NIT Patna Recruitment 2026: राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एनआईटी), पटना ने 38 गैर-शिक्षण पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। यह भर्तियां असिस्टेंट रजिस्ट्रार, असिस्टेंट लाइब्रेरियन, टेक्नीशियन, टेक्नीशियन असिस्टेंट, जूनियर असिस्टेंट और सुपरिटेंडेंट के पदों पर होंगी। योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 24 मार्च 2026 है। आवेदन पत्र और दस्तावेजों की स्वप्रमाणित फोटोकॉपी को डाक से भी भेजना होगा। डाक से आवेदन स्वीकार करने की अंतिम तिथि 30 मार्च 2026 है।
असिस्टेंट रजिस्ट्रार, पद : 02
योग्यता : न्यूनतम 55% अंकों के साथ किसी भी विषय से स्नातकोत्तर की डिग्री या समकक्ष योग्यता हो।
वेतनमान : 15,600 से 39,100 रुपये। ग्रेड पे -5400 रुपये
आयु सीमा : अधिकतम 35 वर्ष से कम हो।
असिस्टेंट लाइब्रेरियन, पद : 01
योग्यता : न्यूनतम 60% अंकों के साथ लाइब्रेरी साइंस, इंफॉर्मेशन साइंस या डॉक्यूमेंटेशन साइंस में मास्टर डिग्री हो या समकक्ष योग्यता हो। नेट/स्लेट/सेट पास हो।
वेतनमान : 15,600 से 39,100 रुपये। ग्रेड पे -5400 रुपये
आयु सीमा : अधिकतम 35 वर्ष से कम हो।
टेक्नीशियन, पद : 11
योग्यता : न्यूनतम 60% अंकों के साथ विज्ञान विषयों से 12वीं पास हो। या न्यूनतम 50% अंकों के साथ 12वीं पास हो, साथ ही आईटीआई का सर्टिफिकेट हो। या न्यूनतम 60% अंकों के साथ 10वीं पास हो और संबंधित ट्रेड में दो वर्षीय आईटीआई का सर्टिफिकेट हो। या संबंधित ट्रेड में पालिटेक्निक से तीन वर्षीय इंजीनियरिंग में डिप्लोमा किया हो।
वेतनमान : 5,200 से 20,200 रुपये। ग्रेड पे – 2,000 रुपये
आयु सीमा : अधिकतम 27 वर्ष से कम हो।
टेक्नीशियन असिस्टेंट, पद : 10
योग्यता : संबंधित ट्रेड में बीई/बीटेक की डिग्री या इंजीनियरिंग में डिप्लोमा हो। या एमसीए की डिग्री हो।
वेतनमान : 9,300 से 34,800 रुपये। ग्रेड पे – 4,200 रुपये
आयु सीमा : अधिकतम 30 वर्ष से कम हो।
जूनियर असिस्टेंट, पद : 12
योग्यता : प्रथम श्रेणी में 12वीं पास हो और कंप्यूटर पर 35 शब्द प्रति मिनट की गति से टाइपिंग कर लेते हों।
वेतनमान : 5,200 से 20,200 रुपये। ग्रेड पे – 2,000 रुपये
आयु सीमा : अधिकतम 27 वर्ष से कम हो।
सुपरिटेंडेंट, पद : 02
योग्यता : प्रथम श्रेणी में स्नातक की डिग्री हो। या 50% अंकों के साथ स्नातकोत्तर की डिग्री हो।
वेतनमान : 9,300 से 34,800 रुपये। ग्रेड पे – 4,200 रुपये
आयु सीमा : अधिकतम 30 वर्ष से कम हो। आयु सीमा की गणना 24 मार्च 2026 को आधार मानकर की जाएगी।
चयन प्रक्रिया : संस्थान के नियमानुसार चयन किया जाएगा।
आवेदन शुल्क
● असिस्टेंट रजिस्ट्रार, असिस्टेंट लाइब्रेरियन और सुपरिटेंडेंट के पदों पर अनारक्षित वर्ग के लिए 800 रुपये।
● टेक्नीशियन, टेक्नीशियन असिस्टेंट, जूनियर असिस्टेंट के पदों पर अनारक्षित वर्ग के लिए 800 रुपये। एससी/एसटी वर्ग के लिए 400 रुपये।
● सभी पदों पर दिव्यांगों को शुल्क देय नहीं है।
आवेदन प्रक्रिया
●एनआईटी, पटना की वेबसाइट (www.nitp.ac.in/) पर जाएं। होमपेज पर ‘एनआईटीपी में नौकरियां’ पर क्लिक करें। नये पेज पर ‘नियमित गैर-शिक्षण कैडर अधिकारी/ कर्मचारी भर्ती 2026’ नोटिफिकेशन के नीचे ‘यहां क्लिक करें’ पर क्लिक करें।
●नये पेज पर जिस पद पर आवेदन करना चाहते हैं उसके सामने ‘डाउनलोड करना’ पर क्लिक करें। नए पेज पर नोटिफिकेशन खुल जाएगी। इसे पढ़करयोग्यता जांच लें।
● पिछले पेज पर आएं और Apply पर क्लिक कर पंजीकरण कर लें। अब पिछले पेज पर आएं और Click here to Login पर क्लिक कर आवेदन प्रक्रिया पूरी करें। भरे हुए आवेदन पत्र को डाक के माध्यम से भेज दें।
यहां भेजें आवेदन
●रजिस्ट्रार, राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान, अशोक राजपथ, पटना (बिहार)- 800005
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न (FAQs)
Q1. एनआईटी पटना भर्ती 2026 में कुल कितने पद निकाले गए हैं?
इस भर्ती के तहत कुल 38 गैर-शिक्षण पदों पर नियुक्ति की जाएगी, जिनमें असिस्टेंट रजिस्ट्रार, टेक्नीशियन, जूनियर असिस्टेंट आदि शामिल हैं।
Q2. इस भर्ती के लिए आवेदन की अंतिम तिथि क्या है?
ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 24 मार्च 2026 है, जबकि आवेदन की हार्ड कॉपी भेजने की अंतिम तिथि 30 मार्च 2026 निर्धारित की गई है।
Q3. क्या आवेदन केवल ऑनलाइन करना है या ऑफलाइन भी?
उम्मीदवारों को पहले ऑनलाइन आवेदन करना होगा और उसके बाद भरे हुए फॉर्म की प्रिंट कॉपी आवश्यक दस्तावेजों के साथ डाक द्वारा भेजनी होगी।
Q4. आवेदन शुल्क कितना है?
सामान्य वर्ग के लिए आवेदन शुल्क 800 रुपये है, जबकि एससी/एसटी वर्ग के उम्मीदवारों के लिए 400 रुपये है। दिव्यांग अभ्यर्थियों को किसी भी प्रकार का शुल्क नहीं देना होगा।
Q5. इस भर्ती में आयु सीमा क्या रखी गई है?
पद के अनुसार अधिकतम आयु सीमा 27 से 35 वर्ष तक निर्धारित की गई है। आयु की गणना 24 मार्च 2026 के आधार पर की जाएगी।
Q6. चयन प्रक्रिया कैसे होगी?
उम्मीदवारों का चयन संस्थान के नियमानुसार किया जाएगा, जिसमें लिखित परीक्षा, स्किल टेस्ट या इंटरव्यू शामिल हो सकते हैं।
Q7. क्या फ्रेशर्स भी आवेदन कर सकते हैं?
हाँ, जिन उम्मीदवारों के पास निर्धारित शैक्षणिक योग्यता है, वे इस भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं, चाहे वे फ्रेशर ही क्यों न हों।
Q8. आवेदन कहां भेजना होगा?
भरे हुए आवेदन पत्र को रजिस्ट्रार, राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान, अशोक राजपथ, पटना (बिहार) – 800005 पते पर भेजना होगा।
Current Patrika संदेश
अगर आप एक प्रतिष्ठित संस्थान में सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे हैं, तो एनआईटी पटना भर्ती 2026 आपके लिए एक शानदार अवसर साबित हो सकती है। अलग-अलग योग्यता स्तर के उम्मीदवारों के लिए कई पद उपलब्ध हैं, जिससे अधिक से अधिक अभ्यर्थियों को मौका मिल सकता है।
ध्यान रखें कि आवेदन प्रक्रिया दो चरणों में है—ऑनलाइन फॉर्म भरना और उसकी हार्ड कॉपी समय पर भेजना। किसी भी तरह की गलती या देरी आपके आवेदन को निरस्त कर सकती है, इसलिए सभी निर्देशों को ध्यानपूर्वक पढ़कर ही आवेदन करें।
अंत में, यदि आप इस भर्ती के लिए पात्र हैं तो बिना देर किए जल्द से जल्द आवेदन करें और अपने करियर को एक नई दिशा देने का मौका न चूकें।
Also Read :- SECI Recruitment 2026: 8 पदों पर भर्ती, 23 मार्च अंतिम तिथि | योग्यता, सैलरी, आवेदन प्रक्रिया