Posted in

NBCC Recruitment 2026: जूनियर इंजीनियर सहित 58 पदों पर भर्ती, 05 अप्रैल तक करें आवेदन

NBCC Recruitment 2026: जूनियर इंजीनियर सहित 58 पदों पर भर्ती, 05 अप्रैल तक करें आवेदन
NBCC Recruitment 2026: जूनियर इंजीनियर सहित 58 पदों पर भर्ती, 05 अप्रैल तक करें आवेदन

NBCC Recruitment 2026: एनबीसीसी (इंडिया) लिमिटेड ने जूनियर इंजीनियर, असिस्टेंट मैनेजर समेत 58 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार इसकी आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 05 अप्रैल 2026 है।

●जूनियर इंजीनियर (सिविल), पद : 20

●जूनियर इंजीनियर (इलेक्ट्रिकल), पद : 10

●जूनियर इंजीनियर (मेकेनिकल), पद : 05

योग्यता (उपरोक्त तीन पद) : न्यूनतम 60% अंकों के साथ संबंधित विषय में इंजीनियरिंग में तीन वर्षीय डिप्लोमा हो।

वेतनमान (उपरोक्त तीन पद) : 27,270 रुपये।

आयु सीमा (उपरोक्त तीन पद) : अधिकतम 28 वर्ष हो।

●असिस्टेंट मैनेजर (कॉर्पोरेट कम्युनिकेशन), पद : 02

योग्यता : न्यूनतम 60% अंकों के साथ मास कम्युनिकेशन/ पत्रकारिता/ विज्ञापन एवं जनसंपर्क में दो वर्षीय स्नातकोत्तर डिग्री या डिप्लोमा हो। दो वर्ष का कार्यानुभव हो।

●असिस्टेंट मैनेजर (राजभाषा), पद : 01

योग्यता : हिंदी में स्नातकोत्तर डिग्री (डिग्री स्तर पर अंग्रेजी विषय के साथ) या अंग्रेजी में स्नातकोत्तर डिग्री (डिग्री स्तर पर हिंदी विषय के साथ) हो। साथ ही अनुवाद में डिप्लोमा हो। दो वर्ष का कार्यानुभव हो।

●असिस्टेंट मैनेजर (एचआरएम), पद : 04

योग्यता : न्यूनतम 60% अंकों के साथ एमबीए/एमएसडब्ल्यू की डिग्री हो। दो वर्ष का कार्यानुभव हो।

●सीनियर प्रोजेक्ट एग्जीक्यूटिव, पद : 10

योग्यता : न्यूनतम 60% अंकों के साथ सिविल इंजीनियरिंग की डिग्री हो। दो वर्ष का कार्यानुभव हो।

●असिस्टेंट मैनेजर (पीएचई), पद : 01

योग्यता : सिविल इंजीनियरिंग की डिग्री हो। साथ ही पब्लिक हेल्थ इंजीनियरिंग / एनवायर्नमेंटल इंजीनियरिंग में मास्टर डिग्री हो। दो वर्ष का कार्यानुभव हो।

वेतन(उपरोक्त पांच पद) : 40,000 से 1,40,000 रुपये।

आयु सीमा (उपरोक्त पांच पद) : अधिकतम 30 वर्ष हो।

●मैनेजर, पद : 02

योग्यता : न्यूनतम 60% अंकों के साथ आर्किटेक्चर की डिग्री हो। छह वर्ष का कार्यानुभव हो।

वेतनमान : 60,000 से 1,80,000 रुपये।

आयु सीमा : अधिकतम 37 वर्ष।

●डिप्टी मैनेजर, पद : 01

योग्यता : कंपनी सेक्रेटरी क्वालीफाई हो। तीन साल का अनुभव हो।

वेतनमान : 50,000 से 1,60,000 रुपये।

आयु सीमा : अधिकतम 33 वर्ष।

●ग्रेजुएट असिस्टेंट (आईटी/ सीएस/ नेटवर्किंग/ सिस्टम एडमिनिस्ट्रेशन), पद : 02

योग्यता : किसी विषय में स्नातक की डिग्री हो। साथ ही हार्डवेयर/ नेटवर्किंग/ सिस्टम एडमिनिस्ट्रेशन/ सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट में एक वर्षीय सर्टिफिकेट/डिप्लोमा हो। संबंधित क्षेत्र में न्यूनतम पांच वर्ष का कार्यानुभव हो।

वेतनमान : 30,000 से 1,20,000 रुपये।

आयु सीमा : अधिकतम 28 वर्ष हो।

चयन प्रक्रिया : कंप्यूटर आधारित परीक्षा, स्किल टेस्ट और साक्षात्कार के आधार पर योग्य उम्मीदवारों का चयन होगा।

आवेदन शुल्क

● 1000 रुपये। शुल्क का भुगतान डेबिट कार्ड/ क्रेडिट कार्ड/ नेट बैंकिंग या यूपीआई के जरिए ऑनलाइन करना होगा।

● एससी/एसटी वर्ग और दिव्यांगों के लिए कोई शुल्क देय नहीं है।

आधिकारिक वेबसाइट : https://www.nbccindia.in

FAQs (अक्सर पूछे जाने वाले सवाल)

1. एनबीसीसी भर्ती 2026 के लिए आवेदन की अंतिम तिथि क्या है?
एनबीसीसी (इंडिया) लिमिटेड की इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 05 अप्रैल 2026 निर्धारित की गई है। इच्छुक उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे अंतिम तिथि से पहले ही आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लें।

2. इस भर्ती के तहत कुल कितने पदों पर नियुक्ति की जाएगी?
इस भर्ती अभियान के तहत जूनियर इंजीनियर, असिस्टेंट मैनेजर, सीनियर प्रोजेक्ट एग्जीक्यूटिव, मैनेजर, डिप्टी मैनेजर और ग्रेजुएट असिस्टेंट समेत कुल 58 पदों पर योग्य उम्मीदवारों की नियुक्ति की जाएगी।

3. एनबीसीसी भर्ती के लिए आवेदन कैसे करें?
उम्मीदवारों को आवेदन के लिए एनबीसीसी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन फॉर्म भरना होगा। आवेदन करते समय सभी आवश्यक दस्तावेज, शैक्षणिक प्रमाणपत्र और अनुभव से संबंधित जानकारी सही तरीके से अपलोड करनी होगी।

4. इस भर्ती के लिए चयन प्रक्रिया क्या है?
उम्मीदवारों का चयन मुख्य रूप से कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT), स्किल टेस्ट और इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा। अंतिम चयन मेरिट और प्रदर्शन के आधार पर तय होगा।

5. आवेदन शुल्क कितना है?
सामान्य और अन्य वर्ग के उम्मीदवारों के लिए 1000 रुपये आवेदन शुल्क निर्धारित किया गया है। जबकि एससी/एसटी और दिव्यांग उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क से छूट दी गई है।

6. एनबीसीसी में जूनियर इंजीनियर पद के लिए क्या योग्यता चाहिए?
जूनियर इंजीनियर पद के लिए उम्मीदवार के पास संबंधित विषय में न्यूनतम 60% अंकों के साथ तीन वर्षीय इंजीनियरिंग डिप्लोमा होना आवश्यक है।

7. एनबीसीसी भर्ती में वेतन कितना मिलेगा?
इस भर्ती में अलग-अलग पदों के अनुसार वेतन निर्धारित किया गया है। कुछ पदों पर शुरुआती वेतन 27,270 रुपये है, जबकि उच्च पदों पर वेतन 60,000 से 1,80,000 रुपये प्रतिमाह तक हो सकता है।

Current Patrika संदेश

अगर आप इंजीनियरिंग या मैनेजमेंट से जुड़े क्षेत्र में सरकारी कंपनी में नौकरी की तलाश कर रहे हैं, तो एनबीसीसी (इंडिया) लिमिटेड की यह भर्ती आपके लिए एक अच्छा अवसर हो सकती है। यहां विभिन्न पदों पर योग्य उम्मीदवारों को आकर्षक वेतन और करियर में आगे बढ़ने का मौका मिलेगा।

इच्छुक उम्मीदवारों को चाहिए कि वे अपनी योग्यता और अनुभव के अनुसार पद का चयन करें और 05 अप्रैल 2026 से पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लें। समय पर आवेदन करना और सभी जानकारी सही भरना चयन की दिशा में पहला महत्वपूर्ण कदम साबित हो सकता है।

Also Read :- इलाहाबाद विश्वविद्यालय में रिसर्च असिस्टेंट और फील्ड इन्वेस्टिगेटर भर्ती 2026, बिना फीस आवेदन करें

।।शेयर करें।।

लेखक परिचय - [Current Patrika]
नाम: रूपेश कुमार पद: संस्थापक और मुख्य लेखक – [currentpatrika.com] अनुभव: 7+ वर्षों का अनुभव जॉब अपडेट्स, करियर गाइड और एजुकेशन न्यूज में।

मेरे बारे में:
नमस्कार! मैं रूपेश कुमार, [Current Patrika] ब्लॉग का संस्थापक और मुख्य लेखक हूँ। यह वेबसाइट खासकर उन छात्रों और युवाओं के लिए बनाई गई है जो सरकारी नौकरियों, निजी नौकरियों, प्रवेश परीक्षाओं और करियर से जुड़ी सटीक और समय पर जानकारी पाना चाहते हैं।
मेरा उद्देश्य है कि युवाओं को बिना किसी भ्रम के एकदम साफ और भरोसेमंद जानकारी मिले — जिससे वे अपने करियर के फैसले खुद ले सकें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *