SBI Deputy Manager Recruitment 2026: भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) ने डिप्टी मैनेजर के 12 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। ये नियुक्ति नियमित आधार पर की जाएंगी। इच्छुक एवं योग्य अभ्यर्थी बैंक की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की अंतिम 16 मार्च 2026 है।
विस्तृत जानकारी इस प्रकार है।
डिप्टी मैनेजर, कुल पद : 12 (अनारक्षित-11)
(विभाग/ कार्यक्षेत्र के अनुसार रिक्तियां)
●आईटी सिक्योरिटी एक्सपर्ट पद : 01
●इमर्जिंग टेक्नोलॉजी पद : 04
●साइबर सिक्योरिटी एनालिस्ट पद : 02
●इंसिडेंट मैनेजमेंट फोरेंसिक्स पद : 02
●टेस्ट इंजीनियर्स पद : 03
योग्यता : न्यूनतम 50% अंकों के साथ सीएस/ कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग/ सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग/ आईटी/ इलेक्ट्रॉनिक्स/ इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन में बीई/बीटेक की डिग्री हो। या एमसीए/ एमएससी/ एमटेक की डिग्री हो और चार वर्ष का कार्यानुभव हो।
वेतनमान : 64,820 से 93,960 रुपये।
आयु सीमा
●न्यूनतम 25 और अधिकतम 35 वर्ष से कम हो। आयु की गणना 31 दिसंबर 2025 को आधार मानकर की जाएगी।
●अधिकतम आयु सीमा में ओबीसी वर्ग को तीन वर्ष, एससी/एसटी वर्ग को पांच वर्ष एवं दिव्यांगों को 10 वर्ष की छूट होगी।
चयन प्रक्रिया
●शार्टलिस्टिंग और साक्षात्कार के आधार पर योग्य उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा।
आवेदन शुल्क
●750 रुपये। एससी/ एसटी वर्ग और दिव्यांगों के लिए कोई शुल्क देय नहीं है।
●भुगतान क्रेडिट कार्ड/ डेबिट कार्ड/ नेट बैंकिंग या यूपीआई के जरिये ऑनलाइन करना होगा।
आवेदन प्रक्रिया
●भारतीय स्टेट बैंक की वेबसाइट (https://sbi.bank.in/) पर लॉगइन करें।
●होमपेज पर ‘Careers’ पर क्लिक करें। अगले पेज पर CURRENT OPENINGS विकल्प पर क्लिक करें।
●खुलने वाले पेज पर भर्ती से संबंधित कई नोटिफिकेशन दिखाई देंगे। इसमें से RECRUITMENT OF SPECIALIST CADRE OFFICER ON REGULAR BASIS (Apply Online from 24.02.2026 to 16.03.2026)’ नोटिफिकेशन पर क्लिक करें।
●अब नीचे DOWNLOAD ADVERTISEMENT(English) पर क्लिक करें। नये पेज पर विज्ञापन की पीडीएफ फाइल खुल जाएगी। अब इसे अच्छी तरह से पढ़ लें और अपनी योग्यता की जांच कर लें।
●पिछले पेज पर वापस आएं। यहां नोटिफिकेशन के नीचे ‘APPLY ONLINE (24.02.2026 to 16.03.2026) (NEW)’ पर क्लिक करें।
●अगले पेज पर नीले रंग की पट्टी पर ‘Click for New Registration’ विकल्प पर क्लिक करें।
●नये पेज पर आवेदन फॉर्म खुल जाएगा। फॉर्म के छह भाग नजर आएंगे। पहले भाग में पंजीकरण करें।
●दूसरा भाग ‘डिटेल्स’ का है। यहां मांगी गई जानकारियां दर्ज करें। तीसरा भाग क्वालिफिकेशन का है।
●चौथा भाग ‘अपलोड’ का है। यहां फोटो, हस्ताक्षर और मांगे गए दस्तावेजों को निर्धारित प्रारूप में अपलोड करें।
●पांचवां भाग ‘प्रीव्यू’ का है। इस भाग से आवेदन फॉर्म में दर्ज की गई सूचनाओं की जांच करें।
●छठवां यानी अंतिम भाग ‘पेमेंट’ का है। इससे आवेदन शुल्क का भुगतान करें। आपकी आवेदन प्रक्रिया पूरी हो जाएगी। शुल्क जमा होने के बाद ई-रिसीट प्राप्त होगी।
FAQs (अक्सर पूछे जाने वाले सवाल)
प्रश्न 1: एसबीआई डिप्टी मैनेजर भर्ती 2026 में कुल कितने पद हैं?
इस भर्ती के माध्यम से कुल 12 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। इनमें आईटी सिक्योरिटी एक्सपर्ट, इमर्जिंग टेक्नोलॉजी, साइबर सिक्योरिटी एनालिस्ट, इंसिडेंट मैनेजमेंट फोरेंसिक्स और टेस्ट इंजीनियर्स जैसे पद शामिल हैं।
प्रश्न 2: एसबीआई डिप्टी मैनेजर पद के लिए शैक्षणिक योग्यता क्या है?
उम्मीदवार के पास कंप्यूटर साइंस/ आईटी/ इलेक्ट्रॉनिक्स/ सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग/ इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन में कम से कम 50% अंकों के साथ बीई/बीटेक की डिग्री होनी चाहिए। इसके अलावा एमसीए, एमएससी या एमटेक की डिग्री वाले अभ्यर्थी भी आवेदन कर सकते हैं, बशर्ते उनके पास चार वर्ष का कार्यानुभव हो।
प्रश्न 3: इस भर्ती के लिए आयु सीमा क्या निर्धारित की गई है?
उम्मीदवार की आयु 25 से 35 वर्ष के बीच होनी चाहिए। आयु की गणना 31 दिसंबर 2025 को आधार मानकर की जाएगी। आरक्षित वर्गों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु में छूट भी दी जाएगी।
प्रश्न 4: एसबीआई डिप्टी मैनेजर भर्ती में चयन प्रक्रिया कैसे होगी?
उम्मीदवारों का चयन शॉर्टलिस्टिंग और इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा। योग्य अभ्यर्थियों को उनके अनुभव और योग्यता के आधार पर साक्षात्कार के लिए बुलाया जाएगा।
प्रश्न 5: इस भर्ती के लिए आवेदन शुल्क कितना है?
सामान्य, ओबीसी और अन्य श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए 750 रुपये आवेदन शुल्क निर्धारित किया गया है। जबकि एससी, एसटी और दिव्यांग उम्मीदवारों से कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा।
प्रश्न 6: एसबीआई डिप्टी मैनेजर भर्ती के लिए आवेदन की अंतिम तिथि क्या है?
इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 16 मार्च 2026 है। इच्छुक उम्मीदवारों को निर्धारित समय सीमा के भीतर आवेदन प्रक्रिया पूरी करनी होगी।
प्रश्न 7: एसबीआई डिप्टी मैनेजर पद पर चयनित उम्मीदवारों को कितना वेतन मिलेगा?
चयनित उम्मीदवारों को 64,820 रुपये से 93,960 रुपये प्रति माह के वेतनमान के अनुसार सैलरी दी जाएगी, साथ ही बैंक के अन्य भत्ते और सुविधाएं भी मिलेंगी।
Current Patrika संदेश
अगर आप आईटी, साइबर सिक्योरिटी या टेक्नोलॉजी सेक्टर में करियर बनाना चाहते हैं और बैंकिंग सेक्टर में काम करने की इच्छा रखते हैं, तो एसबीआई डिप्टी मैनेजर भर्ती 2026 आपके लिए एक शानदार अवसर हो सकता है। सीमित पद होने के कारण प्रतियोगिता कड़ी रहने की संभावना है, इसलिए योग्य उम्मीदवारों को समय रहते आवेदन कर लेना चाहिए। आवेदन करने से पहले आधिकारिक नोटिफिकेशन को ध्यान से पढ़ें और अपनी योग्यता की अच्छी तरह जांच कर लें, ताकि आवेदन प्रक्रिया में किसी प्रकार की गलती न हो। सही तैयारी और अनुभव के साथ यह अवसर आपको एक मजबूत और स्थिर करियर की दिशा में आगे बढ़ा सकता है।
Also Read :- DSSSB Recruitment 2026: असिस्टेंट मैनेजर, रेडियोग्राफर, पटवारी सहित 216 पदों पर भर्ती, 28 मार्च तक करें आवेदन