IPRCL Apprentice Recruitment 2026: इंडियन पोर्ट रेल एंड रोपवे कॉर्पोरेशन (आईपीआरसीएल) ने ग्रेजुएट ट्रेनी अप्रेंटिस और डिप्लोमा ट्रेनी अप्रेंटिस के 10 पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है। चयनित उम्मीदवारों को एक वर्ष का प्रशिक्षण दिया जाएगा। इच्छुक अभ्यर्थियों को अप्रेंटिसशिप पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करना होगा। उसके बाद डाक के माध्यम से आवेदन पत्र भेज सकते हैं। आवेदन पत्र स्वीकार करने की अंतिम तिथि 25 मार्च 2026 है।
ग्रेजुएट ट्रेनी अप्रेंटिस, पद : 05
(ब्राचं के अनुसार रिक्तियां)
●सिविल इंजीनियरिंग पद : 03
●इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग पद : 01
●मैकेनिकल इंजीनियरिंग पद : 01
योग्यता : मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय/ संस्थान से संबंधित ब्रांच में बीई/बीटेक की डिग्री हो।
स्टाइपेंड : 12,300 रुपये।
डिप्लोमा ट्रेनी अप्रेंटिस, पद : 05
(ब्राचं के अनुसार रिक्तियां)
●सिविल इंजीनियरिंग पद : 03
●इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग पद : 01
●मैकेनिकल इंजीनियरिंग पद : 01
योग्यता : मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय/ संस्थान से संबंधित ब्रांच में तीन वर्षीय इंजीनियरिंग डिप्लोमा किया हो।
स्टाइपेंड : 10,900 रुपये।
आयु सीमा (सभी पद)
●अधिकतम 23 वर्ष से कम हो। आयु की गणना 25 मार्च 2026 को आधार मानकर की जाएगी।
●अधिकतम आयु सीमा में एससी/एसटी वर्ग को पांच वर्ष, ओबीसी वर्ग को तीन वर्ष और दिव्यांगों को 10 वर्ष की छूट दी जाएगी।
चयन प्रक्रिया
●शैक्षणिक योग्यता में प्राप्त अंकों की मेरिट सूची के आधार पर उम्मीदवारों को शॉर्टलिस्ट किया जाएगा।
आवेदन शुल्क : किसी वर्ग के लिए कोई शुल्क देय नहीं है।
आवेदन प्रक्रिया
●सबसे पहले एनएटीएस (नेशनल अप्रेंटिसशीप ट्रेनिंग स्कीम) (https://nats.education.gov.in/) पोर्टल पर जा कर पंजीकरण करना होगा।
●अब आईपीआरसीएल की आधिकारिक वेबसाइट (https://www.iprcl.in/) पर जाएं।
●होमपेज पर ‘careers’ पर क्लिक करें। फिर ‘Graduate / Diploma Engineering Apprentice Trainees’ विकल्प पर क्लिक करें।
●नये पेज पर विज्ञापन की पीडीएफ फाइल डाउनलोड हो जाएगी। अब इसे पढ़ लें और अपनी योग्यता जांच लें।
●नोटिफकेशन के नीचे ही आवेदन पत्र का प्रारूप दिया गया है। इसका ए-4 साइज के पेपर प्रिंट निकाल लें।
●आवेदन पत्र में अभ्यर्थी का नाम, पिता का नाम, जन्मतिथि समेत मांगी गई अन्य जानकारियों को भर लें।
●आवेदन पत्र में रंगीन पासपोर्ट साइज की फोटोग्राफ निर्धारित स्थान पर चिपका दें और नीचे अपने हस्ताक्षर कर दें।
●अब आवेदन पत्र को दस्तावेजों की स्वप्रमाणित फोटोकॉपी के साथ एक लिफाफे में भरकर तय पते पर रजिस्टर्ड डाक/स्पीड पोस्ट से भेज दें।
यहां भेजें आवेदन
●मुख्य महाप्रबंधक (मानव संसाधन), भारतीय पोर्ट रेल एवं रोपवे निगम लिमिटेड, कॉर्पोरेट कार्यालय: चौथा तल, निर्माण भवन, मुंबई पोर्ट ट्रस्ट बिल्डिंग, एम.पी. रोड, मझगांव (ई), मुंबई-400010।
अधिक जानकारी यहां
●ई-मेल आईडी : iprclmumbai@gmail.com
●हेल्पलाइन नंबर : 022- 6656 6335
FAQs (अक्सर पूछे जाने वाले सवाल)
Q1. IPRCL Apprentice Recruitment 2026 के लिए आवेदन की अंतिम तिथि क्या है?
इस भर्ती के लिए आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि 25 मार्च 2026 निर्धारित की गई है। उम्मीदवारों को इस तारीख से पहले अपना आवेदन डाक के माध्यम से भेजना होगा।
Q2. इस भर्ती में कुल कितने पद उपलब्ध हैं?
कुल 10 पदों पर भर्ती की जाएगी, जिनमें ग्रेजुएट ट्रेनी अप्रेंटिस के 5 पद और डिप्लोमा ट्रेनी अप्रेंटिस के 5 पद शामिल हैं।
Q3. आवेदन करने के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता क्या है?
ग्रेजुएट ट्रेनी के लिए संबंधित ब्रांच में BE/B.Tech डिग्री, जबकि डिप्लोमा ट्रेनी के लिए तीन वर्षीय इंजीनियरिंग डिप्लोमा होना अनिवार्य है।
Q4. चयन प्रक्रिया कैसे होगी?
उम्मीदवारों का चयन शैक्षणिक अंकों की मेरिट सूची के आधार पर किया जाएगा। इसमें कोई लिखित परीक्षा या इंटरव्यू नहीं होगा।
Q5. क्या इस भर्ती के लिए कोई आवेदन शुल्क देना होगा?
नहीं, इस भर्ती के लिए किसी भी वर्ग के उम्मीदवारों से कोई आवेदन शुल्क नहीं लिया जाएगा।
Q6. आवेदन प्रक्रिया क्या है?
सबसे पहले उम्मीदवारों को NATS पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करना होगा। इसके बाद IPRCL की वेबसाइट से आवेदन फॉर्म डाउनलोड कर उसे भरकर आवश्यक दस्तावेजों के साथ डाक द्वारा भेजना होगा।
Q7. आयु सीमा क्या निर्धारित की गई है?
उम्मीदवार की अधिकतम आयु 23 वर्ष होनी चाहिए (25 मार्च 2026 के अनुसार)। आरक्षित वर्गों को नियमानुसार छूट भी दी जाएगी।
Q8. चयनित उम्मीदवारों को कितना स्टाइपेंड मिलेगा?
ग्रेजुएट ट्रेनी को ₹12,300 प्रति माह और डिप्लोमा ट्रेनी को ₹10,900 प्रति माह स्टाइपेंड दिया जाएगा।
Current Patrika संदेश
IPRCL Apprentice Recruitment 2026 इंजीनियरिंग क्षेत्र के युवाओं के लिए एक बेहतरीन अवसर है, खासकर उन उम्मीदवारों के लिए जो अपने करियर की शुरुआत एक प्रतिष्ठित सरकारी संगठन से करना चाहते हैं। बिना किसी परीक्षा और शुल्क के, केवल मेरिट के आधार पर चयन होना इसे और भी आकर्षक बनाता है।
यदि आप निर्धारित योग्यता रखते हैं, तो बिना देर किए NATS पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करें और समय रहते अपना आवेदन भेज दें। ध्यान रखें कि अंतिम तिथि के बाद भेजे गए आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे। सही तरीके से आवेदन करना और सभी दस्तावेजों को ठीक से संलग्न करना आपकी सफलता की दिशा में पहला कदम होगा।
Also Read :- ALIMCO Recruitment 2026: जूनियर मैनेजर सहित 11 पदों पर भर्ती, सैलरी ₹1.40 लाख तक, जल्द करें आवेदन