Posted in

HPSC PGT Computer Science Bharti 2026: 1672 पदों पर भर्ती, ऐसे करें आवेदन

HPSC PGT Computer Science Bharti 2026: 1672 पदों पर भर्ती, ऐसे करें आवेदन
HPSC PGT Computer Science Bharti 2026: 1672 पदों पर भर्ती, ऐसे करें आवेदन

HPSC PGT Computer Science Bharti 2026: हरियाणा लोक सेवा आयोग (एचपीएससी) ने पोस्ट ग्रेजुएट टीचर (पीजीटी) के 1672 पदों पर नियुक्ति के लिए आवेदन मांगे हैं। ये भर्तियां हरियाणा और मेवात कैडर में कंप्यूटर साइंस विषय के लिए की जाएंगी। सभी प्रकार के आरक्षण का लाभ केवल हरियाणा राज्य के मूल निवासियों को मिलेगा। अन्य राज्यों के सभी वर्गों के अभ्यर्थी अनारक्षित श्रेणी में आवेदन कर सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 09 मार्च 2026 है।

विस्तृत विवरण इस प्रकार है।

आवेदन शुल्क : 1000 रुपये। हरियाणा के एससी/ बीसी वर्ग, महिलाओं, ईडब्ल्यूएस के लिए 250 रुपये और दिव्यांगों के लिए कोई शुल्क देय नहीं है।

ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि : 09 मार्च 2026

आधिकारिक वेबसाइट : https://hpsc.gov.in/en-us

हेल्पलाइन नंबर : 1800-1800-431

पोस्ट ग्रेजुएट टीचर (पीजीटी), पद : 1672 (अनारक्षित-902)

(कैडर के अनुसार रिक्त पदों की संख्या)

●हरियाणा कैडर, पद : 1594 (अनारक्षित-859)

●मेवात कैडर, पद : 78 (अनारक्षित-43)

योग्यता : न्यूनतम 55% अंकों के साथ एमएससी (कंप्यूटर साइंस)/ एमसीए की डिग्री हो। या

● न्यूनतम 55% अंकों के साथ कंप्यूटर साइंस/ कंप्यूटर इंजीनियर/ इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी में बीई/बीटेक की डिग्री या समकक्ष योग्यता हो। हरियाणा शिक्षक पात्रता परीक्षा (एचटीईटी) / विद्यालय शिक्षक पात्रता परीक्षा (एसटीईटी) उत्तीर्ण होने का प्रमाण पत्र हो। 10वीं/12वीं या स्नातक स्तर में हिंदी/ संस्कृत विषय शामिल रहा हो।

वेतनमान : 47,600 से 1,51,100 रुपये।

आयु सीमा

● अधिकतम 42 वर्ष से कम हो। आयु सीमा की गणना 09 मार्च 2026 को आधार मानकर की जाएगी। अधिकतम आयु सीमा में नियमानुसार छूट दी जाएगी।

चयन प्रक्रिया

स्क्रीनिंग टेस्ट, सब्जेक्ट नॉलेज टेस्ट और इंटरव्यू के आधार पर योग्य उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा।

आवेदन शुल्क

● 1000 रुपये। हरियाणा के एससी/ बीसी वर्ग, महिलाओं, ईडब्ल्यूएस के लिए 250 रुपये और दिव्यांगों के लिए कोई शुल्क देय नहीं है।

● शुल्क का भुगतान डेबिट कार्ड/ क्रेडिट कार्ड/ कैश कार्ड/ यूपीआई या नेट बैंकिंग के जरिए ऑनलाइन करना होगा।

आवेदन प्रक्रिया

●हरियाणा लोक सेवा आयोग की आधिकारिक वेबसाइट (http://hpsc.gov.in) पर लॉगइन करें। होम पेज पर Recruitment के सेक्शन में Advertisement/ Corrigendum पर क्लिक करें।

● खुलने वाले पेज पर भर्ती से संबंधित कई नोटिफिकेशन दिखाई देंगे। इसमें से Advt No. 23 of 2026 – Post Graduate Teachers (PGTs) in the subject of Computer Science for Rest of Haryana Cadre & Mewat Cadre विज्ञापन पर क्लिक करें।

● नये पेज पर नोटिफिकेशन की पीडीएफ फाइल डाउनलोड हो जाएगी। अब इसे अच्छी तरह से पढ़ लें और अपनी योग्यता की जांचकर लें।

● पिछले पेज पर वापस आएं और नोटिफिकेशन के आगे ‘Click here to Apply Online’ पर क्लिक करें।

● खुलने वाले पेज पर दिए गए निर्देशों को पढ़ें। इसके बाद ‘नेक्स्ट स्टेप’ पर क्लिक कर आगे दिए गए निर्देशों को पढ़ें। एक बार फिर ‘नेक्स्ट स्टेप’ पर क्लिक कर आगे दिए गए निर्देशों को पढ़ें।

● अब नीचे ‘रजिस्टर नाउ’ पर क्लिक करें। खुलने वाले पेज पर रजिस्ट्रेशन के लिए आधार कार्ड और मोबाइल नंबर दो विकल्प होंगे। इसके नीचे ‘क्लिक हियर टू प्रोसीड’ बटन पर क्लिक करें।

● नये पेज पर सबसे ऊपर ‘क्या आप हरियाणा के मूल निवासी हैं’ लिखा होगा। यहां ‘यस’ या ‘नो’ विकल्प पर क्लिक करें।

● खुलने वाले पेज पर रजिस्ट्रेशन के लिए आधार या मोबाइल नंबर विकल्प को चुनकर सब्मिट करना होगा।

●इसके बाद मोबाइल नंबर, नाम, ई-मेल आइडी समेत मांगी गई व्यक्तिगत जानकारी दर्जकर ‘कंटीन्यू’ बटन पर क्लिक करें।

● अब नीचे ‘इंटर मोबाइल ओटीपी’ के सामने ओटीपी भरकर सब्मिट कर दें। आपकी रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।

● नये पेज पर ‘लॉगइन’ का विकल्प दिखाई देगा। इसमें मोबाइल नंबर और कैप्चा भरकर सब्मिट कर दें। इसके बाद मोबाइल पर ओटीपी आएगा।

● मोबाइल नंबर के नीचे ओटीपी भरकर सब्मिट कर दें। खुलने वाले पेज को चेककर ‘नेक्स्ट’ बटन पर क्लिक करें।

●नये पेज पर आवेदन पत्र खुल जाएगा। अब इसमें नाम, पिता का नाम, पता समेत मांगी गई जानकारी दर्ज कर ‘नेक्स्ट’ बटन पर क्लिक करें।

● अब जरूरी दस्तावेज, पासपोर्ट साइज फोटो और हस्ताक्षर को स्कैनकर अपलोड कर दें। निर्देशानुसार आवेदन शुल्क का भुगतान करें।

●अंत में आवेदन पत्र को सब्मिट कर दें। आवेदन पत्र का एक प्रिंट निकालकर भविष्य के लिए अपने पास सुरक्षित रख लें।

अधिक जानकारी के लिए यहां संपर्क करें

ई-मेल आईडी : SR4-hpsc@hry.gov.in

FAQs (अक्सर पूछे जाने वाले सवाल)

1. एचपीएससी पीजीटी कंप्यूटर साइंस भर्ती 2026 के लिए आवेदन की अंतिम तिथि क्या है?
इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 09 मार्च 2026 निर्धारित की गई है। इच्छुक अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे अंतिम तिथि से पहले ही आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लें।

2. इस भर्ती में कुल कितने पदों पर नियुक्ति की जाएगी?
पोस्ट ग्रेजुएट टीचर (पीजीटी) कंप्यूटर साइंस के कुल 1672 पदों पर भर्ती की जाएगी। इनमें हरियाणा कैडर और मेवात कैडर दोनों शामिल हैं।

3. पीजीटी कंप्यूटर साइंस पद के लिए शैक्षणिक योग्यता क्या होनी चाहिए?
उम्मीदवार के पास कम से कम 55% अंकों के साथ एमएससी (कंप्यूटर साइंस) या एमसीए की डिग्री होनी चाहिए। इसके अलावा कंप्यूटर साइंस/आईटी/कंप्यूटर इंजीनियरिंग में बीई या बीटेक करने वाले उम्मीदवार भी आवेदन कर सकते हैं। साथ ही एचटीईटी या एसटीईटी पास होना जरूरी है।

4. आवेदन शुल्क कितना है?
सामान्य श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 1000 रुपये है। जबकि हरियाणा के एससी, बीसी, ईडब्ल्यूएस वर्ग और महिलाओं के लिए 250 रुपये शुल्क निर्धारित किया गया है। दिव्यांग अभ्यर्थियों को आवेदन शुल्क में छूट दी गई है।

5. इस भर्ती में उम्मीदवारों का चयन कैसे किया जाएगा?
उम्मीदवारों का चयन स्क्रीनिंग टेस्ट, सब्जेक्ट नॉलेज टेस्ट और इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा। इन तीनों चरणों में सफल होने वाले अभ्यर्थियों को अंतिम चयन सूची में स्थान मिलेगा।

6. पीजीटी कंप्यूटर साइंस पद के लिए आयु सीमा क्या है?
आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की अधिकतम आयु 42 वर्ष से कम होनी चाहिए। आयु की गणना 09 मार्च 2026 को आधार मानकर की जाएगी। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु में छूट मिलेगी।

7. चयनित उम्मीदवारों को कितना वेतन मिलेगा?
इस पद पर चयनित उम्मीदवारों को 47,600 रुपये से 1,51,100 रुपये तक का वेतनमान दिया जाएगा, जो सरकारी नियमों के अनुसार तय है।

8. आवेदन कैसे किया जा सकता है?
उम्मीदवार ऑनलाइन माध्यम से आधिकारिक वेबसाइट https://hpsc.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करते समय सभी जरूरी दस्तावेज और जानकारी सही तरीके से भरना आवश्यक है।

Current Patrika संदेश

हरियाणा लोक सेवा आयोग द्वारा निकाली गई पीजीटी कंप्यूटर साइंस भर्ती 2026 उन अभ्यर्थियों के लिए एक बेहतरीन अवसर है, जो शिक्षण क्षेत्र में सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे हैं। कुल 1672 पदों पर होने वाली यह भर्ती योग्य उम्मीदवारों को स्थायी और सम्मानजनक करियर का मौका देती है।

अगर आपके पास निर्धारित शैक्षणिक योग्यता है और आप शिक्षक के रूप में अपना भविष्य बनाना चाहते हैं, तो इस अवसर को बिल्कुल भी न गंवाएं। आवेदन करने से पहले आधिकारिक नोटिफिकेशन को ध्यान से पढ़ें और सभी जरूरी दस्तावेज तैयार रखें। समय रहते आवेदन करने से किसी भी तरह की अंतिम समय की परेशानी से बचा जा सकता है।

Also Read :- बिहार पुलिस सिपाही ऑपरेटर भर्ती 2026: परीक्षा पैटर्न, PET नियम और तैयारी की पूरी रणनीति

।।शेयर करें।।

लेखक परिचय - [Current Patrika]
नाम: रूपेश कुमार पद: संस्थापक और मुख्य लेखक – [currentpatrika.com] अनुभव: 7+ वर्षों का अनुभव जॉब अपडेट्स, करियर गाइड और एजुकेशन न्यूज में।

मेरे बारे में:
नमस्कार! मैं रूपेश कुमार, [Current Patrika] ब्लॉग का संस्थापक और मुख्य लेखक हूँ। यह वेबसाइट खासकर उन छात्रों और युवाओं के लिए बनाई गई है जो सरकारी नौकरियों, निजी नौकरियों, प्रवेश परीक्षाओं और करियर से जुड़ी सटीक और समय पर जानकारी पाना चाहते हैं।
मेरा उद्देश्य है कि युवाओं को बिना किसी भ्रम के एकदम साफ और भरोसेमंद जानकारी मिले — जिससे वे अपने करियर के फैसले खुद ले सकें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *