Posted in

AIIMS Kalyani Junior Resident Recruitment 2026: 38 पदों पर Walk-in Interview, जानें पूरी जानकारी

AIIMS Kalyani Junior Resident Recruitment 2026: 38 पदों पर Walk-in Interview, जानें पूरी जानकारी
AIIMS Kalyani Junior Resident Recruitment 2026: 38 पदों पर Walk-in Interview, जानें पूरी जानकारी

AIIMS Kalyani Junior Resident Recruitment 2026: अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स), कल्याणी (पश्चिम बंगाल) ने जूनियर रेजिडेंट के 38 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। ये नियुक्तियां अनुबंध के आधार पर छह माह के लिए की जाएंगी। योग्य एवं इच्छुक अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट से आवेदन पत्र डाउनलोड कर भर लें और मांगे गए दस्तावेजों की मूल प्रति एवं स्वप्रमाणित फोटोकॉपी के साथ तय पते पर साक्षात्कार के लिए पहुंचें। साक्षात्कार का आयोजन 26 मार्च 2026 को सुबह 09:00 बजे से होगा।

विस्तृत जानकारी इस प्रकार है।

जूनियर रेजिडेंट, कुल पद : 38 (अनारक्षित-07)

योग्यता : एमबीबीएस की डिग्री हो। इंटर्नशिप पूरी की हो और इंटर्नशिप पूर्णता प्रमाण पत्र हो। किसी भी राज्य चिकित्सा परिषद के अंतर्गत पंजीकरण हो।

वेतनमान : 56,100 से 1,77,500 रुपये।

आयु सीमा

●अधिकतम 33 वर्ष से कम हो। आयु सीमा की गणना 10 मार्च 2026 को आधार मानकर की जाएगी।

चयन प्रक्रिया

●साक्षात्कार और दस्तावेज सत्यापन के आधार पर योग्य उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा।

जरूरी सूचनाएं : जो उम्मीदवार पहले ही जूनियर रेजीडेंसी के दो कार्यकाल पूरे कर चुके हैं, उन पर विचार नहीं किया जाएगा।

●सुबह 10:00 बजे के बाद रिपोर्ट करने वाले उम्मीदवारों को साक्षात्कार के लिए अनुमति नहीं दी जाएगी।

आवेदन शुल्क

●सामान्य/ओबीसी वर्ग, ईडब्ल्यूएस के लिए 1,000 रुपये। एससी/ एसटी वर्ग के लिए कोई शुल्क देय नहीं है। शुल्क का भुगतान डिमांड के माध्यम से करना होगा।

आवेदन प्रक्रिया

●अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान, कल्याणी की आधिकारिक वेबसाइट (https://aiimskalyani.edu.in/) पर लॉगइन करें। होमपेज पर Recruitment सेक्शन के व्यू पर क्लिक करें।

●खुलने वाले पेज पर भर्ती से संबंधित कई नोटिफिकेशन दिखाई देंगे। इनमें से Walk-In-Interview for the post of Junior Resident (Non-Academic) on tenure basis in various Departments of AIIMS, Kalyani’ नोटिफिकेशन के नीचे PDF पर क्लिक करें।

●नए पेज पर नोटिफिकेशन की पीडीएफ फाइल डानलोड हो जाएगी। इसे पढ़ लें और अपनी योग्यता की जांच कर लें।

●नोटिफिकेशन के नीचे आवेदन पत्र का प्रारूप दिया गया है। ए-4 साइज पेपर में इसका प्रिंट आउट निकाल लें।

●आवेदन पत्र में अभ्यर्थी का नाम, पिता का नाम, जन्मतिथि समेत मांगी गई जानकारियों को भर लें। रंगीन पासपोर्ट साइज का फोटोग्राफ चिपका दें और नीचे अपना हस्ताक्षर कर दें।

●भरे हुए आवेदन पत्र, डिमांड ड्राफ्ट, दस्तावेजों की मूल प्रति एवं स्वप्रमाणित फोटोकॉपी के साथ तय पते पर साक्षात्कार के लिए पहुंचें।

साक्षात्कार स्थल

●प्रशासनिक भवन, भूतल, एम्स का स्वागत केंद्र, कल्याणी, (पश्चिम बंगाल)- 741245

साक्षात्कार की तिथि : 26 मार्च 2026, सुबह 09:00 बजे से

अधिक जानकारी के लिए यहां संपर्क करें

ई-मेल : academics.recruitment@aiimskalyani.edu.in

FAQs (अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न)

प्रश्न 1: एम्स कल्याणी जूनियर रेजिडेंट भर्ती 2026 में कुल कितने पद हैं?
उत्तर: इस भर्ती के तहत जूनियर रेजिडेंट के कुल 38 पदों पर नियुक्ति की जाएगी।

प्रश्न 2: इस पद के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता क्या है?
उत्तर: उम्मीदवार के पास मान्यता प्राप्त संस्थान से एमबीबीएस डिग्री होनी चाहिए और इंटर्नशिप पूरी करने का प्रमाण पत्र भी जरूरी है। साथ ही किसी राज्य चिकित्सा परिषद में पंजीकरण अनिवार्य है।

प्रश्न 3: आवेदन करने की अधिकतम आयु सीमा क्या रखी गई है?
उत्तर: उम्मीदवार की आयु 33 वर्ष से कम होनी चाहिए। आयु की गणना 10 मार्च 2026 के आधार पर की जाएगी।

प्रश्न 4: चयन प्रक्रिया कैसे होगी?
उत्तर: उम्मीदवारों का चयन सीधे साक्षात्कार और दस्तावेज सत्यापन के आधार पर किया जाएगा। कोई लिखित परीक्षा नहीं होगी।

प्रश्न 5: साक्षात्कार कब और कहां आयोजित होगा?
उत्तर: साक्षात्कार 26 मार्च 2026 को सुबह 09:00 बजे से एम्स कल्याणी (पश्चिम बंगाल) के प्रशासनिक भवन में आयोजित किया जाएगा।

प्रश्न 6: क्या यह नौकरी स्थायी है या अस्थायी?
उत्तर: यह नियुक्ति अनुबंध (Contract Basis) पर होगी, जिसकी अवधि 6 महीने तय की गई है।

प्रश्न 7: आवेदन शुल्क कितना है?
उत्तर: सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के उम्मीदवारों के लिए 1000 रुपये आवेदन शुल्क निर्धारित है, जबकि एससी/एसटी वर्ग के लिए कोई शुल्क नहीं है।

प्रश्न 8: क्या पहले से जूनियर रेजिडेंसी कर चुके उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं?
उत्तर: नहीं, जो उम्मीदवार पहले ही जूनियर रेजिडेंसी के दो कार्यकाल पूरे कर चुके हैं, उन्हें इस भर्ती में शामिल नहीं किया जाएगा।

प्रश्न 9: साक्षात्कार के दिन किन दस्तावेजों को साथ ले जाना होगा?
उत्तर: अभ्यर्थी को भरा हुआ आवेदन पत्र, डिमांड ड्राफ्ट, सभी आवश्यक दस्तावेजों की मूल प्रति और स्वप्रमाणित फोटोकॉपी साथ लेकर जाना होगा।

प्रश्न 10: क्या देर से पहुंचने वाले उम्मीदवारों को साक्षात्कार में शामिल किया जाएगा?
उत्तर: नहीं, सुबह 10:00 बजे के बाद रिपोर्ट करने वाले उम्मीदवारों को साक्षात्कार में शामिल होने की अनुमति नहीं दी जाएगी।

Current Patrika संदेश

एम्स कल्याणी जूनियर रेजिडेंट भर्ती 2026 उन मेडिकल अभ्यर्थियों के लिए एक शानदार अवसर है, जो अपने करियर की शुरुआत एक प्रतिष्ठित संस्थान से करना चाहते हैं। इस भर्ती की खास बात यह है कि इसमें कोई लिखित परीक्षा नहीं है, बल्कि सीधे साक्षात्कार के माध्यम से चयन किया जाएगा, जिससे प्रक्रिया काफी सरल और तेज हो जाती है।

इच्छुक उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे समय से पहले अपने सभी दस्तावेज तैयार कर लें और निर्धारित तिथि पर समय से पहुंचें, क्योंकि देरी होने पर साक्षात्कार में शामिल होने का मौका नहीं मिलेगा। सही तैयारी और आत्मविश्वास के साथ यह अवसर आपके मेडिकल करियर को एक नई दिशा दे सकता है।

Also Read :- Indian Navy Agniveer SSR Recruitment 2027: Apply Online, Last Date, Eligibility, Salary पूरी जानकारी

।।शेयर करें।।

लेखक परिचय - [Current Patrika]
नाम: रूपेश कुमार पद: संस्थापक और मुख्य लेखक – [currentpatrika.com] अनुभव: 7+ वर्षों का अनुभव जॉब अपडेट्स, करियर गाइड और एजुकेशन न्यूज में।

मेरे बारे में:
नमस्कार! मैं रूपेश कुमार, [Current Patrika] ब्लॉग का संस्थापक और मुख्य लेखक हूँ। यह वेबसाइट खासकर उन छात्रों और युवाओं के लिए बनाई गई है जो सरकारी नौकरियों, निजी नौकरियों, प्रवेश परीक्षाओं और करियर से जुड़ी सटीक और समय पर जानकारी पाना चाहते हैं।
मेरा उद्देश्य है कि युवाओं को बिना किसी भ्रम के एकदम साफ और भरोसेमंद जानकारी मिले — जिससे वे अपने करियर के फैसले खुद ले सकें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *