Posted in

UPPCB Recruitment 2026: असिस्टेंट एनवायरनमेंटल इंजीनियर व साइंटिफिक ऑफिसर के 40 पदों पर भर्ती, 28 मार्च तक करें आवेदन

UPPCB Recruitment 2026: असिस्टेंट एनवायरनमेंटल इंजीनियर व साइंटिफिक ऑफिसर के 40 पदों पर भर्ती, 28 मार्च तक करें आवेदन
UPPCB Recruitment 2026: असिस्टेंट एनवायरनमेंटल इंजीनियर व साइंटिफिक ऑफिसर के 40 पदों पर भर्ती, 28 मार्च तक करें आवेदन

UPPCB Recruitment 2026: उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (यूपीपीसीबी) ने असिस्टेंट एनवायरनमेंटल इंजीनियर और असिस्टेंट साइंटिफिक ऑफिसर के कुल 40 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। ये नियुक्तियां अनुबंध के आधार पर होंगी। आरक्षण का लाभ उत्तर प्रदेश के मूल निवासियों को मिलेगा। अन्य राज्यों के अभ्यर्थी अनारक्षित श्रेणी में आवेदन के पात्र होंगे। इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की अंतिम तिथि 28 मार्च 2026 है।

असि.एनवायरनमेंटल इंजीनियर, पद : 26 (अना.-11)

योग्यता : मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय/ संस्थान से केमिकल/ सिविल/ एनवायरनमेंटल ब्रांच में बीई/ बीटेक की डिग्री हो।

असिस्टेंट साइंटिफिक ऑफिसर, पद : 14 (अना.-06)

योग्यता : मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय/ संस्थान से रसायन विज्ञान/प्राणी विज्ञान/वनस्पति विज्ञान/जैव रसायन विज्ञान में पीएचडी हो। पर्यावरण/प्रदूषण नियंत्रण/जन स्वास्थ्य के क्षेत्र में तीन वर्ष का अनुभव हो। या

●रसायन विज्ञान/ जैव रसायन विज्ञान/ वनस्पति विज्ञान/ प्राणी विज्ञान में स्नातकोत्तर डिग्री हो। पर्यावरण/प्रदूषण नियंत्रण /जन स्वास्थ्य के क्षेत्र में न्यूनतम पांच वर्ष का अनुभव हो।

वेतनमान : 56,100 से 1,77,500 रुपये।

आयु सीमा : न्यूनतम 21 और अधिकतम 40 वर्ष से कम हो। आयु की गणना 01 जुलाई 2025 को आधार मानकर होगी।

● अधिकतम आयु में यूपी के एससी/एसटी वर्ग, ओबीसी को तीन वर्ष, कुशल खिलाड़ियों और राज्य कर्मियों को पांच वर्ष और दिव्यांगों को 15 वर्ष की छूट होगी।

चयन प्रक्रिया : कंप्यूटर आधारित परीक्षा (सीबीटी) और साक्षात्कार के आधार पर योग्य उम्मीदवार का चयन होगा।

आवेदन शुल्क

● 2000 रुपये। एससी/एसटी वर्ग के लिए 1000 रुपये और दिव्यांगों के लिए कोई शुल्क देय नहीं है।

● शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से करना होगा।

आवेदन प्रक्रिया

● उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट (www.uppcb.up.gov.in) पर लॉगइन करें। होमपेज पर Recruitment Alert पर क्लिक करें।

● खुलने वाले पेज पर भर्ती भर्ती से संबंधित कई नोटिफिकेशन Assistant Environmental Engineer and Assistant Scientific Officer Examination-2026 के Detailed Advertisement के आगे हिंदी/ अंग्रेजी पर क्लिक करें।

● नए पेज पर नोटिफिकेशन की पीडीएफ फाइल खुल जाएगी। अब इसे अच्छी तरह पढ़ लें और अपनी योग्यता जांच लें।

● पिछले पेज पर वापस आएं और Click here To Register पर क्लिक करें। अगले पेज पर दिए गए निर्देशों को पढ़ लें और I Agree पर क्लिक कर आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लें।

FAQs (अक्सर पूछे जाने वाले सवाल)

1. यूपीपीसीबी भर्ती 2026 में कुल कितने पदों पर भर्ती निकली है?
उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (UPPCB) ने असिस्टेंट एनवायरनमेंटल इंजीनियर और असिस्टेंट साइंटिफिक ऑफिसर के कुल 40 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं।

2. इस भर्ती के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि क्या है?
इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 28 मार्च 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

3. असिस्टेंट एनवायरनमेंटल इंजीनियर पद के लिए क्या योग्यता चाहिए?
इस पद के लिए उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से केमिकल, सिविल या एनवायरनमेंटल इंजीनियरिंग में बीई/बीटेक डिग्री होना आवश्यक है।

4. असिस्टेंट साइंटिफिक ऑफिसर पद के लिए योग्यता क्या है?
उम्मीदवार के पास रसायन विज्ञान, प्राणी विज्ञान, वनस्पति विज्ञान या जैव रसायन विज्ञान में पीएचडी के साथ पर्यावरण/प्रदूषण नियंत्रण/जन स्वास्थ्य क्षेत्र में 3 वर्ष का अनुभव होना चाहिए।
या संबंधित विषयों में स्नातकोत्तर डिग्री के साथ कम से कम 5 वर्ष का अनुभव होना जरूरी है।

5. इस भर्ती में वेतन कितना मिलेगा?
चयनित उम्मीदवारों को 56,100 रुपये से 1,77,500 रुपये तक का वेतनमान दिया जाएगा।

6. उम्मीदवारों की आयु सीमा क्या निर्धारित की गई है?
आवेदन करने के लिए उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 40 वर्ष से कम होनी चाहिए। आयु की गणना 1 जुलाई 2025 के आधार पर की जाएगी।

7. क्या आरक्षित वर्ग को आयु सीमा में छूट मिलेगी?
हाँ, यूपी के एससी/एसटी और ओबीसी वर्ग को 3 वर्ष, कुशल खिलाड़ियों और राज्य कर्मियों को 5 वर्ष, तथा दिव्यांग उम्मीदवारों को 15 वर्ष तक की आयु छूट दी जाएगी।

8. इस भर्ती में चयन प्रक्रिया क्या होगी?
उम्मीदवारों का चयन कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) और साक्षात्कार के आधार पर किया जाएगा।

9. आवेदन शुल्क कितना है?
सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों के लिए 2000 रुपये, जबकि एससी/एसटी वर्ग के लिए 1000 रुपये आवेदन शुल्क निर्धारित किया गया है। दिव्यांग उम्मीदवारों से कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा।

10. यूपीपीसीबी भर्ती 2026 के लिए आवेदन कैसे करें?
उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट www.uppcb.up.gov.in पर जाकर Recruitment Alert सेक्शन में दिए गए नोटिफिकेशन को पढ़कर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करके आवेदन कर सकते हैं।

Current Patrika संदेश

उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड द्वारा निकाली गई यह भर्ती उन उम्मीदवारों के लिए एक बेहतरीन अवसर है, जो पर्यावरण संरक्षण और वैज्ञानिक अनुसंधान के क्षेत्र में अपना करियर बनाना चाहते हैं। अच्छी योग्यता, आकर्षक वेतनमान और सरकारी विभाग में काम करने का मौका इस भर्ती को और भी खास बनाता है।

यदि आप निर्धारित योग्यता और आयु सीमा को पूरा करते हैं, तो बिना देरी किए आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लें। साथ ही आवेदन करने से पहले नोटिफिकेशन को ध्यान से पढ़ना और सभी जरूरी दस्तावेज तैयार रखना भी बेहद जरूरी है, ताकि आवेदन करते समय किसी प्रकार की समस्या न आए।

Also Read :- GAIL Executive Trainee Recruitment 2026: 70 पदों पर भर्ती, ऐसे करें ऑनलाइन आवेदन

।।शेयर करें।।

लेखक परिचय - [Current Patrika]
नाम: रूपेश कुमार पद: संस्थापक और मुख्य लेखक – [currentpatrika.com] अनुभव: 7+ वर्षों का अनुभव जॉब अपडेट्स, करियर गाइड और एजुकेशन न्यूज में।

मेरे बारे में:
नमस्कार! मैं रूपेश कुमार, [Current Patrika] ब्लॉग का संस्थापक और मुख्य लेखक हूँ। यह वेबसाइट खासकर उन छात्रों और युवाओं के लिए बनाई गई है जो सरकारी नौकरियों, निजी नौकरियों, प्रवेश परीक्षाओं और करियर से जुड़ी सटीक और समय पर जानकारी पाना चाहते हैं।
मेरा उद्देश्य है कि युवाओं को बिना किसी भ्रम के एकदम साफ और भरोसेमंद जानकारी मिले — जिससे वे अपने करियर के फैसले खुद ले सकें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *