पीडियाट्रिक्स से संबंधित 120 प्रश्न बहुविकल्पीय प्रकार के होंगे।
● दूसरे प्रश्न पत्र में सर्जरी, गाइनेकोलॉजी एंड ऑब्स्टेट्रिक्स और प्रिवेंटिव सोशल एंड कम्युनिटी मेडिसिन से संबंधित 120 प्रश्न बहुविकल्पीय प्रकार के होंगे।
● दोनों प्रश्न पत्रों की परीक्षा अवधि दो-दो घंटे होगी। प्रत्येक गलत उत्तर के लिए एक-तिहाई अंक की कटौती होगी।
आवेदन शुल्क
● 200 रुपये। शुल्क का भुगतान ऑनलाइन या भारतीय स्टेट बैंक की किसी शाखा में नकद करना होगा।
● एससी/एसटी वर्ग, दिव्यांगों और महिलाओं के लिए कोई शुल्क देय नहीं है।
आवेदन प्रक्रिया
● संघ लोक सेवा आयोग की आधिकारिक वेबसाइट (https://upsconline.nic.in/) पर लॉगइन करें। होमपेज पर ‘Examinations’ सेक्शन के ‘View Examination Notices’ विकल्प पर क्लिक करें।
● खुलने वाले पेज पर Combined Medical Services Examination, 2026 नोटिफिकेशन के आगे पीडीएफ पर क्लिक करें।
● नए पेज पर नोटिफिकेशन की पीडीएफ फाइल खुल जाएगी। इसे अच्छी तरह से पढ़ लें और अपनी योग्यता जांच लें।
● होमपेज पर वापस जाएं और Creat Account and Login सेक्शन के Creat Account पर क्लिक करें।
● खुलने वाले पेज पर दिए गए निर्देशों को अच्छी तरह से पढ़ लें और नीचे टिक लगाकर Proceed for Account Creation बटन पर क्लिक करें।
● अगले पेज पर ई-मेल आईडी दर्ज करें और गेट ओटीपी पर क्लिक कर ई-मेल आईडी वेरीफाई कर लें। अगले पेज पर मोबाइल नंबर दर्ज करें और गेट ओटीपी पर क्लिक कर मोबाइल नंबर वेरीफाई कर लें।
● नए पेज पर मांगी गई जानकारी दर्ज करें और पासवर्ड क्रिएट कर लें। इससे यूनिवर्सल रजिस्ट्रेशन नंबर प्राप्त होगा।
● होमपेज पर वापस आएं और ‘Examinations’ सेक्शन के Apply for Examination पर क्लिक करें। अगले पेज पर Proceed to login पर क्लिक करें।
● अब मोबाइल नंबर और ओटीपी की मदद से लॉगइन करें। आप ईमेल और मोबाइल नंबर से भी लॉगइन कर सकते हैं। यूपीएससी ने लॉगइन के लिए तीन विकल्प मुहैया कराए हैं।
● लॉगइन करने के बाद आवेदन पत्र खुल जाएगा। यहां मांगी गई जानकारी दर्ज करें। मांगे गए दस्तावेज, फोटोग्राफ और हस्ताक्षर को निर्धारित प्रारूप में अपलोड करें।
● निर्देशानुसार आवेदन शुल्क का भुगतान करें। अंत में आवेदन पत्र में दर्ज की गई जानकारियों के सही होने पर ‘मैं सहमत हूं ‘ पर क्लिक करें। आवेदन पत्र सब्मिट हो जाएगा।
● आवेदन पत्र का एक प्रिंट निकालकर भविष्य के लिए अपने पास सुरक्षित रख लें।
अधिक जानकारी के लिए यहां संपर्क करें
● हेल्पलाइन नंबर : 011-24041001
● ई-मेल आईडी : upscsoap@nic.in
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल (FAQs)
1. यूपीएससी CMS परीक्षा 2026 के लिए आवेदन की अंतिम तिथि क्या है?
इस परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 31 मार्च 2026 निर्धारित की गई है। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे अंतिम समय का इंतजार न करें।
2. क्या एमबीबीएस के फाइनल ईयर के छात्र आवेदन कर सकते हैं?
हाँ, जो छात्र एमबीबीएस के अंतिम वर्ष की परीक्षा दे चुके हैं या देने वाले हैं, वे भी आवेदन कर सकते हैं। लेकिन चयन के बाद उन्हें डिग्री का प्रमाण देना होगा।
3. इस परीक्षा के माध्यम से कितने पदों पर भर्ती होगी?
कुल 1358 पदों पर भर्ती की जाएगी, जिसमें मेडिकल ऑफिसर और अन्य विभिन्न पद शामिल हैं।
4. आवेदन शुल्क कितना है और किन्हें छूट मिलेगी?
सामान्य और ओबीसी वर्ग के लिए आवेदन शुल्क 200 रुपये है। जबकि SC/ST, महिलाएं और दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए आवेदन पूरी तरह मुफ्त है।
5. परीक्षा का पैटर्न कैसा होगा?
परीक्षा कुल 600 अंकों की होगी, जिसमें:
-
लिखित परीक्षा: 500 अंक
-
पर्सनैलिटी टेस्ट: 100 अंक
लिखित परीक्षा में दो पेपर होंगे, प्रत्येक 250 अंकों का।
6. क्या इस परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग होती है?
हाँ, प्रत्येक गलत उत्तर के लिए एक-तिहाई अंक की कटौती की जाएगी।
7. आयु सीमा क्या निर्धारित की गई है?
-
केंद्रीय स्वास्थ्य सेवा के लिए अधिकतम आयु: 35 वर्ष
-
अन्य पदों के लिए: 32 वर्ष
आरक्षित वर्गों को नियमानुसार छूट भी दी जाएगी।
8. चयन प्रक्रिया कैसे होगी?
उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा और इंटरव्यू (पर्सनैलिटी टेस्ट) के आधार पर किया जाएगा।
9. वेतन कितना मिलेगा?
चयनित उम्मीदवारों को ₹56,100 से ₹1,77,500 तक का वेतन मिलेगा, जो एक आकर्षक सरकारी सैलरी पैकेज है।
10. आवेदन कैसे करें?
उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं और सभी जरूरी दस्तावेज अपलोड करने होंगे।
Current Patrika संदेश
अगर आप मेडिकल फील्ड में एक स्थिर और सम्मानजनक सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे हैं, तो यूपीएससी की CMS परीक्षा 2026 आपके लिए एक शानदार अवसर है। सीमित समय और बड़ी संख्या में पदों को देखते हुए यह भर्ती काफी महत्वपूर्ण बन जाती है।
इसमें न केवल अच्छा वेतन मिलता है, बल्कि करियर ग्रोथ और समाज सेवा का अवसर भी मिलता है। इसलिए, अगर आप पात्र हैं तो बिना देर किए आवेदन प्रक्रिया पूरी करें और अभी से अपनी तैयारी शुरू कर दें। सही रणनीति, नियमित पढ़ाई और आत्मविश्वास के साथ आप इस परीक्षा में सफलता हासिल कर सकते हैं।
Also Read :- यूपी फार्मासिस्ट भर्ती 2026: एग्जाम पैटर्न, सिलेबस और तैयारी के आसान टिप्स