Munitions India Recruitment 2026: म्यूनिशंस इंडिया लिमिटेड की इकाई ऑर्डिनेंस फैक्ट्री, बडमाल (ओडिशा) ने डेंजर बिल्डिंग वर्कर के 80 पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है। ये नियुक्ति अनुबंध के आधार पर एक वर्ष के लिए होगी, जिसे अधिकतम चार वर्ष तक बढ़ाया जा सकता है। इच्छुक अभ्यर्थी वेबसाइट से आवेदन पत्र डाउनलोड कर भर लें और संबंधित दस्तावेजों की स्वप्रमाणित फोटोकॉपी के साथ तय पते पर रजिस्टर्ड डाक से भेज दें। आवेदन स्वीकार होने की अंतिम तिथि 05 अप्रैल 2026 है।
डेंजर बिल्डिंग वर्कर, पद : 80
(वर्गों के अनुसार रिक्त पदों की संख्या)
●अनारक्षित वर्ग पद : 33
●ओबीसी वर्ग पद : 21
●एससी वर्ग पद : 12
●एसटी वर्ग पद : 06
●ईडब्ल्यूएस पद : 08
योग्यता : मान्यता प्राप्त संस्थान से अटेंडेंट ऑपरेटर केमिकल प्लांट (एओसीपी)/ आईएमसीपी/ एमएमसीपी/ एलएसीपी/ पीपीओ/ फिटर जनरल/ मशीनिस्ट/ टर्नर/ शीट मेटल वर्कर/ इलेक्ट्रिशियन/ इलेक्ट्रॉनिक मेकेनिक/ बॉयलर अटेंडेंट/ मेकेनिक इंडस्ट्रियल इलेक्ट्रॉनिक्स/ रेफ्रिजरेशन एंड एयर कंडीशनिंग मेकेनिक में नेशनल अप्रेंटिसशिप सर्टिफिकेट हो।
वेतनमान : 19,900 रुपये + डीए
आयु सीमा : न्यूनतम 18 और अधिकतम 40 वर्ष से कम हो। आयु की गणना 05 अप्रैल 2026 को आधार मानकर होगी।
● अधिकतम आयु सीमा में एससी/ एसटी वर्ग को पांच वर्ष और ओबीसी वर्ग (नान-क्रीमीलेयर) को तीन वर्ष की छूट प्रदान की जाएगी।
चयन प्रक्रिया
● एनसीटीवीटी (एनएसी) और ट्रेड टेस्ट/ प्रैक्टिकल टेस्ट, दस्तावेज सत्यापन और चिकित्सा परीक्षण के आधार पर योग्य उम्मीदवारों का चयन होगा।
● एनसीटीवीटी की परीक्षा में प्राप्त अंकों को 80% और ट्रेड टेस्ट/ प्रैक्टिकल टेस्ट में प्राप्त अंकों को 20% वेटेज होगा।
आवेदन शुल्क : किसी वर्ग के लिए कोई शुल्क देय नहीं है।
आवेदन प्रक्रिया
● म्यूनिशंस इंडिया लिमिटेड की आधिकारिक वेबसाइट (https://munitionsindia.in) पर लॉगइन करें। होमपेज पर ‘Careers’ के विकल्प पर क्लिक करें।
● खुलने वाले पेज पर स्क्रॉल कर नीचे आएं। यहां Careers सेक्शन में भर्ती से संबंधित कई नोटिफिकेशन दिखाई देंगे। इनमें से Engagement of Tenure based DBW नोटिफिकेशन पर क्लिक करें।
● नए पेज पर नोटिफिकेशन की पीडीएफ फाइल डाउनलोड हो जाएगी। अब इसे पढ़ लें और अपनी योग्यता जांच लें।
● नोटिफिकशन के नीचे ही आवेदन-पत्र का प्रारूप दिया है। ए-4 साइज पेपर में इसका प्रिंट आउट निकाल लें।
● आवेदन पत्र में अभ्यर्थी का नाम, पिता का नाम, जन्मतिथि समेत मांगी गई अन्य जानकारियों को एक-एक भर लें। अब रंगीन पासपोर्ट साइज का फोटोग्राफ निर्धारित स्थान पर चिपका दें और नीचे अपना हस्ताक्षर कर दें।
● आवेदन पत्र के साथ सभी जरूरी दस्तावेजों की स्वप्रमाणित फोटोकॉपी संलग्न कर दें।
● अब आवेदन पत्र को लिफाफे में भरकर पंजीकृत डाक या स्पीड पोस्ट के माध्यम से संस्थान के तय पते पर भेज दें।
● जिस लिफाफे में आवेदन भेजें, उसके ऊपर “APPLICATION FOR THE POST OF TENURE BASED DBW ON CONTRACT BASIS” अवश्य लिख दें।
यहां भेजें आवेदन
● चीफ जनरल मैनेजर, ऑर्डिनेंस फैक्ट्री, बडमाल, बलांगीर (ओडिशा) – 767070
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल (FAQs)
Q1. डेंजर बिल्डिंग वर्कर के लिए आवेदन की अंतिम तिथि क्या है?
इस भर्ती के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 05 अप्रैल 2026 निर्धारित की गई है। अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे समय रहते आवेदन भेज दें।
Q2. क्या इस भर्ती में आवेदन शुल्क देना होगा?
नहीं, इस भर्ती प्रक्रिया में किसी भी वर्ग के उम्मीदवारों के लिए कोई आवेदन शुल्क नहीं रखा गया है।
Q3. इस नौकरी की अवधि कितनी होगी?
यह नियुक्ति शुरुआत में एक वर्ष के अनुबंध पर होगी, जिसे प्रदर्शन के आधार पर अधिकतम चार वर्ष तक बढ़ाया जा सकता है।
Q4. आवेदन कैसे करना होगा – ऑनलाइन या ऑफलाइन?
इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया ऑफलाइन है। उम्मीदवारों को आवेदन पत्र डाउनलोड करके भरना होगा और आवश्यक दस्तावेजों के साथ डाक द्वारा भेजना होगा।
Q5. चयन प्रक्रिया कैसे होगी?
उम्मीदवारों का चयन एनसीटीवीटी (NAC) के अंकों (80%) और ट्रेड/प्रैक्टिकल टेस्ट (20%), दस्तावेज सत्यापन और मेडिकल परीक्षण के आधार पर किया जाएगा।
Q6. इस पद के लिए न्यूनतम और अधिकतम आयु सीमा क्या है?
उम्मीदवार की आयु 18 से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए। आरक्षित वर्गों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु में छूट मिलेगी।
Q7. इस नौकरी में वेतन कितना मिलेगा?
चयनित उम्मीदवारों को ₹19,900 प्रति माह + महंगाई भत्ता (DA) दिया जाएगा।
Q8. किन-किन ट्रेड के उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं?
केमिकल प्लांट, फिटर, मशीनिस्ट, इलेक्ट्रिशियन, इलेक्ट्रॉनिक्स, रेफ्रिजरेशन आदि संबंधित ट्रेड में नेशनल अप्रेंटिसशिप सर्टिफिकेट (NAC) रखने वाले उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं।
Current Patrika संदेश
अगर आप तकनीकी क्षेत्र से जुड़े हैं और सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे हैं, तो यह भर्ती आपके लिए एक अच्छा अवसर साबित हो सकती है। खास बात यह है कि कोई आवेदन शुल्क नहीं है और चयन प्रक्रिया भी पारदर्शी रखी गई है।
हालांकि, आवेदन प्रक्रिया ऑफलाइन होने के कारण थोड़ी सावधानी की जरूरत है—सभी दस्तावेज सही तरीके से संलग्न करें और अंतिम तिथि से पहले आवेदन भेजना सुनिश्चित करें।
कुल मिलाकर, यह भर्ती उन युवाओं के लिए बेहतरीन मौका है जो स्थिर करियर और सरकारी सेक्टर में अनुभव हासिल करना चाहते हैं। समय रहते आवेदन करें और इस अवसर का पूरा लाभ उठाएं।
Also Read :- महर्षि वाल्मीकि हॉस्पिटल भर्ती 2026: 15 सीनियर रेजिडेंट पद | सीधे इंटरव्यू से चयन