SBI SCO Recruitment 2026: भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) ने स्पेशलिस्ट कैडर ऑफिसर के 116 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। डिप्टी मैनेजर के पदों पर नियमित आधार पर नियुक्ति होगी। वहीं असिस्टेंट वाइस प्रेसिडेंट की नियुक्ति अनुबंध के आधार पर तीन वर्ष के लिए की जाएंगी, जिसे अधिकतम दो वर्ष के लिए बढ़ाया सकता है। इच्छुक एवं योग्य अभ्यर्थी बैंक की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की अंतिम 15 मार्च 2026 है।
विस्तृत जानकारी इस प्रकार है।
●आवेदन शुल्क : 750 रुपये। एससी/ एसटी वर्ग और दिव्यांगों के लिए निशुल्क।
●ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि : 15 मार्च 2026
●आधिकारिक वेबसाइट : https://sbi.bank.in/
●ई-मेल आईडी : crpd@sbi.co.in
●हेल्पलाइन नंबर : 022-22820427
स्पेशलिस्ट ऑफिसर, कुल पद : 116 (अना.-47)
(पद के अनुसार रिक्तियां)
असिस्टेंट वाइस प्रेसिडेंट, पद : 12 (अनारक्षित-05)
योग्यता : मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय/ संस्थान से न्यूनतम 50% अंकों के साथ कंप्यूटर साइंस/सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग/ आईटी/ इलेक्ट्रॉनिक्स में बीएससी/बीई/बीटेक/ एमएससी/ एमई/ एमटेक की डिग्री या बीसीए/ एमसीए की डिग्री हो।
●संबंधित क्षेत्र में न्यूनतम छह वर्ष का कार्यानुभव हो।
वेतनमान (वार्षिक पैकेज): 50 लाख रुपये तक।
आयु सीमा : न्यूनतम 27 और अधिकतम 45 वर्ष से कम हो।
डिप्टी मैनेजर, पद : 43 (अनारक्षित-17)
योग्यता : मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय/ संस्थान से न्यूनतम 50% अंकों के साथ कंप्यूटर साइंस/ सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग/ आईटी/ इलेक्ट्रॉनिक्स में बीएससी/बीई/बीटेक/ एमएससी/ एमई/ एमटेक की डिग्री या बीसीए/ एमसीए की डिग्री हो।
●संबंधित क्षेत्र में न्यूनतम तीन वर्ष का कार्यानुभव हो।
वेतनमान : 64,820 से 93,960 रुपये।
आयु सीमा : न्यूनतम 25 और अधिकतम 35 वर्ष से कम हो।
डिप्टी मैनेजर(सीए-इंटर्नल ऑडिट),पद:61 (अना.-25)
योग्यता : चार्टर्ड अकाउंटेंट (सीए) और आईसीएआई का सक्रिय सदस्य हो। संबंधित क्षेत्र में एक वर्ष का कार्यानुभव हो।
वेतनमान : 64,820 से 93,960 रुपये।
आयु सीमा : न्यूनतम 21 और अधिकतम 35 वर्ष से कम हो।
आयु सीमा में छूट
● आयु में ओबीसी वर्ग को तीन वर्ष, एससी/ एसटी वर्ग को पांच वर्ष एवं दिव्यांगों को 10 वर्ष की छूट होगी। गणना 31 जनवरी 2026 को आधार मानकर की जाएगी।
चयन प्रक्रिया
● शार्टलिस्टिंग और साक्षात्कार के आधार पर योग्य उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा।
आवेदन शुल्क
● 750 रुपये। एससी/ एसटी वर्ग और दिव्यांगों के लिए कोई शुल्क देय नहीं है।
● भुगतान क्रेडिट कार्ड/ डेबिट कार्ड/ नेट बैंकिंग या यूपीआई के जरिये ऑनलाइन करना होगा।
आवेदन प्रक्रिया
● भारतीय स्टेट बैंक की आधिकारिक वेबसाइट (https://sbi.bank.in/) पर लॉगइन करें। होमपेज पर ‘Careers’ पर क्लिक करें। अगले पेज पर CURRENT OPENINGS विकल्प पर क्लिक करें।
● खुलने वाले पेज पर भर्ती से संबंधित कई नोटिफिकेशन दिखाई देंगे। इसमें से RECRUITMENT OF SPECIALIST CADRE OFFICERS ON REGULAR / CONTRACT BASIS (Apply Online from 23.02.2026 to 15.03.2026)’ नोटिफिकेशन पर क्लिक करें।
● अब नीचे DOWNLOAD ADVERTISEMENT(English) पर क्लिक करें। नए पेज पर विज्ञापन की पीडीएफ फाइल खुल जाएगी। अब इसे अच्छी तरह से पढ़ लें और अपनी योग्यता की जांच कर लें।
● पिछले पेज पर वापस आएं। यहां नोटिफिकेशन के नीचे ‘APPLY ONLINEAPPLY ONLINE (23.02.2026 to 15.03.2026)(NEW)’ पर क्लिक कर अपनी आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लें।
FAQs (अक्सर पूछे जाने वाले सवाल)
1. SBI SCO Recruitment 2026 में कुल कितने पद हैं?
इस भर्ती के तहत कुल 116 पदों पर नियुक्ति की जाएगी, जिनमें असिस्टेंट वाइस प्रेसिडेंट, डिप्टी मैनेजर और डिप्टी मैनेजर (सीए–इंटर्नल ऑडिट) शामिल हैं।
2. इस भर्ती को किस संस्था द्वारा जारी किया गया है?
यह भर्ती भारतीय स्टेट बैंक (SBI) द्वारा जारी की गई है, जो देश के सबसे बड़े सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों में से एक है।
3. आवेदन की अंतिम तिथि क्या है?
ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 15 मार्च 2026 निर्धारित की गई है। उम्मीदवारों को सलाह है कि अंतिम तिथि से पहले आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लें।
4. आवेदन शुल्क कितना है?
सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के लिए आवेदन शुल्क 750 रुपये है। एससी/एसटी एवं दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा।
5. आवेदन कैसे करना होगा?
उम्मीदवारों को SBI की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर Careers सेक्शन में “Current Openings” के अंतर्गत संबंधित नोटिफिकेशन पर क्लिक कर ऑनलाइन आवेदन करना होगा।
6. क्या यह भर्ती स्थायी है या कॉन्ट्रैक्ट पर?
डिप्टी मैनेजर पद पर नियुक्ति नियमित (Regular) आधार पर होगी, जबकि असिस्टेंट वाइस प्रेसिडेंट पद पर नियुक्ति तीन वर्ष के अनुबंध (Contract) पर की जाएगी, जिसे अधिकतम दो वर्ष तक बढ़ाया जा सकता है।
7. चयन प्रक्रिया क्या होगी?
उम्मीदवारों का चयन शॉर्टलिस्टिंग और साक्षात्कार (Interview) के आधार पर किया जाएगा। लिखित परीक्षा का प्रावधान नहीं है।
8. आयु सीमा में छूट किसे मिलेगी?
ओबीसी वर्ग को 3 वर्ष, एससी/एसटी वर्ग को 5 वर्ष और दिव्यांग उम्मीदवारों को 10 वर्ष की आयु सीमा में छूट दी जाएगी। आयु की गणना 31 जनवरी 2026 के आधार पर की जाएगी।
9. क्या कार्यानुभव अनिवार्य है?
हाँ, सभी पदों के लिए संबंधित क्षेत्र में न्यूनतम कार्यानुभव आवश्यक है। अनुभव की अवधि पद के अनुसार अलग-अलग निर्धारित की गई है।
10. वेतनमान कितना है?
असिस्टेंट वाइस प्रेसिडेंट पद के लिए वार्षिक पैकेज 50 लाख रुपये तक हो सकता है। डिप्टी मैनेजर और डिप्टी मैनेजर (सीए) पदों के लिए वेतनमान 64,820 से 93,960 रुपये प्रतिमाह निर्धारित है।
Current Patrika संदेश
SBI SCO Recruitment 2026 उन योग्य और अनुभवी उम्मीदवारों के लिए एक सुनहरा अवसर है, जो बैंकिंग सेक्टर में उच्च पदों पर करियर बनाना चाहते हैं। आकर्षक वेतनमान, प्रतिष्ठित संस्था में काम करने का मौका और स्पष्ट चयन प्रक्रिया इस भर्ती को खास बनाती है।
यदि आपके पास निर्धारित शैक्षणिक योग्यता और अनुभव है, तो आवेदन करने में देरी न करें। आधिकारिक नोटिफिकेशन को ध्यानपूर्वक पढ़ें, अपनी पात्रता की जांच करें और समय सीमा से पहले ऑनलाइन आवेदन अवश्य पूरा करें। सही तैयारी और आत्मविश्वास के साथ आप इस अवसर को अपने करियर की नई दिशा में बदल सकते हैं।
आपके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं।
Also Read :- AIIMS Nursing Officer Recruitment 2026: 2551 पदों पर भर्ती, ऐसे करें ऑनलाइन आवेदन